कोटपूतली-बहरोड़ में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, हर वर्ग को मिल रहा संबल प्रदेश में भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अनाथ, विशेष योग्यजन, निराश्रित, एकल महिला एवं वंचित वर्गों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है। जिले में इन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए हजारों परिवारों को राहत पहुंचाई जा रही है। पालनहार योजना : असहाय बच्चों को संबल पालनहार योजना के तहत अनाथ, विशेष योग्यजन, एड्स/कुष्ठ/सिलीकोसिस पीड़ित, तलाकशुदा/परित्यक्ता एवं नाता जाने वाली माता के बच्चों, निराश्रित विधवा पेंशन पात्र महिलाओं के बच्चों तथा मृत्युदण्ड/आजीवन कारावास प्राप्त अभिभावकों के बच्चों को लाभ दिया जाता है। योजना के अंतर्गत: 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों को 750 रुपये प्रतिमाह 6 से 18 वर्ष तक के बच्चों को 1500 रुपये प्रतिमाह अनाथ बच्चों को 0 से 6 वर्ष तक 1500 रुपये तथा 6 से 18 वर्ष तक 2500 रुपये प्रतिमाह अधिकांश श्रेणियों में प्रति वर्ष 2000 रुपये की एकमुश्त सहायता स्कूल यूनिफॉर्म आदि के लिए भी दी जाती है। जिले में वर्तमान में 6168 पालनहार परिवारों के 10,901 बच्चों को लाभ मिल रहा है तथा लगभग 90 प्रतिशत बच्चों का नवीनीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है। भुगतान केन्द्रीय भुगतान प्रणाली के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन : सम्मान के साथ जीवन विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के माध्यम से वृद्धजन, विधवा, विशेष योग्यजन एवं अन्य पात्र वर्गों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। जिले में 1,71,302 पेंशनर्स लाभान्वित हो रहे हैं तथा सत्र 2026 में 86.68 प्रतिशत सत्यापन कार्य पूर्ण किया जा चुका है। केन्द्रीय भुगतान प्रणाली से समयबद्ध और पारदर्शी भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना : बेटियों के विवाह में सहारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत बीपीएल, अन्त्योदय, आस्था कार्डधारी परिवारों, विधवा माताओं, विशेष योग्यजन की पुत्री, महिला खिलाड़ी तथा पालनहार योजना से लाभान्वित बालिकाओं को विवाह अवसर पर 21,000 से 51,000 रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। सत्र 2024-25 से अब तक जिले में 121 परिवारों की 158 कन्याओं को योजना से लाभ मिला है। मुख्यमंत्री स्कूटी योजना : आत्मनिर्भरता की दिशा में पहल मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के अंतर्गत विशेष योग्यजनों को शिक्षा या रोजगार स्थल तक पहुंचने के लिए स्कूटी उपलब्ध कराई जाती है। सत्र 2024-25 में 36 तथा 2025-26 में 45 दिव्यांगजनों को योजना से लाभान्वित किया गया है। उपकरण सहायता योजना : दिव्यांगजनों को नई राह संयुक्त सहायता अनुदान योजना के तहत विशेष योग्यजनों को कृत्रिम अंग, श्रवण यंत्र, ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर, कैलीपर्स, बैसाखी एवं ब्लाइंड स्टिक जैसे उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिले में बजट घोषणा के तहत 231 दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किए जा चुके हैं। छात्रावास योजना : शिक्षा को मिल रहा सुदृढ़ आधार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, विशेष पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 11 राजकीय छात्रावास संचालित किए जा रहे हैं। सत्र 2025-26 से एक विद्यालय स्तरीय एवं एक महाविद्यालय स्तरीय कन्या छात्रावास भी संचालित है। छात्रावासों में निःशुल्क आवास, भोजन, वस्त्र, स्टेशनरी, प्रशिक्षण, खेलकूद एवं विशेष कोचिंग की सुविधा दी जा रही है। गत वर्ष 792 विद्यार्थियों को लाभ मिला, जबकि सत्र 2025-26 में 591 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जा चुका है। जिले में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रभाव देखने को मिल रहा है। पारदर्शी भुगतान व्यवस्था और नियमित सत्यापन के माध्यम से जरूरतमंद वर्गों तक लाभ समय पर पहुंच रहा है, जिससे सामाजिक सुरक्षा का दायरा मजबूत हो रहा है।
