एनएसयूआई ने छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर खोला मोर्चा तिल्दा-नेवरा। कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई ने प्रदेशभर के करीब 200 कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इसी क्रम में तिल्दा-नेवरा स्थित सत्यनारायण अग्रवाल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, कोहका में प्राचार्य को ज्ञापन दिया गया। एनएसयूआई छत्तीसगढ़ खेल विभाग के चेयरमैन अनिल सिंह ने बताया कि छात्र संघ चुनाव बंद होने के कारण महाविद्यालयों की समस्याएं शासन-प्रशासन तक नहीं पहुंच पा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों द्वारा लगातार मनमाने निर्णय (तुगलकी फरमान) जारी किए जा रहे हैं, जिनका विरोध करने के लिए छात्रों के पास कोई मंच नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि छात्र संघ चुनाव नहीं होने से छात्रों को नेतृत्व नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अनिल सिंह ने जानकारी दी कि 6 अप्रैल को एनएसयूआई छत्तीसगढ़ प्रदेशभर के सभी विश्वविद्यालयों का घेराव करेगी। इसी कड़ी में रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का भी घेराव किया जाएगा। मुख्य मांगें: प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की तत्काल बहाली निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध चुनाव प्रक्रिया चुनाव कार्यक्रम (तिथि एवं प्रक्रिया) की शीघ्र घोषणा छात्र प्रतिनिधियों को अधिकार एवं मान्यता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए छात्र संघ व्यवस्था लागू करना इस दौरान अनिल सिंह के साथ छात्र नेता विक्रम वर्मा, हर्ष यादव, संजय चक्रधारी, हिमांशु तिवारी, तरुण अग्रवाल, मनीष वर्मा, कुनाल चौबे, अमन वर्मा, गुलशन साहू, अभिषेक चक्रधारी, विक्की चक्रधारी, रवि वर्मा, देवेंद्र, भूपेश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- *रायपुर विधानसभा रोड जीरो प्वाइंट के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां डीआई (छोटा मालवाहक वाहन) और ट्रेलर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर, डीआई वाहन के ऊपर चढ़ गया*। रायपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर ने डीआई वाहन को रौंदा, चालक फरार रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड स्थित जीरो प्वाइंट के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। यहां डीआई (छोटा मालवाहक वाहन) और एक तेज रफ्तार ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि ट्रेलर, डीआई वाहन के ऊपर चढ़ गया, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, हादसे के तुरंत बाद दोनों वाहनों के चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गए। घटना के चलते विधानसभा रोड पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया और जाम की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात व्यवस्था को बहाल किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार वाहन चालकों की तलाश के साथ-साथ दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।1
- Post by दैनिक मूक पत्रिका1
- अहिंसा का संदेश” लेकर निकली महावीर जयंती की भव्य शोभायात्रा तिल्दा-नेवरा। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की 2624वीं जयंती (जन्म कल्याणक महोत्सव) पूरे शहर में श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई। “जियो और जीने दो” के संदेश के साथ आयोजित इस पर्व में जैन समाज सहित शहरवासियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। भगवान महावीर स्वामी जैन धर्म की नैतिक आधारशिला माने जाते हैं। उन्होंने 30 वर्ष की आयु में सांसारिक जीवन त्यागकर आध्यात्मिक मार्ग अपनाया और 42 वर्षों तक कठोर तपस्या कर 72 वर्ष की आयु में मोक्ष प्राप्त किया। उनके द्वारा बताए गए पांच प्रमुख सिद्धांत—अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह—आज भी मानव जीवन के लिए मार्गदर्शक हैं। इस अवसर पर सुबह प्रभात फेरी निकाली गई, जिसके बाद भव्य शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर बजरंग चौक, गांधी चौक एवं परशुराम चौक होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में महिला एवं पुरुष एक समान वेशभूषा में, गाजे-बाजे और भक्ति संगीत के साथ शामिल हुए। जगह-जगह नागरिकों द्वारा शरबत व स्वागत की व्यवस्था की गई, जिससे पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। महावीर स्वामी के विचारों को भी इस दौरान स्मरण किया गया, जिनमें आत्मसंयम, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश प्रमुख रहा। उन्होंने सिखाया कि हर जीव