logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मदनपुर रोगी कल्याण समिति की बैठक में 10 सूत्री विकास कार्यों पर हुई चर्चा, मरिजो की सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय मदनपुर प्रखंड मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सभा कक्ष में रोगी कल्याण समिति का बैठक शुक्रवार को सीओ मो. अकबर हुसैन की अध्यक्षता में की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव के पत्र और दिए निर्देश के आलोक में अस्पताल में बुनियादी सुविधाएं व आवश्यक कार्यों की सूची तैयार कर अनुमोदन लेने का निर्देश पत्र में दिया गया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह रोगी कल्याण समिति सदस्य सचिव डॉ संजय कुमार ने बैठक में अस्पताल में आवश्यक आवश्यकताओं में अस्पताल परिसर में चारदीवारी एवं भवन का रंग रोगन कार्य, आपातकालीन कक्ष में स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों से संबंधित वीडियो प्रदर्शित करने के लिए टीवी व्यवस्था,लैब के बाहर एवं प्रतिक्षालय कक्ष में मरिजो, परिजनों के लिए पंखा व्यवस्था, आपातकालीन कक्ष में आरो मशीन व वाटर कूलर लगाने, दो पहिया वाहन पार्किंग शेड निर्माण कराने, अस्पताल परिसर के भीतर में मिट्टी भराई कार्य कराने,ने भवन में पानी की व्यवस्था के लिए बोरिंग कराने, नये भवन के छत पर शेड निर्माण कराने और बिजली व प्लंबिंग कार्य सहित अन्य कार्य कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में सदस्य विमला देवी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक ललन प्रसाद सिंह सहित लोग शामिल थे।

2 hrs ago
user_कुणाल सिंह 9304927827
कुणाल सिंह 9304927827
पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
2 hrs ago

मदनपुर रोगी कल्याण समिति की बैठक में 10 सूत्री विकास कार्यों पर हुई चर्चा, मरिजो की सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय मदनपुर प्रखंड मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सभा कक्ष में रोगी कल्याण समिति का बैठक शुक्रवार को सीओ मो. अकबर हुसैन की अध्यक्षता में की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव के पत्र और दिए निर्देश के आलोक में अस्पताल में बुनियादी सुविधाएं व आवश्यक कार्यों की सूची तैयार कर अनुमोदन लेने का निर्देश पत्र में दिया गया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह रोगी कल्याण समिति सदस्य सचिव डॉ संजय कुमार ने बैठक में अस्पताल में आवश्यक आवश्यकताओं में अस्पताल परिसर में चारदीवारी एवं भवन का रंग रोगन कार्य, आपातकालीन कक्ष में स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों से संबंधित वीडियो प्रदर्शित करने के लिए टीवी व्यवस्था,लैब के बाहर एवं प्रतिक्षालय कक्ष में मरिजो, परिजनों के लिए पंखा व्यवस्था, आपातकालीन कक्ष में आरो मशीन व वाटर कूलर लगाने, दो पहिया वाहन पार्किंग शेड निर्माण कराने, अस्पताल परिसर के भीतर में मिट्टी भराई कार्य कराने,ने भवन में पानी की व्यवस्था के लिए बोरिंग कराने, नये भवन के छत पर शेड निर्माण कराने और बिजली व प्लंबिंग कार्य सहित अन्य कार्य कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में सदस्य विमला देवी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक ललन प्रसाद सिंह सहित लोग शामिल थे।

More news from बिहार and nearby areas
  • खड़वां स्कूल में लगी ‘स्वच्छता की पाठशाला’, बच्चों ने लिया स्वच्छता का संकल्प स्वच्छता ही सेवा योजना के तहत ग्राम पंचायत बलिगांव अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, खड़वां में शुक्रवार दोपहर एक बजे प्रखंड स्वच्छता टीम द्वारा ‘स्वच्छता की पाठशाला’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान टीम के सदस्यों ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए हाथ धोने की सही विधि, गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण, कचरे के उचित निपटान और जल संरक्षण की जानकारी दी। बच्चों को पानी को प्रदूषित नहीं करने और पानी की बर्बादी रोकने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बच्चों