logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कमिश्नर,अनिल सुचारी और आईजी हिमानी खन्ना ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा। ख़बर सागर से। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित हटा भ्रमण की तैयारियों का कमिश्नर अनिल सुचारी और आईजी हिमानी खन्ना ने लिया जायजा प्रस्तावित 11 मार्च को महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव हेलीपैड से सभा स्थल तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा सागर : 09 मार्च 2026 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन कार्यक्रम के तहत 11 मार्च को दमोह जिले के हटा नगर में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भ्रमण प्रस्तावित है। इसी के मद्देनजर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने सागर संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी एवं आईजी पुलिस हिमानी खन्ना हटा पहुंची। इस अवसर पर विधायक उमादेवी खटीक, जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, गोपाल पटैल, लालचंद खटीक, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, एडीशनल एसपी सुजीत कुमार भदौरिया, एडीएम राकेश मरकाम सहित जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद थे। कमिश्नर श्री सुचारी ने आईजी श्रीमती हिमानी खन्ना के साथ मॉडल स्कूल के पास बनाये गये हैलीपेड का जायजा लिया और जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने गौरीशंकर मंदिर के प्रांगण का जायजा लिया और व्यवस्था देखी और समुचित दिशा निर्देश दिये गये । तदोपरांत कमिश्नर श्री सुचारी ने कार्यक्रम स्थल दद्दा जी मंच, पंडाल व्यवस्था, पार्किग, बैठक व्यवस्था के साथ पेयजल के साथ अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश  विधायक उमादेवी खटीक ने कहा यह हर्ष की बात है कि 11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ यादव का आगमन हटा नगर में प्रस्तावित है, मुख्यमंत्री क्षेत्र की विभिन्न उपलब्धियों और स्वीकृत विकास कार्यो का भूमि पूजन करेंगे। साथ ही महिला सम्मेलन में भी अपनी सहभागिता निभायेंगे। इस अवसर पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया अधिकारियों द्वारा हेलीपैड की व्यवस्थाओं के साथ ही हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक के मार्ग तथा सभा स्थल पर चल रहे कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, जिनका पूरी तरह से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होने कहा सभी तैयारियां 10 मार्च की रात तक पूरी करने के निर्देश दिए गए ।  कलेक्टर श्री कोचर ने बताया कि मुख्यमंत्री का औपचारिक कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वे सागर जिले से प्रस्थान कर अपरान्ह लगभग 3 बजे हटा पहुंचेंगे और शाम 4:30 बजे यहां से प्रस्थान करेंगे। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कमिश्नर अनिल सुचारी और आईजी हिमानी खन्ना द्वारा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए हैं। तदानुसार हेलीपैड, मार्ग व्यवस्था, मंदिर प्रांगण एवं आमसभा स्थल से संबंधित व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक बदलाव किए जाएंगे। उन्होंने कहा बैठक के दौरान सभी व्यवस्थाओं पर सार्थक चर्चा हुई और दिए गए निर्देशों को तत्काल अमल में लाया जाएगा।

15 hrs ago
user_हरिकृष्ण सोनी
हरिकृष्ण सोनी
पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
15 hrs ago
1315ffa3-60b8-4a65-abd7-2edc11db1fe2

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • राजस्व में अव्वल बीना, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाएं बेहाल – AAP का सिविल अस्पताल के सामने धरना बीना। सिविल अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर आज आम आदमी पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल के सामने एक दिवसीय धरना देते हुए राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
    1
    राजस्व में अव्वल बीना, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाएं बेहाल – AAP का सिविल अस्पताल के सामने धरना
