logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुमेरपूर नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला, दो ने लिया पर्चा वापस भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला नाम वापसी के बाद अब सुमेरपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव मुख्य रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच हो गया है। भाजपा की ओर से चतुर्भुज शर्मा और कांग्रेस की ओर से सुभाष मेवाड़ा आमने-सामने हैं। नगर पालिका के चुनाव परिणाम के अनुसार कुल 35 वार्डों में भाजपा के 19 पार्षद, कांग्रेस के 9 पार्षद और 7 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद के चुनाव में पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

13 hrs ago
user_Naresh kumar Malviya
Naresh kumar Malviya
Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
13 hrs ago

सुमेरपूर नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला, दो ने लिया पर्चा वापस भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला नाम वापसी के बाद अब सुमेरपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव मुख्य रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच हो गया है। भाजपा की ओर से चतुर्भुज शर्मा और कांग्रेस की ओर से सुभाष मेवाड़ा आमने-सामने हैं। नगर पालिका के चुनाव परिणाम के अनुसार कुल 35 वार्डों में भाजपा के 19 पार्षद, कांग्रेस के 9 पार्षद और 7 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद के चुनाव में पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • निम्बाडा से देवासी समाज का तुतीय पैदल संघ गाजण माता धाम धमधारी निम्बाडा से तुतीय पैदल संघ गाजण माता धमधारी पैदल संघ रवाना शनिवार को निम्बाडा से परिहार देवासी नवयुवक मण्डल के तत्वावधान में गाजण माता पैदल यात्रा संघ गाजे-बाजे के साथ रवाना हुआ। बाबु लाल देवासी ने बताया कि पैदल संघ निम्बाडा के मडोंर मामाजी मन्दिर पर पुजा अर्चना कर वहा गाजे-बाजे व डिजे कि धुन पर नाचते हुए माता का जैकारों के साथ पैदल संघ रवाना हुआ जो तुतीय पैदल संघ गाजण माता धमधारी के लिए रवाना हुआ। निम्बाडा से गाजण माता धमधारी का ये तुतीय पैदल संघ है । मन्दिर पहुंच कर शाम को एक शाम गाजण माता ने नाम विशाल भजन संध्या है जिसमें कलाकारों द्वारा भजनों कि पस्तूती देंगे। इस मौके प्रहलाद सिह,बाबु लाल ,भोपाराम, पुनाराम,बदाराम, भंवरलाल, व समस्त परिहार परिवार आदी पुरुष व महिलाऐ संघ मे मोजुद रहे।
    4
    निम्बाडा से देवासी समाज का तुतीय पैदल संघ गाजण माता धाम धमधारी  
निम्बाडा से तुतीय पैदल संघ गाजण माता धमधारी  पैदल संघ रवाना शनिवार को निम्बाडा से  परिहार देवासी नवयुवक मण्डल के तत्वावधान में गाजण माता  पैदल यात्रा संघ गाजे-बाजे के साथ रवाना हुआ। बाबु लाल देवासी ने बताया कि पैदल संघ  निम्बाडा के मडोंर मामाजी मन्दिर पर पुजा अर्चना कर वहा गाजे-बाजे व डिजे कि धुन पर नाचते हुए माता का जैकारों के साथ पैदल  संघ  रवाना हुआ जो तुतीय पैदल संघ गाजण माता धमधारी के लिए रवाना हुआ।
निम्बाडा से गाजण माता धमधारी का ये तुतीय पैदल संघ है । मन्दिर पहुंच कर शाम को एक शाम गाजण माता ने नाम विशाल भजन संध्या है जिसमें 
कलाकारों द्वारा भजनों कि पस्तूती देंगे।
इस मौके प्रहलाद सिह,बाबु लाल ,भोपाराम, पुनाराम,बदाराम, भंवरलाल, व समस्त परिहार परिवार आदी पुरुष व महिलाऐ संघ मे मोजुद रहे।
    user_Hadmat Singh Kumpawat
    Hadmat Singh Kumpawat
    Local News Reporter Pali, Rajasthan•
    11 hrs ago
