तिरंगे की शान में निकली प्रभात फेरी, देशभक्ति के रंग में रंगा सिढ़पुरा पटियाली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तहसील पटियाली क्षेत्र के कस्बा सिढ़पुरा स्थित श्रीगंगाजी महारानी इंटर कॉलेज में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बना। विद्यालय परिसर से निकली प्रभात फेरी में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारों के साथ कस्बे की गलियों को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। प्रभात फेरी का शुभारंभ गंगासागर सेवा समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवीश गुप्ता मिक्की, थानाध्यक्ष प्रदीप मलिक, अमित गुप्ता, ग्रीश चंद्र और हनी गुप्ता ने तिरंगा झंडा फहराकर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं का काफिला हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ा। प्रभात फेरी श्रीगंगाजी महारानी इंटर कॉलेज से शुरू होकर अमांपुर रोड, एटा रोड, गंजडुंडवारा रोड, करतला रोड और दुर्गा मंदिर रोड सहित कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजरी। जगह-जगह लोगों ने प्रभात फेरी का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। तिरंगे के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रभात फेरी वापस विद्यालय परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद विद्यालय में देशभक्ति से ओतप्रोत गीत-संगीत, नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों और देश के प्रति समर्पण की भावना को जीवंत कर दिया। इस दौरान विद्यालय परिसर भारत माता के जयघोष और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना का संदेश दिया।
तिरंगे की शान में निकली प्रभात फेरी, देशभक्ति के रंग में रंगा सिढ़पुरा पटियाली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तहसील पटियाली क्षेत्र के कस्बा सिढ़पुरा स्थित श्रीगंगाजी महारानी इंटर कॉलेज में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बना। विद्यालय परिसर से निकली प्रभात फेरी में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारों के साथ कस्बे की गलियों को देशभक्ति
के रंग में रंग दिया। प्रभात फेरी का शुभारंभ गंगासागर सेवा समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवीश गुप्ता मिक्की, थानाध्यक्ष प्रदीप मलिक, अमित गुप्ता, ग्रीश चंद्र और हनी गुप्ता ने तिरंगा झंडा फहराकर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं का काफिला हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ा। प्रभात फेरी श्रीगंगाजी महारानी इंटर कॉलेज से शुरू होकर
अमांपुर रोड, एटा रोड, गंजडुंडवारा रोड, करतला रोड और दुर्गा मंदिर रोड सहित कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजरी। जगह-जगह लोगों ने प्रभात फेरी का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। तिरंगे के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रभात फेरी वापस विद्यालय परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद विद्यालय में देशभक्ति से ओतप्रोत गीत-संगीत, नाटक एवं सांस्कृतिक
कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों और देश के प्रति समर्पण की भावना को जीवंत कर दिया। इस दौरान विद्यालय परिसर भारत माता के जयघोष और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना का संदेश दिया।
- स्वतंत्रता दिवस पर वीरांगना रानी अवंती बाई आवासीय पब्लिक स्कूल में हुआ ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस पर वीरांगना रानी अवंती बाई आवासीय पब्लिक स्कूल में हुआ ध्वजारोहण कासगंज। जनपद कासगंज के अमांपुर कस्बे में 15 अगस्त 2026, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीरांगना रानी अवंती बाई आवासीय पब्लिक स्कूल में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष संजय प्रजापति द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री होती लाल ने की। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता और वीर शहीदों को नमन किया। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश की एकता, अखंडता और किसानों के हितों के लिए सदैव कार्य करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में कासगंज जिला मीडिया प्रभारी अध्यक्ष दक्ष अनिल कुमार, प्रेमपाल सिंह, भूदेव सिंह, हरिशंकर आचार्य, किशोरी लाल, मोहर सिंह, महेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, रिजवान सैफी, आकाश यादव, जमादार सिंह, अमन, रघुराज सिंह, रणजीत सिंह, राघव, पप्पू सिंह, सुनील कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की स्वतंत्रता एवं शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया।3
