नशा माफियाओं पर कसा शिकंजा: आईजी ने दी सख्त चेतावनी, कानून-व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश नशा माफियाओं पर कसा शिकंजा: आईजी ने दी सख्त चेतावनी, कानून-व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश गौरव राजपूत, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रीवा रेंज ने अपराध समीक्षा बैठक में नशे के अवैध कारोबार, सट्टेबाजी और कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नशा माफियाओं के खिलाफ अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक उनके नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त नहीं कर दिया जाता। बैठक में आईजी ने थाना प्रभारियों और वरिष्ठ अधिकारियों से ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तेज करने, जेल से रिहा अपराधियों की निगरानी बढ़ाने तथा सीसीटीएनएस, डोजियर और सर्विलांस सिस्टम को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। साथ ही नशे के कारोबार से किसी भी स्तर पर पुलिसकर्मियों की संलिप्तता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने पर जोर दिया। आईजी ने रीवा संभाग के सभी जिलों में अवैध शराब, गांजा, स्मैक और नशीली सिरप के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विंध्य क्षेत्र को नशामुक्त बनाना पुलिस की प्राथमिकता है और इस दिशा में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। बैठक में नियमित क्राइम मीटिंग आयोजित करने, प्रत्येक मंगलवार जनसुनवाई सुनिश्चित करने तथा थानों के औचक निरीक्षण बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। आईजी ने अधिकारियों से कहा कि जनता का विश्वास बनाए रखना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में रीवा रेंज के एसपी, एएसपी, सीएसपी, थाना प्रभारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस विभाग का मानना है कि यह पहल क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सुरक्षित वातावरण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

- उत्तर-पश्चिम इटली के कौरमायूर स्की रिसॉर्ट में एक बड़ा हिमस्खलन स्कीयर की ओर आया और सबको अपनी चपेट में ले लिया। ये बर्फ़ के बादलों जैसा था। फॉक्स न्यूज़ के अनुसार, रविवार को इटली की तरफ मोंट ब्लांक में हिमस्खलन के कारण दो स्कीयर की जान चली गई।1
- Post by Tikar se desh duniya ki khabar1
- Monday1
- Post by विंध्य वसुंधरा समाचार2
- Post by सिस्टम दिमाग गरम हैकृपया तंग ना करें2
- जिला रीवा शहर में सवर्ण समाज द्बारा एक संगोष्ठी रखा गया जिसमें ब्राह्मण क्षत्रिय वैश्य कैयस्थ के सभी संगठनों के द्बारा यूजीसी के विरोध में एक साथ विरोध करने का ऐलान किया है2
- हाई-प्रोफाइल ड्रामा: रीवा के नामी डॉक्टर को पत्नी ने 'महिला मित्र' संग पकड़ा, सड़क पर चले लात-घूंसे* विंध्य क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित नर्सिंग होम संचालक और हृदय रोग विशेषज्ञ के लिए बुधवार 'ब्लैक वेडनेसडे' बन गया। लंबे समय से शक कर रही पत्नी ने पीछा कर डॉक्टर की लग्जरी कार को बीच सड़क रुकवाया। कार में पति को महिला मित्र के साथ देख पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा।आक्रोशित पत्नी ने महिला मित्र को कार से खींचकर बाहर निकाला और जमकर धुनाई कर दी। करीब एक घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। बीच-बचाव की कोशिश में जुटे डॉक्टर की भी एक न चली। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से शहर के संभ्रांत और चिकित्सा जगत में चर्चाओं का बाजार गर्म है। #reels #reelsinstagram #vairal #वायरल #vairalvideo1
- नोएडा, दिल्ली की तरह ही अब मथुरा में हुआ हादसा मथुरा में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी. इस हादसे में चार युवकों की मौत हो गई. सभी एक शादी समारोह में शामिल होने राजस्थान के जा रहे थे. तीव्र मोड़ और तेज स्पीड की वजह से आगे का रास्ता नहीं दिखा और सीधे करीब 6 मीटर गहरी नहर में जा गिरी. इसके बाद क्रेन मंगाई गई और कार को बाहर निकाला गया, तब तक सभी चारों की मौत हो चुकी थी1