एवं शिक्षकों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया। विद्यालय परिसर में विकसित सुंदर एवं व्यवस्थित बागवानी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। हरे-भरे पौधों और स्वच्छ परिसर ने विद्यालय की सुंदरता बढ़ाने के साथ स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर प्रभारी शिक्षक शशिशेखर मिश्रा ने प्रखंड स्वच्छता टीम के सदस्यों को एक-एक गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया। इससे कार्यक्रम का समापन आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ। इस अवसर पर स्वच्छता टिम से मृत्युंजय कुमार, रविंद्र शर्मा, रविंद्र कुमार, नीरज पाठक, धन्वन्ति कुमारी, दीपक कुमार, चंदन कुमार, मोहम्मद नौसाद, पंकज चौधरी, कपिलदेव राम, अजय कुमार, पंकज चौधरी, कपिलदेव राम, प्रभारी शिक्षक शशिशेखर मिश्रा, अनिल कुमार पाल, कमल प्रताप सिंह, शिक्षिका निवेदिता रंजन, गायत्री कुमारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। #BharatCrimeLiveNews #स्वच्छता_ही_सेवा #स्वच्छता_की_पाठशाला #रफीगंज #बलिगांव #खड़वां #स्वच्छ_भारत #स्वच्छता_जागरूकता #जल_संरक्षण #कचरा_प्रबंधन #पर्यावरण_संरक्षण #स्कूल_समाचार #बिहार_न्यूज
    1
    खड़वां स्कूल में लगी ‘स्वच्छता की पाठशाला’, बच्चों ने लिया स्वच्छता का संकल्प
स्वच्छता ही सेवा योजना के तहत ग्राम पंचायत बलिगांव अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, खड़वां में शुक्रवार दोपहर एक बजे प्रखंड स्वच्छता टीम द्वारा ‘स्वच्छता की पाठशाला’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान टीम के सदस्यों ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए हाथ धोने की सही विधि, गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण, कचरे के उचित निपटान और जल संरक्षण की जानकारी दी।
बच्चों को पानी को प्रदूषित नहीं करने और पानी की बर्बादी रोकने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बच्चों एवं शिक्षकों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया।
विद्यालय परिसर में विकसित सुंदर एवं व्यवस्थित बागवानी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। हरे-भरे पौधों और स्वच्छ परिसर ने विद्यालय की सुंदरता बढ़ाने के साथ स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के समापन पर प्रभारी शिक्षक शशिशेखर मिश्रा ने प्रखंड स्वच्छता टीम के सदस्यों को एक-एक गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया। इससे कार्यक्रम का समापन आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ।
इस अवसर पर स्वच्छता टिम से मृत्युंजय कुमार, रविंद्र शर्मा, रविंद्र कुमार, नीरज पाठक, धन्वन्ति कुमारी, दीपक कुमार, चंदन कुमार, मोहम्मद नौसाद, पंकज चौधरी, कपिलदेव राम, अजय कुमार, पंकज चौधरी, कपिलदेव राम, प्रभारी शिक्षक शशिशेखर मिश्रा, अनिल कुमार पाल, कमल प्रताप सिंह, शिक्षिका निवेदिता रंजन, गायत्री कुमारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
#BharatCrimeLiveNews #स्वच्छता_ही_सेवा #स्वच्छता_की_पाठशाला #रफीगंज #बलिगांव #खड़वां #स्वच्छ_भारत #स्वच्छता_जागरूकता #जल_संरक्षण #कचरा_प्रबंधन #पर्यावरण_संरक्षण #स्कूल_समाचार #बिहार_न्यूज
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • रफीगंज में अग्निशमनालय भवन निर्माण को लेकर भूमि का जायजा, शहर के नजदीक स्थल चिन्हित करने का निर्देश रफीगंज प्रखंड के सोनवर्षा-चौबड़ा गांव में प्रस्तावित प्रखंड अग्निशमनालय भवन निर्माण को लेकर शुक्रवार को जिला अग्निशमन पदाधिकारी श्रेयांश व्रिपा ने स्थल का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रफीगंज के अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी से मुलाकात कर प्रस्तावित स्थल की स्थिति की जानकारी ली। जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने कहा कि सोनवर्षा-चौबड़ा स्थित भूमि रफीगंज शहर से काफी दूर है। अग्निशमनालय की त्वरित सेवा को देखते हुए शहर के नजदीक अथवा प्रखंड मुख्यालय के आसपास वैकल्पिक भूमि चिन्हित करने की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों से अन्य उपयुक्त स्थलों को चिन्हित करने को कहा। बता दें कि वर्तमान में रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में अस्थायी अग्निशमन कार्यालय संचालित हो रहा है। निरीक्षण के दौरान प्रखंड अग्निशमनालय प्रभारी मुन्ना कुमार, प्रधान अग्निक विजय कुमार, अग्निक मो. एजहार आलम, सौरव कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।
