सीआईए स्टाफ होडल की नशा तस्करों पर बड़ी स्ट्राइक, 40.41 ग्राम हेरोइन सहित नूंह का तस्कर धरा *“नशे के खिलाफ पलवल पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति”-नीतीश अग्रवाल, एसपी पलवल।* पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक पलवल *श्री नीतीश अग्रवाल, IPS* के निर्देशानुसार नशा तस्करों की कमर तोड़ने हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” के तहत सीआईए स्टाफ होडल ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हेरोइन की तस्करी करने वाले एक युवक को 40.41 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सीआईए स्टाफ होडल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह के अनुसार दिनांक 19.04.2026 को PSI परमजीत CIA स्टाफ होडल अपनी टीम साथ मलाइ-उटावड़ रोड पर गश्त पर थे। मुखबिर खास से सूचना मिली कि इकलाश पुत्र खुशीद निवासी मछरोली, थाना सदर नूंह मलाइ गांव उटावड़ के पास हेरोइन बेच रहा है। *NDPS एक्ट के तहत बरामदगी:* PSI परमजीत ने मौके पर टीम के साथ पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी इकलाश को काबू किया। नियम अनुसार मौका पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट श्री विकास कुमार ETO पलवल को बुलाया गया तथा उनके समक्ष ली गई तलाशी में पारदर्शी पुड़िया में हेरोइन मिली जिसका कुल वजन 40.41 ग्राम पाया गया। बरामद हेरोइन को कब्जा में लेकर संबंधित थाना उटावड में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया। *एक दिन का पुलिस रिमांड:* बरामद हेरोइन के मुख्य स्त्रोत का पता लगाने हेतु आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जिससे गहनता से पूछताछ जारी है। नशा तस्करी से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। नशे के पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के प्रयास किए जा रहे हैं। *पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल, IPS का संदेश* “पलवल पुलिस नशे के कारोबार के खिलाफ *‘जीरो टॉलरेंस’* की नीति पर काम कर रही है। पलवल पुलिस न सिर्फ तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे भेज रही है बल्कि साथ ही NDPS एक्ट के तहत तस्करों की नशे से बनाई गई चल-अचल संपत्ति की जब्ती कार्यवाही भी कर रही है। *‘नशा मुक्त पलवल’* हमारा लक्ष्य है और इसे हासिल करने के लिए पलवल पुलिस लगातार प्रयासरत है।”

- Post by माथुर पत्रकार1
- पलवल उन्होंने बताया कि पराली जलाने से न केवल वायु प्रदूषण बढ़ता है, बल्कि मानव स्वास्थ्य और मिट्टी की गुणवत्ता पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए किसान पराली को जलाने के स्थान पर हैप्पी सीडर, सुपर एसएमएस, मल्चर, रोटावेटर जैसी आधुनिक मशीनों का उपयोग कर उसे मिट्टी में मिलाएं या अन्य उपयोग जैसे चारे एवं जैव ईंधन के रूप में प्रयोग करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो किसान फसल अवशेष जलाते हुए पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध 5000 से 30,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा तथा एफआईआर दर्ज की जाएगी। कृषि उपनिदेशक डॉ. बाबू लाल ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा गांव स्तर पर जागरूकता अभियान, प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा कृषि यंत्रों के प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि किसानों को वैकल्पिक उपायों के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होंने सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे फसल अवशेषों को न जलाएं और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें। यह न केवल उनकी भूमि की उर्वरता को बढ़ाएगा, बल्कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में भी सहायक सिद्ध होगा।1
- 2 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं हुई एफआईआर दर्ज लगे आरोप?1
