Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शन के मद्देनजर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और प्रशासन स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है। मौके पर कई समाचार चैनल मौजूद हैं और लगातार लाइव अपडेट दे रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारी छात्र शांतिपूर्ण तरीके से डटे हुए हैं।
Dilip Kumar Bharti
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शन के मद्देनजर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और प्रशासन स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है। मौके पर कई समाचार चैनल मौजूद हैं और लगातार लाइव अपडेट दे रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारी छात्र शांतिपूर्ण तरीके से डटे हुए हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सरकारी भर्ती परीक्षाओं, परीक्षा में देरी और पूरी भर्ती प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी दिल्ली के जंतर-मंतर पर एकत्र हुए हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा अपनी माँगों को लेकर लगातार आवाज़ उठा रहे हैं और भर्ती व्यवस्था के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जंतर-मंतर पर अभ्यर्थियों के जुटान को देखते हुए मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रशासन पूरी स्थिति पर लगातार नज़र बनाए हुए है, वहीं विभिन्न समाचार चैनल भी इस पूरे घटनाक्रम की कवरेज में लगे हुए हैं।1
- नई दिल्ली के जंतर-मंतर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में उत्तर प्रदेश के बांदा में पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव नीलम गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बाबूलाल चौराहा से जुलूस के रूप में निकले। यह विरोध मार्च मुख्य बाजार और महेश्वरी देवी चौराहा होते हुए अशोक लाट चौराहा तक पहुंचा, जहां सपा कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। सपा नेताओं का कहना है कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे समाजवादी पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इस दौरान नेताओं ने सरकार से अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करने की पुरजोर मांग की।4
- सतना शहर के थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत धवारी महादेव रोड (वार्ड क्र. 31) में अदालती आदेश को दरकिनार कर बेखौफ अवैध निर्माण और बेदखली की कोशिश का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता रेखा शुक्ला (पति प्रवीण शुक्ला) का आरोप है कि न्यायालय द्वारा निर्माण कार्य पर रोक यानी यथास्थिति का आदेश जारी किए जाने के बावजूद प्रतिवादी पक्ष सरेआम आदेश का उल्लंघन कर रहा है। यह विवाद मौजा धवारी पटवारी हल्का स्थित भूखण्ड क्र. 331/1/1 (रकबा 163 मीटर) की भूमि से जुड़ा है, जो रेखा शुक्ला को धारणाधिकार के तहत आवंटित है। प्राप्त अदालती दस्तावेज के अनुसार, वार्ड क्र. 31 निवासी अनावेदकगण सुदामा कुशवाहा, विष्णु कुशवाहा और रामनरेश कोल द्वारा उक्त भूमि पर जबरन कब्जा करने, बाउंड्री वॉल बनाने और विवाद पैदा करने की नीयत से निर्माण शुरू किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी (SDM), उपखण्ड रघुराजनगर (जिला सतना) ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 164 के तहत 22/03/2026 को प्रारंभिक एवं यथास्थिति आदेश जारी किया था। अदालत ने दोनों पक्षों को अवैध कब्जा तत्काल स्थगित करने और बाउंड्री वॉल का निर्माण रोकने का स्पष्ट निर्देश दिया था। पीड़िता का आरोप है कि अदालत का स्पष्ट आदेश होने और स्थानीय पुलिस को लिखित सूचना दिए जाने के बावजूद प्रतिवादी पक्ष के हौसले बुलंद हैं और पुलिस प्रशासन बेखबर बना हुआ है। प्रतिवादियों द्वारा आदेश की सरेआम धज्जियां उड़ाते हुए आवंटित भूमि पर अवैध रूप से तीन टीन शेड डाल दिए गए हैं। पीड़िता ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि न्यायालय के आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाए, अवैध निर्माण को तुरंत हटवाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।1
- Post by Pintu Dubey3
- खैराड़ा से मानिकपुर तक रेलवे दोहरीकरण कार्य का हाई लेवल निरीक्षण किया गया है। इस दौरान अधिकारियों और अफसरों ने मौके पर पहुंचकर परियोजना की प्रगति को परखा और समीक्षा की।1
- बांदा के अलीगंज स्थित रामलीला मैदान में हो रहे अतिक्रमण के मामले को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बांदा जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है।1
- पन्ना के मड़वा घाट में क्षेत्रवासियों के शांतिपूर्ण आंदोलन का असर देखने को मिला है। स्थानीय लोगों के विरोध-प्रदर्शन के बाद भोपाल से अधिकारियों की एक टीम मड़वा घाट पहुँची और मौके का निरीक्षण किया। इसे जनता की एकजुटता और संघर्ष की ताकत बताया गया है। प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया है कि उनका यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक मड़वा घाट सड़क निर्माण का कार्य शुरू होकर पूरा नहीं हो जाता।1
- मध्य प्रदेश के रैपुरा में एक पुलिस वाहन के उत्पात मचाने और कई लोगों को टक्कर मारने की घटना सामने आई है। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। पुलिस की गाड़ी से ही लोगों को कुचले जाने की इस घटना के बाद अब यह गंभीर सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है।1