कोटपूतली-बहरोड़ में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, हर वर्ग को मिल रहा संबल प्रदेश में भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अनाथ, विशेष योग्यजन, निराश्रित, एकल महिला एवं वंचित वर्गों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है। जिले में इन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए हजारों परिवारों को राहत पहुंचाई जा रही है। पालनहार योजना : असहाय बच्चों को संबल पालनहार योजना के तहत अनाथ, विशेष योग्यजन, एड्स/कुष्ठ/सिलीकोसिस पीड़ित, तलाकशुदा/परित्यक्ता एवं नाता जाने वाली माता के बच्चों, निराश्रित विधवा पेंशन पात्र महिलाओं के बच्चों तथा मृत्युदण्ड/आजीवन कारावास प्राप्त अभिभावकों के बच्चों को लाभ दिया जाता है। योजना के अंतर्गत: 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों को 750 रुपये प्रतिमाह 6 से 18 वर्ष तक के बच्चों को 1500 रुपये प्रतिमाह अनाथ बच्चों को 0 से 6 वर्ष तक 1500 रुपये तथा 6 से 18 वर्ष तक 2500 रुपये प्रतिमाह अधिकांश श्रेणियों में प्रति वर्ष 2000 रुपये की एकमुश्त सहायता स्कूल यूनिफॉर्म आदि के लिए भी दी जाती है। जिले में वर्तमान में 6168 पालनहार परिवारों के 10,901 बच्चों को लाभ
मिल रहा है तथा लगभग 90 प्रतिशत बच्चों का नवीनीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है। भुगतान केन्द्रीय भुगतान प्रणाली के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन : सम्मान के साथ जीवन विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के माध्यम से वृद्धजन, विधवा, विशेष योग्यजन एवं अन्य पात्र वर्गों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। जिले में 1,71,302 पेंशनर्स लाभान्वित हो रहे हैं तथा सत्र 2026 में 86.68 प्रतिशत सत्यापन कार्य पूर्ण किया जा चुका है। केन्द्रीय भुगतान प्रणाली से समयबद्ध और पारदर्शी भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना : बेटियों के विवाह में सहारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत बीपीएल, अन्त्योदय, आस्था कार्डधारी परिवारों, विधवा माताओं, विशेष योग्यजन की पुत्री, महिला खिलाड़ी तथा पालनहार योजना से लाभान्वित बालिकाओं को विवाह अवसर पर 21,000 से 51,000 रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। सत्र 2024-25 से अब तक जिले में 121 परिवारों की 158 कन्याओं को योजना से लाभ मिला है। मुख्यमंत्री स्कूटी योजना : आत्मनिर्भरता की दिशा में पहल मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के अंतर्गत विशेष योग्यजनों को शिक्षा या रोजगार स्थल तक पहुंचने के लिए स्कूटी उपलब्ध कराई जाती है। सत्र 2024-25 में 36 तथा
2025-26 में 45 दिव्यांगजनों को योजना से लाभान्वित किया गया है। उपकरण सहायता योजना : दिव्यांगजनों को नई राह संयुक्त सहायता अनुदान योजना के तहत विशेष योग्यजनों को कृत्रिम अंग, श्रवण यंत्र, ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर, कैलीपर्स, बैसाखी एवं ब्लाइंड स्टिक जैसे उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिले में बजट घोषणा के तहत 231 दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किए जा चुके हैं। छात्रावास योजना : शिक्षा को मिल रहा सुदृढ़ आधार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, विशेष पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 11 राजकीय छात्रावास संचालित किए जा रहे हैं। सत्र 2025-26 से एक विद्यालय स्तरीय एवं एक महाविद्यालय स्तरीय कन्या छात्रावास भी संचालित है। छात्रावासों में निःशुल्क आवास, भोजन, वस्त्र, स्टेशनरी, प्रशिक्षण, खेलकूद एवं विशेष कोचिंग की सुविधा दी जा रही है। गत वर्ष 792 विद्यार्थियों को लाभ मिला, जबकि सत्र 2025-26 में 591 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जा चुका है। जिले में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रभाव देखने को मिल रहा है। पारदर्शी भुगतान व्यवस्था और नियमित सत्यापन के माध्यम से जरूरतमंद वर्गों तक लाभ समय पर पहुंच रहा है, जिससे सामाजिक सुरक्षा का दायरा मजबूत हो रहा है।