  • पाली सेवा मण्डल अस्पताल में निःशुल्क विशाल सर्जिकल एवं निःसंतानता परामर्श शिविर रविवार को वॉइस ऑफ मारवाड़ ​पाली। नया गाँव स्थित पाली सेवा मण्डल अस्पताल में आगामी रविवार, 20 सितम्बर 2026 को निःशुल्क विशाल सर्जिकल एवं निःसंतानता परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा। ​शिविर के दौरान 'मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना' (MAA योजना) के तहत पित्त की थैली में पथरी, अपेंडिक्स, हर्निया एवं पाइल्स के ऑपरेशन दूरबीन द्वारा निःशुल्क किए जाएँगे। ​सर्जिकल परामर्श के लिए जोधपुर कमला नगर अस्पताल के प्रसिद्ध सर्जन डॉ. राम गोयल, डॉ. दिनेश सारड़ा एवं डॉ. श्रीराम चौधरी अपनी सेवाएँ देंगे। वहीं, निःसंतानता एवं स्त्री रोग परामर्श के लिए निःसंतानता विशेषज्ञ डॉ. सुगंधा गोयल तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका द्वारा परामर्श दिया जाएगा। ​समिति के प्रमोद जेथलिया का आग्रह है कि रोगी समय पर आकर अपना रजिस्ट्रेशन पहले ही करवा लें, ताकि ऑपरेशन से पूर्व की सभी आवश्यक जाँचें समय पर की जा सकें। ​शिविर की मुख्य जानकारी: ​तिथि व समय: रविवार, 20 सितम्बर 2026 (प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक) ​स्थान: पाली सेवा मण्डल अस्पताल, रेनबो स्कूल व एम.एस. कवाड़ स्कूल के पास, नया गाँव, पाली ​सम्पर्क सूत्र: 9461029900, 9928367266, 6350585455, 7014633781, 9414205700
    1
    पाली सेवा मण्डल अस्पताल में निःशुल्क विशाल सर्जिकल एवं निःसंतानता परामर्श शिविर रविवार को
वॉइस ऑफ मारवाड़
​पाली। नया गाँव स्थित पाली सेवा मण्डल अस्पताल में आगामी रविवार, 20 सितम्बर 2026 को निःशुल्क विशाल सर्जिकल एवं निःसंतानता परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा।
​शिविर के दौरान 'मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना' (MAA योजना) के तहत पित्त की थैली में पथरी, अपेंडिक्स, हर्निया एवं पाइल्स के ऑपरेशन दूरबीन द्वारा निःशुल्क किए जाएँगे।
​सर्जिकल परामर्श के लिए जोधपुर कमला नगर अस्पताल के प्रसिद्ध सर्जन डॉ. राम गोयल, डॉ. दिनेश सारड़ा एवं डॉ. श्रीराम चौधरी अपनी सेवाएँ देंगे। वहीं, निःसंतानता एवं स्त्री रोग परामर्श के लिए निःसंतानता विशेषज्ञ डॉ. सुगंधा गोयल तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका द्वारा परामर्श दिया जाएगा।
​समिति के प्रमोद जेथलिया का आग्रह है कि रोगी समय पर आकर अपना रजिस्ट्रेशन पहले ही करवा लें, ताकि ऑपरेशन से पूर्व की सभी आवश्यक जाँचें समय पर की जा सकें।
​शिविर की मुख्य जानकारी:
​तिथि व समय: रविवार, 20 सितम्बर 2026 (प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक)
​स्थान: पाली सेवा मण्डल अस्पताल, रेनबो स्कूल व एम.एस. कवाड़ स्कूल के पास, नया गाँव, पाली
​सम्पर्क सूत्र: 9461029900, 9928367266, 6350585455, 7014633781, 9414205700
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • अनिश्चितकालीन अनशन आश्वासन के बाद समाप्त पुलिस के आश्वासन पर धरना समाप्त अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त, महापौर चुनाव से पहले विधायक भाटी की रणनीति तेज पाली। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन अनशन सीओ सिटी मंगलेश चुंडावत और कोतवाल रविंद्र सिंह खींची के आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद अनशन समाप्त किया गया। वहीं अब महापौर चुनाव को लेकर कांग्रेस विधायक भीमराज भाटी ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। विधायक भाटी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर आए पार्षदों के परिजनों से उनके घर जाकर मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि इन मुलाकातों के दौरान पार्टी के सिंबल पर महापौर प्रत्याशी सुमित्रा जैन के पक्ष में समर्थन देने की अपील की जाएगी।महापौर चुनाव के दिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विधायक भाटी पुलिस प्रशासन से भारी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात करने की मांग की। ऐसे में महापौर चुनाव से पहले कांग्रेस के भीतर समर्थन जुटाने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं।
