थाना मौ पुलिस द्वारा हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार *थाना मौ पुलिस द्वारा हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार* ➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿ *आरोपी जिला भिण्ड, जिला मुरैना एवं जिला ग्वालियर में कुल 14 गम्भीर अपराधों में है शामिल* ➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿ *आरोपी पर हत्या, लूट डकैती, बलात्कार जैसे गंभीर अपराध पंजीबद्ध है।* ➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿ *पुलिस महानिरीक्षक चम्बल जोन द्वारा 30 हजार रुपये का ईनाम किया गया था घोषित* ➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿ *आरोपी थाना मालनपुर क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है।* ➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿ दिनांक-13/01/2026 को शाम करीबन 06.30 बजे ग्राम सौरा में पुरानी रंजिश को लेकर हुई घटना में नामजद आरोपियो द्वारा राजकुमार उर्फ छुन्ना गुर्जर पुत्र मजबूत सिह गुर्जर उम्र 45 साल निवासी ग्राम सौरा थाना मौ जिला भिण्ड की 315 बोर के कट्टा से गोली मारकर हत्या कर दी थी जिस पर से थाना मौ में आरोपीगण के विरुद्ध अपराध क्रमांक 08/2026 धारा 103 (1), 296 (ए). 115 (2). 3 (5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया,श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ.असित यादव द्वारा मामले को गम्भीरता से लिया गया तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जिला भिण्ड श्री संजीव पाठक के निर्देशन एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग गोहद श्री महेन्द्र सिंह गौतम के मार्ग दर्शन में थाना मौ पुलिस ने हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। दिनांक 20.02.26 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी मालनपुर क्षेत्र में किसी गंभीर घटना कारित करने की नियत से घूम रहा है। टीम के प्रयास मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता से हत्या के मुख्य आरोपी को मालनपुर क्षेत्र में मार्बल फैक्ट्री के सामने से गिरफ्तार किया गया। अरोपी से घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का कट्टा एवं 06 जिंदा राउण्ड जप्त किये गये। आरोपी ने पूछताछ पर बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर योजनाबद्ध तरीके से राजकुमार उर्फ छुन्ना गुर्जर की हत्या कर दी थी।

- *आबकारी विभाग की मिली भगत,देर रात तक खोले जा रहे शराब के ठेके,,वरिष्ठ पत्रकार विवेक पांडे की रिपोर्ट...*1
- kachhnavkalan2
- *शत-प्रतिशत पूरी की जाए फार्मर रजिस्ट्री - कलेक्टर* *राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली* *भिण्ड 21 फरवरी 2026/* कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर, एसडीएम गोहद, एसडीएम अटेर, एसडीएम मेहगांव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने राजस्व संबंधी कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले के सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री शत-प्रतिशत पूरी की जाए। उन्होंने पटवारियों को फील्ड में उतरने का आदेश दिया, ताकि हर यूनिक लैंड रिकॉर्ड आइडेंटीफिकेशन जमीन का सत्यापन हो सके। पटवारी गांव-गांव जाकर किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करें। इसी प्रकार सभी तहसीलदारों को भी फील्ड विजिट करने और पर्याप्त समय देने के निर्देश दिए गए। एसडीएम को इन कार्यों की मॉनिटरिंग करने और प्रतिदिन प्रोग्रेस रिपोर्ट लेने को कहा गया। कलेक्टर ने जोर देकर कहा कि इन कार्यों में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपार्जन सत्र की तैयारियों पर भी कलेक्टर ने विशेष ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने गोदामों के रख-रखाव हेतु तत्काल चिन्हीकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही, व्यापारियों का पंजीयन बढ़ाने पर बल दिया, ताकि उपार्जन प्रक्रिया सुचारू रूप से चले। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के निराकरण में 50 दिनों और 100 दिनों से अधिक लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय भूमि और चरनोई की जमीनों से अतिक्रमण हटाने पर जोर दिया। सभी संबंधित अधिकारियों को अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाने निर्देश दिए।1
- Post by Saurabh Yadav kitee1