बीना। सिविल अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर आज आम आदमी पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल के सामने एक दिवसीय धरना देते हुए राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
    user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लोकल न्यूज बीना में लोधी क्रांति सेना की बैठक संपन्न, बलिदान दिवस मनाने की बनी रूपरेखा
    1
    लोकल न्यूज 
बीना में लोधी क्रांति सेना की बैठक संपन्न, बलिदान दिवस मनाने की बनी रूपरेखा
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • लोकेशन बीना रिपोर्टर राकेश सेन बीना (सागर) बीना शासकीय चल रही आव्यवस्थाओं को लेकर आप पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन दिया गया जिसमें दमयंती ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा निरंतर शासकीय चिकित्सालय में चाइल्ड स्पेशलिस्ट न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है है।
    1
    लोकेशन बीना
रिपोर्टर राकेश सेन 
बीना (सागर) बीना शासकीय चल रही आव्यवस्थाओं को लेकर आप पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन दिया गया जिसमें दमयंती ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा  निरंतर शासकीय चिकित्सालय में चाइल्ड स्पेशलिस्ट न होने के कारण
परेशानियों का सामना करना पड़ता है है।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • आम आदमी पार्टी में सिविल अस्पताल धना प्रदर्शन तहसीलदार को सोफा ज्ञापन
    1
    आम आदमी पार्टी में सिविल अस्पताल  धना प्रदर्शन  तहसीलदार को सोफा ज्ञापन
    user_बिजय चोहन
    बिजय चोहन
    वीडियो क्रिएटर बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने सभी पदाधिकारियों को आत्मीय बधाई व शुभकामनाएं दीं।
    1
    खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने सभी पदाधिकारियों को आत्मीय बधाई व शुभकामनाएं दीं।
    user_प्रफुल्ल बोहरे
    प्रफुल्ल बोहरे
    Khurai, Sagar•
    16 hrs ago
  • मुंगावली शहर में मल्हारगढ़ रोड स्थित एक दुकानदार द्वारा अपने ग्राहक को प्लास्टिक का पोहा बेचा गया जब ग्राहक ने अपने घर पर जाकर पोहे को धो कर देखा तब उसने पाया कि इसमें प्लास्टिक है जो रबड़ की तरह खींच रहा है साथियों मुंगावली शहर में खुलेआम काला कारोबार चल रहा है इस तरह के खाक सामग्री खुलेआम बिकना एवं इससे आम आदमी के स्वास्थ्य को हानि पहुंचाना बहुत ही परेशानी का विषय है इस तरह खुलेआम प्लास्टिक के पोहे का व्यापार होना एवं ग्राहक द्वारा जब इस बात को दुकानदार से बोला गया तो दुकानदार का कहना है कि इसमें हमारी कोई गलती नहीं है मेरा प्रशासन के अधिकारियों से अनुरोध है ऐसे खाद्य पदार्थ खुलेआम बेचना कानून अपराध है ऐसे दुकानदारों को इस तरह के पदार्थ बेचे एवं खरीदने पर रोक लगाई एवं सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए
    2
    मुंगावली शहर में मल्हारगढ़ रोड स्थित एक दुकानदार द्वारा अपने ग्राहक को प्लास्टिक का पोहा बेचा गया जब ग्राहक ने अपने घर पर जाकर पोहे को धो कर देखा तब उसने पाया कि इसमें प्लास्टिक है जो रबड़ की तरह खींच रहा है साथियों मुंगावली शहर में खुलेआम काला कारोबार चल रहा है इस तरह के खाक सामग्री खुलेआम बिकना एवं इससे आम आदमी के स्वास्थ्य को हानि पहुंचाना बहुत ही परेशानी का विषय है इस तरह खुलेआम प्लास्टिक के पोहे का व्यापार होना एवं ग्राहक द्वारा जब इस बात को दुकानदार से बोला गया तो दुकानदार का कहना है कि इसमें हमारी कोई गलती नहीं है मेरा प्रशासन के अधिकारियों से अनुरोध है ऐसे खाद्य पदार्थ खुलेआम बेचना कानून अपराध है ऐसे दुकानदारों को इस तरह के पदार्थ बेचे एवं खरीदने पर रोक लगाई एवं सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए
    user_अखंड भारत न्यूज जिला संवाददाता
    अखंड भारत न्यूज जिला संवाददाता
    Mobile Store Mungaoli, Ashoknagar•
    19 hrs ago