    2
    अनिश्चितकालीन अनशन आश्वासन के बाद समाप्त

पुलिस के आश्वासन पर धरना समाप्त अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त, 
महापौर चुनाव से पहले विधायक भाटी की रणनीति तेज
पाली। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन अनशन सीओ सिटी मंगलेश चुंडावत और कोतवाल रविंद्र सिंह खींची के आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद अनशन समाप्त किया गया।
वहीं अब महापौर चुनाव को लेकर कांग्रेस विधायक भीमराज भाटी ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। विधायक भाटी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर आए पार्षदों के परिजनों से उनके घर जाकर मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि इन मुलाकातों के दौरान पार्टी के सिंबल पर महापौर प्रत्याशी सुमित्रा जैन के पक्ष में समर्थन देने की अपील की जाएगी।महापौर चुनाव के दिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विधायक भाटी पुलिस प्रशासन से भारी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात करने की मांग की। ऐसे में महापौर चुनाव से पहले कांग्रेस के भीतर समर्थन जुटाने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं।
    user_Hastpal singh
    Hastpal singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • रेवदर में कांडला हाइवे बदहाल: बारिश से सड़क पर फैला कीचड़, बच्चों से भरी स्कूल बस फंसी; वाहन चालक परेशान रेवदर कस्बे से गुजरने वाले कांडला हाइवे पर इन दिनों सफर करना किसी सजा से कम नहीं है। हाइवे पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य और हल्की बारिश ने यहां हालात बेहद खराब कर दिए हैं। पूरी सड़क पर भारी कीचड़ फैल गया है, जिसके चलते यहां से गुजरने वाले वाहनों के फंसने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार सुबह फंसी स्कूल बस शनिवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी एक बस हाइवे के कीचड़ में बुरी तरह फंस गई। बस के फंसते ही बच्चों में घबराहट फैल गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बच्चों को बस से बाहर निकालने के बाद काफी देर तक चली कड़ी मशक्कत के बाद बस को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। बाइक सवारों से लेकर भारी वाहन तक परेशान सड़क पर फैले इस कीचड़ के कारण केवल बड़े वाहन या कारें ही नहीं फंस रहीं, बल्कि दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। बाइक सवार आए दिन कीचड़ में फिसल रहे हैं, जिससे हादसे का डर बना रहता है। निर्माण कार्य के दौरान बरती जा रही लापरवाही और अव्यवस्था के चलते आम जनता और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार वाहनों के फंसने के बावजूद इस समस्या का कोई त्वरित समाधान नहीं निकाला जा रहा है।
    1
    रेवदर में कांडला हाइवे बदहाल: बारिश से सड़क पर फैला कीचड़, बच्चों से भरी स्कूल बस फंसी; वाहन चालक परेशान
रेवदर कस्बे से गुजरने वाले कांडला हाइवे पर इन दिनों सफर करना किसी सजा से कम नहीं है। हाइवे पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य और हल्की बारिश ने यहां हालात बेहद खराब कर दिए हैं। पूरी सड़क पर भारी कीचड़ फैल गया है, जिसके चलते यहां से गुजरने वाले वाहनों के फंसने का सिलसिला लगातार जारी है।
शनिवार सुबह फंसी स्कूल बस
शनिवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी एक बस हाइवे के कीचड़ में बुरी तरह फंस गई। बस के फंसते ही बच्चों में घबराहट फैल गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बच्चों को बस से बाहर निकालने के बाद काफी देर तक चली कड़ी मशक्कत के बाद बस को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।
