logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शहडोल,,, ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,,, नेशनल लोक अदालत में 1624 प्रकरणों का हुआ निराकरण शहडोल 10 मई 2026:- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल श्री काशीनाथ सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं विशेष न्यायाधीश श्रीमती दिपाली शर्मा की अध्यक्षता में वर्ष की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय शहडोल एवं सिविल न्यायालय ब्यौहारी, बुढ़ार तथा जयसिंहनगर में किया गया। जिला शहडोल में नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला न्यायालय शहडोल एवं सिविल न्यायालय ब्योहारी बुढ़ार तथा जयसिंहनगर में कुल 22 न्यायिक खण्डपीठों का गठन किया गया जिसमें, जिला न्यायालय शहडोल में 12 खंडपीठ, तहसील न्यायालय ब्यौहारी में 4 खंडपीठ, तहसील न्यायालय बुढ़ार में 4 खंडपीठ एवं तहसील न्यायालय जयसिंहनगर में 2 खंडपीठ गठित किए गए है। नेशनल लोक अदालत का माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा वर्चुअल माध्यम से माननीय चीफ जस्टिस महोदय एवं भौतिक माध्यम से शुभारंभ विशेष न्यायाधीश श्रीमती दिपाली शर्मा द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। नेशनल लोक अदालत से होने वाले लाभ के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए व्यक्त किया गया कि लोक अदालत में राजीनामा के माध्यम से प्रकरण समाप्त कराये जाने पर दोनों पक्षों की जीत होती है एवं उनका मुकदमा पूर्ण रूप से समाप्त हो जाता है जिसकी अपील भी नहीं होती। इसके अलावा पक्षकारों द्वारा वाद शुल्क की वापसी हो जाती है। पारिवारिक मामलों में सुलह होने से कई परिवार टूटने से बच जाते हैं साथ ही उन्हांेने समस्त अधिवक्ता एवं उपस्थित जनों से आव्हान किया। इस लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का राजीनामा के माध्यम से निराकरण कराए । इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय श्री शशिभूषण शर्मा, जिला न्यायाधीश श्री कमलेश कुमार कोल, श्री कृष्णपाल सिंह, श्री विवेक शर्मा , मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट श्री राजेन्द्र सिंह सिंगार, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री रूपेन्द्र सिंह मडावी, श्री सीता शरण यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती स्वेता परते तिवारी, श्रीमती प्रीति सिंह बघेल, सुश्री अदिति कुमार शर्मा, सुश्री नूतन रावते, श्री अरविन्द मीणा, श्रीमती अभिसारिका महूने, सुश्री मीमांशा दुबे , जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री देवेन्द्र सिंह परस्ते, अभियोजन अधिकारी श्रीमती कविता कैथवास, श्री पप्पू चैधरी, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री कुंजबिहारी द्विवेदी, समस्त लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स, पैरालीगल वालेंटियर, न्यायालय के समस्त कर्मचारीगण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे। नेशनल लोक अदालत में जिला न्यायालय परिसर में विद्युत विभाग, नगरपालिका, राष्ट्रीयकृत बैंक, बी.एस.एन.एल आदि विभागों के स्टॉल लगाये गये। इस नेशनल लोक अदालत में कुल 269 लंबित प्रकरण एवं 1355 प्री-लिटिगेशन प्रकरण इस प्रकार कुल 1624 प्रकरणों का निराकरण हुआ जिसमें कुल 29535044/- राशि का अवार्ड पारित हुआ जिसमें से मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों के कुल 22 प्रकरण चेक अनादरण के 24 आपराधिक राजीनामा योग्य 97 वैवाहिक विवाद के 13 विद्युत विभाग के 41 लंबित एवं अन्य 1355 प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया गया।

3 hrs ago
user_Durgesh Kumar Gupta
Durgesh Kumar Gupta
Electrician Beohari, Shahdol•
3 hrs ago
839596be-6621-49e8-8f6a-1428a1d2d472

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदल रही है मध्य प्रदेश की तस्वीर
    1
    प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदल रही है मध्य प्रदेश की तस्वीर
    user_Prime 24 News
    Prime 24 News
    हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कलेक्टर के सख्त निर्देश, पनवारी उपार्जन केंद्र पर बारदाना नहीं होने और खरीदी मौके में बंदहोने पर 2 घंटे में बाररना भेजने के लिए डीएमओ को दिए निर्देश
    1
    कलेक्टर के सख्त निर्देश, पनवारी उपार्जन केंद्र पर बारदाना नहीं होने और खरीदी मौके में बंदहोने पर 2 घंटे में बाररना भेजने के लिए डीएमओ को दिए निर्देश
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Huzur, Rewa•
    5 hrs ago
  • patani ke real se Paresan pati ne patani ka kiya pindaan
    1
    patani ke real se Paresan pati ne patani ka kiya pindaan
    user_Rn NEWS
    Rn NEWS
    हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by JOURNALIST RIPPU PANDEY
    4
    Post by JOURNALIST RIPPU PANDEY
    user_JOURNALIST RIPPU PANDEY
    JOURNALIST RIPPU PANDEY
    Court reporter हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अमरपाटन में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई कुम्हारी से वीरदत्त तक की नई सड़क तीन महीने में ही जर्जर हो गई है। जगह-जगह गहरी दरारें और उखड़ता डामर विभाग की गुणवत्ता और भ्रष्टाचार पर गंभीर सवाल उठा रहा है। ग्रामीणों में आक्रोश है और वे कमीशनखोरी का आरोप लगा रहे हैं।
    4
    अमरपाटन में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई कुम्हारी से वीरदत्त तक की नई सड़क तीन महीने में ही जर्जर हो गई है। जगह-जगह गहरी दरारें और उखड़ता डामर विभाग की गुणवत्ता और भ्रष्टाचार पर गंभीर सवाल उठा रहा है। ग्रामीणों में आक्रोश है और वे कमीशनखोरी का आरोप लगा रहे हैं।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Amarpatan, Satna•
    11 hrs ago
  • सतना के मैहर और अमदरा क्षेत्र में अवैध डीजल-पेट्रोल का कारोबार कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई के बावजूद थम नहीं रहा है। NH 30 किनारे कई ढाबे इसमें संलिप्त हैं, जिसमें जय मां शारदा ढाबा प्रमुख है। इस धड़ल्ले से चल रहे अवैध कारोबार को लेकर जिम्मेदारों पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
    2
    सतना के मैहर और अमदरा क्षेत्र में अवैध डीजल-पेट्रोल का कारोबार कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई के बावजूद थम नहीं रहा है। NH 30 किनारे कई ढाबे इसमें संलिप्त हैं, जिसमें जय मां शारदा ढाबा प्रमुख है। इस धड़ल्ले से चल रहे अवैध कारोबार को लेकर जिम्मेदारों पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • शहडोल के सामतपुर गेहूं उपार्जन केंद्र पर कलेक्टर ने अचानक निरीक्षण कर अव्यवस्थाएं पाए जाने पर समिति प्रबंधक को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने बारिश से बचाव, पर्याप्त परिवहन और किसानों के लिए सुविधाओं को तुरंत सुधारने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने किसानों से 23 मई तक स्लॉट बुक कराने की अपील भी की।
    1
    शहडोल के सामतपुर गेहूं उपार्जन केंद्र पर कलेक्टर ने अचानक निरीक्षण कर अव्यवस्थाएं पाए जाने पर समिति प्रबंधक को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने बारिश से बचाव, पर्याप्त परिवहन और किसानों के लिए सुविधाओं को तुरंत सुधारने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने किसानों से 23 मई तक स्लॉट बुक कराने की अपील भी की।
    user_Durgesh Kumar Gupta
    Durgesh Kumar Gupta
    Electrician Beohari, Shahdol•
    22 hrs ago
  • सतना मेडिकल कॉलेज में लिफ्ट,, पीने का पानी समेत कई समस्याओं को लेकर फूटा मेडिकल छात्रों का गुस्सा
    1
    सतना मेडिकल कॉलेज में लिफ्ट,, पीने का पानी समेत कई समस्याओं को लेकर फूटा मेडिकल छात्रों का गुस्सा
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Huzur, Rewa•
    5 hrs ago
  • पत्नी के रील बाजी से परेशान पति ने पत्नी का किया पिंड दान वीडियो हुआ e
    1
    पत्नी के रील बाजी से परेशान पति ने पत्नी का किया पिंड दान वीडियो हुआ e
    user_Prime 24 News
    Prime 24 News
    हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.