logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीआईएसएफ-सीसीए ल की संयुक्त कार्रवाई, 20.810 टन अवैध कोयला जब्त एमएमडीआर एक्ट के तहत लगातार छापेमारी, कोयला माफियाओं में हड़कंप। बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र में कोयला माफियाओं के खिलाफ सीआईएसएफ का छापेमारी अभियान लगातार जारी है। एमएमडीआर एक्ट के तहत अवैध कोयले के भंडारण, खनन और परिवहन के विरुद्ध सीआईएसएफ और सीसीएल की संयुक्त कार्रवाई में कुल 20.810 टन अवैध कोयला जब्त किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर सीआईएसएफ, सीसीएल करगली के कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह को जानकारी मिली थी कि ढोरी एरिया के अंतर्गत कारीपानी बस्ती और रानीबाग क्षेत्र में अवैध रूप से कोयले का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ की छापेमारी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कारीपानी बस्ती से 1.190 टन अवैध कोयला जब्त किया।इसके बाद कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह ने ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री राजीव कुमार सिंह को मामले से अवगत कराया। उनके निर्देश पर सीआईएसएफ और सीसीएल की संयुक्त टीम का गठन किया गया। संयुक्त कार्रवाई के दौरान रानीबाग क्षेत्र में छापेमारी कर 19.620 टन अवैध कोयला बरामद किया गया। जब्त किए गए अवैध कोयले का विधिवत वजन कराने के उपरांत उसे सीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया। इस संयुक्त अभियान में एएसओ सुरेश सिंह, उप कमांडेंट दिनेश कुमार, इंस्पेक्टर एस.आर. नायक, सब-इंस्पेक्टर अमित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सहायक उप-निरीक्षक बी.डी. शर्मा, क्यूआरटी टीम,आसूचना कर्मियों तथा सीसीएल सुरक्षा कर्मी शीलचंद एवं उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सीआईएसएफ ने पुनः स्पष्ट किया है कि खनन क्षेत्रों एवं आसपास किसी भी प्रकार के अवैध कोयला भंडारण, अवैध खनन तथा अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य कर रही हैं। संबंधित एजेंसियों के आपसी समन्वय से इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। सीआईएसएफ की लगातार छापेमारी से कोयला माफियाओं में हड़कंप मच गया है।श्री राज प्रताप सिंह, कमांडेंट,कहा सीआईएसएफ सीसीएल करगली एमएमडीआर एक्ट के उल्लंघन पर हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है। अवैध कोयले के कारोबार में शामिल लोगों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

3 hrs ago
user_Churaman Thakur Press
Churaman Thakur Press
रिपोर्टिंग चंद्रपुरा, बोकारो, झारखंड•
3 hrs ago

सीआईएसएफ-सीसीए ल की संयुक्त कार्रवाई, 20.810 टन अवैध कोयला जब्त एमएमडीआर एक्ट के तहत लगातार छापेमारी, कोयला माफियाओं में हड़कंप। बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र में कोयला माफियाओं के खिलाफ सीआईएसएफ का छापेमारी अभियान लगातार जारी है। एमएमडीआर एक्ट के तहत अवैध कोयले के भंडारण, खनन और परिवहन के विरुद्ध सीआईएसएफ और सीसीएल की संयुक्त कार्रवाई में कुल 20.810 टन अवैध कोयला जब्त किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर सीआईएसएफ, सीसीएल करगली के कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह को जानकारी

मिली थी कि ढोरी एरिया के अंतर्गत कारीपानी बस्ती और रानीबाग क्षेत्र में अवैध रूप से कोयले का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ की छापेमारी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कारीपानी बस्ती से 1.190 टन अवैध कोयला जब्त किया।इसके बाद कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह ने ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री राजीव कुमार सिंह को मामले से अवगत कराया। उनके निर्देश पर सीआईएसएफ और सीसीएल की संयुक्त टीम का गठन किया गया। संयुक्त कार्रवाई के दौरान रानीबाग क्षेत्र