  • रंग पंचमी पर वन देवी लव-कुश मंदिर में रातभर गूंजा राई नृत्य, दूर-दूर से उमड़े श्रद्धालु ग्यारसपुर। ग्यारसपुर तहसील के वरबाई के घने जंगलों के बीच स्थित प्राचीन वन देवी लव-कुश मंदिर परिसर में रंग पंचमी के पावन अवसर पर पारंपरिक राई नृत्य और लोकगीतों का भव्य आयोजन किया गया। पूरी रात चले इस कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने लोक संस्कृति की इस अनूठी प्रस्तुति का आनंद लिया। वन देवी लव-कुश मंदिर वह पवित्र स्थल है, जहां माता जानकी अपने दोनों पुत्र लव-कुश के साथ विराजमान हैं। यहां भगवान हनुमान की प्रतिमा भी स्थापित है। घने जंगलों के बीच स्थित यह धार्मिक स्थल क्षेत्र में “मिनी करीला” के नाम से भी प्रसिद्ध है, जहां रंग पंचमी के अवसर पर प्रतिवर्ष पारंपरिक राई नृत्य का आयोजन किया जाता है। रविवार रात लगभग 11 बजे राई नृत्य और लोकगीतों का कार्यक्रम शुरू हुआ, जो लगातार सुबह करीब 5 बजे तक चलता रहा। पूरी रात कलाकारों ने लोकधुनों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और देर रात तक उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि हुकम सिंह किरार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था की गई थी। आयोजन समिति के व्यवस्थापक भूपेंद्र किरार और समिति के सदस्यों ने दर्शकों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए थे। मंच के दाईं ओर महिलाओं और बाईं ओर पुरुषों के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की गई थी, जिससे पूरा कार्यक्रम सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    1
    रंग पंचमी पर वन देवी लव-कुश मंदिर में रातभर गूंजा राई नृत्य, दूर-दूर से उमड़े श्रद्धालु
ग्यारसपुर। ग्यारसपुर तहसील के वरबाई के घने जंगलों के बीच स्थित प्राचीन वन देवी लव-कुश मंदिर परिसर में रंग पंचमी के पावन अवसर पर पारंपरिक राई नृत्य और लोकगीतों का भव्य आयोजन किया गया। पूरी रात चले इस कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने लोक संस्कृति की इस अनूठी प्रस्तुति का आनंद लिया।
वन देवी लव-कुश मंदिर वह पवित्र स्थल है, जहां माता जानकी अपने दोनों पुत्र लव-कुश के साथ विराजमान हैं। यहां भगवान हनुमान की प्रतिमा भी स्थापित है। घने जंगलों के बीच स्थित यह धार्मिक स्थल क्षेत्र में “मिनी करीला” के नाम से भी प्रसिद्ध है, जहां रंग पंचमी के अवसर पर प्रतिवर्ष पारंपरिक राई नृत्य का आयोजन किया जाता है।
रविवार रात लगभग 11 बजे राई नृत्य और लोकगीतों का कार्यक्रम शुरू हुआ, जो लगातार सुबह करीब 5 बजे तक चलता रहा। पूरी रात कलाकारों ने लोकधुनों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और देर रात तक उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लेते रहे।
ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि हुकम सिंह किरार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था की गई थी। आयोजन समिति के व्यवस्थापक भूपेंद्र किरार और समिति के सदस्यों ने दर्शकों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए थे। मंच के दाईं ओर महिलाओं और बाईं ओर पुरुषों के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की गई थी, जिससे पूरा कार्यक्रम सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    user_Sanjeev Soni
    Sanjeev Soni
    Court reporter ग्यारसपुर, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • 14 से 15 साल के बीच की बच्चियों को यह वैक्सीन लगवाना कितना जरूरी है:- डॉ संजीव अग्रवाल बीना (सागर) सोमवार को शासकीय चिकित्सालय बीना में चल रहे। एचपीवी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन को लेकर प्रदीप पाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बीना ने वैक्सीनेशन को लेकर जानकारी लेने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन लगवाना कितना जरूरी है। बच्चियों में कैंसर से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके। उन्होंने शीघ्र ही क्षेत्र में जागरूकता लाकर अधिक से अधिक बच्चियों वैक्सीन के प्रति जागरूक कर सके। पाल ने कहा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए प्रधानमंत्री ने निःशुल्क वैक्सीनेशन शुरू कराया है। बीएमओ संजीव अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा) से बचाने के लिए किशोरियों को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है। जो अभी तक बीना में लगभग 100 बच्चियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए प्रधानमंत्री ने निःशुल्क वैक्सीनेशन शुरू कराया है इस अवसर पर विधायक निर्मला सप्रे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को