- भिंड के गोहद चौराहे थाना क्षेत्र के गिल डाबा के पास भीसड़ सडक हदसा हो गया. बारात छोड़कर वापस लौट रही तेज रफ्तार बस ने वैन में जबरदस्त टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में चर लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. करीब पांच से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैँ.पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैँ.1
- आज नगर निरीक्षक आदरणीय सत्येंद्र सिंह कुशवाह का विदाई समारोह किया गया !उन्होंने जो कार्य प्रणाली अम्बाह थाना में रहकर अपनाया उस से प्रसन्न क्षेत्रीय लोगों ने जगह जगह उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया महाराणा प्रताप पार्क अम्बाह पर भी श्री मान कुशवाह जी का विदाई समारोह आयोजित किया गया उसमें क्षेत्रीय लोग व आखिल भारती क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट परिवार की तरफ से और सभी अन्य संगठन करणी सेना ,बजरंग दल अंबाह और भी गणमान्य लोग शामिल थे सभी ने माल्यार्पण कर भाव भिहीनी विदाई दी और भगवान श्री राम परिवार ,महाराणा प्रताप जी का स्मृति चिन्ह और शिवाजी महाराज का स्मृति चिन्ह श्रीफल और सोल के द्वारा विदाई दी4
- Post by Santosh1
- *सिटी कोतवाली भिण्ड पुलिस ने अवैध राउण्ड रखने वाले आरोपीयो को पकडा* ➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿ पुलिस अधीक्षक डॉ श्री असित यादव के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक, एवं नगर पुलिस अधीक्षक निरजन राजपूत के मार्गदर्शन में अवैध हथियार व राउण्ड रखने तथा बेचने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। ➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿ उक्त तारतम्य में थाना सिटी कोतवाली जिला भिण्ड में दिनांक 21/02/26 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 21.02.2026 को दौराने कस्वा भ्रमण मुखविर सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक सफेद रंग की अर्टिगा गाडी मे सबार होकर चंबल कलोनी भिण्ड में अबैध कारतूस रख कर बेचने की फिराक मे खडे है उक्त मुखविर की सूचना की तस्दीक हेतु वरिष्ठ अधिकारीयो को अवगत कराकर मय फोर्स के चम्बल कॉलोनी मे मुखविर के बताये स्थान एक टूटी सी तिवरिया के पास बरगद के पेड की आड में एक सफेद रंग की अर्टिगा चार पहिया वाहन खडा एवं उक्त वाहन की ड्राईवर व कण्डक्टर सीट पर दो व्यक्ति बैठे दिखाई दिये बाद मय फोर्स के पहुंचकर उक्त दोनों व्यक्तियों की घेराबंदी कर फोर्स की मदद से वाहन सहित पकडा तथा उक्त व्यक्तियो की जामा तलाशी ली गई तो उक्त व्यक्ति के कब्जे से प्लास्टिक की खानेदार डिब्बे में कुल 20 नग 315 बोर के जिन्दा राउण्ड रखे मिला एवं दूसरे व्यक्ति की जामा तलाशी ली गई तो उक्त व्यक्ति के कब्जे से प्लास्टिक की खानेदार डिब्बे में कुल 20 नग 315 बोर के जिन्दा राउण्ड रखे मिला बाद सफेद रंग की अर्टिगा गाडी जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर MP07ZW6150 की तलाशी ली गई जिसके डैसबोर्ड की डिग्गी में प्लास्टिक की खानेदार डिब्बे में कुल 20 नग 315 बोर के जिन्दा राउण्ड एवं एक पीले रंग के पैकेट जिस पर शक्तिमान एक्सप्रेस लिखा है ने कुल 10 नग 12 बोर के जिन्दा राउण्ड रखे मिले तथा ड्राईवर सीट के पीछे लगी जेब मे दो पीले रंग के पैकेट जिस पर शक्तिमान एक्सप्रेस लिखा है के प्रत्येक पैकेट में 10-10 कुल 20 नग 12 बोर के जिन्दा राउण्ड रखे मिले। दोनो आरोपियों के संयुक्त कब्जे से एक सफेद रंग की अर्टिगा गाडी जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर MP07ZW6150 को जप्त कर जप्ती पचनामा तैयार किया गया तथा जप्त किये गये माल की कुल कीमत 5,16,500/- रूपये है उक्त दोनो आरोपीयो के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया ➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿ जप्तशदा माल.. 315 बोर के कुल 60 राउण्ड,12 वोर के कुल 30 राउण्ड,एक अर्टिका गाडी क्र0 MP07ZW6150 ➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿ सराहनीय भूमिका..निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह सेंगर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली भिण्ड, उनि० देवीदीन अनुरागी, उनि० जय प्रकाश शर्मा, प्रआर0 608 अनिल शर्मा, प्रआर0 701 प्रेम सिंह, आर0 1373 दीपक राजावत, आर0 1355 मोहित यादव, आर0 309 अभिषेक यादव, आर0 1262 प्रशांत भारद्वाज की सराहनीय भूमिका रही।2