साहस और तत्परता की मिसाल: मिनटों में खतरनाक सांप का रेस्क्यू गारू प्रखंड के बारेसांड बाजार में शनिवार की रात वन विभाग की मुस्तैदी और बहादुरी का शानदार उदाहरण देखने को मिला। रात करीब 10:45 बजे स्थानीय निवासी शुभम गुप्ता ने घबराहट भरे स्वर में सूचना दी कि उनके घर में एक अत्यंत विषैला रसैल वाइपर सांप घुस आया है।सूचना मिलते ही वनपाल परमजीत तिवारी अपनी टीम के साथ महज 5 मिनट के भीतर, 10:50 बजे मौके पर पहुंच गए। टीम ने सूझबूझ और तेजी का परिचय देते हुए केवल 5 मिनट के अंदर, 10:55 बजे उस खतरनाक सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।रेस्क्यू के बाद सांप को बिना किसी नुकसान के नजदीकी जंगल में छोड़ दिया गया। इस त्वरित कार्रवाई से घर के सदस्यों ने राहत की सांस ली और बड़ी अनहोनी टल गई। इस अभियान में प्रधान वनरक्षी वरदान भगत, अर्जुन उरांव, ट्रैकर अमन गुप्ता, अजय यादव तथा वाइल्डलाइफ सदस्य शेरा गुप्ता और आकाश गुप्ता की अहम भूमिका रही।ग्रामीणों ने वनपाल परमजीत तिवारी और उनकी टीम की सराहना करते हुए इसे साहस, तत्परता और सतर्कता का बेहतरीन उदाहरण बताया। *वन विभाग की अपील* अगर कहीं भी सांप दिखाई दे तो घबराएं नहीं, तुरंत वन विभाग को सूचना दें। खुद से पकड़ने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश बिल्कुल न करें।
साहस और तत्परता की मिसाल: मिनटों में खतरनाक सांप का रेस्क्यू गारू प्रखंड के बारेसांड बाजार में शनिवार की रात वन विभाग की मुस्तैदी और बहादुरी का शानदार उदाहरण देखने को मिला। रात करीब 10:45 बजे स्थानीय निवासी शुभम गुप्ता ने घबराहट भरे स्वर में सूचना दी कि उनके घर में एक अत्यंत विषैला रसैल वाइपर सांप घुस आया है।सूचना मिलते ही वनपाल परमजीत तिवारी अपनी टीम के साथ महज 5 मिनट के भीतर, 10:50 बजे मौके पर पहुंच गए। टीम ने सूझबूझ और तेजी का परिचय देते हुए केवल 5 मिनट के अंदर, 10:55 बजे उस खतरनाक सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।रेस्क्यू के
बाद सांप को बिना किसी नुकसान के नजदीकी जंगल में छोड़ दिया गया। इस त्वरित कार्रवाई से घर के सदस्यों ने राहत की सांस ली और बड़ी अनहोनी टल गई। इस अभियान में प्रधान वनरक्षी वरदान भगत, अर्जुन उरांव, ट्रैकर अमन गुप्ता, अजय यादव तथा वाइल्डलाइफ सदस्य शेरा गुप्ता और आकाश गुप्ता की अहम भूमिका रही।ग्रामीणों ने वनपाल परमजीत तिवारी और उनकी टीम की सराहना करते हुए इसे साहस, तत्परता और सतर्कता का बेहतरीन उदाहरण बताया। *वन विभाग की अपील* अगर कहीं भी सांप दिखाई दे तो घबराएं नहीं, तुरंत वन विभाग को सूचना दें। खुद से पकड़ने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश बिल्कुल न करें।
- "*यह सम्मेलन हमारी एकता और संस्कृति का प्रतीक है। महुआडांड के हर सनातनी की भागीदारी इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाएगी।"* *— मनोज जायसवाल, अध्यक्ष (महुआडांड हिंदू महासभा)* महुआडांड (लातेहार) महुआडांड में आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। सम्मेलन की पूर्व संध्या पर महुआडांड हिंदू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल और आयोजन समिति के सदस्यों ने पूरे बाजार क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर जनसंपर्क अभियान चलाया। *अध्यक्ष के नेतृत्व में एकजुट हुए कार्यकर्ता* हिंदू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं और समिति के सदस्यों ने महुआडांड बाजार की गलियों और मुख्य मार्गों पर पैदल मार्च किया। इस दौरान कार्यर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। *घर-घर जाकर दिया न्योता* जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्थानीय दुकानदारों, व्यवसायियों और आम नागरिकों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने सभी को विराट हिंदू सम्मेलन के महत्व के बारे में बताया और सपरिवार कार्यक्रम में सम्मिलित होने का भावपूर्ण न्योता दिया। "*यह सम्मेलन हमारी एकता और संस्कृति का प्रतीक है। महुआडांड के हर सनातनी की भागीदारी इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाएगी।"