Shuru
Apke Nagar Ki App…
#लोधी एकता जिंदाबाद। #lodhirajput #lodhi
SaCHiN LoDHi ThAkUr SsL
#लोधी एकता जिंदाबाद। #lodhirajput #lodhi
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- खबर जिला सागर से। सागर पुलिस दिनांक 29/04/26 *सागर पुलिस की बड़ी कार्यवाही – गोवंश चोरी करने वाले तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार* गोपालगंज पुलिस एवं सीसीटीवी कंट्रोल रूम की संयुक्त मेहनत से मिली सफलता सागर, दिनांक 29.04.2026 जिला सागर में गोवंश चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से आमजन में असंतोष एवं आक्रोश की स्थिति निर्मित हो रही थी। थाना गोपालगंज क्षेत्र में गोवंश चोरी के दो अलग-अलग प्रकरण पंजीबद्ध होने के बाद पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शहवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिन्हा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री ललित कश्यप के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा गंभीरता से लगातार प्रयास किए गए। *घटना का संक्षिप्त विवरण :* थाना गोपालगंज में गोवंश चोरी के दो प्रकरण दर्ज हुए थे— फरियादी ध्रुव यादव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि एकता कॉलोनी के पास से अज्ञात ऑटो चालक उनकी सफेद रंग की गाय चोरी कर ले गया। फरियादी आशीष दुबे (गौ रक्षा दल कार्यकर्ता) द्वारा वायरल वीडियो के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसमें एकता कॉलोनी क्षेत्र से एक लाल बछड़े को ऑटो में भरकर चोरी करते हुए संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। इन घटनाओं के बाद क्षेत्र में जनआक्रोश की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की गई। *सीसीटीवी एवं कंट्रोल रूम की अहम भूमिका :* घटना के खुलासे हेतु थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा दिन-रात अथक मेहनत करते हुए सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इस दौरान सागर पुलिस कंट्रोल रूम (CCTV) टीम आर के एस चौहान एवं रेखा रजक का विशेष योगदान रहा, जिनके द्वारा बार-बार विभिन्न लोकेशनों के फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया। इसी मेहनत के फलस्वरूप एक संदिग्ध पीले-काले रंग के ऑटो की पहचान की गई, जिस पर हरे रंग का स्टिकर लगा हुआ था। उक्त ऑटो की पहचान होने के बाद पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। *गिरफ्तार आरोपी :* पुलिस द्वारा दिनांक 29.04.2026 को निम्नलिखित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया— कासिम कुरैशी पिता साकिर कुरैशी, उम्र 26 वर्ष, निवासी बाघराज वार्ड, थाना मोतीनगर शाहरुख कुरैशी पिता बशीर कुरैशी, उम्र 25 वर्ष, निवासी राहतगढ़ बस स्टैंड के पास चाँद उर्फ दिलावर कुरैशी पिता जब्बार कुरैशी, उम्र 26 वर्ष, निवासी राहतगढ़ बस स्टैंड के पास *कानूनी कार्यवाही :* आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें दिनांक 12.05.2026 तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है। विशेष सराहना : इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना गोपालगंज पुलिस टीम एवं सागर पुलिस कंट्रोल रूम (CCTV) टीम से निरीक्षक घनश्याम शर्मा थाना प्रभारी उ.नि. नीरज जैन उ.नि. आऱ.के.एस चौहान प्र.आऱ.दीपक व्यास,कैलाश सेन,अनिल प्रभाकर महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक, आरक्षक योगेश ठाकुर आर.अंकित तिवारी ,थिरबम,हीरेंद्र, भरत,प्रशांत पंछी अरविंद,अतुल ,मनोज,रणवीर, आनंद सिंधु,देवेद्र पांडे की सराहनीय भूमिका रही है। लगातार मेहनत, तकनीकी विश्लेषण एवं सटीक समन्वय के चलते ही इस संवेदनशील प्रकरण का सफल खुलासा संभव हो सका। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि गोवंश चोरी जैसे संवेदनशील मामलों में पुलिस पूर्ण गंभीरता से कार्य कर रही है एवं भविष्य में भी इस प्रकार के अपराधों पर कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी।1
- मंडीदीप में पानी के लिए हाहाकार: महिलाओं का अनोखा प्रदर्शन, नपा अध्यक्ष की नेम प्लेट पर पोता गोबर” वीडियो वायरल1
- रायसेन जिले से स्पेशल रिपोर्ट- अलग अलग शहरों से अलग अलग खबरें4
- Post by मो। शादाब पत्रकार1
- Post by Suresh Gurjar6
- सम्मिलित हुए। उन्होंने नागरिकों से संवाद कर उन्हें स्वगणना की प्रक्रिया में जानकारी देते हुए अंतिम तिथि के पहले मोबाईल द्वारा स्वगणना के लिए प्रेरित किया।2
- आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह तोमर जी एव सहप्रभारी अजीत यादव जी के निर्देश पर आम आदमी पार्टी *जिला सागर इकाई द्वारा आज एक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। *पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजी डीके सिंह एव ग्रामीण जिलाध्यक्ष एव दामोदर कुर्मी के नेतृत्व में* सिविल लाइंस, कालीचरण चौक चौक पर *आम आदमी पार्टी को धोखा देकर छोड़कर गए गद्दार सातों राज्यसभा सांसद संदीप पाठक,राघव चड्ढा सहित पांच सांसदों के खिलाफ नारेबाजी कर पुतले दहन किए।* मीडिया से बात करते हुए *आम आदमी पार्टी सागर जिलाध्यक्ष इंजी डीके सिंह एव संगठन मंत्री पुष्पेंद्र राजपूत ने कहा कि जनता के विश्वास के साथ विश्वासघात करने वाले जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे कदम लोकतंत्र की मर्यादा के खिलाफ हैं और जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी।* कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और सभी ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। *इस दौरान आम आदमी पार्टी स्टेट जॉइंट सेक्रेट्री रामसेवक पवार,जिला अध्यक्ष इंजीनियर डीके सिंह,ग्रामीण जिला अध्यक्ष दामोदर कुर्मी,संगठन मंत्री पुष्पेंद्र सिंह राजपूत,एससी विंग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र अहिरवार,जिला उपाध्यक्ष एसके खत्री,जिला उपाध्यक्ष आशुतोष कुर्मी,जिला सह सचिव लक्ष्मीकांत राज,जिला सह सचिव ज्योतिष सोनी,प्रशांत पवार आदि साथी शामिल रहे..3
- *घटना का विवरण :* दिनांक 12.04.2026 को फरियादी चन्द्रेश यादव पिता रामसिंह यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम पिपलिया खुर्द द्वारा थाना सुल्तानगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह बेगमगंज से हम्माली का कार्य कर अपने घर वापस जा रहा था। बेगमगंज-सुल्तानगंज रोड पर मोदकपुर के पास दो अज्ञात युवकों द्वारा उसे रोक लिया गया। एक आरोपी द्वारा फरियादी पर छुरी से हमला कर चोट पहुंचाई गई तथा दूसरे आरोपी द्वारा उसका मोबाइल, नगदी 1100/- रुपये एवं मोटर साईकिल लूट ली गई। घटना के पश्चात दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। उक्त रिपोर्ट पर थाना सुल्तानगंज में अपराध क्रमांक XX/26 धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *कार्यवाही :* प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन *श्री आशुतोष गुप्ता* के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री कमलेश कुमार खरपूसे* के मार्गदर्शन में, एसडीओपी सिलवानी *श्रीअनिल कुमार मोर्य* के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस द्वारा सतत प्रयास, मुखबिर तंत्र से समन्वय के आधार पर दिनांक 29.04.2026 को मामले का सफल खुलासा किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी दीपेश पिता बलराम जाटव, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम गड़र थाना बंडा जिला सागर एवं एक 17 वर्षीय विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से एक *देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस* (कीमती लगभग 15,000/- रुपये), लूटी गई *हीरो डीलक्स मोटर साईकिल* (कीमती लगभग 90,000/- रुपये), एक *मोबाइल फोन* (कीमती लगभग 15,000/- रुपये) एवं घटना में प्रयुक्त *लोहे की छुरी* (कीमती 400/- रुपये) बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी एवं विधि विरुद्ध बालक को माननीय न्यायालय पेश किया गया। *गिरफ्तार आरोपी :* • *दीपेश पिता बलराम जाटव* , उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम गड़र थाना बंडा जिला सागर • 01 *विधि विरुद्ध बालक* (उम्र 17 वर्ष) *सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्रवाई में थाना सुल्तानगंज थाना प्रभारी उनि श्यामराज सिंह, सउनि अमृतलाल मालवीय, सउनि महेश अग्निहोत्री, सउनि सुरेन्द्र सिंह, आरक्षक 726 गजेन्द्र सिंह, आरक्षक 810 आकाश, आरक्षक 612 मनोज, आरक्षक चालक 727 ब्रजेन्द्र सिंह एवं सैनिक 134 सचेन्द्र की विशेष सराहनीय भूमिका रही।3
- रायसेन/बरेली। जनगणना–2027 को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बरेली में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से सीधे संवाद कर स्वगणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया और सभी से निर्धारित अंतिम तिथि से पहले मोबाइल के माध्यम से स्वगणना पूर्ण करने की अपील की। कार्यक्रम में राज्यमंत्री पटेल ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश की योजनाओं और विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने नागरिकों को बताया कि अब डिजिटल माध्यम से स्वगणना की सुविधा उपलब्ध है, जिससे लोग घर बैठे ही आसानी से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक नागरिक स्वयं आगे आकर इस प्रक्रिया में भाग लें, ताकि सटीक और पारदर्शी डेटा तैयार हो सके। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांव-गांव और वार्ड स्तर तक पहुंचकर लोगों को जागरूक करें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जनगणना–2027 को सफल बनाने का संकल्प लिया।3