सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, आरक्षण के बजाय शिक्षा के आधार पर रोजगार की मांग वाराणसी। पब्लिक पावर पार्टी भारत के संचालक राजकुमार ओझा जी ने सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सरकार को ग्राम सभा से लेकर प्रत्येक सरकारी विद्यालय तक शिक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि गरीब एवं सामान्य परिवारों के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा का समान अवसर मिल सके। राजकुमार ओझा जी ने कहा कि देश के बच्चों को ऐसी मजबूत शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जानी चाहिए, जिससे वे अपनी योग्यता और मेहनत के बल पर रोजगार प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि “आरक्षण के भरोसे नौकरी नहीं, बल्कि शिक्षा के भरोसे नौकरी चाहिए।” उनका कहना है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों, शिक्षण सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्राथमिकता दी जाए, ताकि अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई के लिए निजी विद्यालयों पर निर्भर न रहना पड़े। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि सरकारी विद्यालयों को इतना बेहतर बनाया जाए कि सभी वर्गों के बच्चे वहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें। साथ ही उन्होंने शिक्षा को देश के विकास की मजबूत आधारशिला बताते हुए सरकार से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की। राजकुमार ओझा जी ने अपने विचार रखते हुए “आरक्षण हटाओ, देश बचाओ—शिक्षा को बढ़ावा दो, आरक्षण की बैसाखी देकर अपंग नहीं करो” का नारा भी दिया और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस विषय पर सरकार को गंभीरता से विचार करते हुए ऐसी शिक्षा नीति और व्यवस्था को मजबूत करना चाहिए, जिसमें बच्चों को समान अवसर मिले और उनकी प्रतिभा, मेहनत एवं योग्यता को आगे बढ़ने का पूरा अवसर प्राप्त हो। रिपोर्टर — सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी

- माँ की चीख: 3 महीने से नहीं मिला इंसाफ, बिसरा रिपोर्ट के नाम पर टाल रही पुलिस अब हाईकोर्ट ने हरदोई SP हरदोई को दी सख्त चेतावनी माँ की चीख: 3 महीने से नहीं मिला इंसाफ, बिसरा रिपोर्ट के नाम पर टाल रही पुलिस अब हाईकोर्ट ने हरदोई SP हरदोई को दी सख्त चेतावनी हरदोई / बेहटा। _“मेरा बेटा मरते-मरते कह गया — माँ मुझे जहर दे दिया... साहब 3 महीने हो गए, मैं दर-दर भटक रही हूँ... मेरा बेटा तो चला गया, मुझे इंसाफ तो दिला दो...”_ — ये कहते हुए मृतक आशीष गुप्ता की माँ *सुधा गुप्ता फूट-फूट कर रो पड़ी।* हाथ में बेटे की फोटो और FIR की कॉपी लिए वो पिछले 3 महीने से न्याय के लिए ठोकरें खा रही है। *क्या है पूरा मामला?* थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के ग्राम पनोरा निवासी सुधा गुप्ता पत्नी स्व. सुरेन्द्र पाल गुप्ता ने बताया कि उनके बेटे आशीष कुमार गुप्ता की शादी खुशबू गुप्ता से हुई थी। आरोप है कि *23 मई 2026 को* खुशबू और उसके भाई प्रमोद गुप्ता शीला गुप्ता प्रमोद गुप्ता श्याम मोहन कमलेश गुप्ता निवासी भदेउना ने साजिश के तहत आशीष कुमार गुप्ता को कोल्ड ड्रिंक में जहर दे दिया। आशीष ने खुद अस्पताल में अपनी माँ को बताया था कि उसे जहर दिया गया है। बाद में हरदोई जिला अस्पताल से लखनऊ मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उसकी मौत हो गई। हरदोई के बेहटा गोकुल थाने में पनोरा निवासी पत्नी खुशबू गुप्ता, साला प्रमोद गुप्ता, श्याम मोहन, कमलेश गुप्ता और शीला गुप्ता के खिलाफ धारा 302/328 के तहत केस दर्ज हुआ। *3 महीने बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी* पीड़िता का आरोप है कि 3 महीने बीत जाने के बाद भी *एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ।