सड़क पर बह रहा घरों का पानी, बसनिया मार्ग दलदल में तब्दील; पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से ग्रामीण परेशान गाजीपुर। मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के बसनिया गांव के पास लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड-3) की सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। घरों की नालियों का पानी लगातार सड़क पर बहने से पूरा मार्ग दलदल में तब्दील हो गया है, जिससे राहगीरों और वाहनों का आवागमन बेहद जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार कई महीनों से सड़क की हालत खराब होती जा रही है। जलभराव, कीचड़ और टूटी सड़क के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। कई लोग फिसलकर गिर चुके हैं, जबकि एंबुलेंस का इस रास्ते से आना-जाना लगभग बंद हो गया है। यह मार्ग मुहम्मदाबाद से भरौली को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इसी रास्ते से रोजाना प्राइवेट बसें चलती हैं और आसपास के गांवों के लोग बाजार, स्कूल, बक्सर रेलवे स्टेशन और अस्पताल तक पहुंचते हैं। बड़ी संख्या में मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोड़ऊर भी इसी मार्ग से जाते हैं, लेकिन सड़क की खराब स्थिति के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आरसीसी सड़क भी नहीं रोक सकी समस्या स्थानीय लोगों के अनुसार जलभराव की समस्या को देखते हुए पिछले वर्ष इस सड़क को आरसीसी से बनवाया गया था, लेकिन घरों की नालियों का पानी लगातार सड़क पर गिरने से कई जगह सड़क टूटने लगी और पूरा मार्ग फिर से कीचड़ में बदल गया। स्कूल को बनाना पड़ा निजी रास्ता बसनिया स्थित रेड रोजेज स्कूल के प्रबंधक मुक्तिनाथ राय ने बताया कि सड़क खराब होने से बच्चों के स्कूल पहुंचने में परेशानी हो रही थी। इसके चलते विद्यालय तक पहुंचने के लिए खेतों के बीच से निजी रास्ता बनवाना पड़ा, जिससे स्कूल बस और बच्चों का आवागमन संभव हो सका। नाली और गड़ही को लेकर विवाद ग्राम प्रधान रामनिशान के अनुसार समस्या की मुख्य वजह नालियों के पानी की निकासी है। आबादी के पास कोई तालाब या गड़ही नहीं है, जहां पानी छोड़ा जा सके। करीब 700 मीटर दूर एक गड़ही है, लेकिन वहां तक नाली बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी सड़क के किनारे लंबी नाली निर्माण और विभागीय अनुमति की आवश्यकता पड़ेगी। प्रशासन करेगा पत्राचार स्थानीय प्रशासन का कहना है कि यदि ग्राम पंचायत स्तर पर समाधान नहीं निकला तो उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर स्थायी समाधान के लिए पहल की जाएगी। अवैध कब्जा और नाली का पानी गिराने वालों पर होगी कार्रवाई लोक निर्माण विभाग के जेई राजेश यादव ने बताया कि सड़क की पटरियों पर अवैध कब्जा करने और नालियों का पानी सड़क पर गिराने वालों को नोटिस दिया जा चुका है। सुधार नहीं होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत और नालियों के पानी की स्थायी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और किसी बड़े हादसे से बचाव हो सके कौटिल्य का भारत चन्दन पांडेय
सड़क पर बह रहा घरों का पानी, बसनिया मार्ग दलदल में तब्दील; पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से ग्रामीण परेशान गाजीपुर। मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के बसनिया गांव के पास लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड-3) की सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। घरों की नालियों का पानी लगातार सड़क पर बहने से पूरा मार्ग दलदल में तब्दील हो गया है, जिससे राहगीरों और वाहनों का आवागमन बेहद जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार कई महीनों से सड़क की हालत खराब होती जा रही है। जलभराव, कीचड़ और टूटी सड़क के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। कई लोग फिसलकर गिर चुके हैं, जबकि एंबुलेंस का इस रास्ते से आना-जाना लगभग बंद हो गया है। यह मार्ग मुहम्मदाबाद से भरौली को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इसी रास्ते से रोजाना प्राइवेट बसें चलती हैं और आसपास के गांवों के लोग बाजार, स्कूल, बक्सर रेलवे स्टेशन और अस्पताल तक पहुंचते हैं। बड़ी संख्या में मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोड़ऊर भी इसी मार्ग से जाते हैं, लेकिन सड़क की खराब स्थिति के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आरसीसी सड़क भी नहीं रोक सकी समस्या स्थानीय लोगों के अनुसार जलभराव की समस्या को देखते हुए पिछले वर्ष इस सड़क को आरसीसी से बनवाया गया था, लेकिन घरों की नालियों का पानी लगातार सड़क पर गिरने से कई जगह सड़क टूटने लगी और पूरा मार्ग फिर से कीचड़ में बदल
गया। स्कूल को बनाना पड़ा निजी रास्ता बसनिया स्थित रेड रोजेज स्कूल के प्रबंधक मुक्तिनाथ राय ने बताया कि सड़क खराब होने से बच्चों के स्कूल पहुंचने में परेशानी हो रही थी। इसके चलते विद्यालय तक पहुंचने के लिए खेतों के बीच से निजी रास्ता बनवाना पड़ा, जिससे स्कूल बस और बच्चों का आवागमन संभव हो सका। नाली और गड़ही को लेकर विवाद ग्राम प्रधान रामनिशान के अनुसार समस्या की मुख्य वजह नालियों के पानी की निकासी है। आबादी के पास कोई तालाब या गड़ही नहीं है, जहां पानी छोड़ा जा सके। करीब 700 मीटर दूर एक गड़ही है, लेकिन वहां तक नाली बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी सड़क के किनारे लंबी नाली निर्माण और विभागीय अनुमति की आवश्यकता पड़ेगी। प्रशासन करेगा पत्राचार स्थानीय प्रशासन का कहना है कि यदि ग्राम पंचायत स्तर पर समाधान नहीं निकला तो उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर स्थायी समाधान के लिए पहल की जाएगी। अवैध कब्जा और नाली का पानी गिराने वालों पर होगी कार्रवाई लोक निर्माण विभाग के जेई राजेश यादव ने बताया कि सड़क की पटरियों पर अवैध कब्जा करने और नालियों का पानी सड़क पर गिराने वालों को नोटिस दिया जा चुका है। सुधार नहीं होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत और नालियों के पानी की स्थायी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और किसी बड़े हादसे से बचाव हो सके कौटिल्य का भारत चन्दन पांडेय