- गोलहेडा धाम में सजेगा सेवा का कुंभ: स्व. सतपाल पहलवान की स्मृति में प्रथम विशाल रक्तदान शिविर 22 फरवरी को मुंडावर/खैरथल-तिजारा। अध्यात्म और समाज सेवा के संगम, गोलहेडा धाम में आगामी 22 फरवरी को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। श्री श्री 1008 बाबा निरंजन नाथ, श्री गुरु बबूता सिद्ध और भगवान श्री जोतराम जी देव के पावन तत्वाधान में यह आयोजन स्वर्गीय भाई सतपाल पहलवान की पुण्य स्मृति को समर्पित होगा। श्रद्धांजलि स्वरूप होगा 'महादान' मुकेश भगत जी (गोलहेडा) ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के युवाओं और श्रद्धालुओं को सेवा भाव से जोड़ने के लिए यह 'प्रथम सुरक्षित रक्तदान शिविर' आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सतपाल पहलवान की स्मृति में किया जा रहा यह कार्य न केवल उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगा, बल्कि अस्पताल में जीवन-मौत से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान भी साबित होगा। कार्यक्रम की रूपरेखा: दिनांक: 22 फरवरी 2026, रविवार स्थान: गोलहेडा धाम, मुंडावर (खैरतल-तिजारा) समय: सुबह 9:00 बजे से (रक्तदान समाप्ति तक) क्षेत्र के युवाओं में भारी उत्साह शिविर को लेकर मुंडावर और आसपास के खैरथल-तिजारा क्षेत्र के युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों द्वारा अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस महादान का हिस्सा बनें। शिविर के दौरान रक्तदाताओं के लिए उचित अल्पाहार और प्रमाण पत्र की व्यवस्था भी की गई है। मुकेश भगत जी का संदेश: "परम पूज्य गुरुदेवों के आशीर्वाद से हम समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास कर रहे हैं। रक्तदान से बड़ा कोई धर्म नहीं है।"1
- *भिवाड़ी में प्रशासन की शक्ति, जांच के दौरान दो अवैध पटाखा फैक्ट्री पकड़ी* *मंगलवार को संयुक्त दल ने 315 औद्योगिक इकाइयों का किया निरीक्षण* जन जागरण संदेश संवाददाता देवराज मीणा मुंडावर खैरथल-तिजारा, 17 फरवरी। कारौली-भिवाड़ी स्थित रीको औद्योगिक क्षेत्र में हाल ही में हुई आगजनी की गंभीर घटना के बाद जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए व्यापक जांच अभियान के तहत मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच टीम ने दो अवैध पटाखा निर्माण फैक्ट्री को सीज किया। यह मैसर्स कात्याल लॉजिस्टिक और लक्ष्मी एलॉयज के नाम पर संचालित की जा रही थी, जबकि अंदर बड़े पैमाने पर पटाखों का निर्माण और भंडारण किया जा रहा था। सीज कि गई औद्योगिक प्लॉट का आईजी रेंज जयपुर एच.जी. राघवेंद्र सुहास ने निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को जब्ती प्रक्रिया को नियमानुसार पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से की गई कार्रवाई की जानकारी भी ली। जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला के निर्देशानुसार गठित जांच दल जब रीको प्लॉट संख्या जी-1/682 एंव जी 1- 538ए पर पहुंचा तो दोनों फैक्ट्री बंद मिली और मालिक मौके से फरार था। टीम द्वारा कई बार संपर्क करने के बावजूद मालिक के नहीं पहुंचने पर प्रशासन, पुलिस एवं रीको अधिकारियों की मौजूदगी में फैक्ट्री का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर से भारी मात्रा में पटाखे, कच्चा माल एवं निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा मिश्र ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों फैक्ट्री की जांच की गई। प्रथम दृष्टया फैक्ट्री में विस्फोटक सामग्री का अवैध निर्माण एवं भंडारण पाया गया है, जो सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन है। एहतियातन फैक्ट्री की बिजली आपूर्ति भी तत्काल प्रभाव से काट दी गई है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। पहली कार्रवाई में खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के भूखण्ड संख्या G1-682 पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं तहसीलदार टपूकड़ा की टीम ने निरीक्षण किया। यह भूखण्ड मैसर्स कात्याल लॉजिस्टिक