logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

करैरा पुलिस ने महुअर कॉलोनी क्षेत्र से एक युवक को 315 बोर के देशी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी नरेन्द्र प्रजापति (34) निवासी सिल्लापुर के खिलाफ धारा 25/27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

12 hrs ago
user_पत्रकारहरी निवास साहू
पत्रकारहरी निवास साहू
करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
12 hrs ago

करैरा पुलिस ने महुअर कॉलोनी क्षेत्र से एक युवक को 315 बोर के देशी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी नरेन्द्र प्रजापति (34) निवासी सिल्लापुर के खिलाफ धारा 25/27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गुरसराय थाना क्षेत्र में एरच रोड पर खेत में आग का तांडव, गांव वालों ने मिलकर बुझाई लपटें खेत में आग लगने से अफरा-तफरी, लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा धू-धू कर जल उठा खेत, ग्रामीणों की मेहनत से आग पर पाया गया काबू
    1
    गुरसराय थाना क्षेत्र में एरच रोड पर खेत में आग का तांडव, गांव वालों ने मिलकर बुझाई लपटें खेत में आग लगने से अफरा-तफरी, लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा धू-धू कर जल उठा खेत, ग्रामीणों की मेहनत से आग पर पाया गया काबू
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • आज दिनांक 29 मार्च 2026 को 31st आर्म्ड डिवीजन के द्वारा झांसी कैंट में बहुत बड़ी पूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया गया जिसमें झांसी, जालौन एवं महोबा के पूर्व सैनिकों ने भारी संख्या में भाग लिया। रैली में आए हुए सभी पूर्व सैनिकों का डिवीजन के जनरल आफिसर कमांडिंग साहब ने अपने संबोधन में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी एवं वीर नारियों को सम्मान निधि से नवाजा एवं विकलांग जनों को इलेक्ट्रिक स्कूटी एवं व्हीलचेयर प्रदान की और अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।. रैली में इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन, झांसी टीम के पदधिकारी एवं सदस्य गणों ने बहुत ही बड़ी तादात में अपनी-अपनी उपस्थित दर्ज कराई। ‌ यहां पर बहुत अच्छे प्रोग्राम थे जिनका सभी ने आनंद लिया और साथ ही साथ कई सुविधाएं उपलब्ध थी उनका भी फायदा सभी ने उठाया। अंत में दोपहर के भोजन का भी बंदोबस्त किया गया था जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया। जय हिंद जय भारत 🙏🙏 अध्यक्ष एवं महासचिव इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन झाँसी #viralpost2026 #army #IVO #Viralシ #jantakehit
    1
    आज दिनांक 29 मार्च 2026 को 31st आर्म्ड डिवीजन के द्वारा झांसी कैंट में बहुत बड़ी पूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया गया जिसमें झांसी, जालौन एवं महोबा के पूर्व सैनिकों ने भारी संख्या में भाग लिया। रैली में आए हुए सभी पूर्व सैनिकों का डिवीजन के जनरल आफिसर कमांडिंग साहब ने अपने संबोधन में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी एवं वीर नारियों को सम्मान निधि से नवाजा एवं विकलांग जनों को इलेक्ट्रिक स्कूटी एवं व्हीलचेयर प्रदान की और अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।.
रैली में इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन, झांसी टीम के पदधिकारी एवं सदस्य गणों ने बहुत ही बड़ी तादात में अपनी-अपनी उपस्थित दर्ज कराई। ‌ यहां पर बहुत अच्छे प्रोग्राम थे जिनका सभी ने आनंद लिया और साथ ही साथ कई सुविधाएं उपलब्ध थी उनका भी फायदा सभी ने उठाया। अंत में दोपहर के भोजन का भी बंदोबस्त किया गया था जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया।
जय हिंद जय भारत 🙏🙏
अध्यक्ष एवं महासचिव 
इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन झाँसी
#viralpost2026 
#army 
#IVO 
#Viralシ 
#jantakehit
    user_Radhika Narayan
    Radhika Narayan