    1
    रफीगंज में अग्निशमनालय भवन निर्माण को लेकर भूमि का जायजा, शहर के नजदीक स्थल चिन्हित करने का निर्देश
रफीगंज प्रखंड के सोनवर्षा-चौबड़ा गांव में प्रस्तावित प्रखंड अग्निशमनालय भवन निर्माण को लेकर शुक्रवार को जिला अग्निशमन पदाधिकारी श्रेयांश व्रिपा ने स्थल का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रफीगंज के अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी से मुलाकात कर प्रस्तावित स्थल की स्थिति की जानकारी ली।
जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने कहा कि सोनवर्षा-चौबड़ा स्थित भूमि रफीगंज शहर से काफी दूर है। अग्निशमनालय की त्वरित सेवा को देखते हुए शहर के नजदीक अथवा प्रखंड मुख्यालय के आसपास वैकल्पिक भूमि चिन्हित करने की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों से अन्य उपयुक्त स्थलों को चिन्हित करने को कहा।
बता दें कि वर्तमान में रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में अस्थायी अग्निशमन कार्यालय संचालित हो रहा है। निरीक्षण के दौरान प्रखंड अग्निशमनालय प्रभारी मुन्ना कुमार, प्रधान अग्निक विजय कुमार, अग्निक मो. एजहार आलम, सौरव कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    11 hrs ago
  • डेढ़ किलो फाइल और विकास कार्यों के हिसाब-किताब के बीच एक मंच पर दिखे पूर्व और वर्तमान विधायक डेढ़ किलो फाइल और विकास कार्यों के हिसाब-किताब के बीच एक मंच पर दिखे पूर्व और वर्तमान विधायक डालमिया कलेक्शन के उद्घाटन समारोह में दोनों रहे आमंत्रित, प्रोपराइटर ने अंगवस्त्र व गुलदस्ता देकर किया सम्मानित गुरुआ। गया जिले के गुरुआ वृत्तलामोड़ के समीप डालमिया कलेक्शन का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। डालमिया कलेक्शन के प्रोपराइटर प्रेम नाथ ने समारोह में आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया तथा अंगवस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रोपराइटर प्रेम नाथ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इसी तरह आगे बढ़ते रहें और क्षेत्र में अपना व्यवसाय और प्रतिष्ठान स्थापित करते रहें। सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप, मंच पर दिखी मुस्कान कार्यक्रम के दौरान गुरुआ के वर्तमान विधायक डॉ. उपेंद्र प्रसाद और पूर्व विधायक विनय कुमार यादव एक ही मंच पर एक साथ नजर आए। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों नेताओं के बीच अपने-अपने कार्यकाल के विकास कार्यों को लेकर बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इसी क्रम में महादलितों की नाली-गली से जुड़ी ‘डेढ़ किलो फाइल’ को लेकर भी चर्चा राजनीतिक बहस का हिस्सा बनी हुई है। दोनों पक्षों की ओर से अपने-अपने कार्यकाल के विकास कार्यों का हिसाब-किताब सामने रखने और सवाल उठाने की बात सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है। ऐसे राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच जब दोनों नेता डालमिया कलेक्शन के उद्घाटन समारोह में एक ही मंच पर नजर आए, तो कार्यक्रम में मौजूद लोगों और मीडिया कर्मियों का ध्यान भी इस ओर गया। दोनों नेताओं के बीच बातचीत और मुस्कुराते हुए तस्वीरें कार्यक्रम के दौरान चर्चा का विषय बनी रहीं। जनता के बीच उठे कई सवाल एक ओर सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं के बीच विकास कार्यों को लेकर सवाल-जवाब और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है, वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक कार्यक्रम में दोनों का एक साथ मंच साझा करना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, इस मंच साझा करने को लेकर दोनों नेताओं