मधुकर जाटव को मिली अहम जिम्मेदारी, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी से की सौजन्य भेंट मधुकर जाटव को मिली अहम जिम्मेदारी, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी से की सौजन्य भेंट अनुसूचित जाति मोर्चा संगठन का महत्वपूर्ण अंग है : श्याम तिवारी सागर। अनुसूचित जाति मोर्चा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष मधुकर जाटव ने गुरुवार को धर्मश्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी से सौजन्य भेंट कर आभार व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने मधुकर जाटव को मिष्ठान खिलाकर नवीन दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ मधुकर जाटव को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, वह निश्चित रूप से उस पर खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा संगठन का महत्वपूर्ण अंग है और समाज के हर वर्ग तक पार्टी की रीति-नीति एवं केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मधुकर जाटव के नेतृत्व में मोर्चा और अधिक सक्रिय होकर कार्य करेगा तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। इस दौरान नवनियुक्त अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मधुकर जाटव ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं उपस्तिथ पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी
मधुकर जाटव को मिली अहम जिम्मेदारी, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी से की सौजन्य भेंट मधुकर जाटव को मिली अहम जिम्मेदारी, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी से की सौजन्य भेंट अनुसूचित जाति मोर्चा संगठन का महत्वपूर्ण अंग है : श्याम तिवारी सागर। अनुसूचित जाति मोर्चा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष मधुकर जाटव ने गुरुवार को धर्मश्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी से सौजन्य भेंट कर आभार व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने मधुकर जाटव को मिष्ठान खिलाकर नवीन दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ मधुकर जाटव को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, वह निश्चित रूप से
उस पर खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा संगठन का महत्वपूर्ण अंग है और समाज के हर वर्ग तक पार्टी की रीति-नीति एवं केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मधुकर जाटव के नेतृत्व में मोर्चा और अधिक सक्रिय होकर कार्य करेगा तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। इस दौरान नवनियुक्त अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मधुकर जाटव ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं उपस्तिथ पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी
- सागर मकरोनिया मे हनुमान जयंती पर निकले चल समारोह मे हुआ हादसा, रस्सी टूटने से गिरा डीजे, 1बच्चे की मौत, आधा दर्जन घायल, मौके पर हिन्दू संगठनो के लोग पहुंचे घायलों का निजी अस्पताल मे हुआ इलाज सागर / राम भक्त हनुमान की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई सागर जिले के विभिन्न मंदिरो मे आयोजन हुए जयंती पर सागर के उप नगरीय क्षेत्र मकरोनिया मे चल समारोह का आयोजन किया गया जिसमे हजारों भक्तो ने हिस्सा लिया वही चल समारोह मकरोनिया चौराहे से दीनदयाल नगर राम दरबार मंदिर जा रहा था इसी दौरान रास्ते मे होटल पैरा डाइज के पास चल समारोह मे शामिल डीजे की रस्सी टूट गई जिस वजह से dj का आधा हिस्सा टूट कर सड़क पर गिर गया और उसकी चपेट मे आने से आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए जिन्हें तुरंत हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओ ने निजी अस्पताल मे भर्ती करवाया जहाँ इलाज के दौरान 1 बच्चे आर्यन कोरी निवासी वार्ड क्रमांक 2 श्री नगर की मौत,हो गई पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है3
- Post by RAJESH BABELE1
- जैसीनगर: भगवान श्री हनुमान जी सरकार के प्रक्तोत्सव पर श्री ठेंगे बाबा मंदिर से भव्य शोभायात्रा डी जे गाजे बाजे अखाड़े के साथ गांव के मुख्य मार्गो से निकाली गई जिसमे भगवान राम दरबार। की दिव्य झांकी वनवासी श्री राम भगवान की दिव्य झाकियां भी निकाली गई वही जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत भी ग्रामीणों द्वारा किया गया ।1
