जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण पाली, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) राजेन्द्र कुमार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश) विक्रम सिंह भाटी द्वारा सोमवार को जिला कारागृह, पाली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 89 बंदी जिला कारागृह में निरूद्ध मिले। दौराने निरीक्षण राजेन्द्र कुमार द्वारा बन्दीगण से वार्तालाप कर कारागृह में भोजन, चिकित्सीय सुविधा, पेयजल, सफाई व्यवस्था इत्यादि के संबंध में जानकारी ली गई। इसके अतिरिक्त कोई भी बन्दी निजी अधिवक्ता करने में असमर्थ हो अथवा विधिक सहायता के अभाव में बिना अधिवक्ता के कारागृह में निरूद्ध ना रहे, इसके लिये राजेन्द्र कुमार जिला एवं सेशन न्यायाधीश द्वारा कारागृह में बन्दीगण को निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई। साथ ही ऐसे बन्दी जिनकी जमानत होने के उपरांत भी कारागृह में निरूद्ध हो इस संबंध में भी जानकारी ली गई तथा बंदियों को उनके प्रकरणों की स्थिति के बारे में बताया। सचिव भाटी द्वारा बंदियों से वार्तालाप कर समस्याओं के बारे में पूछा तथा नवआगन्तुक बंदियों से वार्तालाप कर वक्त घटना/आरोपित अपराध के समय उनकी आयु के संबंध में जानकारी ली गई। सभी बन्दी की ओपीडी के समय में स्वास्थ्य जांच की जाती है तथा इमरजेन्सी होने पर बन्दीगण को राजकीय बांगड अस्पताल पाली रेफर किया जाता है। दौराने निरीक्षण कारापाल जिला कारागृह जोराराम, चिकित्सक जेल डिस्पेंसरी डॉ. रॉयमेन जोसेफ, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसील मानसिंह आशिया, जेल विजिटिंग लॉयर अल्ताफ हुसैन आदि उपस्थित रहे।
जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण पाली, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) राजेन्द्र कुमार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश) विक्रम सिंह भाटी द्वारा सोमवार को जिला कारागृह, पाली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 89 बंदी जिला कारागृह में निरूद्ध मिले। दौराने निरीक्षण राजेन्द्र कुमार द्वारा बन्दीगण से वार्तालाप कर कारागृह में भोजन, चिकित्सीय सुविधा, पेयजल, सफाई व्यवस्था इत्यादि के संबंध में जानकारी ली गई। इसके अतिरिक्त कोई भी बन्दी निजी अधिवक्ता करने में असमर्थ हो अथवा विधिक सहायता के अभाव में बिना अधिवक्ता के कारागृह में निरूद्ध ना रहे, इसके लिये राजेन्द्र कुमार जिला एवं सेशन
न्यायाधीश द्वारा कारागृह में बन्दीगण को निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई। साथ ही ऐसे बन्दी जिनकी जमानत होने के उपरांत भी कारागृह में निरूद्ध हो इस संबंध में भी जानकारी ली गई तथा बंदियों को उनके प्रकरणों की स्थिति के बारे में बताया। सचिव भाटी द्वारा बंदियों से वार्तालाप कर समस्याओं के बारे में पूछा तथा नवआगन्तुक बंदियों से वार्तालाप कर वक्त घटना/आरोपित अपराध के समय उनकी आयु के संबंध में जानकारी ली गई। सभी बन्दी की ओपीडी के समय में स्वास्थ्य जांच की जाती है तथा इमरजेन्सी होने पर बन्दीगण को राजकीय बांगड अस्पताल पाली रेफर किया जाता है। दौराने निरीक्षण कारापाल जिला कारागृह जोराराम, चिकित्सक जेल डिस्पेंसरी डॉ. रॉयमेन जोसेफ, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसील मानसिंह आशिया, जेल विजिटिंग लॉयर अल्ताफ हुसैन आदि उपस्थित रहे।
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- पाली,मनीष राठौड़। जिले के मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के सूर्य नगर के पास हुआ। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक सीधे बिजली के खंभे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार दोनों युवक लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। हादसे में घायल हुए युवकों की पहचान 22 वर्षीय पारस पुत्र जीवाराम और 45 वर्षीय पोकरराम पुत्र देवाराम के रूप में हुई है, जो गुंदोज के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को मारवाड़ जंक्शन अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पाली के बांगड़ अस्पताल रेफर कर दिया है। दोनों घायलों का उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।4