की ओर से किसी राजनीतिक समझौते या अन्य निष्कर्ष की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। दोनों नेता समारोह में आमंत्रित अतिथि के रूप में पहुंचे थे और संयोगवश एक ही मंच पर मौजूद रहे। राजनीतिक बयानबाजी के बीच दोनों जनप्रतिनिधियों की एक मंच पर मौजूदगी की तस्वीर गुरुआ की स्थानीय राजनीति में चर्चा का विषय बनी हुई है। स्पष्टीकरण इस खबर का उद्देश्य किसी व्यक्ति, जनप्रतिनिधि या राजनीतिक दल की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है। खबर में किसी प्रकार का राजनीतिक निष्कर्ष निकालने का उद्देश्य भी नहीं है। एक ही मंच पर पूर्व और वर्तमान विधायक की मौजूदगी को महज एक सुखद संयोग और क्षेत्र के लिए सौभाग्य के रूप में देखा गया है। समारोह में दोनों जनप्रतिनिधियों का एक साथ उपस्थित होना निश्चित रूप से लोगों के लिए चर्चा और खुशी का विषय रहा। खबर का उद्देश्य केवल कार्यक्रम में सामने आए इस संयोग और स्थानीय चर्चा को पाठकों तक पहुंचाना है।
    4
    डेढ़ किलो फाइल और विकास कार्यों के हिसाब-किताब के बीच एक मंच पर दिखे पूर्व और वर्तमान विधायक
डेढ़ किलो फाइल और विकास कार्यों के हिसाब-किताब के बीच एक मंच पर दिखे पूर्व और वर्तमान विधायक
डालमिया कलेक्शन के उद्घाटन समारोह में दोनों रहे आमंत्रित, प्रोपराइटर ने अंगवस्त्र व गुलदस्ता देकर किया सम्मानित
गुरुआ। गया जिले के गुरुआ वृत्तलामोड़ के समीप डालमिया कलेक्शन का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। डालमिया कलेक्शन के प्रोपराइटर प्रेम नाथ ने समारोह में आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया तथा अंगवस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रोपराइटर प्रेम नाथ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इसी तरह आगे बढ़ते रहें और क्षेत्र में अपना व्यवसाय और प्रतिष्ठान स्थापित करते रहें।
सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप, मंच पर दिखी मुस्कान
कार्यक्रम के दौरान गुरुआ के वर्तमान विधायक डॉ. उपेंद्र प्रसाद और पूर्व विधायक विनय कुमार यादव एक ही मंच पर एक साथ नजर आए। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों नेताओं के बीच अपने-अपने कार्यकाल के विकास कार्यों को लेकर बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है।
इसी क्रम में महादलितों की नाली-गली से जुड़ी ‘डेढ़ किलो फाइल’ को लेकर भी चर्चा राजनीतिक बहस का हिस्सा बनी हुई है। दोनों पक्षों की ओर से अपने-अपने कार्यकाल के विकास कार्यों का हिसाब-किताब सामने रखने और सवाल उठाने की बात सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है।
ऐसे राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच जब दोनों नेता डालमिया कलेक्शन के उद्घाटन समारोह में एक ही मंच पर नजर आए, तो कार्यक्रम में मौजूद लोगों और मीडिया कर्मियों का ध्यान भी इस ओर गया। दोनों नेताओं के बीच बातचीत और मुस्कुराते हुए तस्वीरें कार्यक्रम के दौरान चर्चा का विषय बनी रहीं।
जनता के बीच उठे कई सवाल
एक ओर सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं के बीच विकास कार्यों को लेकर सवाल-जवाब और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है, वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक कार्यक्रम में दोनों का एक साथ मंच साझा करना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
हालांकि, इस मंच साझा करने को लेकर दोनों नेताओं की ओर से किसी राजनीतिक समझौते या अन्य निष्कर्ष की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। दोनों नेता समारोह में आमंत्रित अतिथि के रूप में पहुंचे थे और संयोगवश एक ही मंच पर मौजूद रहे।
राजनीतिक बयानबाजी के बीच दोनों जनप्रतिनिधियों की एक मंच पर मौजूदगी की तस्वीर गुरुआ की स्थानीय राजनीति में चर्चा का विषय बनी हुई है।
स्पष्टीकरण
