एनएच-343 की खस्ताहाली, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली पर उठाए सवाल; निष्पक्ष जांच और ठोस कार्रवाई की मांग राजपुर (बलरामपुर)। ग्राम पंचायत कर्रा में आयोजित शिव महापुराण कथा में शामिल होने पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री के दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए नीरज तिवारी ने जिले के बुनियादी विकास पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का स्वागत है, लेकिन यदि वे हेलीकॉप्टर की बजाय सड़क मार्ग से आते, तो उन्हें बलरामपुर जिले में विकास के दावों की वास्तविक स्थिति का पता चलता। उन्होंने कहा कि जिले की लाइफलाइन कहे जाने वाले एनएच-343 पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और जर्जर पुल-पुलिया मौजूद हैं। बारिश के दिनों में कीचड़ और जलभराव के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग ग्रामीण कच्ची सड़क जैसा नजर आने लगा है, जिससे आए दिन जाम और हादसे हो रहे हैं। नवनिर्माण के नाम पर कई स्थानों पर सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं। निर्माण एजेंसियों और ठेकेदारों की जवाबदेही तय करने के बजाय प्रशासन की चुप्पी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिले की शिक्षा व्यवस्था भी गंभीर संकट से गुजर रही है। जिला शिक्षा अधिकारी पर करोड़ों रुपये के गबन के गंभीर आरोप लगने के बावजूद उन्हें पद से न हटाना और निष्पक्ष जांच न होना प्रशासन की कार्यप्रणाली को संदेहास्पद बनाता है। इसी तरह स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति भी बेहद चिंताजनक है। जिले के अस्पतालों में डॉक्टरों, आवश्यक दवाइयों और जांच सुविधाओं की भारी कमी है। ग्रामीण अंचलों में एंबुलेंस की अनुपलब्धता के कारण मरीजों को खाट पर अस्पताल ले जाने की मजबूरी बनी हुई है। जनता को हवा-हवाई दावों के बजाय चलने योग्य सुरक्षित सड़कें, बेहतर स्कूल और अस्पतालों में समुचित इलाज चाहिए। शासन-प्रशासन को एनएच-343 की त्वरित मरम्मत कराने, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, शिक्षा विभाग के भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच करने और स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए समयबद्ध कदम उठाने की मांग की गई है।

- कोतवाली पुलिस ने एटीएम में धातु की प्लेट लगाकर रकम की चोरी करने वाले नाबालिग को किया गिरफ्तार 26 अगस्त शाम साढ़े 5 बजे मिली जानकारी अनुसार, सिटी कोतवाली पुलिस ने एटीएम के कैश स्लॉट में धातु की प्लेट लगाकर, ग्राहकों की रकम फंसाने और बाद में चोरी करने के मामले का खुलासा किया है। विभिन्न एटीएम से कुल 1 लाख 15,800 की राशि चोरी किया जाना सामने आया है। मामले में विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार 5 से 23 अगस्त के बीच शहर के अलग-अलग इंडिया वन एटीएम में कैश स्लॉट से छेड़छाड़ की गई थी। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही की पहचान की गई। पूछताछ में बालक ने अपराध स्वीकार किया। इस कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र साहू, उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, प्रधान आरक्षक राम प्रसाद साहू, आरक्षक ईश्वर साहू, रामूलाल जुर्री एवं पुरन साहू सहित साइबर टीम से टीआई यशवंत श्याम, टीआई राजेंद्र साहू, एएसआई भाकेश पटेल, एएसआई पुरुषोत्तम कतलाम, सहित अन्य शामिल रहे।1
- कोपेडीह मं अवैध महुआ शराब के खिलाफ भखारा पुलिस के बड़ी कार्रवाई, 210 लीटर शराब जब्त, पांच आरोपी गिरफ्तार धमतरी। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन अउ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी पटेल के मार्गदर्शन मं भखारा पुलिस ह ग्राम कोपेडीह मं अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करिस। पुलिस ह तीन अलग-अलग मामला मं पांच आरोपी मन ल गिरफ्तार करके 210 लीटर महुआ शराब जब्त करिस, जेन के कीमत 21 हजार रुपिया बताय गे हवय। गिरफ्तार आरोपी मन ल न्यायिक रिमांड मं जेल भेज दे गीस। तीन मामला मं कार्रवाई पहिली कार्रवाई मं गोवर्धन चंदेल (40) के कब्जा ले 50 लीटर महुआ शराब जब्त होइस, जेन के कीमत पांच हजार रुपिया हवय। दूसर मामला मं अशोक माथुर (54), संदीप कुमार माथुर (29) अउ सुनील कुमार माथुर (35) ल गिरफ्तार करके 110 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद करे गीस। ए शराब के कीमत 11 हजार रुपिया बताय गे हवय। 210 लीटर शराब जब्त तीसर मामला मं राम कुमार माथुर (20) के कब्जा ले 50 लीटर महुआ शराब जब्त होइस। तीनों मामला मं कुल 210 लीटर शराब बरामद होइस। पुलिस ह आरोपी मन के खिलाफ आबकारी अधिनियम के धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करिस अउ न्यायिक रिमांड मं जेल भेजिस। पुलिस के कहना हे कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री अउ भंडारण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहिही।1
