कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने 52 करोड़ से अधिक राशि के 24 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन,सड़क, पुल-पुलिया निर्माण से लोगों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा,क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध बलरामपुर। जिले में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने 52 करोड़ से अधिक राशि के 24 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन,सड़क, पुल-पुलिया निर्माण से लोगों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा,क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध प्रदेश के अनुसूचित जनजाति विकास, कृषि विकास एवं कृषक कल्याण, पशुपालन, मत्स्य पालन विभाग मंत्री रामविचार नेताम ने विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम पंचायत लिलौटी में आयोजित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 15 करोड़ 45 लाख 95 हजार रुपये की लागत के साथ सड़क निर्माण कार्य, पीएम जनमन योजना के तहत 34 करोड़ 81 लाख रुपये की लागत से 10 मार्गों में वृहद पुल-पुलिया का निर्माण तथा छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड के अंतर्गत 1 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से 7 कार्यों, कुल 52 करोड़ 7 लाख 71 हजार के 24 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के 11 पंचायतों के 11 कीर्तन मंडलियों को स्वेच्छानुदान के तहत 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक भी प्रदान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज, रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जायसवाल, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री कृष्णा गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री धीरज सिंहदेव, जनपद अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा चेरवा, उपाध्यक्ष श्रीमती बबली देवी, नगरपालिका अध्यक्ष श्री लोधीराम एक्का, जिला पंचायत सदस्य श्री मुंशी राम, बद्री यादव, श्रीमती अनिता मरकाम, ग्राम लिलौटी के सरपंच श्री देवनारायण सिहं सहित क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब यह क्षेत्र अत्यंत पिछड़ा माना जाता था। यहां चलने के लिए ना पक्की सड़कें थीं, ना पुल-पुलिया और ना ही पेयजल एवं बिजली और अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध थी। हमारी सरकार ने सबसे पहले ऐसे क्षेत्रों को चिह्नित कर योजनाबद्ध तरीके से प्रस्ताव तैयार कर विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है। जनता के सहयोग से आज निरंतर इन लक्ष्यों को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि हर गरीब को अपना पक्का मकान मिले, जिसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। साथ ही विद्युतविहीन क्षेत्रों में विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर वहां निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा अंतिम व्यक्ति तक सभी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। इसी उद्देश्य के तहत आज 52 करोड़ रुपये से अधिक के निर्माण कार्यों की नींव रखी गई है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य तय समय-सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।इस दौरान कृषि मंत्री ने अन्नदाताओं से विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती के साथ-साथ जैविक और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की बात कही। उन्होंने धान के साथ दलहन और तिलहन फसलों की खेती करने को भी प्रेरित किया। उन्होंने किसानों के आय में वृद्धि करने के लिए किसानों को दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन और बकरी पालन करने को कहा। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि किसान कम से कम संसाधनों में अधिक से अधिक लाभ अर्जित कर सकें और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री कृष्णा गुप्ता ने कहा कि आज क्षेत्र के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि 52 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की सौगात मिली है। इन कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में सड़कों, पुल एवं पुल-पुलियों का निर्माण होगा, जिससे आवागमन की सुविधा सुदृढ़ होगी तथा आमजन को बेहतर परिवहन व्यवस्था का लाभ मिलेगा।रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाना क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से निश्चित रूप से ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। सड़कों, पुल-पुलियों एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि गांवों की तस्वीर भी बदलेगी और आमजन का जीवन स्तर बेहतर होगा।जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री धीरज सिंहदेव ने कहा कि मंत्री श्री नेताम के द्वारा क्षेत्र को सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि सड़क, पुल-पुलिया के निर्माण से क्षेत्र का विकास होगा। इसके लिए उन्होंने कृषि मंत्री का आभार व्यक्त किया। विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने ग्राम पंचायत लिलौटी में 10 ग्राम पंचायतों के लिए 52 करोड़ 7 लाख 71 हजार रुपये के 24 विकास कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास किया। जिनमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 4 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत से डौरा पीडब्लूडी से चुटपहरी तक सड़क मार्ग, 2 करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से बलरामपुर मेन रोड से पाढ़ी नहर पारा तक सड़क निर्माण, 1 करोड़ 48 लाख 61 हजार रुपये की लागत से अतौरी से जंगल सीमा तक सड़क निर्माण, 3 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से अतौरी से जंगल सीमा तक सड़क निर्माण, 94 लाख 51 हजार रुपये की लागत से सरगड़ी से हंसाकोना तक सड़क निर्माण, 1 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से मुखा रोड से मुरवामुखा तक सड़क निमार्ण, 1 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से कोचली से डूमरखोला तक सड़क निर्माण कार्य शामिल है। इसी प्रकार पीएम जनमन योजना के तहत 2 करोड़ 20 लाख 41 हजार रुपये की लागत से सरगड़ी नाला में वृहद पुल निर्माण, 2 करोड़ 86 लाख 69 हजार रुपये की लागत से कंडा से सरनापारा मार्ग पर पुल निर्माण, 7 करोड़ 67 लाख रुपये की लागत से खारा नाला में पुल निर्माण, 1 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से खटवाबरदर से सेमरतला मार्ग पर पुल निर्माण, 1 करोड़ 42 लाख 81 हजार रुपये की लागत से परसाडोल नाला में पुल निर्माण, 2 करोड़ 55 लाख 74 हजार रुपये की लागत से भगराही नाला में पुल निर्माण, 4 करोड़ 60 लाख 32 हजार रुपये लागत से भगराही नाला में पुल निर्माण, 4 करोड़ 87 लाख 59 हजार रुपये की लागत से पाढ़ी सरगावां रोड में दाहीडांड में पुल निर्माण, 2 करोड़ 90 लाख 66 हजार रुपये की लागत से भगराही नाला में पुल निर्माण तथा 3 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से डौरा-सरगड़ी रोड में असनातला में पुल निर्माण का कार्य शामिल है। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड के अंतर्गत 11 लाख 32 हजार रुपये की लागत से डौरा धान उपार्जन केन्द्र में चबुतरा निर्माण, 10 लाख रुपये की लागत से डौरा में सड़क निर्माण कार्य, 49 लाख रुपये की लागत से डौरा में खेल मैदान निर्माण कार्य भाग-1, 50 लाख रुपये की लागत से डौरा में खेल निर्माण कार्य भाग-02, 20 लाख रुपये की लागत से मुखा में सड़क निर्माण कार्य, 20 लाख रुपये की लागत से कोचली में उरांवपारा स्कूल पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य तथा 18 लाख रुपये की लागत से डूमरखोला में कुकुरडूबा नाला में पुलिया निर्माण का कार्य शामिल है।
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने 52 करोड़ से अधिक राशि के 24 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन,सड़क, पुल-पुलिया निर्माण से लोगों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा,क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध बलरामपुर। जिले में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने 52 करोड़ से अधिक राशि के 24 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन,सड़क, पुल-पुलिया निर्माण से लोगों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा,क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध प्रदेश के अनुसूचित जनजाति विकास, कृषि विकास एवं कृषक कल्याण, पशुपालन, मत्स्य पालन विभाग मंत्री रामविचार नेताम ने विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम पंचायत लिलौटी में आयोजित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 15 करोड़ 45 लाख 95 हजार रुपये की लागत के साथ सड़क निर्माण कार्य, पीएम जनमन योजना के तहत 34 करोड़ 81 लाख रुपये की लागत से 10 मार्गों में वृहद पुल-पुलिया का निर्माण तथा छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड के अंतर्गत 1 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से 7 कार्यों, कुल 52 करोड़ 7 लाख 71 हजार के 24 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के 11 पंचायतों के 11 कीर्तन मंडलियों को स्वेच्छानुदान के तहत 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक भी प्रदान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज, रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जायसवाल, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री कृष्णा गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री धीरज सिंहदेव, जनपद अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा चेरवा, उपाध्यक्ष श्रीमती बबली देवी, नगरपालिका अध्यक्ष श्री लोधीराम एक्का, जिला पंचायत सदस्य श्री मुंशी राम, बद्री यादव, श्रीमती अनिता मरकाम, ग्राम लिलौटी के सरपंच श्री देवनारायण सिहं सहित क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के
सर्वांगीण विकास और किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब यह क्षेत्र अत्यंत पिछड़ा माना जाता था। यहां चलने के लिए ना पक्की सड़कें थीं, ना पुल-पुलिया और ना ही पेयजल एवं बिजली और अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध थी। हमारी सरकार ने सबसे पहले ऐसे क्षेत्रों को चिह्नित कर योजनाबद्ध तरीके से प्रस्ताव तैयार कर विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है। जनता के सहयोग से आज निरंतर इन लक्ष्यों को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि हर गरीब को अपना पक्का मकान मिले, जिसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। साथ ही विद्युतविहीन क्षेत्रों में विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर वहां निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा अंतिम व्यक्ति तक सभी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। इसी उद्देश्य के तहत आज 52 करोड़ रुपये से अधिक के निर्माण कार्यों की नींव रखी गई है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य तय समय-सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।