इस खबर का उद्देश्य किसी व्यक्ति, जनप्रतिनिधि या राजनीतिक दल की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है। खबर में किसी प्रकार का राजनीतिक निष्कर्ष निकालने का उद्देश्य भी नहीं है। एक ही मंच पर पूर्व और वर्तमान विधायक की मौजूदगी को महज एक सुखद संयोग और क्षेत्र के लिए सौभाग्य के रूप में देखा गया है। समारोह में दोनों जनप्रतिनिधियों का एक साथ उपस्थित होना निश्चित रूप से लोगों के लिए चर्चा और खुशी का विषय रहा। खबर का उद्देश्य केवल कार्यक्रम में सामने आए इस संयोग और स्थानीय चर्चा को पाठकों तक पहुंचाना है।
    user_Prem Kumar Mishra
    Prem Kumar Mishra
    Astrologer गुरुआ, गया, बिहार•
    17 hrs ago
  • हसनपुर गांव में कीचड़ से बुरा हाल, 15 साल से नहीं बनी गली हसनपुर गांव में कीचड़ से बुरा हाल, 15 साल से नहीं बनी गली कोंच (गया)। प्रखंड की चबूरा पंचायत के हसनपुर गांव में गली-नाली नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। जलजमाव और कीचड़ से लोगों का चलना दूभर हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार महादेव स्थान से राम विलास यादव के घर तक और राजेंद्र यादव के घर से पूरब सियाराम यादव, रामाशीष यादव के घर तक जाने वाली गली सबसे ज्यादा खराब है। 15 साल पहले हुआ ईंट सोलिंग टूट चुका है। गलियों में आधा फीट तक कीचड़ जमा है। बताया गया कि कुछ माह पहले नाली निर्माण शुरू हुआ, लेकिन अधूरा छोड़ दिया गया। इससे पानी की निकासी नहीं हो रही है। बरसात में हालत और बिगड़ गई है, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को निकलने में परेशानी हो रही है। शुक्रवार को ग्रामीण आलोक कुमार, जितेंद्र यादव, शत्रुघ्न यादव, अवधेश यादव, शिवनारायण यादव सहित अन्य ने प्रशासन से जल्द गली-नाली बनाने की मांग की।
    1
    हसनपुर गांव में कीचड़ से बुरा हाल, 15 साल से नहीं बनी गली
हसनपुर गांव में कीचड़ से बुरा हाल, 15 साल से नहीं बनी गली
कोंच (गया)। प्रखंड की चबूरा पंचायत के हसनपुर गांव में गली-नाली नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। जलजमाव और कीचड़ से लोगों का चलना दूभर हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार महादेव स्थान से राम विलास यादव के घर तक और राजेंद्र यादव के घर से पूरब सियाराम यादव, रामाशीष यादव के घर तक जाने वाली गली सबसे ज्यादा खराब है। 15 साल पहले हुआ ईंट सोलिंग टूट चुका है। गलियों में आधा फीट तक कीचड़ जमा है। बताया गया कि कुछ माह पहले नाली निर्माण शुरू हुआ, लेकिन अधूरा छोड़ दिया गया। इससे पानी की निकासी नहीं हो रही है। बरसात में हालत और बिगड़ गई है, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को निकलने में परेशानी हो रही है। शुक्रवार को ग्रामीण आलोक कुमार, जितेंद्र यादव, शत्रुघ्न यादव, अवधेश यादव, शिवनारायण यादव सहित अन्य ने प्रशासन से जल्द गली-नाली बनाने की मांग की।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    5 hrs ago
  • सेवा सेतु के अंतर्गत प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत ब्लॉक चंदौती में सोलर हेतु कैंप लगाया गया l सेवा सेतु के अंतर्गत प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत ब्लाक चंदौती में सोलर हेतु कैंप लगाया गया यह आयोजन 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 के बीच प्रतिदिन 10:00 बजे से 5:00 बजे के बीच प्रतिदिन लगने हेतु निर्धारित हुआ है। इस कैंप में सभी उपभोक्ताओं से निवेदन है कि वह सोलर हेतु आवेदन एवं अन्य सभी प्रकार के सहायता के लिए जरूर आए इसके साथ ही यदि उनको अपने विद्युत विपत्र से संबंधित कोई भी शिकायत है यदि उन्हें नए सर्विस कनेक्शन से संबंधित कोई भी शिकायत है तो उसकी शिकायत लेकर भी उक्त कैंपों में जरूर आए एवं विद्युत से संबंधित सभी प्रकार के निराकरण उक्त कैंप में करने हेतु सभी पदाधिकारी उपलब्ध रहेंगे ।
    1
    सेवा सेतु के अंतर्गत प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत ब्लॉक चंदौती में सोलर हेतु कैंप लगाया गया l 
