Shuru
Apke Nagar Ki App…
एसपी ने मनाया होली का त्योहार, जवानों के कंधों पर बैठकर जमकर किया डांस टीकमगढ़ में पुलिस विभाग द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस परेड ग्राउंड पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साथ जवानों ने होली खेली। इस दौरान एसपी मनोहर सिंह मंडलोई को घोड़े बग्घी पर बैठाकर पुलिस लाइन लाया गया। जहां जवानों ने उन्हें कंधों पर बैठाया और एसपी ने जमकर डांस किया। इस दौरान पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
एसपी ने मनाया होली का त्योहार, जवानों के कंधों पर बैठकर जमकर किया डांस टीकमगढ़ में पुलिस विभाग द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस परेड ग्राउंड पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साथ जवानों ने होली खेली। इस दौरान एसपी मनोहर सिंह मंडलोई को घोड़े बग्घी पर बैठाकर पुलिस लाइन लाया गया। जहां जवानों ने उन्हें कंधों पर बैठाया और एसपी ने जमकर डांस किया। इस दौरान पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Jamil khan1
- *पलेरा में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया भाई दूज का त्यौहार* पलेरा में भाई दूज का त्यौहार बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की पूजा की और उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाई दूज का यह पर्व भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक है ¹। *बुंदेलखंड में भी मनाया गया भाई दूज* बुंदेलखंड के विभिन्न हिस्सों में भी भाई दूज का त्यौहार मनाया गया। इस दौरान बहनों ने अपने भाइयों को तिलक लगाकर और मिठाइयां खिलाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की ²। *भाई दूज की पौराणिक कथा* भाई दूज की पौराणिक कथा के अनुसार, यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने उनके घर पहुंचे थे। यमुना ने उनका स्वागत किया, तिलक लगाया और स्वादिष्ट भोजन परोसा। यमराज ने यमुना को वरदान दिया कि जो भाई इस दिन अपनी बहन से तिलक लगवाएगा, उसे लंबी उम्र और समृद्धि का आशीर्वाद मिलेगा ¹।4
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़1
- *जाखलौन* ललितपुर जनपद के थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम गढ़ौली में तेंदुए ने एक गाय को अपना निशाना बनाया है। जिससे वहां के लोगों के बीच गांव में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है। गढ़ौली के रहने वाले भरत यादव द्वारा जानकारी दी गई कि उनके बड़े भाई ओमकार सिंह यादव कि गाय पर तेंदुआ द्वारा प्राण घातक हमला किया गया। जिससे गाय को काफी ज्यादा जख्म आए हैं। इस बीच गांव में रहने वाले कपूर सिंह ने कैसे ही करके तेंदुआ को वहां से भगाया तो तेंदुआ गाय छोड़कर भाग गया। जिससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि उनके गांव में सुरक्षा मुहैया कराई जाए जिससे किसी ग्रामीण के साथ कोई अनहोनी ना हो सके।1
- मड़ावरा के अमर भोजनालय के सामने दो बाइकों की हुई जोरदार भिंड़त में चार घायल तीन गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भेजा गया मेडीकल कॉलेज घायल युवकों की पहचान मड़ावरा निवासी नरेंद्र (26) पुत्र खिल्लु, रनगांव निवासी पुष्पेंद्र (24) पुत्र रामगोपाल चंदेल, टीकमगढ़ के कारी गांव निवासी राजेंद्र (22) पुत्र ग्यालाल और मड़ावरा थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी जयपाल सिंह (19) पुत्र जुगन सिंह के रूप में हुई। पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇 9455422423,96951216901
- नागपुर में चौंकाने वाली घटना नागपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग महिला द्वारा उबलते पानी डालने के बाद एक 6 वर्षीय बच्चे को गंभीर रूप से जलने की चोटें आईं। बताया जाता है कि यह घटना तब हुई जब बच्चा खेलते समय पानी उछाल बैठा, जिसके कारण उसे अचानक गुस्सा आ गया। खेल का एक मासूम सा पल एक दिल दहला देने वाली घटना में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है कि बच्चे को गंभीर रूप से जलने की चोटें आई हैं और उसका इलाज चल रहा है। इस घटना ने स्थानीय समुदाय को स्तब्ध कर दिया है और क्रोध नियंत्रण तथा बाल सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। क्रोध के क्षण जीवन भर के घाव छोड़ सकते हैं। हिंसा कभी भी समाधान नहीं है।1
- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1
- बुंदेलखंड के झांसी जनपद के बीरा गांव में स्थित हरसिद्धि देवी माता मंदिर पर होली फाग महोत्सव मनाया गया। इस अनोखे उत्सव में बुंदेली राई नृत्य के साथ महिलाएं नाचती हुई देखी गईं। हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस फाग महोत्सव में पहुंचते हैं, जो हजारों वर्षों से चली आ रही एक परंपरा है।1
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़1