के नाम आवंटित है, लेकिन मौके पर फैक्ट्री बंद मिली। प्रशासन द्वारा निर्देश देने के बाद जब गेट नहीं खोला गया, तो अधिकारियों ने अंदर प्रवेश कर निरीक्षण किया, जहां जिप्सम, सिलिका सैंड, नाइट्रिक एसिड, पत्थर, रेशा सहित पटाखा निर्माण से संबंधित मशीनें और रासायनिक पदार्थ पाए गए। पुलिस द्वारा मौके पर सामग्री जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है तथा मामले में FIR दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। फैक्ट्री संचालक ने बताया कि इकाई को मैसर्स शिवशक्ति इंडस्ट्रीज को किराये पर दिया गया था। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने स्तर पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जांच में उक्त भूखण्ड को बिना रीको की अनुमति किराये पर दिया गया था, जो रीको भू-निपटान नियम 1979 और लीज शर्तों का उल्लंघन है। इस पर रीको द्वारा 45 दिवस का कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए भूखण्ड निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई। दुसरी कार्रवाई में रीको क्षेत्र स्थित एक भूखण्ड, जो वर्तमान में मैसर्स लक्ष्मी अलॉयज के नाम दर्ज है, पर प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर फैक्ट्री को बंद और ताला लगा हुआ पाया। प्रोपराइटर श्री कृष्ण कुमार के अनुपस्थित होने पर प्रशासन की उपस्थिति में ताला तोड़कर निरीक्षण किया गया, जहां बड़ी मात्रा में पटाखे निर्माण से संबंधित सामग्री बरामद हुई। जांच में उक्त भूखण्ड को बिना रीको की अनुमति किराये पर दिया गया था, जो रीको भू-निपटान नियम 1979 और लीज शर्तों का उल्लंघन है। इस पर रीको द्वारा 90 दिवस का कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए भूखण्ड निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान मौके पर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू, उपखंड अधिकारी टपूकडा लाखन सिंह गुर्जर, तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह, तहसीलदार, नगर परिषद, फायर विभाग एवं रीको के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा पूरे परिसर की गहन जांच की गई तथा संबंधित फैक्ट्री संचालक के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भिवाड़ी, खुशखेड़ा, टपूकड़ा, चौपानकी एवं फेज-3 सहित सभी औद्योगिक क्षेत्रों में संचालित इकाइयों की सघन जांच जारी रहेगी। जांच दल द्वारा मंगलवार को रीको यूनिट प्रथम ने 170 एवं रीको यूनिट द्वितीय ने 145 इकाइयों के निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों कि जांच सुनिश्चित की गई।7
- Post by HR 81 NEWS1
- रेवाड़ी में किसान ने केबल चोरी करता व्यक्ति पकड़ाः कमरे में किया बंद, साथी हुआ फरार, 15 किलो तांबे की तार मिली1
- *भिवाड़ी में प्रशासन की सख्ती, जांच के दौरान दो अवैध पटाखा फैक्ट्री पकड़ी* *मंगलवार को संयुक्त दल ने 315 औद्योगिक इकाइयों का किया निरीक्षण* खैरथल / हीरालाल भूरानी कारौली-भिवाड़ी स्थित रीको औद्योगिक क्षेत्र में हाल ही में हुई आगजनी की गंभीर घटना के बाद जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए व्यापक जांच अभियान के तहत मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच टीम ने दो अवैध पटाखा निर्माण फैक्ट्री को सीज किया। यह मैसर्स कात्याल लॉजिस्टिक और लक्ष्मी एलॉयज के नाम पर संचालित की जा रही थी, जबकि अंदर बड़े पैमाने पर पटाखों का निर्माण और भंडारण किया जा रहा था। सीज कि गई औद्योगिक प्लॉट का आईजी रेंज जयपुर एच.