में छापेमारी कर 19.620 टन अवैध कोयला बरामद किया गया। जब्त किए गए अवैध कोयले का विधिवत वजन कराने के उपरांत उसे सीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया। इस संयुक्त अभियान में एएसओ सुरेश सिंह, उप कमांडेंट दिनेश कुमार, इंस्पेक्टर एस.आर. नायक, सब-इंस्पेक्टर अमित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सहायक उप-निरीक्षक बी.डी. शर्मा, क्यूआरटी टीम,आसूचना कर्मियों तथा सीसीएल सुरक्षा कर्मी शीलचंद एवं उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सीआईएसएफ ने पुनः स्पष्ट किया है कि खनन क्षेत्रों एवं आसपास किसी भी प्रकार के अवैध

d3e7db4b-7920-467d-90f1-bebbbefe90a2

कोयला भंडारण, अवैध खनन तथा अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य कर रही हैं। संबंधित एजेंसियों के आपसी समन्वय से इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। सीआईएसएफ की लगातार छापेमारी से कोयला माफियाओं में हड़कंप मच गया है।श्री राज प्रताप सिंह, कमांडेंट,कहा सीआईएसएफ सीसीएल करगली एमएमडीआर एक्ट के उल्लंघन पर हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है। अवैध कोयले के कारोबार में शामिल लोगों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