इस दौरान कृषि मंत्री ने अन्नदाताओं से विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती के साथ-साथ जैविक और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की बात कही। उन्होंने धान के साथ दलहन और तिलहन फसलों की खेती करने को भी प्रेरित किया। उन्होंने किसानों के आय में वृद्धि करने के लिए किसानों को दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन और बकरी पालन करने को कहा। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि किसान कम से कम संसाधनों में अधिक से अधिक लाभ अर्जित कर सकें और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।पिछड़ा वर्ग आयोग के
सदस्य श्री कृष्णा गुप्ता ने कहा कि आज क्षेत्र के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि 52 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की सौगात मिली है। इन कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में सड़कों, पुल एवं पुल-पुलियों का निर्माण होगा, जिससे आवागमन की सुविधा सुदृढ़ होगी तथा आमजन को बेहतर परिवहन व्यवस्था का लाभ मिलेगा।रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाना क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से निश्चित रूप से ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। सड़कों, पुल-पुलियों एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि गांवों की तस्वीर भी बदलेगी और आमजन का जीवन स्तर बेहतर होगा।जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री धीरज सिंहदेव ने कहा कि मंत्री श्री नेताम के द्वारा क्षेत्र को सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि सड़क, पुल-पुलिया के निर्माण से क्षेत्र का विकास होगा। इसके लिए उन्होंने कृषि मंत्री का आभार व्यक्त किया। विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने ग्राम पंचायत लिलौटी में 10 ग्राम पंचायतों के लिए 52 करोड़ 7 लाख 71 हजार रुपये के 24 विकास कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास किया। जिनमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 4 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत से डौरा पीडब्लूडी से चुटपहरी तक सड़क मार्ग, 2 करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से बलरामपुर मेन रोड से पाढ़ी नहर पारा तक सड़क निर्माण, 1 करोड़ 48 लाख 61 हजार रुपये की लागत से अतौरी से जंगल सीमा तक सड़क निर्माण, 3 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से अतौरी से जंगल सीमा तक सड़क निर्माण, 94 लाख 51 हजार रुपये की लागत से सरगड़ी से हंसाकोना तक सड़क निर्माण, 1 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से
मुखा रोड से मुरवामुखा तक सड़क निमार्ण, 1 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से कोचली से डूमरखोला तक सड़क निर्माण कार्य शामिल है। इसी प्रकार पीएम जनमन योजना के तहत 2 करोड़ 20 लाख 41 हजार रुपये की लागत से सरगड़ी नाला में वृहद पुल निर्माण, 2 करोड़ 86 लाख 69 हजार रुपये की लागत से कंडा से सरनापारा मार्ग पर पुल निर्माण, 7 करोड़ 67 लाख रुपये की लागत से खारा नाला में पुल निर्माण, 1 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से खटवाबरदर से सेमरतला मार्ग पर पुल निर्माण, 1 करोड़ 42 लाख 81 हजार रुपये की लागत से परसाडोल नाला में पुल निर्माण, 2 करोड़ 55 लाख 74 हजार रुपये की लागत से भगराही नाला में पुल निर्माण, 4 करोड़ 60 लाख 32 हजार रुपये लागत से भगराही नाला में पुल निर्माण, 4 करोड़ 87 लाख 59 हजार रुपये की लागत से पाढ़ी सरगावां रोड में दाहीडांड में पुल निर्माण, 2 करोड़ 90 लाख 66 हजार रुपये की लागत से भगराही नाला में पुल निर्माण तथा 3 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से डौरा-सरगड़ी रोड में असनातला में पुल निर्माण का कार्य शामिल है। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड के अंतर्गत 11 लाख 32 हजार रुपये की लागत से डौरा धान उपार्जन केन्द्र में चबुतरा निर्माण, 10 लाख रुपये की लागत से डौरा में सड़क निर्माण कार्य, 49 लाख रुपये की लागत से डौरा में खेल मैदान निर्माण कार्य भाग-1, 50 लाख रुपये की लागत से डौरा में खेल निर्माण कार्य भाग-02, 20 लाख रुपये की लागत से मुखा में सड़क निर्माण कार्य, 20 लाख रुपये की लागत से कोचली में उरांवपारा स्कूल पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य तथा 18 लाख रुपये की लागत से डूमरखोला में कुकुरडूबा नाला में पुलिया निर्माण का कार्य शामिल है।
- बलरामपुर जिले के राजपुर में बहुत ही धूमधाम के साथ सरहुल पूजा को मनाया गया और साथ ही सोभा यात्रा भी निकाला गय था।4