- रानगिर मेले में बाइक चोरी से हड़कंप, पीड़ित युवक पहुंचा पूर्व मंत्री हर्ष यादव के पास — फोन के बाद पुलिस हरकत में 🎙️ एंकर ओपनिंग नमस्कार, आप देख रहे हैं [आपका न्यूज़ चैनल] और मैं हूँ आपका साथ… आज की बड़ी खबर आ रही है मध्यप्रदेश के सागर जिले से, जहां रहली थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध रानगिर मेले में बाइक चोरी की घटना सामने आई है। पीड़ित युवक न्याय की आस लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव के पास पहुंचा, जिसके बाद मामला तेजी से आगे बढ़ा। 📍 खबर विस्तार से (पैकेज/वीओ) सागर जिले के रहली थाना अंतर्गत लगने वाले प्रसिद्ध रानगिर मेले में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक की बाइक अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। घटना के बाद पीड़ित युवक ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो वह अपनी शिकायत लेकर सीधे पूर्व कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव के पास पहुंच गया। युवक ने मंत्री जी को पूरी घटना से अवगत कराया और मदद की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर्ष यादव ने तुरंत रहली थाना प्रभारी (टीआई) को फोन लगाया और घटना की जानकारी देते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। ☎️ फोन के बाद क्या हुआ मंत्री के फोन के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। रहली पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और मामले की जांच तेज कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने मेले में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जल्द ही बाइक बरामद करने और आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है। हालांकि, इस घटना ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।2
- लोकल न्यूज बीना बीना में पंचमुखी हनुमान मंदिर पर विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी बीना के कुरवाई रोड स्थित नई बस्ती में श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जहां हजारों श्रद्धालु पहुंचकर प्रसादी ग्रहण कर रहे हैं। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बीना की नई बस्ती स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। यहां पंचमुखी सरकार भक्त मंडल द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह भंडारा दोपहर 1:00 बजे से निरंतर जारी है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर प्रसादी ग्रहण कर रहे हैं। मंदिर परिसर में पूरे समय भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। भक्त मंडल के सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा में पूरे समर्पण के साथ प्रसादी वितरण किया जा रहा है, जिससे आयोजन में अनुशासन और श्रद्धा का विशेष माहौल नजर आ रहा है।1
- बीना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान याचिकाकर्ता प्रदीप राय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने विधायक निर्मला सप्रे के खिलाफ दल-बदल कानून के तहत जो याचिका दायर की है, उसमें उनके पास ठोस सबूत मौजूद हैं।1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान आज हनुमान जयंती के उपलक्ष में अहिरवार समाज द्वारा निकल गया जुलूस1
- रुद्राक्षधाम स्थित श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर में देर रात तक लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता, हजारों भक्तों ने दर्शन किए सागर। शहर के प्रसिद्ध धर्मस्थल रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में स्थितश्री दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर में अंजनीपुत्र वीर हनुमान जी के प्रकटोत्सव का पुण्य पर्व धार्मिक पूजन संस्कारों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। चरणसेवक पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने परिजनों के साथ प्रातः काल पहुंच कर अभिषेक, 56भोग और आरती के साथ कार्यक्रमों का आरंभ किया। रात्रि 11 बजे तक चले दर्शनार्थियों के क्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी के दर्शन किए। रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण स्थित श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी का दिव्य और भव्य मंदिर में प्रात: से ही अखंड रामायण का सस्वर पाठ आरंभ हुआ। प्रातः कालीन अनुष्ठानों के साथ दर्शन आरंभ हुए। श्री हनुमान लला जू को 56 भोग के बाद प्रसादी वितरण भी हुआ। संध्या काल में श्री राधे राधे में मंडल द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति की गई। संध्या आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को ध्वजाओं व आकर्षक रंगीन एलईडी सजावट से सजाया गया था और संगीत के साथ पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह स्वयं दिन भर भगवान हनुमान जी की सेवा में प्रांगण में उपस्थित रहे। शहर के अनेक गणमान्य व जनप्रतिनिधिगण सहित हजारों श्रद्धालुओं ने श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर में दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।4