कुशीनगर में जागरूकता गोष्ठी: ODF प्लस योजना में धांधली व स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे गंभीर सवाल कुशीनगर। जनपद के पडरौना ब्लॉक अंतर्गत फकीरहवां गांव में रविवार को आयोजित एक जागरूकता गोष्ठी में भाजपा के वरिष्ठ नेता पप्पू पाण्डेय ने स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पप्पू पाण्डेय ने की, जबकि संचालन विशुनपुरा मंडल मंत्री भाजपा मनोज कुमार गोंड द्वारा किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए पप्पू पाण्डेय ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश को स्वच्छ बनाने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया, लेकिन पंचायत विभाग के कुछ अधिकारियों द्वारा इस योजना में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुसहर बाहुल्य गांवों में ODF प्लस योजना के अंतर्गत शौचालय मरम्मत के नाम पर बिना कार्य कराए ही धन का बंदरबांट किया गया है, जिससे सबसे अधिक प्रभावित गरीब और वंचित वर्ग हो रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर भी चिंता जताते हुए कहा कि जिले के किसी भी CHC/PHC पर डॉक्टरों द्वारा रात्रि निवास नहीं किया जा रहा है। प्रसव के लिए आने वाली गरीब महिलाओं के साथ लापरवाही और दुर्व्यवहार किया जा रहा है, जो अत्यंत गंभीर विषय है। उन्होंने इसे सरकार की छवि को धूमिल करने वाली स्थिति बताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पप्पू पाण्डेय ने यह भी कहा कि मुसहर समाज का विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, लेकिन जमीनी स्तर पर हो रही लापरवाही इस उद्देश्य को कमजोर कर रही है। इस अवसर पर मोहन मुसहर, हरी मुसहर, रामकली देवी, कृष्णा मुसहर, देवेंद्र मुसहर, कैलाशी देवी, शंकर मुसहर, उदाशी मुसहर, मीना देवी, शकुंतला देवी, बृजबिहारी, नौरंग मुसहर, उमेश मुसहर, सुदामा मुसहर सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

- Post by Neeraj Saha Journalist2
- Post by Times of Uttar Pradesh1
- कुशीनगर - में पकड़ा गया ISIS का एजेंट रिजवान देर शाम आतंकी रिजवान की हुई गिरफ्तारी UP ATS और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार ट्रांजिस्ट रिमांड पर अपने साथ ले गई दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पडरौना कोतवाली क्षेत्र के रायनी मोहल्ला छावनी से हुई गिरफ्तारी1
- बंटू कुशवाहा को मिलेगी दाखिला, परिवार में ख़ुशी का माहौल, बंटू बोला धन्यवाद डीएम सर कुशीनगर बंटू कुशवाहा को मिलेगी दाखिला, परिवार में ख़ुशी का माहौल, बंटू बोला धन्यवाद डीएम सर। DM Kushinagar1
- विभिन्न सामाजिक और महिला संगठनों से जुड़ी मीन जिंदल को भाजपा का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर शहर के व्यापारियों ने खुशी जताई । उन्हें बुके देकर बधाई दी। पडरौना नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई सतीश जिंदल की पत्नी मीनू जिंदल पडरौना नगर सहित कुशीनगर जिले में भी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं साथ ही शिक्षा एवं महिला कल्याण कार्यों में सराहनीय सक्रियता रहती हैं। मीन जिंदल को भाजपा का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर अग्रवाल महासभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप चहाड़िया, व्यापारी नेता सचिन चौरसिया,संजय मारोदिया, प्रदीप लोहिया, राजेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, अभिषेक बंका, अभिषेक अग्रवाल, संजय टिंबड़ेवाल, नीरज बंका, दीप नारायण अग्रवाल, सांवर गोयल आदि मौजूद रहे।1
- जब मशीन ने अपनी दहाड़ भरी… तो हवा में आग लग गई ⚡✈️ धरती और आसमान दोनों थर्राए 🌪️ ये कोई शो नहीं, असली पावर का टाइम है 💥🔥 हर कोई इसे देख पाए, ये किस्मत वाली बात है1
- Post by Ramu Maury1
- Post by Neeraj Saha Journalist1