Shuru
Apke Nagar Ki App…
🇮🇳*भारत का पहला एप्पलीकेशन "USEME" में इन्कम कैसे आती हैं
जनसत्ता NEWS@
🇮🇳*भारत का पहला एप्पलीकेशन "USEME" में इन्कम कैसे आती हैं
More news from बिहार and nearby areas
- Post by जनसत्ता NEWS@1
- सीवान जिले और बिहार से एक गर्व भरी खबर सामने आई है, जहां मैरवा प्रखंड के छोटे से गांव हरनाथपुर की बेटी श्रुति कुमारी ने पूरे बिहार का नाम रोशन कर दिया है। श्रुति का चयन भारतीय अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम में हुआ है, जो थाईलैंड में आयोजित AFC अंडर-20 महिला एशियन चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। मैरवा की गलियों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल के मैदान तक पहुंचने वाली श्रुति कुमारी आज हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई हैं। करीब 20 वर्षों के बाद भारतीय टीम ने इस बड़े टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है, और इस टीम में सीवान की बेटी का चयन पूरे इलाके के लिए गर्व की बात है। श्रुति की इस सफलता के पीछे उनके कोच संजय पाठक का मार्गदर्शन और परिवार का मजबूत साथ रहा है। कोच के अनुसार, श्रुति एक बेहद मेहनती और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। वहीं, इस उपलब्धि के बाद गांव में जश्न का माहौल है और परिवार की खुशी देखते ही बन रही है। आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय से शुरू हुआ श्रुति का सफर, रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी तक पहुंचा। राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी श्रुति को बिहार सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।फिलहाल वह “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना के तहत अपनी सेवाएं दे रही हैं।1
- #Pappupandey #Bihar #Up #Gopalganj #News #Breaking1
- katihar police custody me admi ki mout par thane me torfor police wale ko doura kar mara1
- Post by Taraiya LIVE1
- मानदेय भुगतान न होने से नाराज ग्राम रोजगार सेवकों ने दी हड़ताल की चेतावनी, सौंपा ज्ञापन सिकंदरपुर (बलिया) तहसील क्षेत्र के नवानगर विकास खंड अंतर्गत ग्राम रोजगार सेवकों ने मानदेय भुगतान में हो रही देरी और अन्य समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। इस संबंध में शनिवार को ग्राम रोजगार सेवा अध्यक्ष गोविंद गुप्ता के नेतृत्व में ग्राम रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी नवानगर विनोद कुमार बिंद को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि मनरेगा योजना के तहत कार्य करने के बावजूद ग्राम रोजगार सेवकों को लंबे समय से मानदेय नहीं मिला है। इसके साथ ही ईपीएफ से संबंधित भुगतान भी लंबित है, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम रोजगार सेवकों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो वे 4 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में राम ईश्वर गुप्ता, मनीष कुमार वर्मा, जितेंद्र गुप्ता, मुकेश कुमार कुशवाहा, सुभाष चंद्र गुप्ता, विनय कुमार यादव, कमलेश कुमार, संतोष कुमार, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, अंकित श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार यादव, ललिता कुमारी, नंद जी यादव, राम प्रवेश यादव, अरविंद कुमार पाठक, दिनेश कुमार सिंह, राजीव पाठक, नितिन यादव, प्रियंका देवी, नीतू कुमारी, सुनीता देवी व सुमन देवी सहित अन्य ग्राम रोजगार सेवक शामिल रहे।1
- यह खबर अजमेर से जुड़ी एक संवेदनशील धार्मिक विवाद की घटना को दिखाती है। बताया जा रहा है कि जॉन अजमेरी नाम के एक गायक ने माता जागरण के दौरान क़व्वाली प्रस्तुत की। अगले दिन जब उसने फिर से ऐसा करने की कोशिश की, तो VHP (विश्व हिंदू परिषद) से जुड़े लोग वहां पहुंच गए और उन्होंने आपत्ति जताते हुए सवाल किया कि “क्या तुम दरगाह में हनुमान चालीसा गाओगे?” इस घटना में दो अलग-अलग धार्मिक परंपराओं—माता जागरण (हिंदू धार्मिक कार्यक्रम) और क़व्वाली (आमतौर पर सूफी/इस्लामी परंपरा से जुड़ी)—को लेकर विवाद पैदा हुआ। VHP के लोगों ने इसे धार्मिक मर्यादा और परंपराओं के खिलाफ बताया, जिसके चलते मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। कुल मिलाकर, यह मामला धार्मिक भावनाओं, परंपराओं और उनके मिश्रण को लेकर उठे विवाद का उदाहरण है, जिसमें दोनों पक्षों के नजरिए टकराते नजर आए।1
- Post by जनसत्ता NEWS@1