logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अचानक बाराबंकी पहुंचे डीआईजी, थाने का किया निरीक्षण...! बाराबंकी डीआईजी, सोमेन बर्मा द्वारा थाना फतेहपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस भ्रमण के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय ने थाने की कार्यप्रणाली को आधुनिक पुलिसिंग के मानकों पर परखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और जन-सुनवाई तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान अपराध नियंत्रण, विवेचना की गुणवत्ता, बीट पुलिसिंग, और डिजिटल डेटा प्रबंधन की गहन समीक्षा की गई। पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा थाने के मालखाना, बंदी गृह और कार्यालय अभिलेखों के रख-रखाव को देखा गया तथा विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। विशेष रूप से महिला सुरक्षा और 'मिशन शक्ति' के तहत संचालित महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया गया कि महिलाओं की शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सक्रिय अपराधियों की प्रभावी मॉनिटरिंग और उनके विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गये। पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान थाने के सुरक्षा प्रबंधों और साफ-सफाई का अवलोकन किया गया और पुलिस कर्मियों को तकनीकी रूप से और अधिक दक्ष होने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय, क्षेत्राधिकारी फतेहपुर श्री जगतराम कनौजिया, क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ श्री समीर कुमार सिंह व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

5 hrs ago
user_Ashish kumar Yadav
Ashish kumar Yadav
Voice of people रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
657569f1-3687-4816-bd4a-3eeff3cc79b8

अचानक बाराबंकी पहुंचे डीआईजी, थाने का किया निरीक्षण...! बाराबंकी डीआईजी, सोमेन बर्मा द्वारा थाना फतेहपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस भ्रमण के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय ने थाने की कार्यप्रणाली को आधुनिक पुलिसिंग के मानकों पर परखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और जन-सुनवाई तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान अपराध नियंत्रण, विवेचना की गुणवत्ता, बीट पुलिसिंग, और डिजिटल डेटा प्रबंधन की गहन समीक्षा की गई। पुलिस

f0428124-22fc-4f07-bd1b-e4886b2c1495

उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा थाने के मालखाना, बंदी गृह और कार्यालय अभिलेखों के रख-रखाव को देखा गया तथा विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। विशेष रूप से महिला सुरक्षा और 'मिशन शक्ति' के तहत संचालित महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया गया कि महिलाओं की शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सक्रिय अपराधियों की

