logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ॰ अवधेश प्रताप सिंह ने पीतांबरा पीठ पहुंचकर पूजा अर्चना की एवं वनखण्डेश्वर बाबा का जलभिषेक भी किया।

21 hrs ago
user_Shahid Qureshi
Shahid Qureshi
दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
21 hrs ago

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ॰ अवधेश प्रताप सिंह ने पीतांबरा पीठ पहुंचकर पूजा अर्चना की एवं वनखण्डेश्वर बाबा का जलभिषेक भी किया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • वसूली मामले में फरार गिरफ्तारी वारन्टी को गोंदन पुलिस ने तेन्डोंत रोड हनुमान मंदिर के पास से किया गिरफ्तार, मेडीकल के लिए लाया गया भांडेर अस्पताल
    1
    वसूली मामले में फरार गिरफ्तारी वारन्टी को गोंदन पुलिस ने तेन्डोंत रोड हनुमान मंदिर के पास से किया गिरफ्तार, मेडीकल के लिए लाया गया भांडेर अस्पताल
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • #Datia : एक बार फिर गरमाया इंदरगढ़ मस्जिद जमीन विवाद का मामला #पब्लिक #datia #मस्जिद #मुस्लिम #विवाद #religion #fifa
    1
    #Datia : एक बार फिर गरमाया इंदरगढ़ मस्जिद जमीन विवाद का मामला 
#पब्लिक #datia #मस्जिद #मुस्लिम #विवाद #religion #fifa
    user_Shayar Ali Journalist
    Shayar Ali Journalist
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • दतिया ब्रेकिंग भावनात्मक कहानियों के जाल में फंसकर ठगी का शिकार न बनें। दतिया जिले में सामने से मामला न सिर्फ हैरान करने वाला है, बल्कि यह भी दिखाता है कि किस तरह भावनात्मक कहानी सुनाकर लोगों की सहानुभूति का फायदा उठाया जा सकता है। क्या है पूरा मामला? इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में 33 वर्षीय युवक ने खुद को शिलांग (मेघालय) का सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताकर पुलिस और प्रशासन से आर्थिक मदद ली। युवक ने अपना नाम मोहित महाजन पुत्र अशोक महाजन बताया, लेकिन वह कभी खुद को पंजाब के गुरदासपुर का तो कभी शिलांग का निवासी बताता रहा। नींद की गोली और बैग चोरी की कहानी युवक ने पुलिस को बताया कि वह दतिया से इंदरगढ़ बस में बैठा था। रास्ते में उसने दवा खा ली, जिससे उसे नींद आ गई और इसी दौरान उसका बैग चोरी हो गया। बैग में लैपटॉप, मोबाइल, कपड़े, आधार कार्ड और एचडीएफसी व एसबीआई के एटीएम कार्ड होने की बात कही। उसने खुद को असहाय बताते हुए पैसों की मांग की। लेकिन जांच में सामने आया कि इससे पहले वह: एसपी कार्यालय पहुंच चुका था और एएसपी को ट्रेन में बैग गुम होने की कहानी सुना चुका था। तहसील कार्यालय में भी मदद मांग चुका था। कुछ वकीलों से भी पैसे ले चुका था। हर जगह कहानी लगभग एक जैसी थी, बस घटनास्थल कभी ट्रेन तो कभी बस बताया गया। पुलिस को ऐसे हुआ शक इंदरगढ़ थाना प्रभारी टीआई गौरव शर्मा को तहसील से फोन आया कि एक युवक मदद के लिए भेजा गया है, जो खुद को शिलांग का इंजीनियर बता रहा है। अलग-अलग जगहों पर एक जैसी कहानी सामने आने से पुलिस को शक हुआ और युवक को हिरासत में ले लिया गया। आधार जांच में भी नहीं मिली पहचान पहचान पुख्ता करने के लिए आधार सेंटर में फिंगरप्रिंट जांच कराई गई, लेकिन उंगलियों के निशान दर्ज नहीं हो पाए। आंखों की स्कैनिंग से भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। युवक ने यह भी कहा कि उसे कम दिखाई देता है। भावनात्मक पृष्ठभूमि का सहारा पूछताछ में उसने बताया कि उसके पिता ने दो शादियां की थीं। मां और पिता की मृत्यु के बाद वह सौतेली मां से अलग रहता है। अविवाहित और अकेला होने की कहानी सुनाकर उसने सहानुभूति बटोरने की कोशिश की। अंत में उसने माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसा न करने का आश्वासन दिया। आगे की कार्रवाई फिलहाल पुलिस ठोस दस्तावेज न मिलने के कारण उसे शिलांग भेजने की प्रक्रिया में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वह किसी बड़े ठगी गिरोह का हिस्सा है या अकेले ही इस तरह लोगों को झांसा देता रहा। यह मामला प्रशासन के लिए भी एक सीख है कि सहानुभूति के आधार पर मदद देने से पहले पहचान की पुख्ता जांच जरूरी है। वहीं आम लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है, ताकि भावनात्मक कहानियों के जाल में फंसकर ठगी का शिकार न बनें।
    1
    दतिया ब्रेकिंग 
भावनात्मक कहानियों के जाल में फंसकर ठगी का शिकार न बनें।
दतिया जिले में सामने से  मामला न सिर्फ हैरान करने वाला है, बल्कि यह भी दिखाता है कि किस तरह भावनात्मक कहानी सुनाकर लोगों की सहानुभूति का फायदा उठाया जा सकता है।
क्या है पूरा मामला?