* जब पीड़िता सुधा गुप्ता आवाज उठाती है, थाना प्रभारी बेहटा गोकुल और एसपी हरदोई से मिलती है तो सिर्फ एक ही जवाब मिलता है — अभी बिसरा रिपोर्ट नहीं आई है, रिपोर्ट आने पर कार्यवाही होगी रोती हुई माँ का बड़ा सवाल है जब 3 महीने बीत गए तो पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा अभी तक बिसरा रिपोर्ट क्यों नहीं मंगाई गई किसके दबाव में जाँच लटकाई जा रही है? क्या गरीब माँ को इसलिए न्याय नहीं मिल रहा? *अब हाईकोर्ट हुआ सख्त* विवेचना सुचारू रूप से न होने के कारण पीड़िता ने माननीय उच्च न्यायालय लखनऊ में क्रि० मि० रिट एफआईआर नंबर 0177/2026 पिटीशन संख्या- 07761/2026 दायर की। दिनांक 04-08-2026 को हाईकोर्ट ने SP हरदोई को आदेश दिया कि 4 सप्ताह के भीतर व्यक्तिगत शपथ पत्र दाखिल करें। आदेश का अनुपालन न करने की दशा में 10-09-2026 को SP हरदोई को व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में उपस्थित रहने का आदेश दिया गया है। इसी आदेश के अनुपालन के लिए सुधा गुप्ता ने एसपी हरदोई को प्रार्थना पत्र देकर विवेचना स्थानान्तरित करने और शपथ पत्र दाखिल करने की मांग की है। *माँ ने लगाई CM से गुहार* फूट-फूट कर रोती हुई माँ ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और एसपी हरदोई से हाथ जोड़कर कहा जल्द ही बिसरा रिपोर्ट मंगाई जाए—मेरे बेटे के हत्यारों को गिरफ्तार करो, मुझे इंसाफ दिलाओ। सवाल बड़ा है 3 महीने में बिसरा रिपोर्ट क्यों नहीं मंगाई गई समाचार नेशन हरदोई इस मामले में पुलिस के पक्ष का भी इंतजार कर रहा है। यह खबर FIR, हाईकोर्ट के आदेश और पीड़िता के आरोपों पर आधारित है2
- काशी में झमाझम बारिश के बीच भक्तिमय हुआ वाराणसी, गंगा का जलस्तर बढ़ने से बढ़ी चिंता वाराणसी, उत्तर प्रदेश। काशी नगरी में इन दिनों जोरदार बारिश ने मौसम को पूरी तरह सुहावना और भक्तिमय बना दिया है। भोलेनाथ की नगरी वाराणसी में झमाझम बरसात के बीच भी श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई। बारिश के बावजूद भक्तजन मंदिरों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करते नजर आए। विश्वनाथ धाम सहित विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालु बरसात की परवाह किए बिना “हर हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष करते हुए भगवान शिव की आराधना करते रहे। बारिश की बूंदों और मंदिरों में गूंजते भक्तिमय जयकारों ने काशी के वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है और खतरे के निशान की ओर बढ़ने को लेकर चिंता बनी हुई है। घाटों पर प्रशासन एवं स्थानीय लोगों की नजर जलस्तर पर बनी हुई है। श्रद्धालुओं और नाविकों से भी सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। काशी की धरती पर एक ओर बारिश का मनमोहक नजारा देखने को मिल रहा है, तो दूसरी ओर गंगा के बढ़ते जलस्तर ने लोगों को सतर्क कर दिया है। श्रद्धालुओं का कहना है कि बाबा विश्वनाथ की कृपा से सभी जन सुरक्षित रहें और मां गंगा की कृपा सदैव बनी रहे। हर हर महादेव। जय मां गंगा। रिपोर्टर — सूर्य प्रकाश पाण्डेय मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन1