राजस्थान के अजमेर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए प्रधानमंत्री ने निःशुल्क वैक्सीनेशन शुरू कराया है। सर्वाइकल कैंसर से कई महिलाओं की जान जा चुकी है, लेकिन अब यह वैक्सीन सुरक्षा कवच बनेगी। क्या है सर्वाइकल कैंसर डॉ संजीव अग्रवाल बीएमओ डॉक्टर संजीव अग्रवाल ने बताया कि सर्वाकल कैंसर गर्भाशय के निचले हस्से का कैंसर है, जिसे सर्विक्स भी कहा जाता है। लगभग 99.7 प्रतिशत सर्वाइकल कैंसर, हामन पैपिलोमावायरस के हाई-रिस्क टाईप से जैनेटलट्रेक्स में लगातार इन्फेक्शन के कारण होते हैं। एचपीवी प्रजनन मार्ग का सबसे आम वायरल इन्फेक्शन है। हॉलांकि ज्यादातर एचपीवी इन्फेक्शन में कोई लक्षण नहीं दिखते हैं वे अपने आप ठीक हो जाती हैं लेकिन एचपीवी का लगातार इन्फेक्शन सर्वाईकल कैंसर का कारण बन सकता है। बाजार में इसकी कीमत 4000 रुपए है उन्होंने कहा कि बाजार में इसकी कीमत 4000 रुपए है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन उन बच्चियों को लगेगी जिनकी उम्र 14 साल से 15 साल की बच्चियों को यह वैक्सीन लगाई जा रही है । वैक्सीन लगवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा और आधार कार्ड साथ लाना होगा। आधार कार्ड न होने की स्थिति में सहमति पत्र भरना होगा। उन्होंने इस उम्र की किशोरियों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है, जिससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचा जा सके।
    4
    14 से 15 साल के बीच की बच्चियों को यह वैक्सीन  लगवाना कितना जरूरी है:- डॉ संजीव अग्रवाल
बीना (सागर) सोमवार को शासकीय चिकित्सालय बीना में 
चल रहे। एचपीवी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन को लेकर प्रदीप पाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बीना ने वैक्सीनेशन को लेकर जानकारी लेने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन लगवाना कितना जरूरी है।  बच्चियों में कैंसर से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके।
उन्होंने शीघ्र ही क्षेत्र में जागरूकता लाकर अधिक से अधिक बच्चियों वैक्सीन के प्रति जागरूक कर सके।
पाल ने कहा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए प्रधानमंत्री ने निःशुल्क वैक्सीनेशन शुरू कराया है।
बीएमओ संजीव अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा) से बचाने के लिए किशोरियों को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है। जो अभी तक बीना में लगभग 100 बच्चियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए प्रधानमंत्री ने निःशुल्क
वैक्सीनेशन शुरू कराया है
इस अवसर पर विधायक निर्मला सप्रे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को राजस्थान के अजमेर
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए प्रधानमंत्री ने निःशुल्क वैक्सीनेशन शुरू कराया है। सर्वाइकल कैंसर से कई महिलाओं की जान जा चुकी है, लेकिन अब यह वैक्सीन सुरक्षा कवच बनेगी।
क्या है सर्वाइकल कैंसर डॉ संजीव अग्रवाल
बीएमओ डॉक्टर संजीव अग्रवाल ने बताया कि सर्वाकल कैंसर गर्भाशय के निचले हस्से का कैंसर है, जिसे सर्विक्स भी कहा जाता है। लगभग 99.7 प्रतिशत सर्वाइकल कैंसर, हामन पैपिलोमावायरस के हाई-रिस्क टाईप से जैनेटलट्रेक्स में लगातार इन्फेक्शन के कारण होते हैं। एचपीवी प्रजनन मार्ग का सबसे आम वायरल इन्फेक्शन है। हॉलांकि ज्यादातर एचपीवी इन्फेक्शन में कोई लक्षण नहीं दिखते हैं वे अपने आप ठीक हो जाती हैं लेकिन एचपीवी का लगातार इन्फेक्शन सर्वाईकल कैंसर का कारण बन सकता है। 
बाजार में इसकी कीमत 4000 रुपए है
उन्होंने कहा कि बाजार में इसकी कीमत 4000 रुपए है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन उन बच्चियों को लगेगी जिनकी उम्र 14 साल से 15 साल की बच्चियों को यह वैक्सीन लगाई जा रही है ।
वैक्सीन लगवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा और आधार कार्ड साथ लाना होगा। आधार कार्ड न होने की स्थिति में सहमति पत्र भरना होगा। उन्होंने इस उम्र की किशोरियों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है, जिससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचा जा सके।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.