- बलरामपुर/शंकरगढ़। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धारानगर से एक बेहद शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां चोरी के शक में एक युवक को ग्रामीणों ने तालिबानी सजा देते हुए उसकी बेरहमी से जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान युवक के साथ न सिर्फ मारपीट की गई, बल्कि उसके सिर के बालों के कुछ हिस्से भी उखाड़ दिए गए और उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए। घटना के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार युवक पर गांव के कुछ लोगों ने सरसों और करीब 300 रुपये नगद चोरी करने का आरोप लगाते हुए इस घटना को अंजाम दिया। घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए थे। भीड़ ने पहले युवक को पकड़कर बीच गांव में लाया और फिर उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान युवक के सिर के बालों के कुछ हिस्से भी जबरन उखाड़ दिए गए, जिससे उसे गहरी चोटें आईं। इतना ही नहीं, उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए।घटना के बाद युवक की हालत बिगड़ गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही शंकरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, युवक के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान हैं और उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। शंकरगढ़ थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि चोरी के आरोप में युवक श्रीकांत एवँ उसके माता पिता के साथ मारपीट की घटना सामने आया है युवक के माँ के रिपोर्ट पर तीन युवकों एवँ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि युवक पर चोरी का केवल शक था, जिसकी कोई ठोस पुष्टि नहीं हुई थी। इसके बावजूद ग्रामीणों ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए इस तरह की हिंसक घटना को अंजाम दिया। पुलिस अब इस मामले में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।3
- Post by सतभक्ति संदेश1
- ग्राम पेवारी स्थित बांस प्लांट के पास जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार, 30 हजार 50रुपए नगद व वाहन जब्त1
- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेवारीकला में एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। मात्र 7 वर्षीय बालक हर्ष साहू पतंग उड़ाने के चक्कर में घर की दूसरी मंजिल की छत से करीब 25 फीट नीचे गिर गया। हादसे में बच्चे को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हर्ष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चा छत पर पतंग उड़ा रहा था, तभी संतुलन बिगड़ गया और वो नीचे जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। यह घटना एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा और छतों पर बिना रेलिंग या सावधानी के खेलने के खतरों की ओर इशारा कर रही है। विशेषकर पतंगबाजी के मौसम में ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। द छत्तीसगढ़ से जुड़ी हर ब्रेकिंग और महत्वपूर्ण खबर के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें, बेल आइकन दबाकर नोटिफिकेशन ऑन रखें ताकि आप सबसे पहले खबर पाएं। माता-पिता और अभिभावकों से विनम्र निवेदन है कि बच्चों को छतों, बालकनियों या ऊंची जगहों पर अकेले न छोड़ें। पतंग उड़ाने या खेलने के दौरान पूरी सावधानी बरतें, रेलिंग चेक करें और बच्चों की निगरानी रखें। एक छोटी सी लापरवाही जिंदगी भर का दर्द दे सकती है। सुरक्षित छत्तीसगढ़ के लिए, अपने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। धन्यवाद, अगली अपडेट तक बने रहिए हमारे साथ। नमस्कार! द छत्तीसगढ़ - आपकी आवाज, आपका विश्वास।1
- Share this reel as much as possible 🙏 It will be a great help to many ‼️ “आदिवासी लड़की Social Media Influencer Nevi Mandavi के साथ क्या हुआ? सोशल मीडिया का काला सच” Video Viral... Don’t just delete and block. REPORT. 🛑be aware Many think they can get away with harassment behind a keyboard. I’m showing you how to hold them accountable. Use the National Cyber Crime Reporting Portal (cybercrime gov in) and stand up for yourself. Be the change! 🇮🇳✨” cybercrime cybercrimeindia womeninspiringwomen womenempowerment1
- मुख्यमंत्री आगमन की तैयारी का कलेक्टर ने लिया जायजा,अधिकारियो को दिये जरुरी निर्देश बलौदाबाजार, 23 मार्च 2026/ दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत राज्य स्तरीय राशि अंतरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का 25 मार्च 2026 को बलौदाबाजार आगमन प्रस्तावि है। इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा पण्डित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान में तैयारी किया जा रहा है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सोमवार को अधिकारियो के साथ तैयारी का जायजा लेकर जरुरी निर्देश दिये। कलेक्टर ने मुख्य मंच, ग्रीन रूम, व्हीआईपी, मीडया, हितग्राही सहित अन्य बैठक व्यवस्था की जानकारी ली। इसके साथ ही विभागीय स्टॉल, हेल्थ कैम्प, व्हीआईपी एवं सामान्य प्रवेश द्वार, वाहन पार्किंग, कार्यक्रम स्थल पर आने रूट की भी जानकारी लेकर उत्कृष्ट व्यवस्था के निर्देश दिये। उन्होंने पेयजल, बायोटॉयलेट, साफ -सफाई,फायर ब्रिगेड,एम्बुलेंस, मुख्य मंच की साज -सज्जा के सबंध में संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया।इसके पश्चात डी. के. कॉलेज ग्राउंड में हेलीपेड निर्माण का भी निरीक्षण किया। उन्होंने हेलीपेड में नियमित पानी छिड़काव करने, कच्ची सड़क पर मुरुम डालने के भी निर्देश दिये। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, एसडीएम प्रकाश कोरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।1
- बस्तर हेरिटेज मैराथन में कांकेर पुलिस का शानदार प्रदर्शन1