* *— मनोज जायसवाल, अध्यक्ष (महुआडांड हिंदू महासभा)* *सुरक्षा और व्यवस्था पर जोर* भ्रमण के दौरान आयोजन समिति ने लोगों से अपील की कि वे अनुशासन बनाए रखें और भारी संख्या में पहुँचकर धर्म सभा को सफल बनाएं। इस जनसंपर्क अभियान में आयोजन समिति के कई वरिष्ठ सदस्य और स्थानीय युवा भारी संख्या में उपस्थित रहे।2
- लातेहार,लातेहार: वन सम्पदा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से अज्ञात लोगों द्वारा वन को आग के हवाले कर दिया है|1
- Post by Mohd Sameer Khan aimim1
- Post by Sunil singh1
- छत्तरपुर (पलामू): सड़क दुर्घटना में घायल हुए 50 वर्षीय लल्लू साव की मौत डॉक्टरों की कथित लापरवाही के कारण हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर समय पर इलाज नहीं करने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद लल्लू साव को अनुमंडलीय अस्पताल छत्तरपुर लाया गया था, जहां इलाज में देरी और उचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने के कारण उनकी स्थिति बिगड़ती चली गई और अंततः उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक प्रत्याशी संदीप सरकार देर रात अनुमंडलीय अस्पताल छत्तरपुर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जरूरत पड़ने पर इस मामले को उच्च अधिकारियों तक ले जाया जाएगा। इधर परिजनों ने भी प्रशासन से उचित जांच और कार्रवाई की मांग की है।1
- चंदवा सड़क पर गिट्टी की बाधा: बाइक सवार तस्लीम गंभीर घायल, झामुमो नेता ने पहुंचाया अस्पताल चंदवा, शनिवार शाम मैक्लुस्कीगंज-चंदवा- मालहन पथ पर गुरिटांड़ डोड़का पुल के पास लापरवाही भरी सड़क ने एक युवक की जान पर बनाई। सड़क किनारे अज्ञात व्यक्ति द्वारा गिराई गई गिट्टी सड़क पर बिखर गई, जिससे बोदा गांव निवासी तस्लीम अंसारी की बाइक फिसल गई। मैक्लुस्कीगंज से चंदवा आते समय हुई इस दुर्घटना में तस्लीम गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वे सड़क किनारे बेसुध पड़े मिले। स्थानीय लोगों ने तत्काल सूचना दी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष नौशाद अंसारी ने फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचे। उन्होंने मरीज का हाल जाना, इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की और चिकित्सकों से बात की। नौशाद ने कहा, "ऐसी लापरवाही से बचने के लिए प्रशासन सतर्क हो। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करो, वरना और हादसे होंगे।" डॉक्टरों ने बताया कि तस्लीम के सिर व पैरों में गंभीर चोटें हैं, गिट्टी के कारण कई दुर्घटनाएं हुई है लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीयवासी सवाल उठा रहे हैं- सड़क किनारे निर्माण सामग्री बिखेरने वालों पर कौन लगाम लगाएगा? यह हादसा क्षेत्र में सड़क रखरखाव की बदहाली उजागर करता है। जिम्मेदारों से त्वरित जांच की मांग हो रही है।1
- *राष्टीय बिरसा फाउन्डेसन एवं बिरसा फ्रंट के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया मुण्डा ने महुआडांड दुर्गा बाडी परिसर में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में सभी सनातनियों को आने का किया आह्वान।*1
- Post by Mohd Sameer Khan aimim1
- सुपरवाइजर एवं बीएलओ की सेन्हा प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में आवश्यक बैठक संपन्न CO ने S I R एवं फोटो मैपिंग कार्य को गति देने का दिया आदेश1