- *PK ने मिथिलेश तिवारी के बयान पर कसा तंज, बोले- अगर शिक्षा मंत्री ने तेजस्वी यादव को 10वीं पास करने का सुझाव दिया है तो अगली कैबिनेट की बैठक में CM सम्राट चौधरी को भी सुझाव दें कि 10वीं पास करें* *छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर PK का बड़ा बयान, कहा- 2-3 महीने में आप लोकतंत्र की ताकत देख रहे हैं, इसी बिहार में पिछले 3-4 वर्षों में जितनी बार कोई प्रदर्शन करने आया है उस पर लाठी चली है, आज कम से कम लाठी चलाने से पहले सरकार-प्रशासन दो बार सोच रहा है, छात्रों की मांग जायज, सरकार उसे माने*1
- दो साल पहले बनी आधा दर्जन सड़के हुई जर्जर, गड्ढेमें चलना मुश्किल धीना। बरहनी विकासखंड की आधा दर्जन सड़कें बदहाल हो गई हैं। सकलडीहा-अमड़ा मार्ग से इमिलिया होते हुए बरहनी तक जाने वाली सड़क,पांच किमी इसी मुख्य मार्ग से जुड़ी डैना-धीना रोड,चार किमी धीना-अमड़ा मुख्य मार्ग से सिकठा-पिपरदाहा मार्ग,सात किमी धीना-जमानिया मार्ग से तम्मागढ़ होते हुए एवती मार्ग,पांच किमी भैसउर से चिलहारी होते हुए दुधारी मार्ग आठ किमी , भैंसा से कमालपुर मार्ग पांच किमी और पिपरी से तुलसी आश्रम चार किमी रैथा से गोपालपुर तीन किमी जाने वाली सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इन सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बन जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, इन सड़कों में से कुछ की करीब दो वर्ष पहले और कुछ की एक वर्ष पहले मरम्मत कराई गई थी, लेकिन गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने के कारण सड़कें जल्द ही उखड़ने लगीं। वर्तमान में कई स्थानों पर सड़क की गिट्टियां उखड़ गई हैं और गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। यह मार्ग आसपास के गांवों के लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन है। सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों, किसानों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़कों की गुणवत्ता की जांच कराकर जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।3
- कैमूर SP का बड़ा बयान, युवाओं के लिए बड़ी राहत, अब सोशल मीडिया पर नहीं करना हथियार देखा कर रंगदारी1
- भेलूपुर-खोजवा में बारिश से सड़क पर जलभराव, राहगीर परेशान भेलूपुर-खोजवा में बारिश से सड़क पर जलभराव, राहगीर परेशानवाराणसी के भेलूपुर-खोजवा क्षेत्र में बारिश के कारण सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने और नालियों की सफाई कराने की जरूरत है। हाल की बारिश में वाराणसी के कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आई है।2
- चन्दौली में 42 प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएँ चन्दौली में 42 प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएँ1
- 🚨 दिल दहला देने वाली घटना: एक साथ उठे 3 जनाजे, रो पड़ा पूरा गांव! कुएं की जहरीली गैस ने छीनी तीन युवकों की जिंदगी 😭 उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है! शहाबगंज थाना क्षेत्र के किड़हिरा गांव में कुएं की जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन युवकों—अखिरूज्जमा (27 वर्ष), तौकीर और वारिस—की अकाल मौत हो गई। रविवार को जैसे ही गांव में एक साथ तीन युवाओं के जनाजे उठे, पूरा गांव दहाड़ मारकर रो पड़ा। इस अप्रत्याशित हादसे ने तीन हंसते-खेलते परिवारों की खुशियां पूरी तरह उजाड़ दी हैं और हर आंख नम हो गई है।1