जिला पदाधिकारी ने किया जीविका सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन* जिला पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर कुमार गौरव ने मुशहरी प्रखंड के भगवानपुर पंचायत अंतर्गत प्रभात तारा स्कूल के निकट जीविका दीदी सुनीता देवी के ‘जीविका सुधा बिक्री केंद्र’ का उद्घाटन किया जीविका एवं कॉम्फेड (तिमूल मिल्क यूनियन, सुधा) के संयुक्त तत्वावधान में ‘जीविका सुधा बिक्री केंद्र’ का शुभारंभ किया गया। केंद्र का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी कुमार गौरव द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने बताया कि यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उनकी आत्मनिर्भरता और स्वाबलंबन को मजबूती प्रदान कर रहा है। बिक्री केंद्र भी महिलाओं द्वारा ही संचालित होंगे, जिससे उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता के साथ-साथ नेतृत्व का अवसर मिलेगा। इस केंद्र का संचालन चयन प्रक्रिया के तहत चयनित स्थानीय जीविका दीदी सुनीता देवी द्वारा किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाना और गांव स्तर पर गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। आज के इस कार्यक्रम में तीमुल मिल्क यूनियन कॉम्फेड की ओर से मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) फूल कुमार झा एवं जीविका जिला परियोजना प्रबंधक अनिशा, पंकज चौधरी, मार्केटिंग इनचार्ज-सुनील कुमार, मार्केटिंग ऑफिसर संजीव कुमार,सेल्स एग्जीक्यूटिव अंजनी ,अभिषेक,त्रिभुवन, डिस्ट्रीब्यूटर रिप्रेजेन्टेटिव सोनू, मोनू, और सुनील कुमार ,मीना देवी,संगम संकुल संघ कि अध्यक्ष-रेहाना खातून,इंदु देवी, रौशन कुमार वर्मा भी मौजूद रहे।
जिला पदाधिकारी ने किया जीविका सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन* जिला पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर कुमार गौरव ने मुशहरी प्रखंड के भगवानपुर पंचायत अंतर्गत प्रभात तारा स्कूल के निकट जीविका दीदी सुनीता देवी के ‘जीविका सुधा बिक्री केंद्र’ का उद्घाटन किया जीविका एवं कॉम्फेड (तिमूल मिल्क यूनियन, सुधा) के संयुक्त तत्वावधान में ‘जीविका सुधा बिक्री केंद्र’ का शुभारंभ किया गया। केंद्र का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी कुमार गौरव द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने बताया कि यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उनकी आत्मनिर्भरता और स्वाबलंबन को मजबूती प्रदान कर रहा है।
बिक्री केंद्र भी महिलाओं द्वारा ही संचालित होंगे, जिससे उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता के साथ-साथ नेतृत्व का अवसर मिलेगा। इस केंद्र का संचालन चयन प्रक्रिया के तहत चयनित स्थानीय जीविका दीदी सुनीता देवी द्वारा किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाना और गांव स्तर पर गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। आज के इस कार्यक्रम में तीमुल मिल्क यूनियन कॉम्फेड की ओर से मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) फूल कुमार झा एवं जीविका जिला परियोजना प्रबंधक अनिशा, पंकज चौधरी, मार्केटिंग इनचार्ज-सुनील कुमार, मार्केटिंग ऑफिसर संजीव कुमार,सेल्स एग्जीक्यूटिव अंजनी ,अभिषेक,त्रिभुवन, डिस्ट्रीब्यूटर रिप्रेजेन्टेटिव सोनू, मोनू, और सुनील कुमार ,मीना देवी,संगम संकुल संघ कि अध्यक्ष-रेहाना खातून,इंदु देवी, रौशन कुमार वर्मा भी मौजूद रहे।
- दरभंगा AIIMS का इंतजार कब खत्म होगा?शिलान्यास के बाद भी इलाज शुरू होने का इंतजार, #DarbhangaAIIMS #BiharNews #Darbhanga #AIIMS #ViralNews1
- खान सर के अनोखे रक्षाबंधन ने मचाई धूम! बहनों ने बांधी राखी, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड? 🎉 #KhanSir #RakshaBandhan #WorldRecord #AnokhaRakshabandhan #BiharNews #ViralNews #RakshaBandhan2026 खान सर के अनोखे रक्षाबंधन ने मचाई धूम! बहनों ने बांधी राखी, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड? 🎉 #KhanSir #RakshaBandhan #WorldRecord #AnokhaRakshabandhan #BiharNews #ViralNews #RakshaBandhan20261
