logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुशीनगर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,24 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण ओमप्रकाश तिवारी बनाए गए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना सत्यप्रकाश सिंह को निरीक्षक यातायात से पुलिस लाइन सुनील कुमार वर्मा को थाना रविंद्र नगर (धूस) का बनाया गया प्रभारी निरीक्षक कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। छह माह से अधिक समय से एक ही स्थान पर तैनात निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के तहत कुल 24 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। आदेश के अनुसार निरीक्षक हरिवर्धन सिंह को कोतवाली पडरौना से क्राइम ब्रांच, ओम प्रकाश तिवारी को रविंद्रनगर धूस से कोतवाली पडरौना, गिरीश उपाध्याय को खड्डा से तमकुहीराज, आज़ाद सिंह को स्वाट टीम से कसया, सत्यप्रकाश सिंह को निरीक्षक यातायात से पुलिस लाइन, श्रवण कुमार राय को अपराध शाखा से निरीक्षक यातायात, रविन्द्र नाथ सिंह को आईजीआरएस/जनसुनवाई सेल से अपराध निरीक्षक कुबेरस्थान, अवधेश उपाध्याय को अपराध निरीक्षक खड्डा से अपराध निरीक्षक कसया, जंगबहादुर यादव को पुलिस लाइन से अपराध निरीक्षक पडरौना तथा राजेश कुमार को पुलिस लाइन से अपराध निरीक्षक नेबुआ नौरंगिया भेजा गया है। इसी प्रकार उपनिरीक्षक स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं। संदीप सिंह को थाना कुबेरस्थान से थाना खड्डा, सुनील कुमार वर्मा को थाना तमकुहीराज से थाना रविंद्रनगर धूस, अमित मिश्रा को थाना कसया से थाना जटहां बाजार, आलोक कुमार को थाना जटहां बाजार से चौकी कुशीनगर, स्वतंत्र कुमार सिंह को थाना कुशीनगर से प्रभारी स्वाट टीम, रिजवान अहमद को पुलिस लाइन से थाना हाटा, राम लाल सिंह को पुलिस लाइन से थाना रविंद्रनगर धूस, राम प्रवेश सिंह को पुलिस लाइन से थाना पडरौना, अभिषेक कुमार को पुलिस लाइन से थाना कसया, अंकित सिंह को पुलिस लाइन से थाना कुशीनगर तथा आकाश गिरी को पुलिस लाइन से थाना कप्तानगंज भेजा गया है। इसके अलावा आशीष सिंह को रिट सेल से थाना खड्डा, शैलेन्द्र यादव को मानिटरिंग सेल से थाना कुबेरस्थान तथा अवनीश सिंह को तमकुहीराज की चौकी नौरंगिया से जनसुनवाई सेल में तैनाती दी गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक आवश्यकता और जनहित को ध्यान में रखते हुए यह स्थानांतरण किए गए हैं तथा सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

2 hrs ago
user_SARTAJ ALAM 'JOURNALIST'
SARTAJ ALAM 'JOURNALIST'
Teacher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
b9a1d2fa-94c4-4328-a26e-2410e848a08f

कुशीनगर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,24 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण ओमप्रकाश तिवारी बनाए गए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना सत्यप्रकाश सिंह को निरीक्षक यातायात से पुलिस लाइन सुनील कुमार वर्मा को थाना रविंद्र नगर (धूस) का बनाया गया प्रभारी निरीक्षक कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। छह माह से अधिक समय से एक ही स्थान पर तैनात निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के तहत कुल 24 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। आदेश के अनुसार निरीक्षक हरिवर्धन सिंह को कोतवाली पडरौना से क्राइम ब्रांच, ओम प्रकाश तिवारी को रविंद्रनगर धूस से कोतवाली पडरौना, गिरीश उपाध्याय को खड्डा से तमकुहीराज, आज़ाद सिंह को स्वाट टीम से कसया, सत्यप्रकाश सिंह को निरीक्षक यातायात से पुलिस लाइन, श्रवण कुमार राय को अपराध शाखा से निरीक्षक यातायात, रविन्द्र नाथ सिंह को आईजीआरएस/जनसुनवाई सेल से अपराध निरीक्षक कुबेरस्थान, अवधेश उपाध्याय को अपराध निरीक्षक खड्डा से अपराध निरीक्षक कसया, जंगबहादुर यादव को पुलिस लाइन से अपराध निरीक्षक पडरौना तथा राजेश कुमार को पुलिस लाइन से अपराध निरीक्षक नेबुआ नौरंगिया भेजा गया है। इसी प्रकार उपनिरीक्षक स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं। संदीप सिंह को थाना कुबेरस्थान से थाना खड्डा, सुनील कुमार वर्मा को थाना तमकुहीराज से थाना रविंद्रनगर धूस, अमित मिश्रा को थाना कसया से थाना जटहां बाजार, आलोक कुमार को थाना जटहां बाजार से चौकी कुशीनगर, स्वतंत्र कुमार सिंह को थाना कुशीनगर से प्रभारी स्वाट टीम, रिजवान अहमद को पुलिस लाइन से थाना हाटा, राम लाल सिंह को पुलिस लाइन से थाना रविंद्रनगर धूस, राम प्रवेश सिंह को पुलिस लाइन से थाना पडरौना, अभिषेक कुमार को पुलिस लाइन से थाना कसया, अंकित सिंह को पुलिस लाइन से थाना कुशीनगर तथा आकाश गिरी को पुलिस लाइन से थाना कप्तानगंज भेजा गया है। इसके अलावा आशीष सिंह को रिट सेल से थाना खड्डा, शैलेन्द्र यादव को मानिटरिंग सेल से थाना कुबेरस्थान तथा अवनीश सिंह को तमकुहीराज की चौकी नौरंगिया से जनसुनवाई सेल में तैनाती दी गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक आवश्यकता और जनहित को ध्यान में रखते हुए यह स्थानांतरण किए गए हैं तथा सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • इस आदमी ने लड़के के सर पर लोहा से मौत के घाट उतार दिया और उसके सर के भेज को खाने लगा उसका खून पीने लगा यह पूरा मामला है एमपी का #newskushinagar #newsupdate #newsupdate #viralreels #न्यूज24
