logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

होटल कर्मचारी से मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो वाहन जब्त फलोदी। होटल कर्मचारी के साथ मारपीट एवं जातिसूचक गालियां देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक फलोदी  सतनाम सिंह आईपीएस ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ब्रजराज सिंह चारण आरपीएस के सुपरविजन एवं वृताधिकारी फलोदी श्री अचलसिंह देवड़ा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार परिवादी घनश्याम निवासी बिरमसर नोखा, होटल श्रीराधे आदर्श नगर में नौकरी करता है। 5 मई 2026 को होटल कर्मचारी घनश्याम एवं होटल मैनेजर पियुष भाटी के साथ कमलसिंह व अन्य लोगों की कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद कमलसिंह व उसके साथियों ने मारपीट कर जातिसूचक गालियां दी। मामले में पुलिस थाना फलोदी में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर आरोपी कमलसिंह एवं सौभाग्यसिंह को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी कमलसिंह के खिलाफ पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है, जबकि आरोपी सौभाग्यसिंह के खिलाफ मारपीट के तीन मामले पहले से दर्ज हैं।

3 hrs ago
user_Mahesh Kumar Purohit
Mahesh Kumar Purohit
Journalist फलोदी, जोधपुर, राजस्थान•
3 hrs ago
4d9ae461-fd4c-4e16-97ed-5acf23b1500e

होटल कर्मचारी से मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो वाहन जब्त फलोदी। होटल कर्मचारी के साथ मारपीट एवं जातिसूचक गालियां देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक फलोदी  सतनाम सिंह आईपीएस ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ब्रजराज सिंह चारण आरपीएस के सुपरविजन एवं वृताधिकारी फलोदी श्री अचलसिंह देवड़ा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार परिवादी घनश्याम निवासी बिरमसर नोखा, होटल श्रीराधे आदर्श नगर में नौकरी करता है। 5 मई 2026 को होटल कर्मचारी घनश्याम एवं होटल मैनेजर पियुष भाटी के साथ कमलसिंह व अन्य लोगों की कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद कमलसिंह व उसके साथियों ने मारपीट कर जातिसूचक गालियां दी। मामले में पुलिस थाना फलोदी में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर आरोपी कमलसिंह एवं सौभाग्यसिंह को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी कमलसिंह के खिलाफ पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है, जबकि आरोपी सौभाग्यसिंह के खिलाफ मारपीट के तीन मामले पहले से दर्ज हैं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जोधपुर के देवमाली में कैंसर का झाड़ा लगवाने के लिए देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। दर्शनार्थियों की भारी भीड़ के चलते देवमाली के रास्तों पर गाड़ियों का लंबा जाम लग गया है। गोपाल गुर्जर के अनुसार, इस अनुष्ठान के लिए श्रद्धालुओं को तीन महीने तक हर माह तीन दिन रुकना पड़ता है।
    1
    जोधपुर के देवमाली में कैंसर का झाड़ा लगवाने के लिए देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। दर्शनार्थियों की भारी भीड़ के चलते देवमाली के रास्तों पर गाड़ियों का लंबा जाम लग गया है। गोपाल गुर्जर के अनुसार, इस अनुष्ठान के लिए श्रद्धालुओं को तीन महीने तक हर माह तीन दिन रुकना पड़ता है।
    user_Kailash poonar
    Kailash poonar
    Carpenter लोहावट, जोधपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय गेट के अंदर खड़ी इको वैन में लगी आग रविवार को राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय गेट के अंदर खड़ी इको वैन में लगी धमाके के साथ भीषण आग,आग लगने से उठा काले धुएं का गुबार ,अचानक लगी आग से मौके पर मची अफरा तफरी , नगरपालिका दमकल टीम की दोनों गाड़ियां दूसरी आगजनी की घटना पर होने के चलते गाड़ी में लगी आग को बुझाने में हो रही देरी बीच सड़क पर भारी संख्या पर भीड़ हुई एकत्रित बढ़ती भीड़ को पोकरण पुलिस कर रही नियंत्रण करने का प्रयास आसपास के लोगों द्वारा पानी ओर मिट्टी डालकर आग बुझाने का किया जा रहा प्रयास गत कुछ दिन पहले भी गाड़ी में सीएनजी भरने के दौरान तीन गाड़ियों में लगी थी भीषण आग हालांकि आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया
