आसींद पालिका में पुनः भाजपा बोर्ड बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं की हुई बैठक आयोजित आसींद पालिका में पुनः भाजपा बोर्ड बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं की हुई बैठक आयोजित प्रदेश प्रभारी विकास सोनगरा, उम्मेद सिंह जिला संगठन प्रभारी आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष देवीलाल साहू बैठक में रहे मौजूद उम्मीदवारों को भाजपा के सिंबल से चुनाव लड़ने की कही बात आसींद/ आसींद कस्बे में अब भाजपा पालिका चुनावों को लेकर पूरी तरह से सक्रिय हो चुकी है इसी को लेकर आज भाजपा कार्यकर्ताओं की विशाल बैठक विधायक जब्बर सिंह सांखला के कार्यालय के पास बैठक का आयोजन हुआ बैठक में प्रदेश प्रभारी विकास सोनगरा, उम्मेद सिंह जिला संगठन प्रभारी आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष देवीलाल साहू आसींद भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह तंवर बैठक में रहे मौजूद रहे बैठक में विधायक जब्बर सिंह सांखला ने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि हमारी पहली प्राथमिकता है जिसे पार्टी का टिकिट मिले वही हमारा प्रत्याशी है इसके बाद भी विपरीत जाकर अगर कोई अन्य रास्ता चुनता है वह पार्टी की रीति नीति पर से उसका विश्वास नहीं है आसींद में पूर्व में भी पालिका में भाजपा का बोर्ड था और पांच साल तक आसींद में चौमुखी विकास हुए हैं अब भी दोबारा भाजपा का बोर्ड प्रचंड बहुमत के साथ में पुनः बनेगा और आसींद कस्बे में निरंतर विकास की गंगा बहेगी आसींद मंजूर 9413889596

- आसींद पालिका चुनावों के चलते नामांकन दाखिल करना हुआ शुरू पहले दिन 1 निर्दलीय 2 भाजपा के अभ्यर्थियों ने किए नामांकन दाखिल दूसरे चरण में 11 सितंबर को होगा आसींद नगर पालिका का चुनाव आसींद/आसींद नगर पालिका चुनावों को लेकर आज नामांकन दाखिल करने का दौर शुरू हो चुका है वही आज आसींद निर्वाचन कार्यालय पर निर्वाचन अधिकारी विकास मोहन भाटी के समक्ष वार्ड संख्या 9 से भाजपा से चंचल पिता चुन्नी लाल वार्ड संख्या 15 से भाजपा से संपत लाल पिता जगन्नाथ साहू, वार्ड संख्या 21 से बसंती देवी पति कैलाश बंजारा ने निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया ,देखा जाए तो आसींद पालिका में वार्डो की संख्या 25 है तथा इस बार सामान्य सीट आई है जिसके चलते अबकी बार चुनावों में रोचकता देखी जा सकती है आसींद मंजूर 94138895961
- भीलवाड़ा में बारहवफात पर मुस्लिम समाज द्वारा निकाला भव्य जुलूस1
- पाइपलाइन की खुदाई बनी वार्डवासियों के लिए मुसीबत, गड्ढों में फंसा कचरा वाहन* *30 दिन से वार्ड 26 में बदहाल रास्ते और पाइपलाइन फाल्ट, बारिश ने बढ़ाई परेशानी; जलदाय विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल* शाहपुरा (के. एम. कुरेशी)। शहर के वार्ड नंबर 26 स्थित धूलकोट महलों के पीछे जलदाय विभाग की ओर से पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क और रास्तों की समुचित मरम्मत नहीं किए जाने से वार्डवासियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। पाइपलाइन में जगह-जगह फाल्ट और खुदाई के बाद छोड़े गए गहरे गड्ढे अब लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। करीब एक माह से समस्या झेल रहे मोहल्लेवासियों का आरोप है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से समस्या के समाधान को लेकर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। हालात इतने खराब हैं कि करीब एक माह से कचरा संग्रहण वाहन भी मोहल्ले के अंदर तक नहीं पहुंच पा रहा है। हाल ही में लंबे अंतराल के बाद कचरा वाहन मोहल्ले में पहुंचा तो वह खुदाई से बने गड्ढे में फंस गया। काफी मशक्कत के बाद वाहन को बाहर निकाला जा सका। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन रास्तों से आम लोगों का गुजरना कितना मुश्किल हो गया है। बारिश में कीचड़ और पानी ने बढ़ाई आफत बारिश के मौसम में खुले गड्ढों और क्षतिग्रस्त रास्तों पर पानी एवं कीचड़ भरने से स्थिति और विकट हो गई है। महिला, पुरुष, बुजुर्गों सहित बच्चों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह बने गड्ढे दुर्घटना की आशंका को भी बढ़ा रहे हैं। वहीं कचरा वाहन के नियमित नहीं पहुंचने से मोहल्ले में कचरा जमा होने की समस्या भी सामने आ रही है। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं मोहल्लेवासियों का कहना है कि समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई बार फोन के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक न तो पाइपलाइन के फाल्ट को स्थायी रूप से दुरुस्त किया गया और न ही खुदाई वाले स्थानों को समतल कर रास्ता आवागमन योग्य बनाया गया। लोगों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण उन्हें नारकीय हालात में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। तत्काल समाधान की मांग वार्डवासियों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों एवं प्रशासन से मांग की है कि पाइपलाइन के सभी फाल्ट तत्काल ठीक करवाए जाएं, खुदाई से बने गहरे गड्ढों को भरकर रास्ते को समतल कराया जाए तथा कचरा संग्रहण वाहन की नियमित आवाजाही सुनिश्चित की जाए। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराने के साथ आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होंगे।1
- पीसांगन के कृष्णा केशव स्कूल में बच्चों ने मेहंदी रचाई और राखियाँ बनाई.. मांगलियावास रोड स्थित कृष्णा केशव कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीसांगन में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने मेहंदी रचाओ, थाली सजाओ एवं राखी बनाओ प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय की डायरेक्टर कृष्णा कंवर चौहान ने बताया कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक पर्व है। इस अवसर पर छात्राओं ने आकर्षक एवं सुंदर राखियाँ बनाकर अपने सहपाठी छात्रों की कलाई पर राखी बांधी तथा भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावना को मजबूत किया। इसी क्रम में विद्यार्थियों ने सुंदर-सुंदर मेहंदी रचाकर अपनी कला एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। वहीं विद्यार्थियों ने आकर्षक ढंग से पूजा की थालियां सजाकर भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है। विद्यार्थियों ने रक्षासूत्र बांधकर भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को अपनाने का संकल्प लिया।3
- राजस्थान युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा का रूपावास में जोरदार स्वागत रूपावास। राजस्थान युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान शंकर गोरा जी के आज चाडवास मंडल के रूपावास पधारने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रदेश अध्यक्ष गोरा जी का स्वागत किया और पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं में उनके आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। 🚩🌹1
- 5 साल के बच्चे ने उठाई कावड़, 16 किलोमीटर नंगे पैर चला: दौलतगढ़ में कावड़ यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत, 51 कांवड़िए शामिल1
- पांच लाख रुपए के विवाद में महिला की हत्या: कार से कुचलने वाले 3 और आरोपी गिरफ्तार भीलवाड़ा के सदर थाना पुलिस की कार्रवाई1
- मांडल चौराहे पर रोडवेज बस की टक्कर, बाइक सवार गंभीर घायल मांडल | ब्रेकिंग न्यूज़ जयपुर-उदयपुर नेशनल हाईवे पर मांडल चौराहे के समीप रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार जयपुर की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने गोविंद सिंह पुत्र रघुवीर सिंह शक्तावत (35), निवासी सिंहपुरा-बड़लियास को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस पायलट प्रभु प्रजापत एवं मेल नर्स सतवीर सिंह ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय, भीलवाड़ा पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।1