More news from झारखंड and nearby areas
  • पानी की हर बूंद बचाने का लिया संकल्प 'कैच द रेन' अभियान से जुड़े बच्चे जल संरक्षण का दिया घर-घर संदेश धनबाद में जागरूकता कार्यशाला आयोजित
    1
    पानी की हर बूंद बचाने का लिया संकल्प
'कैच द रेन' अभियान से जुड़े बच्चे
जल संरक्षण का दिया घर-घर संदेश
धनबाद में जागरूकता कार्यशाला आयोजित
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    2 hrs ago
  • हमरे CM वां #paperleak #jharkhand #india #news #studentjharkhand
    1
    हमरे CM वां 
#paperleak #jharkhand #india #news #studentjharkhand
    user_Rahul
    Rahul
    Artist बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    18 hrs ago
  • निरसा के कलियासोल प्रखंड के बांदरचूहा ग्रामीणों के द्वारा आर्मी काजल महतो का स्वागत किया गया है। आर्मी जवान काजल महतो पिछले 16 वर्षों से देश में सेवा देने का काम कर रहे थे अब उन्हें रिटायर्ड कर दिया गया है लास्ट डिप्टी अवधि लद्दाख में किया गया था रिटायरमेंट होने के बाद अपने गांव पहुंचे वहां ग्रामीणों के द्वारा ढ़ोल नागरा और बाजा के साथ स्वागत किया गया
    1
    निरसा के  कलियासोल प्रखंड के बांदरचूहा ग्रामीणों के द्वारा आर्मी काजल महतो का स्वागत किया गया है।
आर्मी जवान काजल महतो पिछले 16 वर्षों से देश में सेवा देने का काम कर रहे थे अब उन्हें रिटायर्ड कर दिया गया है लास्ट डिप्टी अवधि लद्दाख में किया गया था रिटायरमेंट होने के बाद अपने गांव पहुंचे वहां ग्रामीणों के द्वारा ढ़ोल नागरा और बाजा के साथ स्वागत किया गया
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Photographer निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    4 hrs ago
  • हमारे देश में बेरोजगारी की समस्या काफी बढ़ गई है मुझे दुरुस्त करने की जरूरत है हमारे देश के सरकारी नौकरी के बहाली में सिम काम होती है परंतु प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी की संख्या काफी अधिक होती है उसे दिन प्रतिदिन बेरोजगारी की समस्या बढ़ती जा रही है ।।।
    1
    हमारे देश में बेरोजगारी की समस्या काफी बढ़ गई है मुझे दुरुस्त करने की जरूरत है
हमारे देश के सरकारी नौकरी के बहाली में सिम काम होती है परंतु प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी की संख्या काफी अधिक होती है उसे दिन प्रतिदिन बेरोजगारी की समस्या बढ़ती जा रही है ।।।
    user_Rajendra Kumar
    Rajendra Kumar
    Teacher रामगढ़, रामगढ़, झारखंड•
    5 hrs ago
  • MPL के गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू, विधायक अरूप चटर्जी MPL के गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू, विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन स्थानीय लोगों को नियोजन देने की मांग, प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप; विधायक बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन MPL के गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू, विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन निरसा। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार सुबह MPL थर्मल स्थापित एवं स्थानीय समिति के बैनर तले सैकड़ों महिला-पुरुषों ने MPL के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। आंदोलन में स्थानीय विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने MPL प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। धरने को संबोधित करते हुए विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि MPL की स्थापना के समय से ही स्थानीय लोगों के नियोजन की मांग लगातार उठाई जाती रही है, लेकिन प्रबंधन की ओर से इस दिशा में अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर झारखंड के बाहर के लोगों को MPL में रोजगार दिया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर स्थानीय लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है और उनकी छंटनी की जा रही है। इसी के विरोध में स्थानीय लोगों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। विधायक ने स्पष्ट कहा कि जब तक MPL प्रबंधन बाहरी लोगों को हटाकर स्थानीय लोगों को नियोजन देने की दिशा में ठोस पहल नहीं करता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अरूप चटर्जी ने आरोप लगाया कि MPL प्रबंधन पर एक विशेष राजनीतिक दल के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां कोयला सप्लाई से लेकर सिविल कार्य तक के कई टेंडर कथित तौर पर चुनिंदा लोगों को दिए जा रहे हैं। वहीं, स्थानीय लोगों की समस्याओं और रोजगार के मुद्दे पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने MPL के लिए अपनी जमीन और अन्य संसाधन दिए हैं, ऐसे में रोजगार और विकास में स्थानीय लोगों की प्राथमिकता सुनिश्चित की जानी चाहिए। धरना दे रहे लोगों ने भी स्थानीय युवाओं को रोजगार देने, स्थानीय लोगों के साथ कथित भेदभाव बंद करने और पूर्व में किए गए वादों को पूरा करने की मांग उठाई। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक MPL प्रबंधन स्थानीय लोगों को नियोजन देने के मामले में सकारात्मक और ठोस पहल नहीं करता, तब तक मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। फिलहाल MPL गेट पर धरना शुरू होने से प्रबंधन पर दबाव बढ़ गया है। अब देखना होगा कि प्रबंधन और आंदोलनकारियों के बीच वार्ता होती है या फिर यह आंदोलन आने वाले दिनों में और व्यापक रूप लेता है।
    6
    MPL के गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू, विधायक अरूप चटर्जी 
MPL के गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू, विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन
स्थानीय लोगों को नियोजन देने की मांग, प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप;
विधायक बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
MPL के गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू, विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन
निरसा। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार सुबह MPL थर्मल स्थापित एवं स्थानीय समिति के बैनर तले सैकड़ों महिला-पुरुषों ने MPL के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। आंदोलन में स्थानीय विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने MPL प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
धरने को संबोधित करते हुए विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि MPL की स्थापना के समय से ही स्थानीय लोगों के नियोजन की मांग लगातार उठाई जाती रही है, लेकिन प्रबंधन की ओर से इस दिशा में अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर झारखंड के बाहर के लोगों को MPL में रोजगार दिया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर स्थानीय लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है और उनकी छंटनी की जा रही है। इसी के विरोध में स्थानीय लोगों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है।
विधायक ने स्पष्ट कहा कि जब तक MPL प्रबंधन बाहरी लोगों को हटाकर स्थानीय लोगों को नियोजन देने की दिशा में ठोस पहल नहीं करता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
अरूप चटर्जी ने आरोप लगाया कि MPL प्रबंधन पर एक विशेष राजनीतिक दल के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां कोयला सप्लाई से लेकर सिविल कार्य तक के कई टेंडर कथित तौर पर चुनिंदा लोगों को दिए जा रहे हैं। वहीं, स्थानीय लोगों की समस्याओं और रोजगार के मुद्दे पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने MPL के लिए अपनी जमीन और अन्य संसाधन दिए हैं, ऐसे में रोजगार और विकास में स्थानीय लोगों की प्राथमिकता सुनिश्चित की जानी चाहिए।
धरना दे रहे लोगों ने भी स्थानीय युवाओं को रोजगार देने, स्थानीय लोगों के साथ कथित भेदभाव बंद करने और पूर्व में किए गए वादों को पूरा करने की मांग उठाई।
आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक MPL प्रबंधन स्थानीय लोगों को नियोजन देने के मामले में सकारात्मक और ठोस पहल नहीं करता, तब तक मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
फिलहाल MPL गेट पर धरना शुरू होने से प्रबंधन पर दबाव बढ़ गया है। अब देखना होगा कि प्रबंधन और आंदोलनकारियों के बीच वार्ता होती है या फिर यह आंदोलन आने वाले दिनों में और व्यापक रूप लेता है।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    5 hrs ago
  • राउरकेला जंक्शन के आस पास सफाई एवं प्रबंधन की जरूरत है स्टेशन के बाहर लोग जहां तहां टॉयलेट एवं सौच करते हैं इस पर सरकार और रेलवे प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है
    1
    राउरकेला जंक्शन के आस पास सफाई एवं प्रबंधन की जरूरत है 
स्टेशन के बाहर लोग जहां तहां टॉयलेट एवं सौच करते हैं इस पर सरकार और रेलवे प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है
    user_Rajendra Kumar
    Rajendra Kumar
    Teacher रामगढ़, रामगढ़, झारखंड•
    15 hrs ago
  • हजारीबाग के बोंगा में नकली खाद का बड़ा खुलासा हजारीबाग: सरकारी बोरे में नकली खाद! हजारीबाग में बड़ा खुलासा, किसानों के साथ बड़ा खेल? नकली DAP को सरकारी बोरे में भरने की तैयारी हजारीबाग के बोंगा में नकली खाद का बड़ा खुलासा हजारीबाग: सरकारी बोरे में नकली खाद! हजारीबाग में बड़ा खुलासा, किसानों के साथ बड़ा खेल? नकली DAP को सरकारी बोरे में भरने की तैयारी
    1
    हजारीबाग के बोंगा में नकली खाद का बड़ा खुलासा