    1
    इस आदमी ने लड़के के सर पर लोहा से  मौत के घाट उतार दिया और उसके सर के भेज को खाने लगा उसका खून पीने लगा यह पूरा मामला है एमपी का #newskushinagar #newsupdate #newsupdate #viralreels #न्यूज24
    user_Snews33
    Snews33
    हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • हाटा कोतवाली क्षेत्र के संखापार गांव के पास सरेह इलाके में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 24 वर्षीय युवक का शव शीशम के पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद हाटा कोतवाली पुलिस और पीआरवी की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब छह बजे कुछ ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सरेह में खड़े एक शीशम के पेड़ से लटके युवक के शव पर पड़ी। यह दृश्य देखते ही गांव में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हाटा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी। मौके पर मौजूद भीड़ में से एक युवक शव को देखते ही बेहोश हो गया। होश में आने के बाद उसने मृतक की पहचान विवेक यादव (24) पुत्र धर्मेंद्र यादव निवासी केवलाचक, थाना चौराचौरा, जिला गोरखपुर के रूप में की। बताया जा रहा है कि विवेक यादव तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके बड़े भाई का नाम अभय यादव और छोटे भाई का नाम विशाल यादव है। परिवार के अनुसार विवेक की अभी शादी नहीं हुई थी। मृतक के पिता धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उनका बेटा सोमवार की शाम रामलीला देखने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन मंगलवार सुबह उसके शव के पेड़ से लटकने की सूचना मिली। मृतक की मां विमला देवी ने बताया कि विवेक परिवार का इकलौता कमाने वाला बेटा था और घर की जिम्मेदारियां उसी के कंधों पर थीं। उन्होंने आशंका जताई कि उनके बेटे की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हाटा कोतवाली पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
    1
    हाटा कोतवाली क्षेत्र के संखापार गांव के पास सरेह इलाके में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 24 वर्षीय युवक का शव शीशम के पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद हाटा कोतवाली पुलिस और पीआरवी की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब छह बजे कुछ ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सरेह में खड़े एक शीशम के पेड़ से लटके युवक के शव पर पड़ी। यह दृश्य देखते ही गांव में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही हाटा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी। मौके पर मौजूद भीड़ में से एक युवक शव को देखते ही बेहोश हो गया। होश में आने के बाद उसने मृतक की पहचान विवेक यादव (24) पुत्र धर्मेंद्र यादव निवासी केवलाचक, थाना चौराचौरा, जिला गोरखपुर के रूप में की।
बताया जा रहा है कि विवेक यादव तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके बड़े भाई का नाम अभय यादव और छोटे भाई का नाम विशाल यादव है। परिवार के अनुसार विवेक की अभी शादी नहीं हुई थी। मृतक के पिता धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उनका बेटा सोमवार की शाम रामलीला देखने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन मंगलवार सुबह उसके शव के पेड़ से लटकने की सूचना मिली।
मृतक की मां विमला देवी ने बताया कि विवेक परिवार का इकलौता कमाने वाला बेटा था और घर की जिम्मेदारियां उसी के कंधों पर थीं। उन्होंने आशंका जताई कि उनके बेटे की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हाटा कोतवाली पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
    user_विवेकानन्द
    विवेकानन्द
    Newspaper publisher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • इसी तरह लोग जागरूक हो जाएंगे तो ये लोग अपना काम सही से करना सीख जाएंगे।
    1
    इसी तरह लोग जागरूक हो जाएंगे तो ये लोग अपना काम सही से करना सीख जाएंगे।
