Shuru
Apke Nagar Ki App…
धोखाधड़ी से अर्जित 2.53 करोड़ की संपत्ति सीज, लखनऊ-शाहजहांपुर पुलिस की संयुक्त क शाहजहांपुर, 7 अप्रैल। जनपद में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस और कमिश्नरेट लखनऊ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त द्वारा धोखाधड़ी से अर्जित करीब 2 करोड़ 53 लाख 85 हजार रुपये की संपत्ति व वाहन को सीज/फ्रीज कर दिया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई।
MAHARAJ SINGH
धोखाधड़ी से अर्जित 2.53 करोड़ की संपत्ति सीज, लखनऊ-शाहजहांपुर पुलिस की संयुक्त क शाहजहांपुर, 7 अप्रैल। जनपद में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस और कमिश्नरेट लखनऊ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त द्वारा धोखाधड़ी से अर्जित करीब 2 करोड़ 53 लाख 85 हजार रुपये की संपत्ति व वाहन को सीज/फ्रीज कर दिया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शाहजहांपुर डिपो एक पुलिसकर्मी कर्मचारियों बिना टिकट लिए बस में चढ़ गया टिकट के लिए बोला कंडक्टर ने साफ मना कर दिया टिकट नहीं कटुंगा तो क्या कर लोगे मेरा1
- शाहजहांपुर / थाना रोजा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरही में गेहूं कटाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। कंबाइन मशीन की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रोजा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि जिस खेत में गेहूं की कटाई हो रही थी, वह खेत मृतक महिला का ही था। किसी कारणवश महिला कंबाइन मशीन के बेहद करीब पहुंच गई और मशीन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा कंबाइन मशीन को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- HS TV कुलदीप ठाकुर 15 को बुजुर्गों को निशुल्क कराएँगे कैला देवी यात्रा1
- खबरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें अनुभवी पत्रकारों की आवश्यकता है मेल व फीमेल1
- शाहजहांपुर। महिला थाना क्षेत्र के अंतर्गत जलालनगर मोहल्ले में एक दूध, दही और पनीर की दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तत्काल शाहजहांपुर कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर सर्विस यूनिट सदर की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से नियंत्रित कर बुझा दिया। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया और आसपास की दुकानें सुरक्षित बच गईं। आग लगने का कारण प्राथमिक रूप से शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।1
- शाहजहांपुर लाला तेली बजरिया में स्वास्थ्य दिवस मनाया गया1
- धोखाधड़ी से अर्जित 2.53 करोड़ की संपत्ति सीज, संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता #pk24news #news1
- पीड़िता ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार, निष्पक्ष पुनः जांच कराने की मांग शाहजहांपुर। आरसी मिशन थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति की दूसरी शादी, दहेज उत्पीड़न और पुलिस विवेचना में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष पुनः जांच किसी राजपत्रित अधिकारी से कराए जाने की मांग की है। पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी 7 मई 2019 को गांव चौढ़रा निवासी गया प्रसाद के पुत्र विवेक के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। विवाह के दौरान उसके परिजनों ने अपनी क्षमता के अनुसार खर्च किया, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष की ओर से दो लाख रुपये नकद और एक कार की मांग की जाने लगी। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। महिला का कहना है कि ससुराल पक्ष ने उसे धमकी दी थी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो विवेक की दूसरी शादी कर दी जाएगी। कुछ समय बाद उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद उसके पति ने रिंकी नाम की युवती से मंदिर में दूसरी शादी कर ली। पीड़िता ने बताया कि उसने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की विवेचना निष्पक्ष नहीं रही। उसका आरोप है कि विवेचकों ने अहम साक्ष्यों को नजरअंदाज करते हुए आरोपियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, गंभीर धाराओं को हटाकर कमजोर चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी गई। महिला ने यह भी दावा किया कि उसने दूसरी पत्नी के गर्भवती होने से जुड़े प्रमाण पुलिस को सौंपे थे, लेकिन उन्हें भी विवेचना का हिस्सा नहीं बनाया गया। इससे उसे न्याय मिलने की उम्मीद कम हो गई है। पीड़िता ने जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित से मांग की है कि पूरे मामले की दोबारा निष्पक्ष जांच कराई जाए और लापरवाही बरतने वाले विवेचकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उसे न्याय मिल सके।1
- शाहजहांपुर, । जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को आधुनिक पोस्टमार्टम हाउस का औचक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मूलभूत सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छाया, पेयजल, बैठने की व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त करने को कहा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बाहर से आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने पेयजल स्थल पर स्पष्ट सूचना अंकित कराने, पर्याप्त छाया की व्यवस्था करने तथा परिसर में टाइल्स लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही पोस्टमार्टम हाउस परिसर में बैठने के लिए शेड निर्माण और कुर्सियों की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर कराने को कहा। संवेदनशीलता पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यहां आने वाले लोग पहले से ही दुखद परिस्थितियों में होते हैं, इसलिए उनके लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने छाया, पेयजल और बैठने की सुविधा सहित सभी व्यवस्थाएं 15 दिनों के भीतर पूर्ण करने का अल्टीमेटम दिया। इसके अलावा पोस्टमार्टम हाउस में शवों के सुरक्षित संरक्षण के लिए फ्रीजर की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, एसीएमओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।1