थाना बहादुरपुर को मिली सफलता मात्र 02 घंटे में किया नाबालिग बालिका को दस्तयाब आरोपी गिरफ्तार थाना बहादुरपुर को मिली सफलता अपहृत नाबालिग बालिका को मात्र 02 घंटे में किया दस्तयाब आरोपी गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक अशोक नगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में अशोकनगर पुलिस द्वारा गुम हुए बालक बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक नगर गजेंद्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी मुंगावली सनम बी खान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहादुरपुर उप निरीक्षक नीलम सिंह यादव द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिक बालिका को मात्र 2 घंटे में दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है उल्लेखनीय है कि दिनांक 22 2 2026 को फरियादी द्वारा अपनी 17 वर्षीय नाबालिक पालिका के घर से बिना बताए कहीं चले जाने एवं अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाने की थाने में रिपोर्ट की थी जिस पर धारा 137 (2) बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक नगर श्री राजीव कुमार मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी बहादुरपुर उप निरीक्षक नीलम सिंह यादव को प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी बहादुरपुर उप निरीक्षक नीलम सिंह यादव द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम गठित कर पीड़िता को करीला माता मंदिर के पास दस्तयाब कर पीड़िता के कथन कराए गए जिसमें पीड़िता ने अपने कथन में आरोपी चैन सिंह लोधी पिता गजराज सिंह लोधी 29 साल निवासी वरवाया के द्वारा मोबाइल पर गंदी-गंदी बातें करना एवं बात नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देना बताया पीड़िता की कथन के अनुसार प्रकरण में सुसंगत धारा की गई व त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बहादुरपुर उप निरीक्षक नीलम सिंह यादव सउनि निरीक्षक रामनरेश बरुआ सउनि निरीक्षक तेज सिंह थाना कचनार से उनि निरीक्षक धर्मेंद्र पलिया प्रधान आरक्षक सोनू रघुवंशी प्रधान आरक्षक पुष्पराज यादव आरक्षक राजाराम पाल महिला आरक्षक अर्चना जाटव महिला आरक्षक प्रतीक्षा रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही पुलिस अधीक्षक अशोकनगर द्वारा उल्लेखनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम की कार्य की प्रशंसा करते हुए उत्साह वर्धन हेतु पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई PRO Ashok Nagar Read News Media Agency

- क्षेत्र में हुये सनसनीखेज नकबजनी में आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया संपूर्ण माल मशरूका किया बरामद एवं घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारी को संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में एसडीओपी अशोकनगर श्री विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कचनार उनि0 पूनम सेलर द्वारा क्षेत्र में हुये सनसनीखेज नकबजनी में आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया संपूर्ण माल मशरूका बरामद कर घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 15.02.2026 को फरियादिया शारदा बाई पत्नी देवी सिंह, उम्र 62 वर्ष, निवासी ग्राम सोवत, थाना कचनार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रात्रि लगभग 01.30 बजे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके सूने घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी राशि चोरी कर ले गए। फरियादिया की रिपोर्ट के आधार पर थाना कचनार पर अपराध क्रमांक 35/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अशोकनगर द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गए माल की बरामदगी हेतु थाना प्रभारी कचनार को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी कचनार उप निरीक्षक पूनम सेलर द्वारा विभिन्न टीमों का गठन कर तकनीकी साक्ष्यों एवं सशक्त मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी जैकी पुत्र बृजेश बाल्मीक निवासी ग्राम मानपुर थाना म्याना जिला गुना, अमन पुत्र विनोद बाल्मीक निवासी ग्राम निबोदा थाना आरोन जिला गुना, पाताल उर्फ छोटू पुत्र हरवीर बाल्मीक निवासी ग्राम सोवत थाना कचनार एवं करन पुत्र सोनू बाल्मीक निवासी ग्राम मानपुर थाना म्याना जिला गुना को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया संपूर्ण मशरूका, जिसमें सोने की चैन, मंगलसूत्र, झुमकी, चांदी की पायलें, चांदी के टुकड़े तथा नगदी 30,000 रूपये सहित घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद कर जब्त की गईं। कुल बरामद मशरूका की कीमत लगभग 08 लाख आंकी गई है। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि ग्राम सोवत निवासी आरोपी पाताल उर्फ छोटू द्वारा पूर्व में घर की रैकी कर अपने अन्य रिश्तेदारों को बुलाकर योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया था। उक्त उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी कचनार उप निरीक्षक पूनम सेलर, सउनि भरत सोलंकी, प्रआर शिवेन्द्र सिंह, प्रआर आशीष सिंह, प्रआर किशन सिंह, प्रआर कमल सिंह, आरक्षक सत्येन्द्र कुशवाह, आरक्षक केरन सिंह, आरक्षक राजीव शर्मा, आरक्षक अखलेश, आरक्षक विजय भार्गव, आरक्षक अंगार सिंह, चालक मनीष रघुवंशी एवं एनआरएस देवीलाल की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में अशोकनगर पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।1
- Post by Devendra Ashoknagar Jay Shri R1
- Guna ।। जमीनी विवाद में कार चढ़ाने का आरोप, गुना से आरोन जाते समय बजरंगगढ़ टोल के पास पीछे से कार ने मारी टक्कर पिता की मौत ,बेटे गंभीर रूप से घायल,जिला अस्पताल में भर्ती,पुलिस जांच में जुटी।2
- मुंगावली। माननीय अध्यक्ष महोदय तहसील विधिक सेवा समिति/ प्रथम जिला न्यायाधीश मुंगावली जिला अशोक नगर के आदेशानुसार ग्राम पंचायत बाडोली में श्रीमती पारूल चौकसे न्यायाधीश महोदय द्बारा आगामी नेशनल लोक अदालत के विषय में ग्राम पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। उक्त शिविर में वर्तमान परिदृश्य को दृष्टिगत रखते हुए उपस्थित लोगों को दीवानी प्रकरण एवं महिला संबंधी प्रकरणों में जागरूक किया उक्त शिविर में ग्राम पंचायत बाडोली से सरपंच पंचायत सचिव एवं अधिक संख्या में ग्राम पंचायत के निवासी उपस्थित रहे।4
- मुंगावली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की सूचना जिस मशीन से दी जाती है वह मुंगावली स्टेशन पर करीबन 2 साल से उपलब्ध होने के बावजूद भी उसका संचालन रेलवे द्वारा अभी तक नहीं किया गया है यही जानने के लिए आज हम मुंगावली के रेलवे स्टेशन पर जाकर रेलवे के रंग पंचमी परकर्मचारियों से पूछना चाह की आखिर उसे मशीन का संचालन क्यों नहीं किया जा रहा है जिस पर रेलवे कर्मचारियों द्वारा कोई भी स्पष्ट रूप से जवाब नहीं दिया गया जैसा कि हम सब जानते हैं है कि प्रतिवर्ष रंग पंचमी के अवसर पर करीला मेला का आयोजन किया जाता है जिसमें देशभर से लगभग 25 लाख श्रद्धालु सम्मिलित होते हैं और ऐसी सुविधाओं के बीच मेला में आने वाले यात्रियों को कितनी सुविधाओं का सामना करना पड़ेगा मेरा रेलवे के अधिकारियों से विनम्र निवेदन है कि जल्द से जल्द मशीन का संचालन किया जाए जिससे यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलने लगे1
- गुना नगरपालिका के वार्ड 17 नत्थूखेड़ी का विकास नालियों से ओवर होकर रोड़ पर उफान मारने को आतुर हो रहा है । 181 पर शिकायत दर्ज होने के वाद भी वार्ड 17 नत्थूखेड़ी में ना झाडू समय पर लग पा रही है और ना ही नालियों की सफाई हो पा रही है । शिकायत वापिस लेने का दबाव जरुर शिकायतकर्ता पर वनाया जा रहा है ।1
- Post by Rahul jatav Rsn1
- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर किया बड़ा प्रहार, AI Impact Summit में प्रदर्शन को बताया माँ भारती की अस्मिता पर चोट केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को उज्जैन में ग्रामीण डाक सम्मेलन को संबोधित करते हुए AI Impact Summit में किए गए प्रदर्शन के लिए कांग्रेस पर सीधा निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने इस प्रदर्शन को निंदनीय करार देते हुए कहा कि देश की छवि को धूमिल करने वाले कांग्रेस के इस कृत्य की आलोचना जितने शब्दों में की जाए, वो कम है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि यह मंच विश्व को भारत की AI क्षमता को दिखाने का अवसर था जिसमें लगभग 90 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधि आए थे। ऐसे मंच पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करना भारत माता की अस्मिता पर चोट है। यह दिखाता है कि कांग्रेस की मानसिकता में भारत विरोध गहराई तक भरा हुआ है। *केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उज्जैन की पावन धरा पर ग्रामीण डाक सेवकों का किया सम्मान* *कांग्रेस के प्रदर्शन को केंद्रीय मंत्री ने बताया निंदनीय और भारत की अस्मिता पर प्रहार* *प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप भारतीय डाक को विश्व की सबसे बड़ी लॉजिस्टिक्स शक्ति बनाने का संकल्प: सिंधिया* *मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में सर्वांगीण विकास के पथ पर अग्रसर है मध्य प्रदेश केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को उज्जैन में ग्रामीण डाक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीण डाक सेवकों को सम्मानित किया और भारतीय डाक की बदलती भूमिका तथा भविष्य की दिशा पर विस्तार से प्रकाश डाला। सम्मेलन में प्रदेशभर से आए डाक सेवकों की उपस्थिति ने इसे एक प्रेरक और ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण की भावना से ओतप्रोत रहा। सम्मेलन के दौरान केंद्रीय मंत्री ने AI Impact Summit में किए गए प्रदर्शन के लिए कांग्रेस पर भी सीधा निशाना साधा। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी उपस्थित रहे। *जब डाकिया चलता है तो देश चलता है:सिंधिया* केन्द्रीय संचार मंत्री सिंधिया ने कहा कि डाक सेवक केवल चिट्ठियाँ नहीं पहुँचाते, बल्कि वे राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत कड़ी और ग्रामीण भारत के भरोसे का जीवंत प्रतीक हैं। जब डाकिया चलता है, तो भारत चलता है कहते हुए उन्होंने डाक सेवकों को तकनीक और समाज के बीच सबसे विश्वसनीय सेतु बताया। उन्होंने रेखांकित किया कि 1.6 लाख से अधिक पोस्ट ऑफिस और करोड़ों नागरिकों का अटूट विश्वास भारतीय डाक को वैश्विक स्तर पर एक अद्वितीय पहचान देता है। *मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश बन रहा है सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक विकास का संगम* उज्जैन और मध्य प्रदेश के समग्र विकास का उल्लेख करते हुए सिंधिया ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में उज्जैन सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक विकास का अद्भुत संगम बन रहा है। महाराजा विक्रमादित्य की गौरवगाथा को सहेजने से लेकर शिप्रा नदी की पवित्रता और वैदिक परंपराओं के पुनर्स्थापन तक, प्रदेश सरकार ने उज्जैन को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। *तीव्र परिवर्तनों के अग्रदूत बनें डाक सेवक* केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय डाक विभाग तीव्र परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। आज पोस्ट ऑफिस केवल पारंपरिक सेवाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि डिजिटल बैंकिंग, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण, ई-कॉमर्स पार्सल और सरकारी योजनाओं के वितरण के आधुनिक केंद्र बन चुके हैं। उन्होंने डाक सेवकों से आह्वान किया कि वे नई तकनीकों को अपनाते हुए इस परिवर्तन के अग्रदूत बनें। *दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में कार्यरत कर्मयोगियों का परिश्रम ही है भारतीय डाक की असली पूंजी* सम्मेलन के दौरान उत्कृष्ट सेवा देने वाले डाक सेवकों को सम्मानित करते हुए सिंधिया ने कहा कि दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में कार्यरत इन कर्मयोगियों का परिश्रम ही भारतीय डाक की असली पूंजी है। उनका समर्पण ही ग्रामीण भारत में विश्वास की डोर को मजबूत बनाए रखता है। केन्द्रीय मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सेवा, समर्पण और नवाचार की इसी भावना के साथ भारतीय डाक विभाग ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा और देश को विश्व की सबसे बड़ी लॉजिस्टिक्स शक्ति के रूप में स्थापित करेगा।1