    Jhansi, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • भारतीय जनता पार्टी झांसी महानगर द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिला अध्यक्ष श्री सुधीर सिंह के नेतृत्व में पैरामेडिकल कॉलेज स्थित प्रशिक्षण भवन में तैयारियों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री श्री बृजेश सिंह ने पहुंचकर प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए आयोजन की सराहना की। शिविर स्थल को भगवा रंग से सजाया गया है। महिला कार्यकर्ताओं द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई, वहीं पूरे परिसर को भाजपा के ध्वजों से सजाया गया। भोजन, विश्राम और पंजीकरण सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। साथ ही एक सचित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई है। प्रशिक्षण वर्ग में कुल सात सत्र आयोजित किए जाएंगे, जो 24 घंटे की अवधि में संपन्न होंगे। इसमें शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। केवल चयनित कार्यकर्ताओं को ही भाग लेने की अनुमति होगी। इस अवसर पर एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, बबीना विधायक राजीव सिंह ‘पारीछा’, संजीव श्रृंगीऋषि, विनोद नायक, विकास कुशवाहा, अखिलेश गुप्ता, अमर सिंह कुशवाहा, नंदकिशोर भिलवारे, अरविंद राजपूत, संजीव अग्रवाल ‘लाला’, कपिल बिसैनिया, अभिषेक जैन, ममता साहू, देवेंद्र दुबे, प्रियांशु डे, शैलेन्द्र परमार, चेतन ओझा, अंकित राजा यादव, विनीत खटीक, मीनू राजावत, सुरेंद्र विश्वकर्मा, रोहित गोठनकर, अमित सिंह जादौन, धर्मेंद्र अहिरवार, महीपत यादव, मोहित पोरवाल, धीरज गोस्वामी, जीतू शिवहरे, अनुराग पाखरे, रंजीत साहू, प्रणय अग्रवाल, भूपेंद्र परमार, छोटू मौर्या, सुरेंद्र पाल, हरिकृष्ण कुशवाहा, सुधाकर मिश्रा, आशीष विद्यार्थी सहित व्यवस्था टोली के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मीडिया समन्वय जिला मीडिया प्रभारी प्रियांशु डे एवं चेतन ओझा द्वारा किया गया।
    1
    भारतीय जनता पार्टी झांसी महानगर द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिला अध्यक्ष श्री सुधीर सिंह के नेतृत्व में पैरामेडिकल कॉलेज स्थित प्रशिक्षण भवन में तैयारियों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन भी हुआ।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री श्री बृजेश सिंह ने पहुंचकर प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए आयोजन की सराहना की।
शिविर स्थल को भगवा रंग से सजाया गया है। महिला कार्यकर्ताओं द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई, वहीं पूरे परिसर को भाजपा के ध्वजों से सजाया गया। भोजन, विश्राम और पंजीकरण सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। साथ ही एक सचित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई है।
प्रशिक्षण वर्ग में कुल सात सत्र आयोजित किए जाएंगे, जो 24 घंटे की अवधि में संपन्न होंगे। इसमें शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। केवल चयनित कार्यकर्ताओं को ही भाग लेने की अनुमति होगी।
इस अवसर पर एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, बबीना विधायक राजीव सिंह ‘पारीछा’, संजीव श्रृंगीऋषि, विनोद नायक, विकास कुशवाहा, अखिलेश गुप्ता, अमर सिंह कुशवाहा, नंदकिशोर भिलवारे, अरविंद राजपूत, संजीव अग्रवाल ‘लाला’, कपिल बिसैनिया, अभिषेक जैन, ममता साहू, देवेंद्र दुबे, प्रियांशु डे, शैलेन्द्र परमार, चेतन ओझा, अंकित राजा यादव, विनीत खटीक, मीनू राजावत, सुरेंद्र विश्वकर्मा, रोहित गोठनकर, अमित सिंह जादौन, धर्मेंद्र अहिरवार, महीपत यादव, मोहित पोरवाल, धीरज गोस्वामी, जीतू शिवहरे, अनुराग पाखरे, रंजीत साहू, प्रणय अग्रवाल, भूपेंद्र परमार, छोटू मौर्या, सुरेंद्र पाल, हरिकृष्ण कुशवाहा, सुधाकर मिश्रा, आशीष विद्यार्थी सहित व्यवस्था टोली के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मीडिया समन्वय जिला मीडिया प्रभारी प्रियांशु डे एवं चेतन ओझा द्वारा किया गया।
    user_Praveen Kumar
    Praveen Kumar
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • झांसी। पुलिस कस्टडी से फ़रार मध्यप्रदेश के शातिर चोर ने झांसी पुलिस को पंद्रह दिन छकाया आखिरकार पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के दौरान उसको लंगड़ा कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद कर लिए है। आपको बता दें कि झांसी के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मेवाती पुरा निवासी ऊषा के घर चोरी की घटना को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने पंद्रह दिन पूर्व दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। जिनमें एक मध्यप्रदेश के जिला ग्वालियर बिजौली थाना क्षेत्र निवासी संजय उर्फ दीपक तथा दूसरा जिला दतिया हरदौल मोहल्ला निवासी नदीम था। दोनों को मेडिकल परीक्षण हेतु पुलिस कस्टडी में जिला चिकित्सालय लाया गया था। जिला चिकित्सालय से शातिर नदीम चकमा देकर पुलिस कस्टडी से भाग निकला था। पुलिस द्वारा लगातार फरार शातिर चोर की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में एसएसपी के निर्देशन में तलाश में जुटी स्वाट और कोतवाली पुलिस को देर रात सूचना मिली कि फरार नदीम झांसी में नगरिया कुआं क्षेत्र में है और सफेद रंग की बाइक से कहीं भागने की फ़िराक़ में है। इस सूचना पर बताए गए क्षेत्र में पुलिस पहुंची और दोनों टीमों ने घेर कर पकड़ने का प्रयास किया, किंतु उसने टीम पर तमंचे से फायर कर दिया और भागने लगा। यह देख कर दोनों टीमों ने जवाबी फायरिंग की जिसमें नदीम के एक पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस सहित बाइक बरामद कर की हैं। वहीं, नदीम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    2