बाइक सवारों से लेकर भारी वाहन तक परेशान
सड़क पर फैले इस कीचड़ के कारण केवल बड़े वाहन या कारें ही नहीं फंस रहीं, बल्कि दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। बाइक सवार आए दिन कीचड़ में फिसल रहे हैं, जिससे हादसे का डर बना रहता है।
निर्माण कार्य के दौरान बरती जा रही लापरवाही और अव्यवस्था के चलते आम जनता और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार वाहनों के फंसने के बावजूद इस समस्या का कोई त्वरित समाधान नहीं निकाला जा रहा है।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    23 min ago
  • > 🙏 *॥ जय गोगा जी महाराज ॥* 🙏 > > *आज एक शाम श्री गोगा जी महाराज के नाम* > *विशाल भजन संध्या का आयोजन* > > स्थान :- अरटिया गांव में रखा गया है > आप सभी ग्रामवासी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारकर भक्ति का आनंद लेंवे। > > > एडिटिंग 🎥 SP चौधरी अरटिया > 📞 9610716496 | 9511513053 > 🙏 *॥ जय गोगा जी महाराज ॥* 🙏 > > *आज एक शाम श्री गोगा जी महाराज के नाम* > *विशाल भजन संध्या का आयोजन* > > स्थान :- अरटिया गांव में रखा गया है > आप सभी ग्रामवासी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारकर भक्ति का आनंद लेंवे। > > एडिटिंग 🎥 SP चौधरी अरटिया > 📞 9610716496 | 9511513053
    1
    > 🙏 *॥ जय गोगा जी महाराज ॥* 🙏
> 
> *आज एक शाम श्री गोगा जी महाराज के नाम*
> *विशाल भजन संध्या का आयोजन*
> 
> स्थान :- अरटिया गांव में रखा गया है
> आप सभी ग्रामवासी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारकर भक्ति का आनंद लेंवे।
>
> 
> एडिटिंग 🎥 SP चौधरी अरटिया
> 📞 9610716496 | 9511513053
> 🙏 *॥ जय गोगा जी महाराज ॥* 🙏
> 
> *आज एक शाम श्री गोगा जी महाराज के नाम*
> *विशाल भजन संध्या का आयोजन*
> 
> स्थान :- अरटिया गांव में रखा गया है
> आप सभी ग्रामवासी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारकर भक्ति का आनंद लेंवे।
> 
> एडिटिंग 🎥 SP चौधरी अरटिया
> 📞 9610716496 | 9511513053
    user_SHIVA RAM PATEL
    SHIVA RAM PATEL
    Local News Reporter रोहट, पाली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • मारवाड़ के राणावास उप स्वास्थ्य केंद्र के वार्ड में गिरा प्लास्टर, खाट पर सो रहे मरीज बाल-बाल बचे मारवाड़ जंक्शन,पाली मारवाड़ जंक्शन के निकटवर्ती गांव राणावास स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब एक वार्ड की छत का प्लास्टर अचानक भरभरा कर गिर गया। बताया जा रहा है कि जिस समय प्लास्टर गिरा, उस समय वार्ड में मरीज खाट पर सो रहे थे। गनीमत रही कि मरीज इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए, नहीं तो हो सकता था बड़ा हादसा ग्रामीणों के अनुसार, उप स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर स्थिति को लेकर पहले भी संबंधित अधिकारियों, प्रशासन तथा मारवाड़ जंक्शन विधायक को अवगत करवाया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अभी तक समस्या जस कि तस बनी हुई है इस का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। आज दिन में अचानक वार्ड का प्लास्टर गिरने से अस्पताल में मौजूद मरीजों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने मांग की है कि उप स्वास्थ्य केंद्र की इमारत का जल्द निरीक्षण करवाकर जर्जर हिस्सों की मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे की पुनरावृत्ति न हो।
    2
    मारवाड़ के राणावास उप स्वास्थ्य केंद्र के वार्ड में गिरा प्लास्टर, खाट पर सो रहे मरीज बाल-बाल बचे 
मारवाड़ जंक्शन,पाली
