जमुई में छात्रा के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ अरवल में राज्यव्यापी विरोध मार्च, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन अरवल जमुई में छात्रा के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ अरवल में राज्यव्यापी विरोध मार्च, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन जमुई में नाबालिग छात्रा और उसके साथी के साथ मारपीट एवं दुर्व्यवहार की घटना के खिलाफ आज भाकपा-माले जिला कार्यालय, अरवल से राज्यव्यापी विरोध मार्च निकाला गया। मार्च भगत सिंह चौक होते हुए ब्लॉक प्रांगण पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता आइसा जिला संयोजक कॉ. नीतीश कुमार ने की। सभा को संबोधित करते हुए इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य उपाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य कॉ. शाह साद, ने कहा कि छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार को जवाबदेह बनना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी चुनाव प्रचार में बिहार आकर सभाओं में कहते रहे हैं कि “बिहार से जंगलराज खत्म करना है।” लेकिन आज सवाल है—डबल इंजन की सरकार में कौन-सा राज चल रहा है, जब बिहार में छात्र सुरक्षित नहीं हैं, छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं? मोदी जी कहते हैं कि “बिहार की बेटियां बेखौफ होकर घूमेंगी।” लेकिन आज बिहार की हकीकत क्या है? बेटियां स्कूल-कॉलेज और कोचिंग जाने में डर महसूस कर रही हैं, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और छात्राओं की सुरक्षा पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। मोदी जी और बिहार सरकार जवाब दें—अगर यह जंगलराज नहीं है, तो डबल इंजन की सरकार में यह कौन-सा राज है? बिहार की बेटियों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण कब मिलेगा? आइसा नेताओं ने कहा कि पुलिस कार्रवाई अपनी जगह है, लेकिन सरकार को यह भी बताना होगा कि ऐसी घटनाएं होने से पहले छात्राओं की सुरक्षा के लिए क्या ठोस व्यवस्था की गई है। दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक निष्पक्ष जांच और प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए तथा पीड़ित छात्रा और उसके परिवार को सुरक्षा एवं न्याय मिलना चाहिए। आइसा ने कहा कि यह सिर्फ जमुई की एक छात्रा का सवाल नहीं है, बल्कि बिहार की हर उस बेटी का सवाल है जो पढ़ने के लिए घर से निकलती है। महिलाओं और छात्राओं को भयमुक्त वातावरण देना सरकार की जिम्मेदारी है। सभा को छात्र संगठन आइसा के प्रचार संयोजक कॉ रुस्तम कुमार, शाह फराज, पार्टी जिला कमेटी सदस्य कॉ सुएब अलम ने संबोधित की सभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा के सवाल पर जवाबदेही तय करने की मांग की गई। विरोध मार्च में साहेन्द्र कुमार यादव, वीरेंद्र यादव, अरविंद पासवान, जुल्फिकार अली सहित सैकड़ों साथी उपस्थित रहे।
जमुई में छात्रा के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ अरवल में राज्यव्यापी विरोध मार्च, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन अरवल जमुई में छात्रा के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ अरवल में राज्यव्यापी विरोध मार्च, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन जमुई में नाबालिग छात्रा और उसके साथी के साथ मारपीट एवं दुर्व्यवहार की घटना के खिलाफ आज भाकपा-माले जिला कार्यालय, अरवल से राज्यव्यापी विरोध मार्च निकाला गया। मार्च भगत सिंह चौक होते हुए ब्लॉक प्रांगण पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता आइसा जिला संयोजक कॉ. नीतीश कुमार ने की। सभा को संबोधित करते हुए इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य उपाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य कॉ. शाह साद, ने कहा कि छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार को जवाबदेह बनना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी चुनाव प्रचार में बिहार आकर सभाओं में कहते
रहे हैं कि “बिहार से जंगलराज खत्म करना है।” लेकिन आज सवाल है—डबल इंजन की सरकार में कौन-सा राज चल रहा है, जब बिहार में छात्र सुरक्षित नहीं हैं, छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं? मोदी जी कहते हैं कि “बिहार की बेटियां बेखौफ होकर घूमेंगी।” लेकिन आज बिहार की हकीकत क्या है? बेटियां स्कूल-कॉलेज और कोचिंग जाने में डर महसूस कर रही हैं, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और छात्राओं की सुरक्षा पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। मोदी जी और बिहार सरकार जवाब दें—अगर यह जंगलराज नहीं है, तो डबल इंजन की सरकार में यह कौन-सा राज है? बिहार की बेटियों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण कब मिलेगा? आइसा नेताओं ने कहा कि पुलिस कार्रवाई अपनी जगह है, लेकिन सरकार को यह भी बताना होगा कि ऐसी घटनाएं होने से पहले छात्राओं की
