एडीजे मीना खान की किताब का विमोचन, जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट के जज अकरम चौधरी रहे मौजूद दिल्ली अमरोहा जिले की एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज मीना खान की लिखी पुस्तक का आज विधिवत विमोचन किया गया। पुस्तक का विमोचन जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट के जज अकरम चौधरी ने किया। इस अवसर पर देशभर से कानून, न्याय और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी कई नामचीन हस्तियों ने हिस्सा लिया। मीना खान की इस पुस्तक में कुल 30 कहानियों को शामिल किया गया है। इन कहानियों के माध्यम से कानूनी पेशे से जुड़े विभिन्न किरदारों, उनके अनुभवों और न्यायिक व्यवस्था से जुड़े पहलुओं को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक विमोचन समारोह के दौरान वक्ताओं ने मीणा खान के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि कानून के क्षेत्र से जुड़े अनुभवों और मानवीय पहलुओं को कहानियों के माध्यम से सामने लाना एक महत्वपूर्ण पहल है। पुस्तक में न्याय व्यवस्था और कानूनी पेशे से जुड़े किरदारों को करीब से समझने का अवसर मिलता है। समारोह में मौजूद गणमान्य लोगों ने पुस्तक के प्रकाशन पर मीणा खान को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि यह पुस्तक कानून के विद्यार्थियों, अधिवक्ताओं तथा न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए उपयोगी साबित होगी।

- कांग्रेस की सरकार ने राजस्थान में स्थानीय निकायों के चुनाव के साथ जो खिलवाड़ किया था, जनता ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। राजस्थान में स्थानीय निकायों के चुनाव आठ चरणों में करवाए गए थे, हमारी सरकार ने एक चरण में करवाया था। राजस्थान में स्थानीय निकायों के चुनाव परिणाम आए हैं और अभी जो चुनाव परिणाम प्राप्त हुए हैं, उसके अनुसार भाजपा शानदार विजय की तरफ आगे बढ़ रही है। राजस्थान में 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 252 नगर पालिकाओं सहित कुल 309 स्थानों पर चुनाव हुए थे। अभी वर्तमान स्थिति में 10 में से केवल एक नगर निगम में कांग्रेस आगे है, शेष सभी नगर निगमों में भाजपा अपने सहयोगियों के साथ सरकार बनाने की स्थिति में है। कांग्रेस की सरकार ने राजस्थान में स्थानीय निकायों के चुनाव के साथ जो खिलवाड़ किया था, जनता ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। राजस्थान में स्थानीय निकायों के चुनाव आठ चरणों में करवाए गए थे, हमारी सरकार ने एक चरण में करवाया था। जयपुर, जोधपुर और कोटा के नगर निगमों को विभाजित कर दिया गया था और इन सभी जगहों पर भाजपा के पक्ष में जो मतदान हुआ है, उससे यह स्पष्ट है कि राजस्थान की जनता ने नगर निगमों में तोड़फोड़ करने की नीति को पूरी तरह नकार दिया है। यह पुनः दर्शाता है कि प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में देश की जनता का विश्वास उत्तरोत्तर बढ़ता जा रहा है। राजस्थान में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा जी की सरकार के प्रति भी राज्य की जनता ने अपना सकारात्मक अनुमोदन दिया है। इससे भी अधिक महत्वपूर्ण यह है कि कोटा, जहां राहुल गांधी जी ने जाकर ‘झूठ की गूंज’ करने का प्रयास किया था, वहां भारतीय जनता पार्टी शानदार तरीके से जीतती हुई दिखाई पड़ रही है। ये कहीं न कहीं दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी की बातों में प्रचार ज्यादा और यथार्थ कम होता है। पिछली बार 6 जिलों बूंदी, दौसा, हनुमानगढ़, करौली, धौलपुर और भरतपुर में भाजपा का कोई भी बोर्ड एक भी निकाय में नहीं बन पाया था। इन जिलों में भी इस बार भाजपा शानदार तरीके से आगे बढ़ रही है। अतः यह भाजपा के सामाजिक और भौगोलिक विस्तार की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। और पुनः एक बार देश की जनता ने यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस पार्टी भ्रम के द्वारा, दुष्प्रचार के द्वारा और जितना भी अनर्गल प्रलाप करना चाहे, झूठ की गूंज सच के आगे निष्प्रभावी और निष्फल हो ही जाती है।1
- फरीदाबाद में यादव समाज द्वारा धूम धाम से मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव।।1
- बाबा रामदेव का देशी हुक्का…… इसका नुक़सान तो नहीं होगा ना?1
- नोएडा में डूब क्षेत्र वालों ने खोल दिया मोर्चा—“बिजली-पानी दो, वरना सड़क नहीं छोड़ेंगे!” पर्थला गांव के पास कई दिनों से चल रहा धरना अब सड़क तक पहुंच गया। भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा के नेतृत्व में डूब क्षेत्र के हजारों किसान और निवासी सड़क पर उतर आए। भीड़ ऐसी जुटी कि पुलिस को भारी फोर्स लगानी पड़ी और गाड़ियों के पहिए भी थम गए2
- तिगरी बांध रोड पर पुलिस पब्लिक की झड़प !! 10 News Network1
- ईस्ट दिल्ली के दल्लूपुरा में प्लाईवुड और PVC सामग्री के गोदाम में भयंकर आग लग गई। मौके पर 30 से अधिक फायर टेंडर और 200 से ज्यादा दमकलकर्मी राहत व बचाव कार्य में जुटे हैं। आसमान में काले धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता है, फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। #DelhiNews1
- जिन लोगों ने ढोल बजाकर नेताओं के कार्यक्रम को चमकाया आज उन्हीं के घरों पर चला बुल्डोजर।।1
- Devli Vidhansabha !! अशोका अपार्टमेंट में जलभराव से दहशत !! 10 News Network1
- दिल्ली के सुंदर नगरी में आधी रात पानी की बोतल लेने नीचे जाना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ और देखते ही देखते मामूली कहासुनी खूनी खेल में बदल गई! मृतक की पहचान 28 साल के मोहम्मद अली के तौर पर हुई है। आरोप है कि घर के ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले उसके चाचा नसीरुद्दीन और चचेरे भाई जावेद ने उस पर चाकू से कई वार कर दिए। दरअसल, रात करीब 1 बजे मोहम्मद अली फ्रिज से पानी की बोतल लेने नीचे गया था। गेट खोलने को लेकर जावेद से कहासुनी हुई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि नसीरुद्दीन ने मोहम्मद अली को पकड़ लिया और जावेद ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। घायल मोहम्मद अली को GTB अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।1