"सावन का पहला सोमवार कल, शिवालयों में उमड़ेगी आस्था… मंदिर समितियों ने पूरी की तैयारियां" सीहोर। सावन का पहला सोमवार कल श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मनाया जाएगा। जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में तड़के सुबह से ही शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और पूजन-अर्चन के लिए मंदिर समितियों ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिरों में साफ-सफाई, आकर्षक सजावट, पेयजल, दर्शन व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से शिवालय गूंज उठेंगे। श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित करेंगे तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। मंदिर समितियों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अनुशासन बनाए रखें, अपनी बारी से दर्शन करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि सभी श्रद्धालु सुगमता से भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर सकें।
"सावन का पहला सोमवार कल, शिवालयों में उमड़ेगी आस्था… मंदिर समितियों ने पूरी की तैयारियां" सीहोर। सावन का पहला सोमवार कल श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मनाया जाएगा। जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में तड़के सुबह से ही शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और पूजन-अर्चन के लिए मंदिर समितियों ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिरों में साफ-सफाई, आकर्षक सजावट, पेयजल, दर्शन व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से शिवालय गूंज उठेंगे। श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित करेंगे तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। मंदिर समितियों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अनुशासन बनाए रखें, अपनी बारी से दर्शन करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि सभी श्रद्धालु सुगमता से भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर सकें।
- *ए एम न्यूज़ एक्सप्रेस से रिपोर्टर फैसल खान* ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल वार्ड नंबर 41ऐशबाग स्टेडियम जवाहर कॉलोनी के पास बाग फरहत अफजा जर्जर रोड को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता मोहम्मद शहावर मोहम्मद आसिफ द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया1
- ज्ञान संकल्प में एनडीए/सीडीएस परीक्षा पर आयोजित सेमिनारज्ञान संकल्प, कमला पार्क रोड, श्यामला हिल्स, भोपाल में एनडीए/सीडीएस लिखित राजधानी भोपाल में. ज्ञान संकल्प में एनडीए/सीडीएस परीक्षा पर आयोजित सेमिनार . आज ज्ञान संकल्प, कमला पार्क रोड, श्यामला हिल्स, भोपाल में एनडीए/सीडीएस लिखित परीक्षा विषय पर एक निःशुल्क ऑफलाइन एवं ऑनलाइन सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार में कुल 17 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। . सेमिनार में मुख्य मार्गदर्शक एवं निदेशक कर्नल (डॉ.) हर्ष मोहन थे। वे भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी हैं तथा उन्हें भारतीय सेना में 32 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने लंबे समय तक विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट्स का मार्गदर्शन किया है। . सेमिनार के दौरान एनडीए/सीडीएस लिखित परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर दिए गए। इसमें भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने की प्रक्रिया, उत्तर लिखने की प्रभावी तकनीक, मॉक टेस्ट तथा परीक्षा के चारों विषय—गणित, अंग्रेज़ी, सामाजिक अध्ययन और विज्ञान—पर विस्तार से चर्चा की गई।सेमिनार को विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। यह आयोजन युवाओं को भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होकर राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करने में सफल रहा।1
- भोपाल आज एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक अवसर का साक्षी बना, जहां चातुर्मास प्रवास पर आचार्य 107 समय सागर जी महाराज का आगमन हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके दर्शन कर आशीर्वाद लिया और समाज को उनके संदेशों से प्रेरणा लेने की बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भोपाल के लिए आज का दिन सौभाग्य का दिन है, क्योंकि चातुर्मास प्रवास पर आचार्य 107 समय सागर जी महाराज राजधानी पधारे हैं। उन्होंने कहा कि आचार्य श्री "जियो और जीने दो" का संदेश देकर समाज को सद्भाव, अहिंसा और मानवता की राह दिखा रहे हैं। सीएम ने कहा कि साधना के मार्ग पर चलते हुए आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने समाज निर्माण में अतुलनीय योगदान दिया और उसी परंपरा को आचार्य समय