- धमतरी में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 373 पौवा शराब जब्त,4 गिरफ्तार धमतरी में अवैध शराब के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो मोटरसाइकिलों से परिवहन की जा रही 373 पौवा देशी शराब जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब और दोनों मोटरसाइकिलों समेत कुल 1 लाख 33 हजार 600 रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी हटकेशर शराब भट्ठी से रत्नाबांधा की ओर शराब ले जा रहे थे। घेराबंदी कर पुलिस ने चारों को पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।1
- कोंडागांव: कोंडागांव में जुआ के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार; ₹53,990 की सामग्री जब्त ग्राम बनियागांव सरगीपारा में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार। थाना कोण्डागांव और सायबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में 1,990 रुपये नगद, 5 मोबाइल फोन सहित कुल ₹53,990 की सामग्री जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है।1
- भरदा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी शानो शौकत के साथ मनाया गया, मजार शरीफ में हुई परचम कुशाई बाद नमाज ईशा जामा मस्जिद तार्री मे मिलादे महफ़िल सजाई व रचाई गयी जिसमे मेहमाने खुशुसी जामा मस्जिद के पेश ईमाम हाफ़िज,एजाज अहमद रिज़वी साहब रौनके स्टेज थे। सुबह 9 बजकर 15 मिनट मे जामा मस्जिद तार्री मे परचम कुशाई इमाम व बुजुर्गों के हाथों किया गया। तत्पश्चात जुलूस की शक्ल मे आम रास्तों व गलियों को घूमते हुए मजार शरीफ पहुंचे,जहां पर परचम कुशाई भरदा समाज के वरिष्ठों की जानिब से किया गया। साथ ही सलातो सलाम के बाद फातिहा पढ़ी गई एवं देश व अमनो शुकुन के लिए दुआ मांगी गई। बाद नमाज मगरिब आम लंगर का भी एहतमाम किया गया।1
- राजिम में उज्जैन की तर्ज पर निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी शोभा यात्रा में आस्था का सैलाब देखने को मिला राजिम में उज्जैन की तर्ज पर निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी शोभा यात्रा में आस्था का सैलाब देखने को मिला, बाबा केदारेश्वर वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में पवित्र सावन मास में निकाली गई इस पालकी यात्रा में राजिम सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े, नगर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ जी मंदिर से आकर्षक फूलों से सजी बाबा महाकाल की पालकी निकली, जिसे उठाने के लिए भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला सावन के पवित्र महीने में राजिम की धर्मनगरी हर-हर महादेव और बाबा महाकाल के जयकारों से गूंज उठी, बाबा गरीबनाथ मंदिर से शुरू हुई पालकी शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और डमरू वादकों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को शिवमय बना दिया, फूलों से सजी बाबा महाकाल की पालकी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही, यात्रा के दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल के जयकारे लगाते हुए भक्ति में झूमते नजर आए, उज्जैन की तर्ज पर आयोजित इस भव्य शोभायात्रा ने राजिम में शिवभक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा पेश किया।1
- गांव में सुबह का नजारा मनमोहक dhan nidai chalai ka joro pr गांव में सुबह का नजारा मनमोहक। dhan nidai chalai ka joro pr #ganv #khet #dhan #गांव #खेत #धानफसल1
- बांदे पुलिस ने 3.750 किलो ग्राम गांजा के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार 26 अगस्त शाम 4 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार, उजियारा अभियान के तहत बांदे पुलिस ने 3.750 किलो ग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ग्राम तोड़हुर में पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर, चिरंजीत मंडल उम्र 37 वर्ष और कमल मंडल उम्र 37 वर्ष को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से गांजा, 810 रूपये नगद, बिना नंबर की होंडा लिवो मोटरसाइकिल और मोबाइल सहित कुल 2 लाख 73 हजार 310 रूपये की संपत्ति बरामद हुई। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्यवाही में बांदे थाना प्रभारी निरीक्षक रामचन्द्र साहू,सहायक उप निरीक्षक कमलेश साहू,प्रधान आरक्षक सूर्यदेव कुंजाम, तुलाराम तारम,आरक्षक मोहन दुग्गा, लिलेश कुमार सिन्हा, अरूण मंडावी, अमृत नेताम और बस्तर फाइटर आरक्षक प्यारेलाल तारम,इसके अलावा बीएसएफ जी ब्रांच एवं बीएसएफ 94 BN की टीम की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।1