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कुशीनगर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम घूरछपरा पतीलार में सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे ग्रामीणों ने संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे तीन युवकों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि तीनों युवक यूपी 56 आर 4659 नंबर की बाइक से गांव में पहुंचे थे और देर रात गांव में घूम रहे थे, जिससे ग्रामीणों को भैंस चोरी की आशंका हुई। संदेह होने पर ग्रामीणों ने तीनों को घेरकर पकड़ लिया और पूछताछ की। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम अरबाज, फैजल और इमरान बताया। ग्रामीणों के अनुसार तीनों अपना पता हनुमानगंज थाना क्षेत्र के तिनबर्दहा गांव बता रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर जटहा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को बाइक समेत अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई। ग्रामीणों का आरोप है कि तीनों युवक भैंस चोरी की नीयत से गांव में आए थे। सूत्रों के अनुसार पकड़े गए युवक तिनबर्दहा गांव के डोमनपट्टी के बंजारा समुदाय के बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी सभी तथ्यों की जांच कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव ने बताया कि पकड़े गए युवक पूछताछ में खुद को लकड़ी काटने के लिए गांव में आने की बात बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भैंस चोरी की पुष्टि नहीं हुई है और न ही कोई चोरी की भैंस बरामद हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    2
    कुशीनगर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम घूरछपरा पतीलार में सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे ग्रामीणों ने संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे तीन युवकों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि तीनों युवक यूपी 56 आर 4659 नंबर की बाइक से गांव में पहुंचे थे और देर रात गांव में घूम रहे थे, जिससे ग्रामीणों को भैंस चोरी की आशंका हुई।
संदेह होने पर ग्रामीणों ने तीनों को घेरकर पकड़ लिया और पूछताछ की। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम अरबाज, फैजल और इमरान बताया। ग्रामीणों के अनुसार तीनों अपना पता हनुमानगंज थाना क्षेत्र के तिनबर्दहा गांव बता रहे हैं।
घटना की सूचना मिलने पर जटहा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को बाइक समेत अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई। ग्रामीणों का आरोप है कि तीनों युवक भैंस चोरी की नीयत से गांव में आए थे।
सूत्रों के अनुसार पकड़े गए युवक तिनबर्दहा गांव के डोमनपट्टी के बंजारा समुदाय के बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी सभी तथ्यों की जांच कर रही है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव ने बताया कि पकड़े गए युवक पूछताछ में खुद को लकड़ी काटने के लिए गांव में आने की बात बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भैंस चोरी की पुष्टि नहीं हुई है और न ही कोई चोरी की भैंस बरामद हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Pramod Rauniyar
    Pramod Rauniyar
    Credit reporting agency पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस छात्रों और चिकित्सकों ने आकाश पांडेय को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल की अध्यक्षता में हुए इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में छात्रों ने हाथों में मोमबत्तियां और पोस्टर लेकर “Justice for Aakash” के नारे लगाए। छात्रों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, साथ ही आकाश पांडे के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 1 करोड़ रुपये की सहायता देने की भी मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने दिवंगत आकाश पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की।
    1
    देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस छात्रों और चिकित्सकों ने आकाश पांडेय को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल की अध्यक्षता में हुए इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में छात्रों ने हाथों में मोमबत्तियां और पोस्टर लेकर “Justice for Aakash” के नारे लगाए।
छात्रों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, साथ ही आकाश पांडे के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 1 करोड़ रुपये की सहायता देने की भी मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने दिवंगत आकाश पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की।