हजारीबाग: सरकारी बोरे में नकली खाद! हजारीबाग में बड़ा खुलासा, किसानों के साथ बड़ा खेल?
नकली DAP को सरकारी बोरे में भरने की तैयारी
हजारीबाग के बोंगा में नकली खाद का बड़ा खुलासा
हजारीबाग: सरकारी बोरे में नकली खाद! हजारीबाग में बड़ा खुलासा, किसानों के साथ बड़ा खेल?
नकली DAP को सरकारी बोरे में भरने की तैयारी
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter Barkatha, Hazaribagh•
    18 hrs ago
  • गांडेय प्रखंड के झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड उपाध्यक्ष बड़कीटांड रोड में एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से हुए घायल गांडेय प्रखंड के झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड उपाध्यक्ष ताजुद्दीन अंसारी उर्फ बहादुर रविवार को 11 बजे बड़कीटांड रोड में एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, वह अपनी स्कॉर्पियो वाहन से बड़कीटांड़ की ओर जा रहे थे।डहुआटांड़-बड़कीटांड़ मुख्य सड़क पर तिलपतली के समीप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे वन विभाग द्वारा खोदे गए ट्रेंच में जा घुसा।
    1
    गांडेय प्रखंड के झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड उपाध्यक्ष बड़कीटांड रोड में एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से हुए घायल
गांडेय प्रखंड के झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड उपाध्यक्ष ताजुद्दीन अंसारी उर्फ बहादुर रविवार को 11 बजे बड़कीटांड रोड में एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, वह अपनी स्कॉर्पियो वाहन से बड़कीटांड़ की ओर जा रहे थे।डहुआटांड़-बड़कीटांड़ मुख्य सड़क पर तिलपतली के समीप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे वन विभाग द्वारा खोदे गए ट्रेंच में जा घुसा।
    user_Shivani Seth
    Shivani Seth
    गंडे, गिरिडीह, झारखंड•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.