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड: ब्यावर के सोहन नगर में वृद्ध दंपति की बेरहमी से हत्या लूटपाट की आशंका सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट, घर से पानी बहता देख पड़ोसियों को हुआ शक; पुलिस जांच में जुटी ब्यावर शहर के पॉश इलाके सोहन नगर में रविवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक वृद्ध दंपति की उनके ही घर की पहली मंजिल पर संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। हमलावरों ने दंपति के सिर पर भारी वस्तु से वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पड़ोसियों की सतर्कता से खुला मामला घटना का खुलासा तब हुआ जब घर के बाहर लगातार पानी बहता देख पड़ोसियों को किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ। काफी आवाज देने के बाद भी जब घर के अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तो पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने जब घर के अंदर प्रवेश किया, तो दंपति के शव लहूलुहान हालत में मिले। लूटपाट की नीयत से हत्या का अंदेशा प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे लूटपाट के इरादे से की गई हत्या मान रही है। बताया जा रहा है कि वृद्ध दंपति घर में अकेले ही रहते थे। उनका बेटा गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। घर के सामान की स्थिति को देखते हुए पुलिस लूटपाट के पहलू पर गहनता से गौर कर रही है। पुलिस की कार्रवाई और संदिग्ध हिरासत में सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह सहित आला अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुँचे। एफएसएल (FSL) टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को घर में काम करने वाली एक महिला और दो अन्य युवकों पर शक है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कथन "मामला बेहद गंभीर है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और साक्ष्य जुटाए गए हैं। हमने कुछ संदिग्धों को राउंडअप किया है। जल्द ही इस पूरे मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।" — रतन सिंह, जिला पुलिस अधीक्षक3
- पाली सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रमुख कनिष्क शर्मा ने सर्व ब्राह्मण महासभा को संबोधित करते हुए पाली के विघायक भीमराज भाटी से सर्व ब्राह्मण महासभा के लिए 20 भिगा जमीन सामुदायिक भवन के आवंटन कि मांग जिस पर विधायक भाटी ने कहा कि आपको जहां जमीन चाहिए उस जमीन को चिन्हित कर सम्बन्धित विभागों मे आवेदन कर वहां से जो जमीन के भुअभिलेख का पत्र मुझे लाकर देना उस जमीन पर सामुदायिक भवन के लिए भुमी आवंटन करवाने में मदद कर सकता हूं।ओर मेरे पास सम्बन्धित पत्र आने पर प्रमुखता से आवंटन करवा दुंगा। सर्व ब्राह्मण महासभा को सम्बोधित करते हुए आश्वासन दिया।1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- 🔴 NEWS CODE: AVA/RJ/BAR/260221/01 🚨 सेंदड़ा थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा सेंदड़ा थाना के पास ब्रिज के ऊपर अभी-अभी एक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक टेलर (ट्रेलर) ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 📍 घायल व्यक्ति जैतारण विधानसभा क्षेत्र के निकट रास गांव का निवासी बताया जा रहा है। 📍 हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। 🚑 घायल को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। 📢 प्रशासन से मामले की जांच और कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है। 👉 लोकल अपडेट के लिए जुड़े रहें — लोकल न्यूज़ मगरा के साथ #सेंदड़ा #जैतारण #रास #सड़क_हादसा #BreakingNews #RajasthanNews #LocalNews #AccidentNews #PaliNews #MagraNews #HindiNews1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान1
- https://youtu.be/qitgRIpqcJg?si=B5w_zNGaK4dzKgTg क्योंकि अभी पूरे राजस्थान में प्रवेशोत्सव चल रहा है। इसलिए सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव मेरे द्वारा स्वरचित यह गीत जरूर सुनें और इसका प्रचार-प्रसार भी करें।1