- फाइबर कूलर बॉडी से बना रहे पौधा संरक्षण बैंक, दिया पर्यावरण संदेश रिपोर्ट - प्रवीण कुकरेजा 999 10 11 999 पलवल, 21 अप्रैल - मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण अवॉर्डी डॉ. आचार्य राम कुमार बघेल ने *'कबाड़ से जुगाड़'* की अनूठी पहल शुरू की है। इसके तहत वे व्यर्थ पड़ी फाइबर कूलर बॉडी को पौधा संरक्षण के लिए पौधा बैंक के रूप में तैयार कर रहे हैं। *प्रकृति सेवा का संदेश:* डॉ. बघेल ने कहा, _"दिन की शुरुआत प्रकृति माँ की सेवा के साथ हो। बच्चों को यह शिक्षा दें कि प्रकृति पर्यावरण की सुरक्षा करें।"_ उन्होंने *जय हिंद, जय सियाराम* और *माता भूमि: पुत्रोsहं पृथिव्या:* के उद्घोष के साथ *प्रकृति बचाओ अभियान - हरित भारत, स्वस्थ भारत* का आह्वान किया। *क्या है अपील:* 1. *जीओ और जीने दो* के सिद्धांत पर चलें, जीवों पर दया करें 2. *शाकाहारी बनें*, जल संरक्षण करें 3. *वृक्षारोपण* करें और पर्यावरण बचाएं 4. *नारी सम्मान* के साथ प्रकृति की रक्षा करें 5. *"जहाँ हरियाली - वहाँ खुशहाली"* के मंत्र को अपनाएं *जनक्रांति से हरितक्रांति:* 'सन ऑफ नेचर' व 'ग्रीन एम्बेसडर' डॉ. बघेल ने कहा कि _"आओ मिलकर जनक्रांति से हरितक्रांति की ओर चलें।"_ वे लगातार कबाड़ से उपयोगी चीजें बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। _रिपोर्ट - प्रवीण कुकरेजा 999 10 11 999_ --- *सोशल मीडिया पोस्ट:* 🌱 *प्रकृति बचाओ अभियान* 💧🕊️ *हरित भारत - स्वस्थ भारत* ।। जय हिंद, जय सियाराम जी ।। *माता भूमि: पुत्रोsहं पृथिव्या:* _"दिन की शुरुआत - प्रकृति माँ की सेवा के साथ"_ _"बच्चों को दो यह शिक्षा - प्रकृति पर्यावरण की करें सुरक्षा"_ ♻️ *कबाड़ से जुगाड़*: व्यर्थ फाइबर कूलर बॉडी से पौधा संरक्षण बैंक तैयार 🌳 *संदेश*: जीओ और जीने दो, शाकाहारी बनें, जल बचाएं, वृक्ष लगाएं 🌳 *जहाँ हरियाली - वहाँ खुशहाली* 🌳 आओ मिलकर *जनक्रांति से हरितक्रांति* की ओर चलें 🙏 *सन ऑफ नेचर, ग्रीन एम्बेसडर* *डॉ. आचार्य राम कुमार बघेल* अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण अवॉर्डी संस्थापक-अध्यक्ष, मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट, पलवल #PrakritiBachao #GreenIndia #KabadSeJugaad #Environment #TreePlantation #Palwal #DrRamKumarBaghel1
- अगर बात समझ में आये तो शेयर, कमेंट और लाइक अवश्य करें।हरे दुपट्टा को न छेड़ रे बाबा। मास्टर श्यौराज2
- अगर बात समझ में आये तो शेयर, कमेंट और लाइक अवश्य करें।हरे दुपट्टा को न छेड़ रे बाबा। मास्टर श्यौराज1
- गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र स्थित एक मार्केट में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें देखते ही देखते तेज़ी से फैल गईं, जिससे आसपास के दुकानदारों और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर हटाया जा रहा है।1
- पलवल पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि पलवल में एक व्यापारी के घर में लूट की वारदात का अंजाम दिया गया था। जिसमें 300 ग्राम सोना व लगभग 30 लाख रुपए केश डकैतों के द्वारा लूटे गए थे। पलवल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा 7 आरोपियों को काबू किया गया। आरोपियों के कब्जे 17 लाख रुपए व 150 ग्राम गोल्ड की रिकवरी की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में चार दिल्ली,एक हरियाणा के झज्जर जिले, एक पश्चिम बंगला व एक पलवल जिला का रहने वाला है। आरोपी पिछले तीन महीने से लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए रेकी कर रहे थे। पुलिस ने इस वारदात का खुलासा करने के लिए करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। पुलिस ने टेक्नोलॉजी का सहारा लेते हुए इस वारदात को सुलझाने में सफलता हासिल की है। वारदात में शामिल मास्टरमांइड धर्मवीर दिल्ली का रहने वाला है जो आपराधिक पृष्ठभूमि का है,जिसके ऊपर 26 मामले दर्ज है। जो वर्ष 2011 से लूट व डकैती की वारदात में शामिल है। आरोपी बिजेंद्र कुमार पर 17 मामले दर्ज है। अन्य आरोपियों पर भी दर्जन भर मामले दर्ज है। एसपी नीतीश अग्रवाल ने कहा कि पुलिस की रडार पर कई आरोपी है,जिनको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जो बकाया राशि है उसकी भी रिकवरी की जाएगी1