- मुजफ्फरपुर के औराई के ऑटो चलाक का शव ससुराल क्षेत्र के मुरौल में बरामद, जांच में जुटी पुलिस1
- चेहराकलां के अबाबकरपुर पंचायत में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान चेहराकलां प्रखंड क्षेत्र के अबाबकरपुर पंचायत स्थित शेरपुर जलाल में आज शुक्रवार को स्वच्छता कर्मियों द्वारा विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। यह कार्य स्वच्छता पर्यवेक्षक अरविंद कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। जहां पंचायत के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों जैसे सरकारी विद्यालयों, बाबा बदरीदास मठ, सड़क किनारे तथा आसपास के इलाकों में जमा कचरे और गंदगी को हटाकर स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया। स्वच्छता कर्मियों ने अभियान के दौरान नियमित रूप से साफ-सफाई किए जाने वाले स्थानों के साथ-साथ उन जगहों पर भी विशेष ध्यान दिया, जहां लंबे समय से कूड़ा-कचरा जमा था। कर्मियों ने झाड़ू लगाकर कचरे को एकत्र किया तथा उसे निर्धारित स्थान पर पहुंचाया। इस दौरान नालियों और सार्वजनिक स्थानों के आसपास फैली गंदगी की भी सफाई की गई। पंचायत में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य गांव के लोगों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। स्वच्छता कर्मियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों से निकलने वाले कचरे को इधर-उधर न फेंकें और कचरे को निर्धारित स्थान पर ही जमा करें। सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने में पंचायतवासियों से सहयोग करने की भी अपील की गई। वही ग्रामीणों का कहना है कि नियमित रूप से साफ-सफाई होने से गांव का वातावरण स्वच्छ रहेगा और गंदगी से होने वाली बीमारियों की आशंका भी कम होगी। लोगों ने पंचायत में स्वच्छता अभियान को लगातार जारी रखने की आवश्यकता जताई। ग्रामीणों ने कहा कि केवल स्वच्छता कर्मियों के प्रयास से ही पंचायत को पूरी तरह स्वच्छ नहीं बनाया जा सकता। इसके लिए पंचायत के सभी लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सफाई व्यवस्था में सहयोग करना होगा। सामूहिक प्रयास से ही अबाबकरपुर पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। स्वच्छता अभियान के दौरान स्वच्छता कर्मियों ने लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करते हुए नियमित रूप से अपने आसपास के क्षेत्र की सफाई रखने का संदेश दिया। पंचायत में इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाने से ग्रामीणों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ने की उम्मीद है।3
- नेपाल से आने वाले पानी से, बिहार के वैशाली जिला अलर्ट जारी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है नेपाल से आने वाले पानी से, बिहार के वैशाली जिला अलर्ट जारी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है1
- लालगंज के बसंत जहानाबाद घाट पर बाढ़ में मरे जानवर का शव। #Lalganj #Basant #JahanabadGhat #Flood #Vaishali #RepublicVaishali लालगंज के बसंत जहानाबाद घाट पर बाढ़ में मरे जानवर का शव। #Lalganj #Basant #JahanabadGhat #Flood #Vaishali #RepublicVaishali1
- जिला प्रशासन, सीतामढ़ी द्वारा नेपाल से भारत सुरक्षित लाए गए सभी यात्रियों के लिए भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। यात्रियों को भोजन कराया जा रहा है। इसके उपरांत उन्हें सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य तक पहुंचाने की आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।1
- 49 लाख आया, लेकिन बच्चों का स्कूल कहां गया? 3 महीने का वादा, डेढ़ साल बाद भी इंतजार! #BiharNews #MuzaffarpurNews #SchoolNews #Education #BreakingNews1