*2 साल बेमिसाल कार्यक्रम में भावुक हुए मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने कहा जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत* *“2 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में भावुक हुए मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, कहा — जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत* *मंच पर बोलते हुए छलके आँसू..!!* मैहर - मैहर में सरना पैलेस में आयोजित “2 साल बेमिसाल - विकास उत्सव” कार्यक्रम उस समय भावुक पल में बदल गया, जब विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी अपने दो वर्षों के विकास कार्यों और जनता से मिले अपार स्नेह को याद करते हुए मंच से भावुक हो उठे। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि राजनीति उनके लिए केवल पद नहीं, बल्कि जनता की सेवा का माध्यम है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में उन्होंने पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ क्षेत्र के विकास के लिए दिन-रात कार्य किया है। भावुक स्वर में विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने कहा - “मैं हमेशा आप सबके बीच रहा हूं और आगे भी हर सुख-दुख में आपके साथ खड़ा रहूंगा। जनता ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, वही मुझे लगातार काम करने की प्रेरणा देता है। मैहर के विकास के लिए मैं हर संभव प्रयास कर रहा हूं और करता रहूंगा।” उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, लेकिन अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है। इसके लिए जनता के सहयोग और आशीर्वाद की आवश्यकता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने तालियों की गूंज के साथ विधायक का समर्थन किया। पूरे आयोजन के दौरान विकास कार्यों की झलकियों और जनता के उत्साह ने माहौल को विशेष बना दिया।

- मैहर की हरदासपुर ग्राम पंचायत में कलेक्टर और एसपी ने आंगनबाड़ी केंद्र व शासकीय राशन दुकान का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और राशन वितरण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएँ बताईं, जिनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया।2
- मैहर में जगत जननी माँ शारदा भवानी का सोमवार सुबह अद्भुत श्रृंगार किया गया। भक्तों ने उनके राजराजेश्वरी स्वरूप के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।2
- सतना के मैहर में गैस सिलेंडर बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। आरोप है कि न्यू सेठी इण्डेन गैस एजेंसी बुकिंग नंबर लेकर सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रही है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।2
- *मैहर। जिले के कलेक्ट्रेट भवन को शहर से बाहर बनाने को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि जहां पर भाजपा के नेता और उनके रिश्तेदारों ने जमीन खरीदी। वही बन रहा कलेक्ट्रेट भवन।*1
- *रीवा-* चलती कार में लगी भीषण आग, बाल बाल बचे कार सवार, रिंग रोड स्थित जोरी गांव देर रात की घटना।1
- *2 साल के विकास कार्य को बताते हुए मैहर विधायक के छलके आशू* *2 साल के विकास कार्य को बताते हुए मैहर विधायक के छलके आशू* अपने 2साल बेमिसाल कार्यक्रम के दौरान किये गए कार्य को बताते हुए मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी हुए भावुक, कहा आप सबका साथ चाहिए, मै पूरी ईमानदारी से हर समय कार्य कर रहा हु, आप सबके बीच हर वक़्त उपलब्ध रहता हु,1
- मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का मैहर रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेश घई के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान ब्लॉक और नगर कांग्रेस के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- *2 साल के विकास कार्य को बताते हुए मैहर विधायक के छलके आशू* अपने 2साल बेमिसाल कार्यक्रम के दौरान किये गए कार्य को बताते हुए मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी हुए भावुक, कहा आप सबका साथ चाहिए, मै पूरी ईमानदारी से हर समय कार्य कर रहा हु, आप सबके बीच हर वक़्त उपलब्ध रहता हु,1
- सतना जिले के मैहर स्थित माँ शारदा शक्तिपीठ में सोमवार को प्रातःकालीन दर्शन और दिव्य श्रृंगार आरती संपन्न हुई। इस दौरान भक्तों ने जय माई की उद्घोष के साथ माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।3