चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, मशाल जुलूस निकालकर की जमकर नारेबाजी गोटेगांव - मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR में कथित धांधली और पात्र मतदाताओं के नाम काटे जाने के विरोध में गोटेगांव ब्लॉक कांग्रेस ने गुरुवार की शाम को जोरदार मशाल जुलूस निकाला। हाथों में जलती मशालें लेकर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वोट चोरी नहीं चलेगी और लोकतंत्र की रक्षा करो के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। मशाल जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मुख्य चौराहों से गुजरा, जहां आम लोगों का भी ध्यान आकर्षित हुआ। आक्रोशित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि निर्वाचन आयोग ने पारदर्शिता नहीं बरती और शिकायतों का निराकरण नहीं किया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी।

- बाजार में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, भव्य महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब गोटेगांव। नव ज्योति कलश गणेश उत्सव समिति, सराफा बाजार द्वारा गणेश उत्सव के अवसर पर गुरुवार रात भव्य महाआरती बाजार में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, भव्य महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब गोटेगांव। नव ज्योति कलश गणेश उत्सव समिति, सराफा बाजार द्वारा गणेश उत्सव के अवसर पर गुरुवार रात भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और विधि-विधान से भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर आरती की गई। महाआरती के दौरान पूरा सराफा बाजार गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं नगर की खुशहाली की मंगल कामना की। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर नव ज्योति कलश गणेश उत्सव समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।3
- दमोह- दमोह के विकास कार्यो को लेकर विधायक जयंत मलैया ने की चर्चा1
- भानुप्रतापपुर- यूपीआई को शुल्क मुक्त रखने की मांग1
- रेलवे स्टेशन और कॉलोनी में निकाली गई जन-जागुरकता रैली, कुपोषण मिटाने का लिया संकल्प पिपरिया राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत दिनांक 22 सितंबर 2026 को रेलवे हॉस्पिटल, रेलवे कॉलोनी और रेलवे स्टेशन परिसर में एक भव्य जन-जागुरकता रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, रेल यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों को संतुलित आहार, स्वास्थ्य और बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम के दौरान अनाउंसमेंट के माध्यम से यात्रियों और कर्मचारियों को लगातार जागरूक किया गया।1
- बड़वानी- युवा संगम - रोजगार मेलें में 233 युवाओं ने कराया पजीयन कलेक्टर श्रीमती जयतिं सिंह ने कहा योग्य व्यक्तियों को आदर्श बनाएं1
- नरसिंहपुर - पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार नरसिंहपुर में "OPERATION EAGLE CLAW" के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम नवलगांव रोड पर घेराबंदी कर 60.04 ग्राम अवैध स्मैक जप्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹6 लाख है।पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में थाना स्टेशनगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान साकेत सेन (24 वर्ष, निवासी तिलक वार्ड) और मोटरसाइकिल चालक तरुण ठाकुर (19 वर्ष, निवासी संजय वार्ड, किसानी मोहल्ला) के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के पास से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही काले रंग की मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस द्वारा जप्त किए गए कुल मशरूके की कीमत ₹8 लाख आंकी गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ स्टेशनगंज थाने में NDPS Act की धारा के तहत वैधानिक मामला दर्ज किया गया है। इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ पटेल और उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही।1
- मैं तीन साल से 'वोट चोरी' की बात कर रहा हूं और हर बार मैंने सबूत दिए हैं। *दिसंबर 2023 में प्रधानमंत्री मोदी एक नया कानून बनाते हैं,जो ज्ञानेश कुमार को immunity देता है- क्योंकि ज्ञानेश कुमार,मोदी के लिए काम कर रहे थे।* *7 फरवरी 2025 को मैंने महाराष्ट्र में 'वोट चोरी' से जुड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस की।* *17 फरवरी 2025 को ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति को लेकर मैंने प्रधानमंत्री को डिसेंट नोट भेजा,जिसे नजरअंदाज कर दिया गया।* *7 अगस्त 2025 को मैंने महादेवपुरा में हुई वोट चोरी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की।* *16 अगस्त 2025 से 1 सितंबर 2025 के बीच हमने 'वोटर अधिकार यात्रा' की,जिसमें हमने वोट चोरी के मुद्दे को उठाया।* *18 सितंबर 2025 को मैंने आलंद में हुई वोट चोरी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि सेंट्रलाइज्ड तरीके से वोट चोरी हो रही है।* *28 अक्टूबर 2025 से बाकी दो चुनाव आयुक्तों ने चिट्ठियां लिखना शुरू कीं।* *5 नवंबर 2025 को हमने हरियाणा वोट चोरी से जुड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस की।* *आखिर में 23 सितंबर 2026 को इंडियन एक्सप्रेस में expose आया,जिसमें बताया गया कि दो चुनाव आयुक्तों ने चुनाव आयोग के कई फैसलों को लेकर 10 महीने में 14 बार आपत्ति दर्ज कराई।* राहुल गांधी दिल्ली1
- नवरंग स्टूडियो में श्री गणेश को अर्पित किया 56 भोग गोटेगांव। भगतराम चौराहा स्थित नवरंग स्टूडियो में प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश को परिवार के सभी सदस्यों, इष्ट-मित्रों एवं नवरंग स्टूडियो में श्री गणेश को अर्पित किया 56 भोग गोटेगांव। भगतराम चौराहा स्थित नवरंग स्टूडियो में प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश को परिवार के सभी सदस्यों, इष्ट-मित्रों एवं शुभचिंतकों की #उपस्थिति में श्रद्धापूर्वक 56 भोग अर्पित किए गए। इस अवसर पर परिवारजन एवं शुभचिंतक बड़ी संख्या में शामिल हुए और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की मंगलकामना की4
- भानुप्रतापपुर- यूपीआई को शुल्क मुक्त रखने की मांग1