    1
    राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय गेट के अंदर खड़ी इको वैन में लगी आग 
रविवार को राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय गेट के अंदर खड़ी इको वैन में लगी धमाके के साथ भीषण आग,आग लगने से उठा काले धुएं का गुबार ,अचानक लगी आग से मौके पर मची अफरा तफरी ,
नगरपालिका दमकल टीम की दोनों गाड़ियां दूसरी आगजनी की घटना पर होने के चलते गाड़ी में लगी आग को बुझाने में हो रही देरी
बीच सड़क पर भारी संख्या पर भीड़ हुई एकत्रित 
बढ़ती भीड़ को पोकरण पुलिस कर रही नियंत्रण करने का प्रयास 
आसपास के लोगों द्वारा पानी ओर मिट्टी डालकर आग बुझाने का किया जा रहा प्रयास 
गत कुछ दिन पहले भी गाड़ी में सीएनजी भरने के दौरान तीन गाड़ियों में लगी थी भीषण आग 
हालांकि आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया
    user_गिरिराज
    गिरिराज
    पोकरण, जैसलमेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • जोधपुर के शेरगढ़ उप-जिले में ग्रामीणों को बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। कई दिनों से बिजली न होने और पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं, जिससे उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इन बुनियादी समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की है।
    1
    जोधपुर के शेरगढ़ उप-जिले में ग्रामीणों को बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। कई दिनों से बिजली न होने और पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं, जिससे उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इन बुनियादी समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की है।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    Shergarh, Jodhpur•
    6 hrs ago
  • जैसलमेर के फतहगढ़ तहसील के देवड़ा गांव में एक ग्रामीण ने जर्जर बिजली लाइन को हटाने की गुहार लगाई है। उनकी ढाणी और मकान के ऊपर से गुजर रही यह पुरानी लाइन परिवारों और मवेशियों के लिए जान का खतरा बनी हुई है। पहले भी इस लाइन से उनके मवेशियों की मौत हो चुकी है, जिससे ग्रामीण बड़े हादसे की आशंका में जी रहे हैं।
    2
    जैसलमेर के फतहगढ़ तहसील के देवड़ा गांव में एक ग्रामीण ने जर्जर बिजली लाइन को हटाने की गुहार लगाई है। उनकी ढाणी और मकान के ऊपर से गुजर रही यह पुरानी लाइन परिवारों और मवेशियों के लिए जान का खतरा बनी हुई है। पहले भी इस लाइन से उनके मवेशियों की मौत हो चुकी है, जिससे ग्रामीण बड़े हादसे की आशंका में जी रहे हैं।
    user_Raju Singh
    Raju Singh
    फतेहगढ़, जैसलमेर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की बड़ी कार्रवाई - 100 किलो प्लास्टिक कैरी बैग सहित डिस्पोजल आइटम किए जब्त जोधपुर, 09 मई। स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों में जुटे नगरनिगम ने शनिवार को सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ एक बड़ी कारवाही करते हुए करीब 100 किलो प्लास्टिक कैरी बैग सहित काफी डिस्पोजल आइटम जब्त किए हैं। वहीं सरदारपुरा क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान भी चलाया गया। आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि नगर निगम की ओर से शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को पाल रोड क्षेत्र में कार्रवाई की गई। निगम टीम को वहां से गुजर रहे एक ऑटो रिक्शा में रखे कार्टूनों पर संदेह हुआ। पॉलिथीन कैरी बैग रोकथाम प्रभारी पंकज पंडित की टीम ने जब ऑटो की जांच की तो उनमें काफी मात्रा में प्लास्टिक के डिस्पोजल ग्लास पाए गए। प्रत्येक कार्टून में लगभग 2000 से 2500 डिस्पोजल ग्लास मौजूद थे। कुल पांच कार्टून जब्त किए गए साथ ही करीब 100 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक केरी बैग भी बरामद किए गए। आयुक्त ने बताया कि नगर निगम की ओर से संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3400 रुपये का जुर्माना वसूला गया साथ ही भविष्य में प्लास्टिक सामग्री का उपयोग नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। वही पॉलीथिन कैरी बैग रोकथाम प्रभारी अनिल सियोता की टीम ने सरदारपुरा क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें व्यापारियों एवं आमजन से प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कपड़े की थैलियों का उपयोग करने की अपील की गई। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने का संदेश दिया गया। आयुक्त जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग बंद करें ताकि हम अपने शहर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त शहर बना सके ।