मारवाड़ जंक्शन के निकटवर्ती गांव राणावास स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब एक वार्ड की छत का प्लास्टर अचानक भरभरा कर गिर गया। बताया जा रहा है कि जिस समय प्लास्टर गिरा, उस समय वार्ड में मरीज खाट पर सो रहे थे। गनीमत रही कि मरीज इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए, नहीं तो हो सकता था बड़ा हादसा ग्रामीणों के अनुसार, उप स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर स्थिति को लेकर पहले भी संबंधित अधिकारियों, प्रशासन तथा मारवाड़ जंक्शन विधायक को अवगत करवाया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अभी तक समस्या जस कि तस बनी हुई है इस का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।
आज दिन में अचानक वार्ड का प्लास्टर गिरने से अस्पताल में मौजूद मरीजों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने मांग की है कि उप स्वास्थ्य केंद्र की इमारत का जल्द निरीक्षण करवाकर जर्जर हिस्सों की मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे की पुनरावृत्ति न हो।
    user_Dilip singh
    Dilip singh
    मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • भाटी ने किया अनशन समाप्त, अब नगरनिगम में कांग्रेस का बोर्ड बनाने की तैयारी पाली विधायक भीमराज भाटी ने आज कुछ देर पहले पुलिस प्रशासन की समझाइश एवं आश्वासन के बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया है। भाटी ने शुक्रवार दोपहर कलेक्ट्रेट के सामने अपने समर्थकों के साथ अनशन प्रारंभ किया था, हालांकि आचार संहिता के चलते उन्हें अनशन की इजाजत नहीं मिली थी। विधायक भाटी ने कलेक्टर के सामने ही अपने समर्थकों के साथ अनशन स्थल पर रात बिताई। शनिवार सुबह पुलिस विभाग के अधिकारी भाटी से मिलने पहुंचे और उनकी मांगो पर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया इसके बाद उन्होंने अनशन समाप्त कर दिया। इस अवसर पर भाटी ने मीडिया से कहा कि अब उनका पूरा फोकस नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनाने पर रहेगा।
    1
    भाटी ने किया अनशन समाप्त, अब नगरनिगम में कांग्रेस का बोर्ड बनाने की तैयारी 
पाली विधायक भीमराज भाटी ने आज कुछ देर पहले पुलिस प्रशासन की समझाइश एवं आश्वासन के बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया है।  भाटी ने शुक्रवार दोपहर कलेक्ट्रेट के सामने अपने समर्थकों के साथ अनशन प्रारंभ किया था, हालांकि आचार संहिता के चलते उन्हें अनशन की इजाजत नहीं मिली थी। विधायक भाटी ने कलेक्टर के सामने ही अपने समर्थकों के साथ अनशन स्थल पर रात बिताई। शनिवार सुबह पुलिस विभाग के अधिकारी भाटी से मिलने पहुंचे और उनकी मांगो पर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया इसके बाद उन्होंने अनशन समाप्त कर दिया। इस अवसर पर भाटी ने मीडिया से कहा कि अब उनका पूरा फोकस नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनाने पर रहेगा।
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • बोरडी में दो दिन धार्मिक अनुष्ठान,भजन संध्या में गायको ने शानदार प्रस्तुतियां राणीसा भटियाणी के जन्मोत्सव में उमडा आस्था का सैलाब,आरती में गूंजे माजासी के जयकारे बोरडी स्थित राणी भटियाणी मंदिर परिसर मे राणी भटियाणी माता का जन्मोत्सव पर श्रद्धा व पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया । दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान भजन कीर्तन व महाप्रसादी का आयोजन हुआ बडी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से बोरडी राणी भटियाणी मंदिर ढोल थाली व नगाडो की गूंज से भक्तिमय बना । भोपीजी सुखीबाई के सान्निध्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया । समाज सेवी सुरेश माली नाडोल के