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में 33 वर्षीय युवक ने खुद को शिलांग (मेघालय) का सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताकर पुलिस और प्रशासन से आर्थिक मदद ली। युवक ने अपना नाम मोहित महाजन पुत्र अशोक महाजन बताया, लेकिन वह कभी खुद को पंजाब के गुरदासपुर का तो कभी शिलांग का निवासी बताता रहा।
नींद की गोली और बैग चोरी की कहानी
युवक ने पुलिस को बताया कि वह दतिया से इंदरगढ़ बस में बैठा था। रास्ते में उसने दवा खा ली, जिससे उसे नींद आ गई और इसी दौरान उसका बैग चोरी हो गया। बैग में लैपटॉप, मोबाइल, कपड़े, आधार कार्ड और एचडीएफसी व एसबीआई के एटीएम कार्ड होने की बात कही। उसने खुद को असहाय बताते हुए पैसों की मांग की।
लेकिन जांच में सामने आया कि इससे पहले वह:
एसपी कार्यालय पहुंच चुका था और एएसपी को ट्रेन में बैग गुम होने की कहानी सुना चुका था।
तहसील कार्यालय में भी मदद मांग चुका था।
कुछ वकीलों से भी पैसे ले चुका था।
हर जगह कहानी लगभग एक जैसी थी, बस घटनास्थल कभी ट्रेन तो कभी बस बताया गया।
पुलिस को ऐसे हुआ शक
इंदरगढ़ थाना प्रभारी टीआई गौरव शर्मा को तहसील से फोन आया कि एक युवक मदद के लिए भेजा गया है, जो खुद को शिलांग का इंजीनियर बता रहा है। अलग-अलग जगहों पर एक जैसी कहानी सामने आने से पुलिस को शक हुआ और युवक को हिरासत में ले लिया गया।
आधार जांच में भी नहीं मिली पहचान
पहचान पुख्ता करने के लिए आधार सेंटर में फिंगरप्रिंट जांच कराई गई, लेकिन उंगलियों के निशान दर्ज नहीं हो पाए। आंखों की स्कैनिंग से भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। युवक ने यह भी कहा कि उसे कम दिखाई देता है।
भावनात्मक पृष्ठभूमि का सहारा
पूछताछ में उसने बताया कि उसके पिता ने दो शादियां की थीं। मां और पिता की मृत्यु के बाद वह सौतेली मां से अलग रहता है। अविवाहित और अकेला होने की कहानी सुनाकर उसने सहानुभूति बटोरने की कोशिश की। अंत में उसने माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसा न करने का आश्वासन दिया।
आगे की कार्रवाई
फिलहाल पुलिस ठोस दस्तावेज न मिलने के कारण उसे शिलांग भेजने की प्रक्रिया में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वह किसी बड़े ठगी गिरोह का हिस्सा है या अकेले ही इस तरह लोगों को झांसा देता रहा।
यह मामला प्रशासन के लिए भी एक सीख है कि सहानुभूति के आधार पर मदद देने से पहले पहचान की पुख्ता जांच जरूरी है। वहीं आम लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है, ताकि भावनात्मक कहानियों के जाल में फंसकर ठगी का शिकार न बनें।
    user_राजेंद्र  पटवा
    राजेंद्र पटवा
    Court reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • विवादित फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” को लेकर यादव समाज में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर और सोशल मीडिया प्रचार में समाज की छवि को आपत्तिजनक तरीके से पेश किए जाने के आरोप लगाते हुए अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा के बैनर तले यादव समाज ने शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे न्यू कलेक्ट्रेट पहुंचकर संयुक्त कलेक्टर लोकेंद्र सरल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि, फिल्म का कंटेंट और उसका प्रचार यादव समाज को एक विशेष नजरिए में दिखाता है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। समाज के लोगों का कहना है कि यादव समाज का इतिहास राष्ट्रनिर्माण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ा रहा है।ऐसे में इस तरह की प्रस्तुति से समाज की गरिमा पर आंच आती है। युवा यादव महासभा के जिला अध्यक्ष सिंहरन यादव (सोनू) ने बताया कि समाज किसी तरह का टकराव नहीं चाहता, लेकिन सम्मान से कोई समझौता भी स्वीकार नहीं है। उन्होंने मांग की कि फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाई जाए और पूरे मामले की गंभीरता से जांच हो, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि यदि समय रहते इस तरह के मामलों पर ध्यान नहीं दिया गया तो इससे समाज में असंतोष और तनाव का माहौल बन सकता है। यादव समाज ने इस विषय को व्यापक स्तर पर उठाने और फिल्म पर राष्ट्रीय स्तर पर रोक लगाए जाने की मांग भी रखी। ज्ञापन सौंपने के दौरान यादव समाज के पदाधिकारी और समाजजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। समाज ने साफ शब्दों में कहा कि वह रचनात्मक अभिव्यक्ति के खिलाफ नहीं है, लेकिन किसी भी समाज की पहचान और सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    1