जी. राघवेंद्र सुहास ने निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को जब्ती प्रक्रिया को नियमानुसार पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से की गई कार्रवाई की जानकारी भी ली। जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला के निर्देशानुसार गठित जांच दल जब रीको प्लॉट संख्या जी-1/682 एंव जी 1- 538ए पर पहुंचा तो दोनों फैक्ट्री बंद मिली और मालिक मौके से फरार था। टीम द्वारा कई बार संपर्क करने के बावजूद मालिक के नहीं पहुंचने पर प्रशासन, पुलिस एवं रीको अधिकारियों की मौजूदगी में फैक्ट्री का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर से भारी मात्रा में पटाखे, कच्चा माल एवं निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा मिश्र ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों फैक्ट्री की जांच की गई। प्रथम दृष्टया फैक्ट्री में विस्फोटक सामग्री का अवैध निर्माण एवं भंडारण पाया गया है, जो सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन है। एहतियातन फैक्ट्री की बिजली आपूर्ति भी तत्काल प्रभाव से काट दी गई है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। पहली कार्रवाई में खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के भूखण्ड संख्या G1-682 पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं तहसीलदार टपूकड़ा की टीम ने निरीक्षण किया। यह भूखण्ड मैसर्स कात्याल लॉजिस्टिक के नाम आवंटित है, लेकिन मौके पर फैक्ट्री बंद मिली। प्रशासन द्वारा निर्देश देने के बाद जब गेट नहीं खोला गया, तो अधिकारियों ने अंदर प्रवेश कर निरीक्षण किया, जहां जिप्सम, सिलिका सैंड, नाइट्रिक एसिड, पत्थर, रेशा सहित पटाखा निर्माण से संबंधित मशीनें और रासायनिक पदार्थ पाए गए। पुलिस द्वारा मौके पर सामग्री जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है तथा मामले में FIR दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। फैक्ट्री संचालक ने बताया कि इकाई को मैसर्स शिवशक्ति इंडस्ट्रीज को किराये पर दिया गया था। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने स्तर पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जांच में उक्त भूखण्ड को बिना रीको की अनुमति किराये पर दिया गया था, जो रीको भू-निपटान नियम 1979 और लीज शर्तों का उल्लंघन है। इस पर रीको द्वारा 45 दिवस का कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए भूखण्ड निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई। दुसरी कार्रवाई में रीको क्षेत्र स्थित एक भूखण्ड, जो वर्तमान में मैसर्स लक्ष्मी अलॉयज के नाम दर्ज है, पर प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर फैक्ट्री को बंद और ताला लगा हुआ पाया। प्रोपराइटर श्री कृष्ण कुमार के अनुपस्थित होने पर प्रशासन की उपस्थिति में ताला तोड़कर निरीक्षण किया गया, जहां बड़ी मात्रा में पटाखे निर्माण से संबंधित सामग्री बरामद हुई। जांच में उक्त भूखण्ड को बिना रीको की अनुमति किराये पर दिया गया था, जो रीको भू-निपटान नियम 1979 और लीज शर्तों का उल्लंघन है। इस पर रीको द्वारा 90 दिवस का कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए भूखण्ड निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान मौके पर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू, उपखंड अधिकारी टपूकडा लाखन सिंह गुर्जर, तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह, तहसीलदार, नगर परिषद, फायर विभाग एवं रीको के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा पूरे परिसर की गहन जांच की गई तथा संबंधित फैक्ट्री संचालक के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भिवाड़ी, खुशखेड़ा, टपूकड़ा, चौपानकी एवं फेज-3 सहित सभी औद्योगिक क्षेत्रों में संचालित इकाइयों की सघन जांच जारी रहेगी। जांच दल द्वारा मंगलवार को रीको यूनिट प्रथम ने 170 एवं रीको यूनिट द्वितीय ने 145 इकाइयों के निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों कि जांच सुनिश्चित की गई।4
- बानसूर कस्बे के चंदूवाली रोड पर बाईक का हुआ एक्सीडेंट घायल राधेश्याम (40) निवासी ढाकला रोटी बैंक की निशुल्क एंबुलेंस ने पहुंचाया उपजिला अस्पताल बानसूर।1
- खुशखेड़ा क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखा निर्माण करने वाली एक फैक्ट्री पकड़ी गई है। प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर फैक्ट्री की जांच जारी , कांग्रेस नेता धरने पर बैठे1
- खुशखेड़ा में बम बनाने वाली दूसरी फैक्ट्री में कार्रवाई के दौरान ब्लास्ट हुआ, बड़ा हादसा टला फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची मौके पर ।1