सेवा सेतु के अंतर्गत प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत ब्लाक चंदौती में सोलर हेतु कैंप लगाया गया यह आयोजन 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 के बीच प्रतिदिन 10:00 बजे से 5:00 बजे के बीच प्रतिदिन लगने हेतु  निर्धारित हुआ है। इस कैंप में सभी उपभोक्ताओं से निवेदन है कि वह सोलर हेतु आवेदन एवं अन्य सभी प्रकार के सहायता के लिए जरूर आए इसके साथ ही यदि उनको अपने विद्युत विपत्र से संबंधित कोई भी शिकायत है यदि उन्हें नए सर्विस कनेक्शन से संबंधित कोई भी शिकायत है तो उसकी शिकायत लेकर भी उक्त कैंपों में जरूर आए एवं विद्युत से संबंधित सभी प्रकार के निराकरण उक्त कैंप में करने हेतु सभी पदाधिकारी उपलब्ध रहेंगे ।
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    3 hrs ago
  • प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर वजीरगंज विधायक वीरेंद्र सिंह ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ दिए जलाए मानपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गया नगर निगम के वार्ड संख्या 51 की गलियों में दीप जलाकर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई। वार्ड 51 के पार्षद सह सशक्त स्थायी समिति सदस्य नगर निगम गया एवं भाजपा नेता मनोज कुमार ने इस अवसर पर लोगों से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीप जलाकर आशीर्वाद देने का आह्वान किया है। पार्षद मनोज कुमार ने कहा कि 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है। भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि के निर्माण और शिल्प के देवता के रूप में माना जाता है। इसी दिन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर वार्ड की गलियों में घर-घर दीप वितरण किया गया, ताकि लोग दीप जलाकर उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान कर सकें। मनोज कुमार ने महिलाओं के बीच दीप का वितरण किया। इसके बाद महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए दीप प्रज्वलित किया। दीप जलाने के दौरान प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर लोगों में काफी उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया है। इस अवसर पर पार्षद मनोज कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और शुभकामनाओं के साथ मनाया जा रहा है। लोगों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की है। इस कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और स्थानीय लोगों की सहभागिता रही। इस मौके पर बिनेश राव,गौतम कुमार, अरविन्द कुमार, धर्मेंद्र कुमार, गौरव कुमार, सनोज कुमार मिथुन कुमार, ऋशु कुमार, दिलीप कुमार तांती, सत्येंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद रहें हैं।
    4
    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर वजीरगंज विधायक वीरेंद्र सिंह ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ दिए जलाए 
मानपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गया नगर निगम के वार्ड संख्या 51 की गलियों में दीप जलाकर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई। वार्ड 51 के पार्षद सह सशक्त स्थायी समिति सदस्य नगर निगम गया एवं भाजपा नेता मनोज कुमार ने इस अवसर पर लोगों से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीप जलाकर आशीर्वाद देने का आह्वान किया है।
पार्षद मनोज कुमार ने कहा कि 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है। भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि के निर्माण और शिल्प के देवता के रूप में माना जाता है। इसी दिन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर वार्ड की गलियों में घर-घर दीप वितरण किया गया, ताकि लोग दीप जलाकर उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान कर सकें।
मनोज कुमार ने महिलाओं के बीच दीप का वितरण किया। इसके बाद महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए दीप प्रज्वलित किया। दीप जलाने के दौरान प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर लोगों में काफी उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया है।
इस अवसर पर पार्षद मनोज कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और शुभकामनाओं के साथ मनाया जा रहा है। लोगों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की है। इस कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और स्थानीय लोगों की सहभागिता रही। इस मौके पर बिनेश राव,गौतम कुमार, अरविन्द कुमार, धर्मेंद्र कुमार, गौरव कुमार, सनोज कुमार मिथुन कुमार, ऋशु कुमार, दिलीप कुमार तांती, सत्येंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद रहें हैं।