    विवादित फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” को लेकर यादव समाज में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर और सोशल मीडिया प्रचार में समाज की छवि को आपत्तिजनक तरीके से पेश किए जाने के आरोप लगाते हुए अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा के बैनर तले यादव समाज ने शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे न्यू कलेक्ट्रेट पहुंचकर संयुक्त कलेक्टर लोकेंद्र सरल को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि, फिल्म का कंटेंट और उसका प्रचार यादव समाज को एक विशेष नजरिए में दिखाता है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। समाज के लोगों का कहना है कि यादव समाज का इतिहास राष्ट्रनिर्माण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ा रहा है।ऐसे में इस तरह की प्रस्तुति से समाज की गरिमा पर आंच आती है।
युवा यादव महासभा के जिला अध्यक्ष सिंहरन यादव (सोनू) ने बताया कि समाज किसी तरह का टकराव नहीं चाहता, लेकिन सम्मान से कोई समझौता भी स्वीकार नहीं है। उन्होंने मांग की कि फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाई जाए और पूरे मामले की गंभीरता से जांच हो, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि यदि समय रहते इस तरह के मामलों पर ध्यान नहीं दिया गया तो इससे समाज में असंतोष और तनाव का माहौल बन सकता है। यादव समाज ने इस विषय को व्यापक स्तर पर उठाने और फिल्म पर राष्ट्रीय स्तर पर रोक लगाए जाने की मांग भी रखी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान यादव समाज के पदाधिकारी और समाजजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। समाज ने साफ शब्दों में कहा कि वह रचनात्मक अभिव्यक्ति के खिलाफ नहीं है, लेकिन किसी भी समाज की पहचान और सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    user_Surendra Ojha
    Surendra Ojha
    पत्रकार दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Lakshya News tv
    1
    Post by Lakshya News tv
    user_Lakshya News tv
    Lakshya News tv
    पत्रकार दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • परसा में खेत पर पानी लगा रहे युवक की नहर में डूबने से मौत टहरौली थाना क्षेत्र के परसा गांव में खेत की सिंचाई करते समय एक दुखद हादसा हुआ जिसमें रामलाल पुत्र बहोरन आदिवासी की नहर में डूबने से मौत हो गई। हादसे का कारण पैर फिसलने से वह पास से गुजर रही नहर में गिर गया और डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। मृतक रामलाल के पिता ने बताया कि मृतक की पत्नी व चार छोटे बच्चों को छोड़ गया है और पत्नी व बच्चों को रो रो कर बुरा हाल है पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आज शुक्रवार को समय 12 बजे शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में लिए भेज दिया है
    1
    परसा में खेत पर पानी लगा रहे युवक की नहर में डूबने से मौत
टहरौली थाना क्षेत्र के परसा गांव में खेत की सिंचाई करते समय एक दुखद हादसा हुआ जिसमें  रामलाल पुत्र बहोरन आदिवासी की नहर में डूबने से मौत हो गई। हादसे का कारण पैर फिसलने से वह पास से गुजर रही नहर में गिर गया और डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। मृतक रामलाल के पिता ने बताया कि मृतक की पत्नी व चार छोटे बच्चों को छोड़ गया है और पत्नी व बच्चों को रो रो कर बुरा हाल है पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आज शुक्रवार को समय 12 बजे शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में लिए भेज दिया है
    user_Ankit Gotam
    Ankit Gotam
    रिपोर्टर Jhansi, Uttar Pradesh•
    20 min ago
  • Post by Adiya dantre 9981601860
    1
    Post by Adiya dantre 9981601860
    user_Adiya dantre 9981601860
    Adiya dantre 9981601860
    Local News Reporter इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    47 min ago
  • #Datia : एक बार फिर गरमाया इंदरगढ़ मस्जिद जमीन विवाद का मामला #पब्लिक #datia #मस्जिद #मुस्लिम #विवाद #religion #fifa
    1
    #Datia : एक बार फिर गरमाया इंदरगढ़ मस्जिद जमीन विवाद का मामला 
#पब्लिक #datia #मस्जिद #मुस्लिम #विवाद #religion #fifa
    user_Shayar Ali Journalist
    Shayar Ali Journalist
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.