- to kaise hain aap log dekhiae Hamare Gaon Mein swimmer swim kar rahe1
- मदरसा बरकाते आयशा अकैडमी भारत का 80 वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 मुबारक हो1
- ई-रिक्शा बाइक की भीड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल खबर जनपद बदायूं के थाना उझानी से है आज सुबह 10:00 के आसपास वरी बाईपास के समीप ई रिक्शा बाइक की भीड़ंत में बाइक सवार युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, स्थानीय लोगों ने डायल 112 को कॉल किया, वही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई,और युवक को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया बताया जाता है बाइक सवार युवक ग्राम कूड़ा नरसिंहपुर का रहने वाला है रूप किशोर पुत्र वीरेंद्र 22 वर्षीय है वह सुबह घर से किसी काम से गया था, बाजार से वापस आते वक्त ई रिक्शा से भिड़ंत हो गई, जब परिजन को सूचना मिली वह दौड़ते हुए उझानी समुदाय केंद्र पहुंच गए3
- और उसके बाद झंडा को सलामी दिलवाई गई । बाहर से आए हुए अतिथिगणों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। और उसके बाद झंडा को सलामी दिलवाई गई । बाहर से आए हुए अतिथिगणों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।1
- बाइक सवार ने बाइक सवार में मारी टक्कर, दो घायल, मेडिकल कॉलेज रैफर उझानी (बदायूॅं) / नगर में बदायूं रोड़ पर एक बाइक सवार युवक ने आगे जा रही बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिससे आगे चल रही बाइक से चालक का नियंत्रण हट गया परिणाम स्वरूप वह सड़क पर गिर कर बुरी तरह घायल हो गए राहगीरों ने किसी तरह उन्हें उठा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाथरस जनपद के थाना सिकंद्राराऊ के गांव खेड़ा कचौरा निवासी अंकित पुत्र रामसेवक अपने ननिहाल थाना कादर चौक के गांव बरी का नगला आया हुआ था। बताते हैं कि देर शाम वह अपने रिश्तेदार मोहित पुत्र मानसिंह के साथ बाइक से किसी काम से उझानी आया था बताया जाता है कि वह स्टेट बैंक के समीप पहुंचे तभी पीछे से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह अपना संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें राहगीरों ने उन्हें सड़क से उठा कर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया आरोपी बाइक सवार अनिल का कहना है कि उसने तो उनकी मदद की और घायलों ने उल्टा उसी पर आरोप लगा दिया आरोपी युवक ने कहा कि आज के जमाने में किसी की मदद करना गुनाह बन जाता है1
- Sabhi bhaiyon Aur bahanon ko namaste Jay Hind toh Bane rahiye Hamare sath1
- 80वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 मुबारक हो भारत के सभी देशवासियों को1
- जनपद बदायूं के उझानी नगर में सहसवान रोड अंबेडकर चौराहा स्थित अंबेडकर पार्क में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद दिनांक 15 अगस्त 2026 को 80 वॉ स्वतंत्रता दिवस महोत्सव कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया रिपोर्टर संजीव कुमार राणा बदायूं जय हिन्द अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद दिनाँक 15 अगस्त 2026 को स्थान अम्बेडकर पार्क उझानी मे 80 वाॅ स्वतन्त्रता दिवस महोत्सव कार्यक्रम बडी धूम धाम से मनाया गया इस कार्यक्रम मुख्य अथिति सूबेदार ओमप्रकाश उपस्थित रहे पूर्व सैनिक सूबेदार मेजर कैलाश कुमार सिंह,हेमेंद्र कुमार,वीरपाल,ओमकार सिंह,नेम सिंह,बिजेंद्र पाल सिंह,रामचंद्र,सत्यपाल सिंह,लाल सिंह,डोरीलाल,मनोज कुमार सिंह,राकेश बाबू,राजेश कुमार सिंह,अशोकपाल सिंह,रमेशचंद्र,अमर सिंह राठौर,सुनहरी लाल ब्यास, शायम लाल,राहुल कुमार,संजीव कुमार,दामोदर सिंह एकत्र हुऐ पूर्व सैनिक जय हिन्द जय भारत पूर्व हवलदार वीरपाल जिला उपाध्यक्ष अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद उझानी मोबाइल नम्बर 95603372803