भीषण आग ने भारी तबाही मचाई,गया जिले के अतरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सरबहदा थाना क्षेत्र के नैली गांव गया जिले के अतरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सरबहदा थाना क्षेत्र के नैली गांव में शुक्रवार की दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचाई। खेतों में लहलहाती गेहूं की फसल कुछ ही समय में आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गई। तेज हवा के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने तक का मौका तक नहीं मिला।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग की शुरुआत खेत के एक हिस्से से हुई और देखते ही देखते यह कई खेतों में फैल गई। आग की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह एक खेत से दूसरे खेत में फैलती चली गई। गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया और लोग बाल्टी, पाइप, मोटर और जो भी साधन मिला, उससे आग बुझाने में जुट गए, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।जानकारी के अनुसार, गांव में करीब एक हज़ार बीघा में गेहूं की फसल लगी थी, जिसमें से लगभग तीन सौ बीघा फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी है। आग की चपेट में आने से करीब दो सौ परिवार प्रभावित हुए हैं, जबकि चालीस से अधिक किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो गई है। प्रभावित किसानों में राहुल कुमार, जितेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार, पवन कुमार और विनीत सिंह सहित कई अन्य शामिल हैं।घटना के बाद ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि दमकल की गाड़ियां करीब दो घंटे की देरी से मौके पर पहुंचीं। तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय पर दमकल पहुंच जाती, तो नुकसान काफी हद तक कम किया जा सकता था। फिलहाल तीन दमकल गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी हैं, जबकि गया और बोधगया से अतिरिक्त गाड़ियां भी मंगाई गई हैं।प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, इस आगजनी में करीब पचास से साठ लाख रुपये की फसल जलकर राख हो गई है। इससे गांव के किसानों की आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा है। पीड़ित किसानों का कहना है कि यह सिर्फ फसल का नुकसान नहीं, बल्कि उनके पूरे साल की मेहनत और उम्मीदों का अंत है। अब उनके सामने परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है।आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। कुछ लोग इसे लापरवाही का नतीजा बता रहे हैं, तो कुछ जानबूझकर आग लगाने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सरबहदा थाना अध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल प्राथमिकता आग पर पूरी तरह काबू पाने की है, इसके बाद ही कारणों की जांच की जाएगी।घटना के बाद गांव में मुआवजे की मांग तेज हो गई है। किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की अपील की है। प्रशासन की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आग को फैलने से रोकने के प्रयास जारी हैं। हालांकि, इस भीषण आग ने नैली गांव के सैकड़ों परिवारों को गहरे संकट में डाल दिया है, जिससे उबरने में उन्हें लंबा समय लग सकता है।

- पुलिस बना इतना आसान नहीं है1
- गया के सुप्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ एवं विवेकानंद केंद्र के संरक्षक डॉ. विजय कर्ण जी के निधन का समाचार पाकर गहरा आघात लगा है। डॉ. कर्ण जी गया और पूरे मगध क्षेत्र में उन्होंने अपने सेवा भाव, मृदु स्वभाव और चिकित्सा के प्रति समर्पण से जो पहचान बनाई, वह विरले ही देखने को मिलती है। वे केवल एक चिकित्सक नहीं, बल्कि मानवता के सच्चे सेवक और एक मार्गदर्शक थे। मगध ने आज एक 'महामानव' को खो दिया है। रोटरी क्लब ऑफ गया जी. भावभीनी श्रद्धांजलि! 🙏1
- गया शहर के ब्रह्मयोनी के दक्षिण में स्थित दया प्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर केशव नगर के पास लगभग 9 करोड़ की लागत से 353 मीटर लंबा रोप वे का निर्माण कार्य जारी है। ब्रह्मयोनि पर्वत पर मातृ योनि और ब्रह्मयोनि गुफा एवं माता सावित्री देवी का प्रतिमा आस्था का केंद्र बिंदु है। एवं गयाशीषा बौद्ध स्तूप बौद्ध धर्म का केंद्र बिंदु है। यहां पर देश विदेश से सालों भर पर्यटक आते है।ब्रह्मयोनि पर्वत पर पर्यटकों को चोटी पहुंचने के लिए 440 सीढ़ी चढ़कर ऊपर जाना होता था बुजुर्गों एवं दिव्यांगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। रोप वे निर्माण होने से पर्यटकों को चोटी पर चढ़ने में आसानी होगा।1
- प्रख्यात चिकित्सक डॉ शत्रुघ्न प्रसाद सिंह के निधन पर नवादा में शोक की लहर #अंतिम संस्कार की हो रही तैयारियां #पैतृक गांव मुजफ्फरपुर के सकरा से परिजनों के आने का हो रहा इंतजार...!4
- Post by Garibnath Sahani1
- Post by Shrikant Tiwari1
- सारा मजा खराब हो गया1
- डॉ शत्रुघ्न प्रसाद सिंह के निधन पर फूट फूट कर रो रहे परिजन और शुभचिंतक #नवादा स्थित आवास सावित्री सेवा सदन में श्रद्धा_सुमन अर्पित करने पहुंच रहे लोग...!4
- गोविंदपुर पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को छापेमारी कर विशुनपुर मुरली पहाड़ के समीप से 240 लीटर देशी महुआ शराब एक प्लास्टिक के बोरा से बरामद किया1