    झांसी। पुलिस कस्टडी से फ़रार मध्यप्रदेश के शातिर चोर ने झांसी पुलिस को पंद्रह दिन छकाया आखिरकार पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के दौरान उसको लंगड़ा कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद कर लिए है। 
आपको बता दें कि झांसी के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मेवाती पुरा निवासी ऊषा के घर चोरी की घटना को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने पंद्रह दिन पूर्व दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। जिनमें एक मध्यप्रदेश के जिला ग्वालियर बिजौली थाना क्षेत्र निवासी संजय उर्फ दीपक तथा दूसरा जिला दतिया हरदौल मोहल्ला निवासी नदीम था। दोनों को मेडिकल परीक्षण हेतु पुलिस कस्टडी में जिला चिकित्सालय लाया गया था। जिला चिकित्सालय से शातिर नदीम चकमा देकर पुलिस कस्टडी से भाग निकला था। 
पुलिस द्वारा लगातार फरार शातिर चोर की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में एसएसपी के निर्देशन में तलाश में जुटी स्वाट और कोतवाली पुलिस को देर रात सूचना मिली कि फरार नदीम झांसी में नगरिया कुआं क्षेत्र में है और सफेद रंग की बाइक से कहीं भागने की फ़िराक़ में है। इस सूचना पर बताए गए क्षेत्र में पुलिस पहुंची और दोनों टीमों ने घेर कर पकड़ने का प्रयास किया, किंतु उसने टीम पर तमंचे से फायर कर दिया और भागने लगा। यह देख कर दोनों टीमों ने जवाबी फायरिंग की जिसमें नदीम के एक पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस सहित बाइक बरामद कर की हैं। वहीं, नदीम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    user_तारिक़ इक़बाल 'शीबू'
    तारिक़ इक़बाल 'शीबू'
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शिवपुरी। थाना गोपालपुर पुलिस ने हत्या के फरार आरोपी रमेश आदिवासी गिरफ्तार पाडरखेड़ा रेलवे स्टेशन से दबोचा
    1
    शिवपुरी। थाना गोपालपुर पुलिस ने हत्या के फरार आरोपी रमेश आदिवासी गिरफ्तार पाडरखेड़ा रेलवे स्टेशन से दबोचा
    user_Patarkar Shailendra dhakad
    Patarkar Shailendra dhakad
    पत्रकार शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • #MP: रेत के अवैध उत्खनन और नल जल योजना को लेकर भिण्ड सांसद संध्या राय के साथ धमाकेदार इंटरव्यू...... #datia #bhind #नलजल #मोदी #सरकार #politics #FIFA
    1
    #MP: रेत के अवैध उत्खनन और नल जल योजना को लेकर भिण्ड सांसद संध्या राय के साथ धमाकेदार इंटरव्यू......
#datia #bhind #नलजल #मोदी #सरकार #politics #FIFA
    user_Shayar Ali Journalist
    Shayar Ali Journalist
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 💥 *बड़ी खबर*💥 *राजगढ़ में इंसानियत शर्मसार: बुजुर्ग को बाइक से बांधकर 1 किमी तक घसीटा* मध्य प्रदेश के राजगढ़ (सारंगपुर) में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ भैंसवा माता मंदिर के पास, शराब के नशे में धुत देव सिंह ने अपने ही समधी मांगीलाल को बाइक से बांधकर करीब एक किलोमीटर तक घसीटा।बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी पारिवारिक बात को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद आरोपी ने इस बर्बर कृत्य को अंजाम दिया, लोग चिल्लाते रहे, लेकिन आरोपी नहीं रुका। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर बुजुर्ग की जान बचाई। गंभीर रूप से घायल मांगीलाल शाजापुर अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    💥 *बड़ी खबर*💥
*राजगढ़ में इंसानियत शर्मसार: बुजुर्ग को बाइक से बांधकर 1 किमी तक घसीटा*