- गाजीपुर यूपी 61 महेन्द्र पश्चिम मोहल्ला निवासी हमारे गांव में कोई प्रकार की अच्छा सुविधाएं नहीं हैं ना गली अच्छा है ना ही कोई खेलने की अच्छा सुविधाएं1
- Post by Preeti1
- गाजीपुर सदर कोतवाली के विश्वेश्वरगंज इलाके में अवैध रूप से चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। सूचना के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार को देर शाम मौके पर दबिश दी, जहां अनैतिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा था। इस कार्रवाई के दौरान 58 वर्षीय महेंद्र यादव, पुत्र स्वर्गीय नरसिंह यादव, निवासी विश्वेश्वरगंज को गिरफ्तार किया गया, जो इस अवैध कारोबार का संचालक बताया जा रहा है। मामले में थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 265/26 के तहत अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3 और 7 में केस दर्ज किया गया है। पूरी कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर गाजीपुर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई। छापेमारी टीम का नेतृत्व निरीक्षक नागेंद्र प्रसाद सिंह ने किया, जिनके साथ हेड कांस्टेबल नीरज सिंह और महिला कांस्टेबल वंदना श्रीवास्तव भी शामिल रहीं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है, साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।1
- बक्सर :- राजपुर प्रखंड के कनेहरी उच्च विद्यालय में सोमवार को स्कूल अवधि के दौरान गर्मी के कारण एक-एक कर लगभग 10 बच्चे बेहोश हो गए.इस घटना से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भीषण गर्मी और लू ने स्कूली बच्चों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. सुबह चेतना सत्र समाप्त होने के बाद जैसे ही पहली घंटी की पढ़ाई शुरू हुई, तभी अचानक बच्चे गश खाकर गिरने लगे. देखते ही देखते करीब 10 छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए.घटना के तुरंत बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरबिंद कुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए सभी प्रभावित बच्चों को पंखे के नीचे लिटाया और प्राथमिक उपचार शुरू किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना तुरंत वरीय अधिकारियों को दी गई.बच्चों के बेहोश होने की खबर मिलते ही अभिभावक स्कूल पहुँच गए.सूचना पर पहुंची मेडिकल टीम ने सभी गंभीर छात्राओं को एम्बुलेंस से तत्काल सीएचसी लाया गया.जहां उपचार के बाद सभी को दोपहर बाद अस्पताल से छुट्टी दें दी गयी.अभी वह पूरी तरह से स्वस्थ है.3
- गोरखपुर में प्रेमी के घर पहुंची किशोरी, शादी के लिए किया हंगामा महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी अक्सर अपनी बहन के घर पीपीगंज आती-जाती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात नगर पंचायत के एक युवक से हुई जिससे प्रेम संबंध हो गया। किशोरी का आरोप है कि युवक ने शादी करने का झांसा देकर नजदीकी बढ़ाई और बाद में मुकर गया। इसी बात से नाराज होकर वह शुक्रवार रात करीब आठ बजे सीधे युवक के घर पहुंच गई और शादी की मांग करने लगी। काफी देर तक घर के बाहर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होती रही1
- बलिया के ग्राम सभा घोड़हरा में लंबे समय से बाधित बिजली व्यवस्था को आखिरकार दुरुस्त कर दिया गया है। लगभग एक सप्ताह से बिगड़ी आपूर्ति के बाद 250 केवीए के नए ट्रांसफार्मर का इंस्टॉलेशन कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो गया। मंगलवार दोपहर जैसे ही बिजली बहाल हुई, गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों के चेहरे खिल उठे। घरों में फिर से रौनक लौट आई। तकनीकी टीम ने ट्रांसफार्मर स्थापित कर आपूर्ति सुचारू करने की प्रक्रिया पूरी की, जिससे अब नियमित बिजली मिलने की उम्मीद है। इस कार्य में जिला पंचायत सदस्य पिंटू जावेद, क्षेत्र पंचायत सदस्य सिराज खान, राजनाथ यादव, लियाकत अली खान, तबरेज आलम व कोटेदार गुलाम रसूल सहित ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। सभी ने जनप्रतिनिधियों के प्रयासों की प्रशंसा की।1
- वेदगर्भा उत्सव वाटिका के भव्य शुभारम्भ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गीत-संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें पारंपरिक लोकगीतों से लेकर आधुनिक संगीत तक का शानदार संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह उत्सवमय रहा, जहां उपस्थित अतिथि और दर्शक संगीत की धुन पर झूमते नजर आए। उद्घाटन समारोह में गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया। रंग-बिरंगी रोशनी और सजी-धजी उत्सव वाटिका ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि वेदगर्भा उत्सव वाटिका को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए विकसित किया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को एक बेहतर और आधुनिक स्थल मिल सके।1
- Post by Preeti1