मंगल कलश यात्रा में उमड़ा सैलाब आज निकलेगी शिवबारात, भूत बनेंगे बाराती.. हरनावदाशाहजी. कस्बे में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में चल रहे पांच दिवसीय महोत्सव में शनिवार को निकली मंगल कलश यात्रा (बासन) में महिला श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। चुनरी में सजधज कर सिर पर मंगल कलश धारण किए बड़ी संख्या में महिलाओं ने भगवान के बासन निकाले। गाजे बाजे के साथ गुफा मंदिर से शुरू हुआ जुलूस कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर निकला बाद में वापस गुफा पर ही समापन हुआ। इधर रविवार को महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दौरान भगवान शंकर व पार्वती के विवाहोपलक्ष्य में शिवबारात निकलेगी। गाजे बाजे से शिवबारात बूढा महादेव से शुरू होगी जिसमें आकर्षक झांकियां भी रहेगी। बाराती बने भोले के चेले विभिन्न स्वांग आकर्षण होंगे।शाम को बारात का गुफा मंदिर पंहुचने पर भव्य स्वागत एवं विवाह संस्कार आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर समूचा मंदिर परिसर पुष्प एवं विद्युत सज्जा से सजाया गया।
मंगल कलश यात्रा में उमड़ा सैलाब आज निकलेगी शिवबारात, भूत बनेंगे बाराती.. हरनावदाशाहजी. कस्बे में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में चल रहे पांच दिवसीय महोत्सव में शनिवार को निकली मंगल कलश यात्रा (बासन) में महिला श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
चुनरी में सजधज कर सिर पर मंगल कलश धारण किए बड़ी संख्या में महिलाओं ने भगवान के बासन निकाले। गाजे बाजे के साथ गुफा मंदिर से शुरू हुआ जुलूस कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर निकला बाद में वापस
गुफा पर ही समापन हुआ। इधर रविवार को महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दौरान भगवान शंकर व पार्वती के विवाहोपलक्ष्य में शिवबारात निकलेगी। गाजे बाजे से शिवबारात बूढा महादेव से शुरू होगी जिसमें आकर्षक झांकियां भी रहेगी। बाराती
बने भोले के चेले विभिन्न स्वांग आकर्षण होंगे।शाम को बारात का गुफा मंदिर पंहुचने पर भव्य स्वागत एवं विवाह संस्कार आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर समूचा मंदिर परिसर पुष्प एवं विद्युत सज्जा से सजाया गया।
- Post by Jagdish Chandra Sharma1
- Post by SHAMBHU DAYAL KUSHWAH1
- नगर गौरव दिवसः मधुसूदनगढ़ उत्सव मेले की तैयारियाँ तेज़, मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने 24 किया निरीक्षण मधुसूदनगढ़। आगामी 'नगर गौरव दिवस' के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले मधुसूदनगढ़ उत्सव मेले को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर परिषद ने कमर कस ली है। इसी तारतम्य में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) श्री वीरेंद्र चक्रवर्ती ने मेला स्थल का सघन निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। व्यवस्थाओं का लिया जायजा1
- रवि सामरिया/उज्जैन/कोटा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के ब्रह्ममुहूर्त में विशेष भस्म आरती के साथ पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें देशभर से आए भक्तों ने बाबा महाकाल के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा और फूलों से सजाया गया, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय वातावरण में डूब गया। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम किए गए। लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालु “हर हर महादेव” और “जय श्री महाकाल” के जयघोष करते नजर आए। शहर के प्रमुख मार्गों पर भी पुलिस बल तैनात रहा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, चिकित्सा और विश्राम की व्यवस्था की गई। रात्रि जागरण, भजन-कीर्तन और विशेष रुद्राभिषेक के आयोजन के साथ उज्जैन नगरी पूरी तरह भक्तिरस में सराबोर रही। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने महाकाल दरबार में हाजिरी लगाई और प्रदेश सहित देश की खुशहाली की प्रार्थना की।1
- Post by राष्ट्रहित की बात1
- अन्ता विधायक भाया ने किया शाहाबाद क्षेत्र का दौरा शाहाबाद। अंता विधायक तथा पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने शनिवार को क्षेत्र का दौरा किया शाहाबाद पहुंचकर भाया ने सबसे पहले स्थानीय नगरकोट माताजी पर पहुंच कर माताजी के दर्शन तथा पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने कस्बे में गायों और श्वानों को बिस्किट खिलाए इस दौरान वे कार्यकर्ताओं से भी मिले भाया ने बाइक पर बैठकर शाहाबाद कस्बे में घूम-घूम कर जगह-जगह गायों और श्वानों को बिस्किट खिलाए। इस दौरान कस्बे में विभिन्न लोगों के घर पहुंच कर उनके परिजनों के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिवारों को सांत्वना दी कस्बे में चार जगह घर पहुंच कर परिजनों से बातचीत की तथा ढांढस बंधाया।3
- दिगोद जागीर मेन रोड के कुओ से दो मोटर चोरी छीपाबड़ौद - दिगोद जागीर ग्राम पचायत से मध्यरात्री को मेन रोड पर सिचाई के लिए डाल रखी दो किसानों की कुओ की मोटर चोरी कर ले गये। पीडित किसान राकेश प्रजापति पुत्र लक्ष्मीनारायण, ललित पुत्र खेमचन्द ने बताया की सोमवार को उन्हें चोरी का पता चला। गत रात्रि को कुए मे लगी । लुबी ओर समराई कम्पनी की पानी की मोटर चोरी हो गई । वही हरनावदा शाहजी थाने मे रिपोर्ट दर्ज करवा दि गई है। दिगोद जागीर ग्राम पचायत मे पिछले 2 सालो मे कही चोरिया हुई है जिसका आज तक पुलिस प्रशासन कोई पता नही लगा पाये है जिससे चोरो के होसले बुलद हो रहे है। आये दिन हो रही है चोरियां।4
- झरनेश्वर महादेव मंदिर पर भव्य मेले का हुआ आयोजन। रायपुर क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व पर झरनेश्वर महादेव के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव, माता पार्वती का जलाभिषेक किया। सभी शिवालयों में अलसुबह से ही श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे। श्रद्धालु बेलपत्र, फूल, शहद, दूध, दही, फल व जल लेकर मंदिर पहुंचे और शिवलिंग का जलाभिषेक किया। महिलाएं और बच्चों में अधिक उत्साह देखने को मिला और शिवालयों में दोपहर तक भीड़ बनी रही। झरनेश्वर के ऐतिहासिक शिव मंदिर, प्राचीन श्री शिव मंदिर पर सोयला, परासली, सोयली,झरनेश्वर, राजपुरा गांवों में शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान शिव को प्रसन्न किया। साथ ही भक्त शिवजी के जयकारे और महिलाओं के द्वारा भजन कीर्तन करते रहे और मंदिरों में भी भजन गायन हुआ। ग्रामीण मुकेश मेहर ने बताया है कि मेले में ठंडे पानी के लिए मटकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही साथ ही मेले में विशेषकर बच्चों ने खिलौने व अन्य सामान की जमकर खरीदारी की।2
- रायपुर क्षेत्र में सैलरी सेमरी में अचानक मधुमक्खियां ने किया हमला1