साथ भक्तों द्वारा नाडोल से बोरडी माजीसा धाम ढोल नगाड़ों के साथ पैदल यात्रा निकाली गई । साथ हि श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया गया । भजन संध्या में भजन गायक जितू प्रजापत ,राकेश मंडोरा,पुजा राठौड़, सुभाष कलावत, लवली राजपुरोहित,रतन प्रजापत ,अजली मारवाडी,हरिश देवासी, मुकेश देवासी,रमेश भारती,सुरेश माली नाडोल ,समाज सेवी जगदीश चौधरी कोटडी ,महिपाल सिंह राजपुरोहित,आशु देवासी,नगजी देवासी रानी,मनोज पजापत , ताराचंद सिरवी,ममता देवासी, चम्पालाल जणवा आना,घेवर राम देवासी चाचौडी ,बिट्टू भाई मारवाडी सिरोही,दुर्गा म्यूजिकल ग्रुप के किशोर राव,कोमल राव, पुलिस थाना देसूरी एएसआई चन्दवीर सिंह, पुलिस चौकी नाडोल के एएसआई परविन्द्रर सिंह, खरताराम सिरवी नाडोल, रमेश मेवाडा,सतीश जवणा चौधरी, हितेश सोनी,मंच संचालक सोवताराम देवासी,सहित बडि संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे ।
    4
    बोरडी में दो दिन धार्मिक अनुष्ठान,भजन संध्या में गायको ने शानदार प्रस्तुतियां 

राणीसा भटियाणी के जन्मोत्सव में उमडा आस्था का सैलाब,आरती में गूंजे माजासी के जयकारे 
बोरडी स्थित राणी भटियाणी मंदिर परिसर मे राणी भटियाणी माता का जन्मोत्सव पर श्रद्धा व पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया । दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान भजन कीर्तन व महाप्रसादी का आयोजन हुआ बडी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से बोरडी राणी भटियाणी मंदिर ढोल थाली व नगाडो की गूंज से भक्तिमय  बना । भोपीजी सुखीबाई के सान्निध्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया । समाज सेवी सुरेश माली नाडोल के साथ भक्तों द्वारा नाडोल से बोरडी माजीसा धाम ढोल नगाड़ों के साथ पैदल यात्रा निकाली गई । साथ हि श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया गया । भजन संध्या में भजन गायक जितू प्रजापत ,राकेश मंडोरा,पुजा राठौड़, सुभाष कलावत, लवली राजपुरोहित,रतन प्रजापत ,अजली मारवाडी,हरिश देवासी, मुकेश देवासी,रमेश भारती,सुरेश माली नाडोल ,समाज सेवी जगदीश चौधरी कोटडी ,महिपाल सिंह राजपुरोहित,आशु देवासी,नगजी देवासी रानी,मनोज पजापत , ताराचंद सिरवी,ममता देवासी, चम्पालाल जणवा आना,घेवर राम देवासी चाचौडी ,बिट्टू भाई मारवाडी सिरोही,दुर्गा म्यूजिकल ग्रुप के किशोर राव,कोमल राव, पुलिस थाना देसूरी एएसआई चन्दवीर सिंह, पुलिस चौकी नाडोल के एएसआई परविन्द्रर सिंह, खरताराम सिरवी नाडोल, रमेश मेवाडा,सतीश जवणा चौधरी, हितेश सोनी,मंच संचालक सोवताराम देवासी,सहित बडि संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे ।
    user_Hadmat Singh Kumpawat
    Hadmat Singh Kumpawat
    Local News Reporter Pali, Rajasthan•
    15 hrs ago
  • सेवा संकल्प बाइक यात्रा का भव्य स्वागत, दो दिन हुए विभिन्न कार्यक्रम रेवदर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और उनके सार्वजनिक व राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ वडनगर से वाराणसी की ओर जाते समय राजस्थान पहुंची। शुक्रवार को राजस्थान की सीमा में प्रवेश के अवसर पर रेवदर तहसील के निम्बज में यात्रा का भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।