समाज शिक्षा के साथ संस्कार देकर योग्य बनाये बच्चों को डॉ. गर्ग नगला चांदवारी में श्री मैथिल ब्राह्मण सेवा समिति द्वारा नव निर्मित मैथिल ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास का लोकार्पण समारोह पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक डॉ. सुभाष गर्ग के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अखिल भारतीय मैथिल ब्राह्मण महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे । लोकार्पण के पश्चात समारोह को डॉ. गर्ग ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मैथिल समाज द्वारा निर्मित यह धर्मशाला समाज के सामूहिक कार्यक्रमों, विवाह और अन्य उत्सवों के लिए बेहतर स्थान बनेगी। वहीं छात्रावास के माध्यम से समाज के बच्चों को ठहरने और अपनी शैक्षणिक गतिविधियां पूरी करने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह धर्मशाला और छात्रावास केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं, बल्कि समाज की संस्कृति, शिक्षा और सामाजिक एकता का केंद्र बनेगा। डॉ. गर्ग ने बच्चों को शिक्षित करने और उन्हें बेहतर माहौल व संस्कार देने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से आव्हान किया कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और सेवा के मार्ग पर चलकर देश के विकास में सहभागिता निभाएं । उन्होंने यह भी कहा कि वे भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए समर्पण भाव से लगे हुए हैं और भरतपुर को एजुकेशन हब बनाने के लिए प्रयासरत हैं। इस दौरान विधायक डॉ. गर्ग ने कच्चा कुंडा स्थित मैथिल समाज की धर्मशाला व छात्रावास निर्माण के लिये विधायक कोष से 5 लाख रुपये देने की भी घोषणा की । कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि धर्मशाला एवं छात्रावास का मुख्य उद्देश्य बाहर से पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों को सुरक्षित और आवास उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही इसका उपयोग सामाजिक आयोजनों, विवाह और अन्य कार्यक्रमों के लिए भी किया जा सकेगा। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, मंत्री वीर सिंह, रणवीर सिंह, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष दयाचंद पचौरी, ब्राह्मण सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष कौशलेश शर्मा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज भारद्वाज सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. गर्ग का साफा, माला और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

- उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक तार चोर गैंग को पकड़ा है। इस कार्रवाई में 3 बदमाश गिरफ्तार हुए, जिनमें से एक के पैर में गोली लगी है। पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।1
- मथुरा में भगवान श्री परशुराम जी की तृतीय शोभा यात्रा बड़े धूमधाम से निकाली गई। इस अवसर पर महाराज देवकी नंदन जी सहित स्थानीय विधायक और सांसद भी शामिल हुए, जिससे शोभा यात्रा की रौनक बढ़ गई।1
- उत्तर प्रदेश के बरसाना में सुप्रीम कोर्ट के एक अधिवक्ता का अपहरण कर उन्हें बंधक बनाया गया। पूर्व चेयरमैन बलराज चौधरी और उनके बेटे पर यह गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के ठिकाने का घेराव कर अधिवक्ता को सुरक्षित मुक्त कराया।1
- उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में श्रीनाथजी के प्राचीन मंदिर में चोरी की घटना हुई। यह पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब चोरों की तलाश कर रही है।1
- नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने मथुरा में द्वारिकाधीश, विश्राम घाट और श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन किए। उन्होंने इन पवित्र तीर्थस्थलों पर आध्यात्मिक अनुभूति महसूस करते हुए देश के अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।4
- मथुरा में एक RTI कार्यकर्ता ने MVDA (मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण) से जुड़ी कई गंभीर पोल खोली हैं। इन खुलासों से प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं और प्रदेश में खलबली मच गई है।1
- उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित जैंत के भरतिया गांव में महाराणा प्रताप और भगवान परशुराम के बोर्ड उखाड़कर फेंकने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस घटना से पूरे राज्य में गहरा आक्रोश फैल गया है और प्रशासन के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है।1
- राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल ने मथुरा जनपद की नई कार्यकारिणी का विस्तार किया, जिसमें करण शर्मा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी ने ब्राह्मणों के सम्मान से कोई समझौता न करने का कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर सवर्ण विरोधी होने और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष का संकल्प लिया।4
- माथुरा में अब 20 साल पुरानी लिकोरिया व सफेद पानी जैसी बीमारियों का भारतीय जड़ी-बूटियों से इलाज उपलब्ध है। दावा है कि केवल 90 दिन के कोर्स से यह बीमारी पूरी तरह ठीक हो जाती है।1