    4
    प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की बड़ी कार्रवाई 
- 100 किलो प्लास्टिक कैरी बैग सहित डिस्पोजल आइटम किए जब्त
जोधपुर, 09 मई। 
स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों में जुटे नगरनिगम ने शनिवार को सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ एक बड़ी कारवाही करते हुए करीब 100 किलो प्लास्टिक कैरी बैग सहित काफी डिस्पोजल आइटम जब्त किए हैं। वहीं सरदारपुरा क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान भी चलाया गया। 
आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि नगर निगम की ओर से शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को पाल रोड क्षेत्र में कार्रवाई की गई। निगम टीम को वहां से गुजर रहे एक ऑटो रिक्शा में रखे कार्टूनों पर संदेह हुआ। पॉलिथीन कैरी बैग रोकथाम प्रभारी पंकज पंडित की टीम ने जब ऑटो की जांच की तो उनमें काफी मात्रा में प्लास्टिक के डिस्पोजल ग्लास पाए गए। प्रत्येक कार्टून में लगभग 2000 से 2500 डिस्पोजल ग्लास मौजूद थे। कुल पांच कार्टून जब्त किए गए साथ ही करीब 100 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक केरी बैग भी बरामद किए गए। आयुक्त ने बताया कि नगर निगम की ओर से संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3400 रुपये का जुर्माना वसूला गया साथ ही भविष्य में प्लास्टिक सामग्री का उपयोग नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। वही पॉलीथिन कैरी बैग रोकथाम प्रभारी अनिल सियोता की टीम ने सरदारपुरा क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें व्यापारियों एवं आमजन से प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कपड़े की थैलियों का उपयोग करने की अपील की गई। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने का संदेश दिया गया। आयुक्त जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग बंद करें ताकि हम अपने शहर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त शहर बना सके ।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    57 min ago
  • Post by RAWALGIRI
    1
    Post by RAWALGIRI
    user_RAWALGIRI
    RAWALGIRI
    जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • राजस्थान के जोधपुर में डोडा पोस्त तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 69 किलो से अधिक डोडा पोस्त और पिस्टल के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी पहले भी मादक पदार्थ और हथियार तस्करी में शामिल रहे हैं।
    2
    राजस्थान के जोधपुर में डोडा पोस्त तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 69 किलो से अधिक डोडा पोस्त और पिस्टल के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी पहले भी मादक पदार्थ और हथियार तस्करी में शामिल रहे हैं।
    user_BNC NEWS LIVE
    BNC NEWS LIVE
    पत्रकार जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • जोधपुर ग्रामीण में पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 69 किलो मादक पदार्थ से भरी कार जब्त की। गिरफ्तारी से बचने के लिए तस्कर ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी हवाई फायरिंग कर उसे दबोचा। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए।
    1
    जोधपुर ग्रामीण में पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 69 किलो मादक पदार्थ से भरी कार जब्त की। गिरफ्तारी से बचने के लिए तस्कर ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी हवाई फायरिंग कर उसे दबोचा। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.