सुरक्षा के लिए क्या ठोस व्यवस्था की गई है। दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक निष्पक्ष जांच और प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए तथा पीड़ित छात्रा और उसके परिवार को सुरक्षा एवं न्याय मिलना चाहिए। आइसा ने कहा कि यह सिर्फ जमुई की एक छात्रा का सवाल नहीं है, बल्कि बिहार की हर उस बेटी का सवाल है जो पढ़ने के लिए घर से निकलती है। महिलाओं और छात्राओं को भयमुक्त वातावरण देना सरकार की जिम्मेदारी है। सभा को छात्र संगठन आइसा के प्रचार संयोजक कॉ रुस्तम कुमार, शाह फराज, पार्टी जिला कमेटी सदस्य कॉ सुएब अलम ने संबोधित की सभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा के सवाल पर जवाबदेही तय करने की मांग की गई। विरोध मार्च में साहेन्द्र कुमार यादव, वीरेंद्र यादव, अरविंद पासवान, जुल्फिकार अली सहित सैकड़ों साथी उपस्थित रहे।
- 20 साल में कुछ नही बदला बिहार में। सबसे _ प्रशांत किशोर 20 साल में कुछ नही बदला बिहार में। सबसे छोटा हवाई अड्डा पटना में है, _ प्रशांत किशोर1
- मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जगदीशपुर किला परिसर में तैयारी का जाएजा लेने पहुंचे भोजपुर जिलाधिकारी एवं भोजपुर एसपी देखें व सुनें -1
- इसे सहारा क्यों दिए, सर। ऐसे जानवर को रेंगने देते। इसी लायक है ये। धरती का बोझ मात्र। दुनिया को इसका रेंगना देखना था। इसे सहारा क्यों दिए, सर। ऐसे जानवर को रेंगने देते। इसी लायक है ये। धरती का बोझ मात्र। दुनिया को इसका रेंगना देखना था।1
- उदवंतनगर थानांतर्गत नीमा गांव में गोलीबारी की घटना के सम्बन्ध में पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम (सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर -01) का बाइट.... उदवंतनगर थानांतर्गत नीमा गांव में गोलीबारी की घटना के सम्बन्ध में पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम (सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर -01) का बाइट....1
- उदवंत नगर के नीमा गांव में हत्या के बाद साइबर डीएसपी ने प्रेस वार्ता कर कहा हत्या की जा रही है जांच1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया देखें व सुनें -1
- सुधरना बिगड़ना आपके हाथों में है। _प्रशांत किशोर - जवाब कॉमेंट में, सुधरना बिगड़ना आपके हाथों में है। _प्रशांत किशोर -जवाब कॉमेंट में,1
- 📰 गोठौला ग्राम पंचायत में ग्राम सभा को लेकर मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव ने की अपील आरा/भोजपुर। गोठौला ग्राम पंचायत के राधा-कृष्ण मंदिर के समीप ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभा का समय सुबह 10 बजे निर्धारित किया गया है। इसको लेकर मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव ने पंचायत के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। ग्राम सभा में सभी वार्ड सदस्य, स्वच्छता कर्मी, आवास सहायक एवं ग्राम सेवक उपस्थित रहेंगे। बैठक के दौरान आवास योजना से संबंधित सूची को ग्राम पंचायत से पारित कर जिला स्तर पर भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव ने पंचायत की माता-बहनों, नौजवान साथियों एवं सभी ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में ग्राम सभा में पहुंचें, ताकि आवास योजना की सूची को पारित कर आगे की कार्रवाई पूरी की जा सके। जनता की आवाज आरा न्यूज़ | रिपोर्टर पंकज सिंह #गोठौला #ग्रामसभा #संजययादव #आवासयोजना #ग्रामपंचायत #भोजपुर #आरा #जनताकीआवाजआराज्यूज़1
- उदवंतनगर में 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरा-सासाराम मुख्य मार्ग किया जाम नीमा गांव में वारदात के बाद मचा हड़कंप, शव रखकर घंटों प्रदर्शन;अंचलाधिकारी आनंद कुमार, पुलिस और प्रशासन की पहल पर शांत हुआ मामला आरा। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के नीमा गांव में बीती रात 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के शव को आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर रखकर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने से मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासन की ओर से उदवंतनगर के तत्कालीन अंचलाधिकारी आनंद कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासन ने ग्रामीणों एवं मृतक के परिजनों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। स्थानीय पुलिस और अंचलाधिकारी की सूझबूझ एवं समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ और सड़क से जाम हटाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हत्या के पीछे की वजह क्या है और वारदात में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस की निगरानी भी बढ़ाई गई है।2