के प्रति दया रखें, क्योंकि घृणा अंततः विनाश का कारण बनती है। शोभायात्रा में महेंद्र जैन, मंगल जैन, अशोक जैन, राकेश जैन, नरेंद्र जैन, मनोज जैन, सौरभ जैन, गौरव जैन, अमित जैन, शैलेश जैन, अनिल जैन, प्रफुल्ल जैन, नवीन जैन, सुरेंद्र जैन, अभिषेक जैन, मनीष जैन, रूपेश जैन, विवेक जैन, सारंग जैन, नीरज जैन, लक्ष्मीकांत जैन, राजेश जैन, प्राजेश जैन, अंकित जैन, अतुल जैन, दिनेश जैन सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। साथ ही, आचार्य विद्यासागर महाराज के सानिध्य में हुए प्रतिष्ठा महोत्सव की स्मृति में श्रद्धालुओं ने नवनिर्मित जिनालय में दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। जैन समाज द्वारा इस पावन अवसर पर शहरवासियों के लिए प्रसाद एवं भंडारे की विशेष व्यवस्था भी की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।2
- छतीसगढ़ में 1 अप्रेल 2026 से नई सालिंड वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी लागू हो रही है, जिसके तहत शादी, जन्मदिन या किसी भी निजी समारोह में 100 से अधिक मेहमान बुलाने पर स्थानीय नगर निगम या पालिका को 3 दिन पहले लिखित सूचना देना अनिवार्य होगा| बिना सूचना के 100 ज्यादा लोग बुलाने पर जु्माना लग सकता है|1
- दुर्ग बोरी :धमधा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत खिलोरा कला के ग्राम खिलोरा खुर्द मे विगत दिनो जो खेत खलिहान मे आगजनी की घटना हुई उसका जायजा लेने क्षेत्र के विधायक माननीय श्री ईश्वर साहू जी ग्राम खिलोरा खुर्द पहुंचे। साथ मे तहसीलदार पटवारी व जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री रोहित राजपूत जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष श्री धरमपाल वर्मा ,श्री कृष्णा पटेल धमधा भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री लोकेंद्र भट्ट नीलाम्बर साहू, राजेन्द्र वर्मा, श्यामू शर्मा ,बनऊ वर्मा, संजय पटेल सूरज देशमुख खोमन पटेल सहित भाजपा के कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। खेत खलिहान एवं किसान के घर पहुंच कर वास्तविक नुकसान का जायजा किए एवं किसानों से चर्चा किए चर्चा के दौरान किसानों के बताए अनुसार लगभग 3.50 एकड़ गेहूँ की खड़ी फसल का जलना बताया एवं 47ट्राली पैरा स्प्रिंकलर पाईप नोजल का नुकसान एवं 4 मवेशी का जलना बताया गया पैरावट की आग से संतोष पटेल के मकान का कुछ क्षति होना भी बताया। सभी जगह जाकर विधायक महोदय एवं समस्त भाजपा के पदाधिकारी एवं गांव के लोग जाकर वास्तविक स्थिति को देखे एवं उचित मुआवजा हेतु जल्दी से जल्दी दिलवाने हेतु आश्वासन दिए एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किए। गांव के किसान लक्ष्मी चंद पटेल गंगाधर पटेल बलदाऊ पटेल जीतू नरेश पटेल लखन पटेल सहित गांव के किसान मौजूद थे ।1
- रायपुर। विधानसभा रोड जीरो प्वाइंट के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां डीआई (छोटा मालवाहक वाहन) और ट्रेलर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर, डीआई वाहन के ऊपर चढ़ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, दोनों वाहनों के चालक घटना के बाद मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गए। हादसे के चलते सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई और जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित कर यातायात व्यवस्था बहाल करने में जुट गई है। साथ ही पुलिस द्वारा मामले की जांच और वाहन चालकों की तलाश की जा रही है।5
- रायपुर जिले के धरसीवां क्षेत्र के सिलयारी में भारत गैस एजेंसी में बड़ा खुलासा हुआ है। संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735 ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गैस सिलेंडर में 2 से 3 किलो तक कम गैस भरी जा रही है। इस मामले में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। क्या यह गैस घोटाला है? क्या प्रशासन करेगा जांच? वीडियो को अंत तक जरूर देखें। 📍 स्थान: सिलयारी, धरसीवां (रायपुर, छत्तीसगढ़) #GasScam #BharatGas #RaipurNews #CGNews #GasCylinder #BreakingNews #Chhattisgarh #HindiNews2
- *देखिये मूक पत्रिका (CG/MP सहित सभी सोशल मीडिया पर..* *यदि आप भी अपने आस पास की खबरों के लिए अपडेट रहना चाहते हैं तो हमारे न्यूज चैनल मूक पत्रिका एंड मूक पत्रिका 27× 7 NEWS(CG/MP) के निचे दिए गए लिंक को क्लिक करके हमारे साथ जुड़े रहिये... 👇🏻👇🏻* *हमारे चैनल को सब्सक्राइब करे और लाइक करे और जुड़े रहे आसपास के खबरों से लगातार* *मूक पत्रिका News (CG/MP) न्यूज़ देखें* *आशीष कुमार कंठले* *राष्ट्रीय दैनिक मूक पत्रिका* *संपादक /प्रधान संपादक* *Mo.-7999238079,8878131207*1