    user_मुकेश राव
    मुकेश राव
    Deoria, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • कुशीनगर जटहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घूरछपरा पतीलार में रात लगभग 11:30 बजे ग्रामीणों ने 3 लोगों को पकड़ा है ग्रामीणों के पूछताछ में तीनों अभियुक्तों ने बताया कि मेरा नाम अरबाज, फैजल, इमरान अपना पता तीरबरदहा बता रहे हैं हम तीनों घूमने आए थे ग्रामीणों ने स्थानीय थाना जटहा बाजार को सूचना दिया सूचना मिलते ही जटहा बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तीनों अभियुक्त को अपने कब्जे में लेकर थाने लाकर पूछताछ कर रही है ग्रामीणों का कहना है कि तीनों अभियुक्त भैंस चोरी करने आए थे तीनों अभियुक्त को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया है पुलिस पूछताछ कर रही है
    1
    कुशीनगर जटहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घूरछपरा पतीलार में  रात लगभग 11:30 बजे ग्रामीणों ने  3 लोगों को पकड़ा है ग्रामीणों के पूछताछ में तीनों अभियुक्तों ने बताया कि मेरा नाम अरबाज, फैजल, इमरान अपना पता तीरबरदहा बता रहे हैं हम तीनों घूमने आए थे ग्रामीणों ने स्थानीय थाना जटहा बाजार को सूचना दिया सूचना मिलते ही जटहा बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तीनों अभियुक्त को अपने कब्जे में लेकर थाने लाकर  पूछताछ कर रही है ग्रामीणों का कहना है कि तीनों अभियुक्त भैंस चोरी करने आए थे तीनों अभियुक्त को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया है पुलिस पूछताछ कर रही है
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • देखिए गैस के लिए देवरिया में कितनी समस्याएं हो रही है किसी को यह बात समझ में नहीं आ रहा परेशान कैसे किया जा रहा है देवरिया में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में लगभग गैस ऐसी समस्या है सारा काम छोड़कर अब गैस के लिए लाइन लगाओ अपना हर काम आदमी छोड़कर गैस की लाइन लगा है किसी को पेपर देने जाना है किसी को बच्चों को स्कूल छोड़ने जाना है
    1
    देखिए गैस के लिए देवरिया में कितनी समस्याएं हो रही है किसी को यह बात समझ में नहीं आ रहा परेशान कैसे किया जा रहा है देवरिया में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में लगभग गैस ऐसी समस्या है सारा काम छोड़कर अब गैस के लिए लाइन लगाओ अपना हर काम आदमी छोड़कर गैस की लाइन लगा है किसी को पेपर देने जाना है किसी को बच्चों को स्कूल छोड़ने जाना है
    user_Dhanesh kushwaha
    Dhanesh kushwaha
    Electrician देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • तिरुपति में घी से भरा टैंकर पलटा 😱 21,000 लीटर घी खेत में फैला, लूटने पहुंचे लोग | Tirumala Ghee Tanker Accident आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले के कोंडापुरम में एक बड़ा हादसा हो गया। तिरुपति के तिरुमाला मंदिर के लिए 21,000 लीटर घी लेकर जा रहा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटते ही भारी मात्रा में घी खेतों में फैल गया। घटना की खबर मिलते ही आसपास के गांवों के लोग कंटेनर, बाल्टियां और बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए और घी इकट्ठा करने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरी खबर जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें। Hashtags: #Tirupati #TirumalaTemple #GheeTanker #AndhraPradesh #Kadapa #BreakingNews #ViralVideo #IndiaNews #TempleNews #TruckAccident #TrendingNews #KushinagarKiKhabren
    1
    तिरुपति में घी से भरा टैंकर पलटा 😱 21,000 लीटर घी खेत में फैला, लूटने पहुंचे लोग | Tirumala Ghee Tanker Accident
आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले के कोंडापुरम में एक बड़ा हादसा हो गया। तिरुपति के तिरुमाला मंदिर के लिए 21,000 लीटर घी लेकर जा रहा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटते ही भारी मात्रा में घी खेतों में फैल गया।
घटना की खबर मिलते ही आसपास के गांवों के लोग कंटेनर, बाल्टियां और बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए और घी इकट्ठा करने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पूरी खबर जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें।
Hashtags:
#Tirupati #TirumalaTemple #GheeTanker #AndhraPradesh #Kadapa #BreakingNews #ViralVideo #IndiaNews #TempleNews #TruckAccident #TrendingNews #KushinagarKiKhabren
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.