हज यात्रियों का किया गया टीकाकरण, दी गईं ट्रेनिंग *सीडीओ ने मनरेगा सहित सांसद एवं विधायक निधि से कराए गए कार्यों का किया निरीक्षण देवरिया । मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने विकास खंड भटनी की ग्राम पंचायत नूनखार एवं खजूरी खरौता में मनरेगा योजना के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों का Area Officer App के माध्यम से स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी भटनी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक तथा संबंधित ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत खजूरी खरौता में पारस यादव के घर से विशाल तिवारी के घर तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य, मुख्य पिच मार्ग से मैनेजर यादव के घर तक चकबंध निर्माण कार्य तथा नहर पुलिया से रामकृपाल यादव के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। सभी कार्यस्थलों पर नागरिक सूचना बोर्ड (Citizen Information Board) स्थापित पाया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता के साथ समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत नूनखार में निर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों एवं अन्नपूर्णा भवन का निरीक्षण करते हुए उनके समुचित रखरखाव एवं नियमित उपयोग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस दौरान विकास खंड भटनी में सांसद निधि एवं विधायक निधि से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी योजनाओं के अंतर्गत संचालित कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
हज यात्रियों का किया गया टीकाकरण, दी गईं ट्रेनिंग *सीडीओ ने मनरेगा सहित सांसद एवं विधायक निधि से कराए गए कार्यों का किया निरीक्षण देवरिया । मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने विकास खंड भटनी की ग्राम पंचायत नूनखार एवं खजूरी खरौता में मनरेगा योजना के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों का Area Officer App के माध्यम से स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी भटनी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक तथा संबंधित ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत खजूरी खरौता में पारस यादव के घर से विशाल तिवारी के घर तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य, मुख्य पिच मार्ग से मैनेजर यादव के घर तक चकबंध निर्माण कार्य तथा नहर पुलिया से रामकृपाल यादव के घर तक
सीसी रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। सभी कार्यस्थलों पर नागरिक सूचना बोर्ड (Citizen Information Board) स्थापित पाया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता के साथ समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत नूनखार में निर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों एवं अन्नपूर्णा भवन का निरीक्षण करते हुए उनके समुचित रखरखाव एवं नियमित उपयोग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस दौरान विकास खंड भटनी में सांसद निधि एवं विधायक निधि से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी योजनाओं के अंतर्गत संचालित कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
- Post by Shakti भारत नेशन न्यूज3
- Post by विजय कुमार1
- जनपद देवरिया बेताल ब्लॉक ग्राम बेलडरिया रोड ए है इसको जल्द से जल्द करवाई किया जाए मैं विधायक जी से बोलेंगे जल्द से जल्द करवाई किया जाए1
- Post by अजीत अजीत1
- अनियंत्रित ट्रक ने 5 वाहनों को रौंदा, बच्ची समेत तीन गंभीर घायल, कुशीनगर के 15 मिल क्रासिंग पर हुआ दुर्घटना #kushinagar #hatakushinagar #hata #रामपुर_15_मिल #accident #accidentnews1
- पैकौली ग्राम सभा में हो रहे SPL दुक्की क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में मुख्य अतिथि नगर पंचायत सुकरौली के अध्यक्ष राजनेति कश्यप ने फीता काटकर फाइनल मैच का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।1
- स्वतंत्र पत्रकार शिवकुमार कुशवाहा जी के साथ ( बात चीत) पॉडकास्ट कुशीनगर ।।।1
- मैं जिंदा हू सीएम योगी के पोस्टर के सामने बुजुर्ग की गुहार, रिकॉर्ड में ‘मृत’ दिखाकर डेढ़ साल से रुकी पेंशन पूरा मामला जनपद कुशीनगर के कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के लक्ष्मी पुर के वृद्ध कैलाशी देवी का बताया जा रहा है l #kushinagar #kaptanganj #pension #PensionNews #वृद्ध #samajkalyanvibhag1