524560a9-82cc-44a6-a1ff-b2510d11a939

प्रभावी मॉनिटरिंग और उनके विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गये। पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान थाने के सुरक्षा प्रबंधों और साफ-सफाई का अवलोकन किया गया और पुलिस कर्मियों को तकनीकी रूप से और अधिक दक्ष होने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय, क्षेत्राधिकारी फतेहपुर श्री जगतराम कनौजिया, क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ श्री समीर कुमार सिंह व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बाराबंकी के अरवा हसौर गांव के पास एक जर्जर पुलिया का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह पुलिया करीब 20 गांवों की जीवनरेखा थी और कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। स्थानीय विधायक के हस्तक्षेप के बाद यह काम शुरू हुआ, जिससे बड़ा खतरा टल गया।
    2
    बाराबंकी के अरवा हसौर गांव के पास एक जर्जर पुलिया का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह पुलिया करीब 20 गांवों की जीवनरेखा थी और कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। स्थानीय विधायक के हस्तक्षेप के बाद यह काम शुरू हुआ, जिससे बड़ा खतरा टल गया।
    user_रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बहराइच। जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक कार में आग लग गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक कार बहराइच से लखनऊ जा रही थी, जबकि दूसरी कार लखनऊ से बहराइच आ रही थी। फखरपुर इलाके में दोनों कारें तेज रफ्तार में आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार में तुरंत आग लग गई। राहगीरों ने फौरन पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से कार सवारों को बाहर निकाला गया। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय लोगों ने कार में आग पर काबू पाया। सूचना पर फखरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    3
    बहराइच।  जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच हाईवे पर  दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक कार में आग लग गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक कार बहराइच से लखनऊ जा रही थी, जबकि दूसरी कार लखनऊ से बहराइच आ रही थी। फखरपुर इलाके में दोनों कारें तेज रफ्तार में आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार में तुरंत आग लग गई। राहगीरों ने फौरन पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से कार सवारों को बाहर निकाला गया। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय लोगों ने कार में आग पर काबू पाया।
सूचना पर फखरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बाराबंकी में भाजपा महिला मोर्चा ने सांसद तनुज पुनिया के आवास पर महिला आरक्षण बिल पास न होने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस को इस विधेयक के पारित न होने के लिए जिम्मेदार ठहराया। पलटवार करते हुए सांसद पुनिया ने भाजपा पर मनमाने तरीके से बिल पास करने की कोशिश का आरोप लगाया।
    1
    बाराबंकी में भाजपा महिला मोर्चा ने सांसद तनुज पुनिया के आवास पर महिला आरक्षण बिल पास न होने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस को इस विधेयक के पारित न होने के लिए जिम्मेदार ठहराया। पलटवार करते हुए सांसद पुनिया ने भाजपा पर मनमाने तरीके से बिल पास करने की कोशिश का आरोप लगाया।
    user_Barabanki Dastak 2.0
    Barabanki Dastak 2.0
    नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बाराबंकी के शालीमार पैराडाइज में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने सफल अनावरण किया है। संयुक्त टीम ने 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹14.85 लाख नकद, जेवर, एक पिस्टल और घटना में प्रयुक्त ऑडी कार बरामद की।
    1
    बाराबंकी के शालीमार पैराडाइज में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने सफल अनावरण किया है। संयुक्त टीम ने 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹14.85 लाख नकद, जेवर, एक पिस्टल और घटना में प्रयुक्त ऑडी कार बरामद की।
    user_Sandeep Kumar Patrakaar
    Sandeep Kumar Patrakaar
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बाराबंकी के नेशनल हाईवे पर बस मरम्मत कर रहे ड्राइवर अमित कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। पीछे से आ रही डीसीएम की टक्कर इतनी भीषण थी कि ड्राइवर के सिर पर बस का पहिया चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घंटों तक लगे जाम को हटाया।
    4
    बाराबंकी के नेशनल हाईवे पर बस मरम्मत कर रहे ड्राइवर अमित कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। पीछे से आ रही डीसीएम की टक्कर इतनी भीषण थी कि ड्राइवर के सिर पर बस का पहिया चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घंटों तक लगे जाम को हटाया।
    user_विशाल गुप्ता
    विशाल गुप्ता
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री विजय को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। यह सम्मान किसी विशेष कार्यक्रम या यात्रा के दौरान दिया गया एक औपचारिक स्वागत था।
    1
    उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री विजय को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। यह सम्मान किसी विशेष कार्यक्रम या यात्रा के दौरान दिया गया एक औपचारिक स्वागत था।
    user_Daily Taza News
    Daily Taza News
    Local News Reporter कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बाराबंकी के सफदरगंज थाने में आयोजित समाधान दिवस पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जनता की समस्याएं सुनीं। उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को भूमि विवादों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आमजन को परेशानी न हो।
    1
    बाराबंकी के सफदरगंज थाने में आयोजित समाधान दिवस पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जनता की समस्याएं सुनीं। उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को भूमि विवादों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आमजन को परेशानी न हो।
    user_Barabanki Dastak 2.0
    Barabanki Dastak 2.0
    नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अयोध्या मंडल के डीआईजी सोमेन वर्मा ने फतेहपुर कोतवाली का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था परखी। उन्होंने अभिलेखों, लंबित विवेचनाओं और जन शिकायतों के निपटारे की गहन समीक्षा की। डीआईजी ने त्वरित न्याय और जनता से बेहतर संवाद के निर्देश दिए।
    1
    अयोध्या मंडल के डीआईजी सोमेन वर्मा ने फतेहपुर कोतवाली का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था परखी। उन्होंने अभिलेखों, लंबित विवेचनाओं और जन शिकायतों के निपटारे की गहन समीक्षा की। डीआईजी ने त्वरित न्याय और जनता से बेहतर संवाद के निर्देश दिए।
    user_रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया के आवास पर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने के विरोध में किया गया, जिसमें हजारों महिलाएँ शामिल थीं। कांग्रेस सांसद ने भाजपा पर बिल मनमाने तरीके से पास कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा महिला आरक्षण के पक्ष में रही है।
    2
    उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया के आवास पर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने के विरोध में किया गया, जिसमें हजारों महिलाएँ शामिल थीं। कांग्रेस सांसद ने भाजपा पर बिल मनमाने तरीके से पास कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा महिला आरक्षण के पक्ष में रही है।
    user_Unna news agency
    Unna news agency
    Classified ads newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.