    user_Dhiraj KumarGupta repoter
    Dhiraj KumarGupta repoter
    Local News Reporter गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    8 hrs ago
  • निमीडीह में भैंस चराने विवाद को ले हुई मारपीट में दो घायल, एक गिरफ्तार मदनपुर थाना क्षेत्र के प्राणपुर टोले निमीडीह में भैंस खेत में चरने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें दो महिलाएं घायल हो गई थीं। इस मामले में एक व्यक्ति को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने प्राप्त बताया कि निमीडीह में मारपीट हुई थी जिसमें श्रीराम कुमार और इसकी पत्नी ललीता देवी घायल हो गई थी। थाना पीएसआई सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान मामले के प्राथमिकी अभियुक्त प्राणपुर टोले निमीडीह निवासी करधनी यादव के पुत्र कुलदीप यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
    1
    निमीडीह में भैंस चराने विवाद को ले हुई मारपीट में दो घायल, एक गिरफ्तार 

मदनपुर थाना क्षेत्र के प्राणपुर टोले निमीडीह में भैंस खेत में चरने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें दो महिलाएं घायल हो गई थीं। इस मामले में एक व्यक्ति को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने प्राप्त बताया कि निमीडीह में मारपीट हुई थी जिसमें श्रीराम कुमार और इसकी पत्नी ललीता देवी घायल हो गई थी। थाना पीएसआई सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान मामले के प्राथमिकी अभियुक्त प्राणपुर टोले निमीडीह निवासी करधनी यादव के पुत्र कुलदीप यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • गोरे बच्चे की चाहत में नेपाली युवतियों की कोख खरीदा जा रहा है। इसका एक गिरोह चलाया जा रहा है, जिसमें शामिल दलाल लड़कियों को बिना शादी के बच्चे पैदा करने के लिए तैयार करते हैं। गोरे बच्चे की चाहत में नेपाली युवतियों की कोख खरीदा जा रहा है। इसका एक गिरोह चलाया जा रहा है, जिसमें शामिल दलाल लड़कियों को बिना शादी के बच्चे पैदा करने के लिए तैयार करते हैं। इसके बाद नेपाली युवतियों को दलालों के जरिए भारत लाया जाता है। बिना शादी गर्भधारण और बच्चे को जन्म देने के लिए दंपती से एक करोड़ रुपये तक की रकम ली जाती है, जबकि युवती को इसका केवल एक हिस्सा ही दिया जाता है। बताया गया है कि ऐसी युवतियों को करीब एक से डेढ़ साल तक भारत में रखा जाता है, गर्भधारण कराया जाता है और बच्चे के जन्म के बाद उन्हें वापस नेपाल भेज दिया जाता है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इस तरह के मामलों में कुछ ऐसे दंपती शामिल हैं, जिनमें महिला गर्भधारण करने में सक्षम नहीं है और वे IVF के बजाय इस रास्ते का सहारा ले रहे हैं।
    1
    गोरे बच्चे की चाहत में नेपाली युवतियों की कोख खरीदा जा रहा है। इसका एक गिरोह चलाया जा रहा है, जिसमें शामिल दलाल लड़कियों को बिना शादी के बच्चे पैदा करने के लिए तैयार करते हैं।
गोरे बच्चे की चाहत में नेपाली युवतियों की कोख खरीदा जा रहा है। इसका एक गिरोह चलाया जा रहा है, जिसमें शामिल दलाल लड़कियों को बिना शादी के बच्चे पैदा करने के लिए तैयार करते हैं।
इसके बाद नेपाली युवतियों को दलालों के जरिए भारत लाया जाता है। बिना शादी गर्भधारण और बच्चे को जन्म देने के लिए दंपती से एक करोड़ रुपये तक की रकम ली जाती है, जबकि युवती को इसका केवल एक हिस्सा ही दिया जाता है।
बताया गया है कि ऐसी युवतियों को करीब एक से डेढ़ साल तक भारत में रखा जाता है, गर्भधारण कराया जाता है और बच्चे के जन्म के बाद उन्हें वापस नेपाल भेज दिया जाता है।
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इस तरह के मामलों में कुछ ऐसे दंपती शामिल हैं, जिनमें महिला गर्भधारण करने में सक्षम नहीं है और वे IVF के बजाय इस रास्ते का सहारा ले रहे हैं।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.