सागर जी महाराज आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि वे विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर आचार्य समय सागर जी महाराज को आमंत्रित करेंगे, ताकि सभी विधायक उनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन का लाभ प्राप्त कर सकें। मुख्यमंत्री ने आचार्य श्री के संदेशों को समाज और जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके मार्गदर्शन को जनकल्याण और सुशासन के लिए महत्वपूर्ण बताया। भोपाल आज एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक अवसर का साक्षी बना, जहां चातुर्मास प्रवास पर आचार्य 107 समय सागर जी महाराज का आगमन हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके दर्शन कर आशीर्वाद लिया और समाज को उनके संदेशों से प्रेरणा लेने की बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भोपाल के लिए आज का दिन सौभाग्य का दिन है, क्योंकि चातुर्मास प्रवास पर आचार्य 107 समय सागर जी महाराज राजधानी पधारे हैं। उन्होंने कहा कि आचार्य श्री "जियो और जीने दो" का संदेश देकर समाज को सद्भाव, अहिंसा और मानवता की राह दिखा रहे हैं। सीएम ने कहा कि साधना के मार्ग पर चलते हुए आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने समाज निर्माण में अतुलनीय योगदान दिया और उसी परंपरा को आचार्य समय सागर जी महाराज आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि वे विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर आचार्य समय सागर जी महाराज को आमंत्रित करेंगे, ताकि सभी विधायक उनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन का लाभ प्राप्त कर सकें। मुख्यमंत्री ने आचार्य श्री के संदेशों को समाज और जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके मार्गदर्शन को जनकल्याण और सुशासन के लिए महत्वपूर्ण बताया।1
- Dil ki yah arju thi Koi dilruba mile Lo ban gaya Naseeb ki Tum humse aan mile welcome to Mohabbat Ras Na Aayi Shayar Gangadhar Malajpure1
- चातुर्मास कलश स्थापना समारोह आचार्य विद्यासागर जी महाराज के चित्र का अनावरण व दीप प्रज्वलन चातुर्मास कलश स्थापना समारोह कार्यक्रम के प्रारंभ में मंगलाचरण महिलाओं ने किया । स्वागत गीत आचार्य विद्यासागर पाठशाला की छोटी- छोटी बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत आचार्य विद्यासागर जी महाराज के चित्र का अनावरण व दीप प्रज्वलन बाहर से पधारे अतिथियों ने किया l2
- बाके बिहारी यादव समाज भोपाल द्वारा बैठक का आयोजन भोपाल में किया गया बाके बिहारी यादव समाज भोपाल द्वारा बैठक का आयोजन नीलबड़ में रखा गया। पूरी खबर अवश्य देखे4
- 🚨 भोपाल ब्रेकिंग | बड़ी खबर 🚨 🙏 राजधानी भोपाल पहुंचे आचार्य 107 समय सागर जी महाराज, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिए दर्शन और आशीर्वाद। चातुर्मास प्रवास के दौरान भोपाल आज एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पल का साक्षी बना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आचार्य 107 समय सागर जी महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आचार्य श्री का "जियो और जीने दो" का संदेश समाज को सद्भाव, अहिंसा और मानवता की राह दिखाता है। उन्होंने आचार्य विद्यासागर जी महाराज की परंपरा को आगे बढ़ाने में आचार्य समय सागर जी महाराज की भूमिका की सराहना की। 📢 सबसे बड़ी घोषणा: मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर आचार्य 107 समय सागर जी महाराज को आमंत्रित किया जाएगा, ताकि सभी विधायक उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद का लाभ ले सकें। 🕉️ मुख्यमंत्री ने कहा कि आचार्य श्री के विचार जनकल्याण, सुशासन और समाज निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत हैं।2
- कालापीपल की सियासत में बड़ा धमाका! बटवाड़ी में कांग्रेस को झटका, कई कार्यकर्ता भाजपा के साथ! कालापीपल की सियासत में बड़ा धमाका! बटवाड़ी में कांग्रेस को झटका, कई कार्यकर्ता भाजपा के साथ! चंद्रवंशी का तंज—"दाल-बाटी के बहाने बुलाया, दुपट्टा पहनाया!" #कालापीपल #सियासीउलटफेर #BreakingNews #मध्यप्रदेशराजनीति #BJP #Congress #राजनीतिकखबर #HalchalNews1
- 🛑 BREAKING | भोपाल 📺 टीवी का चैनल बदलना पड़ा भारी! पत्नी ने पति पर हंसिए से किया हमला राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, टीवी का चैनल बदलने की बात पर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में पत्नी ने हंसिए से पति पर हमला कर दिया। 🩸 हमले में पति के सिर और गाल पर गंभीर चोटें आईं। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। 👮 सूचना मिलते ही छोला मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। ⚠️ घरेलू विवाद कभी-कभी गंभीर अपराध का रूप ले सकते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है2