मध्य प्रदेश के राजगढ़ (सारंगपुर) में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ भैंसवा माता मंदिर के पास, शराब के नशे में धुत देव सिंह ने अपने ही समधी मांगीलाल को बाइक से बांधकर करीब एक किलोमीटर तक घसीटा।बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी पारिवारिक बात को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद आरोपी ने इस बर्बर कृत्य को अंजाम दिया, लोग चिल्लाते रहे, लेकिन आरोपी नहीं रुका। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर बुजुर्ग की जान बचाई। गंभीर रूप से घायल मांगीलाल शाजापुर अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • दतिया। दतिया कोतवाली थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आजीवन कारावास की सजा मे पैरोल से फरार सकूर खान और फईम खान 20 हजार के इनामी 2 आरोपी गिरफ्तार।कोतवाली थाना प्रभारी धीरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी सकूर खान पुत्र गफूर खान निवासी बासन का पुरा दतिया व आरोपी फईम खान पुत्र सकूर खान निवासी सदर जिनको न्यायालय के आदेश से आजीवन कारावास की सजा मे पैरोल पर आया था जो लौट कर वापस जेल नही गया व न्यायालय के आदेशो की अवहेलना कर फरार हो गया।जिसमे न्यायालय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश दतिया द्वारा पैरोल से फरार होने पर दोनो आरोपियों के गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया।मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली दतिया व थाना बसई की सयुक्त टीम की कार्यवाही में मुखबिर की सूचना पर से आरोपी सकूर खान पुत्र गफूर खान निवासी बासन का पुरा दतिया व आरोपी फईम खान पुत्र सकूर खान निवासी सदर को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की। उक्त आरोपिया द्वारा दतिया जिले के अलावा महोबा उ.प्र. मे अपराध घटित किया है व वर्तमान मे आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे । उक्त दोनो आरोपियो पर श्रीमान के द्वारा 10 हजार 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था।गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।सराहनीय कार्यवाही में-निरी. धीरेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी थाना कोतवाली दतिया, उनि.अंशुल अरोरा,उनि बसई थाना प्रभारी नीरज कुमार, प्रआर शिवगोविन्द चौबे, प्रआर राजीव वर्मा,प्रआर ब्रजमोहन उपाध्याय,आर भरत रावत, आर गोविन्द कुमार ,आर आनंद तोमर,आर रविन्द्र यादव, आर हेमन्त प्रजापति, आर. चा. धर्मेन्द्र शर्मा की सराहनीय भूमिका रही ।
    1
    दतिया। दतिया कोतवाली थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आजीवन कारावास की सजा मे पैरोल से फरार सकूर खान और फईम खान 20 हजार के इनामी 2 आरोपी गिरफ्तार।कोतवाली थाना प्रभारी धीरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी सकूर खान पुत्र गफूर खान निवासी बासन का पुरा दतिया व आरोपी फईम खान पुत्र सकूर खान निवासी सदर जिनको न्यायालय के आदेश से आजीवन कारावास की सजा मे पैरोल पर आया था जो लौट कर वापस जेल नही गया व न्यायालय के आदेशो की अवहेलना कर फरार हो गया।जिसमे न्यायालय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश दतिया द्वारा पैरोल से फरार होने पर दोनो आरोपियों के गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया।मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली दतिया व थाना बसई की सयुक्त टीम की कार्यवाही में मुखबिर की सूचना पर से आरोपी सकूर खान पुत्र गफूर खान निवासी बासन का पुरा दतिया व आरोपी फईम खान पुत्र सकूर खान निवासी सदर को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की। उक्त आरोपिया द्वारा दतिया जिले के अलावा महोबा उ.प्र. मे अपराध घटित किया है व वर्तमान मे आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे । उक्त दोनो आरोपियो पर श्रीमान के द्वारा 10 हजार 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था।गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।सराहनीय कार्यवाही में-निरी. धीरेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी थाना कोतवाली दतिया, उनि.अंशुल अरोरा,उनि बसई थाना प्रभारी नीरज कुमार, प्रआर शिवगोविन्द चौबे, प्रआर राजीव वर्मा,प्रआर ब्रजमोहन उपाध्याय,आर भरत रावत, आर गोविन्द कुमार ,आर  आनंद तोमर,आर रविन्द्र यादव, आर हेमन्त प्रजापति, आर. चा. धर्मेन्द्र शर्मा की सराहनीय भूमिका रही ।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत थाना कोतवाली पुलिस एवं स्वाट टीम के साथ पुलिस कस्टडी से फरार अभियुक्त के साथ हुई मुठभेड़ में अभियुक्त घायल/गिरफ्तार कर कि जा रही विधिक कार्यवाही के संबंध में सुने एसपी सिटी प्रीति सिंह की बाइट,,
    1
    थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत थाना कोतवाली पुलिस एवं स्वाट टीम के साथ पुलिस कस्टडी से फरार अभियुक्त के साथ हुई मुठभेड़ में अभियुक्त घायल/गिरफ्तार कर कि जा रही विधिक कार्यवाही के संबंध में सुने एसपी सिटी प्रीति सिंह की बाइट,,
    user_Abhishek Jain
    Abhishek Jain
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.