हरिद्वार के कनखल में पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम द्वारा 15 जुलाई 2026 को जमालपुर जियापोता रोड पर की जा रही चेकिंग के दौरान बिना नंबर की दो बाइकों को रोका गया था। जब ई-चालान मशीन के माध्यम से इनके इंजन और चेसिस नंबरों की जांच की गई, तो पाया गया कि एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP20AZ1647) सतीकुण्ड से और दूसरी स्प्लेंडर (UP19C2366) बंगाली अस्पताल के बाहर से चोरी की गई थी। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में सामूहिक रूप से इन बाइकों को चोरी कर बेचने की बात स्वीकार की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पुरुषोत्तम नगर (थाना पथरी, हरिद्वार) निवासी अभिषेक और खानपुर ब्रह्मपुर (कोतवाली लक्सर, हरिद्वार) निवासी शांतनु के रूप में हुई है। इस संबंध में वादी चंद्र शेखर और राजकुमार द्वारा ई-एफआईआर के माध्यम से क्रमशः 30 जून 2026 और 6 जुलाई 2026 को वाहन चोरी की सूचना दी गई थी, जिस पर पुलिस ने धारा 303(2) BNS के तहत मुकदमे दर्ज किए थे। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली कनखल थाना पुलिस टीम में एसएचओ देवेन्द्र सिंह रावत, एसएसआई अनुज सिंह, उप-निरीक्षक नरेंद्र सिंह, अमित नौटियाल और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

- उत्तराखंड में देहरादून–भानियावाला–ऋषिकेश सड़क चौड़ीकरण परियोजना को लेकर विवाद एक बार फिर गहरा गया है। शिवालिक वन क्षेत्र में वन विभाग की मौजूदगी में पेड़ों की कटाई दोबारा शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों का विरोध काफी तेज हो गया है। एनएचएआई की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 24 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। स्थानीय निवासी पिछले एक सप्ताह से पेड़ों को बचाने की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि विरोध शुरू होने से पहले ही करीब 170 पेड़ काटे जा चुके थे, जबकि अब फिर से कटाई शुरू कर दी गई है। यह मामला अब पर्यावरण संरक्षण और विकास परियोजना के बीच संतुलन को लेकर चर्चा का विषय बन गया है।3
- हरिद्वार के धनौरी नेशनल इंटर कॉलेज के प्रबंधक पर आज गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ये आरोप सचिन प्रियांशु कम्बोज और विधि सलाहकार कृष्णकांत द्वारा लगाए गए हैं। इस पूरे मामले को लेकर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों द्वारा लगाए गए आरोपों को देखा और सुना जा सकता है।1
- लक्सर तहसील परिसर में भीषण गर्मी के बीच पीने के पानी से लेकर शौचालय तक में पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। यहां हर रोज आने वाले हजारों लोगों और अधिवक्ताओं को इस समस्या के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन तहसील प्रशासन इस गंभीर समस्या से पूरी तरह बेपरवाह बना हुआ है। स्थानीय अधिवक्ताओं के अनुसार, तहसील परिसर में लगे टैंकर और वाटरकूलर लंबे समय से बंद हैं और केवल शोपीस बनकर रह गए हैं। सभी वाटर कूलर चोक पड़े हैं, टैंकर खाली हैं और हैंडपंप खराब पड़े हैं। पानी न होने के कारण शौचालयों में गंदगी भरी पड़ी है। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है और जानबूझकर लापरवाही बरत रहा है, जिससे उसकी व्यवस्थाओं पर बड़े सवाल उठ रहे हैं। मामले को लेकर जब लक्सर उपजिलाधिकारी से बात की गई, तो उन्होंने माना कि तहसील परिसर में पानी की किल्लत चल रही है। उन्होंने दावा किया कि सभी वाटर कूलर, हैंडपंप और पानी की सप्लाई को दुरुस्त करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं और जल्द ही लोगों को इस समस्या से राहत मिल जाएगी।1
- देहरादून के परेड ग्राउंड में राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' को अनुमति नहीं दिए जाने के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ता रात 12:00 बजे एकत्र हुए। कांग्रेस की यह नौटंकी थमने का नाम नहीं ले रही है और कार्यकर्ताओं ने रात 12:00 बजे परेड ग्राउंड पर प्रदर्शन किया।1
- हरिद्वार के लक्सर में आगामी 19 तारीख को सामाजिक न्याय पार्टी जनादेश का एक सामाजिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सामाजिक सम्मेलन का आयोजन पुनीत कश्यप द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर यह आशंका जताई जा रही है कि सम्मेलन में अत्यधिक भीड़ आ सकती है।1
- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर में जामदानी पब्लिक स्कूल की बस एक साइड में धंस गई। बस के इस तरह अचानक धंसने के कारण उसमें सवार स्कूली बच्चों के बीच भारी अफरा-तफरी मच गई।1