सांसद लुंबाराम चौधरी, भाजयुमो प्रदेश सह-संयोजक अखिल द्विवेदी, सिरोही जिला प्रभारी मयूर वाल्मीकि, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रकाश रावल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दक्षा देवड़ा, सह संयोजक अमराराम मेघवाल, मंडल अध्यक्ष हरीश लोहार, लक्ष्मण कोली, भाजपा नेता नरपत चारण, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गोपाल माली, सचिन राजपुरोहित, स्वागत प्रभारी रवि जोशी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। जेसीबी के माध्यम से पुष्पवर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम के बाद यात्रा जीरावल पहुँची। जैन धाम में आध्यात्मिक एवं धार्मिक गरिमा के बीच यात्रियों ने विश्राम किया। रात को ‘एक शाम देश के नाम’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रसेवा, संस्कृति एवं देशभक्ति का संदेश भी दिया गया। शनिवार को यात्रा में शामिल राइडर्स एवं कार्यकर्ताओं ने गौशाला में जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित की मौजूदगी में पौधारोपण, गौसेवा एवं स्वच्छता अभियान जैसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य किए। शहीद चतराराम स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद यात्रा जालोर जिले की ओर रवाना हुई। कार्यक्रम में एससी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश मेघवाल, महामंत्री दशरथ सोनी, रावताराम चौधरी, सांस्कृतिक संयोजक कांतिलाल कोली, माधोसिंह चौहान, गेपाराम देवासी, चुन्नीलाल घांची, प्रताप पंचाल, मालाराम चौधरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिल वैष्णव, उपाध्यक्ष विष्णु जोशी, भीमाराम छीपा, मदन जोशी, कैलाश चौधरी, नारायण चौधरी, किकीदेवी देवासी, पूरण राव, प्रकाश चौधरी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    सेवा संकल्प बाइक यात्रा का भव्य स्वागत, दो दिन हुए विभिन्न कार्यक्रम
रेवदर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और उनके सार्वजनिक व राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ वडनगर से वाराणसी की ओर जाते समय राजस्थान पहुंची। 
शुक्रवार को राजस्थान की सीमा में प्रवेश के अवसर पर रेवदर तहसील के निम्बज में यात्रा का भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।सांसद लुंबाराम चौधरी, भाजयुमो प्रदेश सह-संयोजक अखिल द्विवेदी, सिरोही जिला प्रभारी मयूर वाल्मीकि, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रकाश रावल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दक्षा देवड़ा, सह संयोजक अमराराम मेघवाल, मंडल अध्यक्ष हरीश लोहार, लक्ष्मण कोली, भाजपा नेता नरपत चारण, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गोपाल माली, सचिन राजपुरोहित, स्वागत प्रभारी रवि जोशी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। जेसीबी के माध्यम से पुष्पवर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया गया।
स्वागत कार्यक्रम के बाद यात्रा जीरावल पहुँची। जैन धाम में आध्यात्मिक एवं धार्मिक गरिमा के बीच यात्रियों ने विश्राम किया। रात को ‘एक शाम देश के नाम’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रसेवा, संस्कृति एवं देशभक्ति का संदेश भी दिया गया।
शनिवार को यात्रा में शामिल राइडर्स एवं कार्यकर्ताओं ने गौशाला में जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित की मौजूदगी में पौधारोपण, गौसेवा एवं स्वच्छता अभियान जैसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य किए। शहीद चतराराम स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद यात्रा जालोर जिले की ओर रवाना हुई।
कार्यक्रम में एससी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश मेघवाल, महामंत्री दशरथ सोनी, रावताराम चौधरी, सांस्कृतिक संयोजक कांतिलाल कोली, माधोसिंह चौहान, गेपाराम देवासी, चुन्नीलाल घांची, प्रताप पंचाल, मालाराम चौधरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिल वैष्णव, उपाध्यक्ष विष्णु जोशी, भीमाराम छीपा, मदन जोशी, कैलाश चौधरी, नारायण चौधरी, किकीदेवी देवासी, पूरण राव, प्रकाश चौधरी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    26 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.