logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायबरेली: "रायबरेली का वीर सपूत शहीद! डोडा में सेना का वाहन खाई में गिरा, प्रदीप कुमार शर्मा सहित 10 जवान वीरगति को प्राप्त – गांव पहुंचा पार्थिव शरीर, कोहराम मचा" रायबरेली, जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में शहीद हुए रायबरेली के जवान प्रदीप कुमार शर्मा का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव गहरौली (सरेनी थाना क्षेत्र) पहुंचते ही पूरे इलाके में मातम छा गया। गांव और आसपास के क्षेत्रों से हजारों लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। हर आंख नम थी और वातावरण "भारत माता की जय" तथा "शहीद प्रदीप कुमार शर्मा अमर रहें" के नारों से गूंज उठा। शहीद प्रदीप कुमार शर्मा (उम्र 38 वर्ष), पुत्र रामनरेश शर्मा, भारतीय सेना की 19वीं सिख रेजिमेंट में तैनात थे। उन्होंने वर्ष 2010 में सेना जॉइन की थी। हाल ही में 20 जनवरी 2026 को छुट्टी पर गांव आए थे और 19 फरवरी को ड्यूटी पर लौटे थे। ड्यूटी के दौरान पहाड़ी क्षेत्र में खराब मौसम और दुर्गम रास्ते के कारण सेना का बुलेटप्रूफ वाहन (कैस्पिर) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में प्रदीप कुमार शर्मा सहित कुल 10 जवान शहीद हुए, जबकि कई अन्य घायल हुए।जैसे ही तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरा गांव सन्न रह गया। पत्नी कल्पना शर्मा और तीन छोटे बच्चों (बेटी इशिका, बेटा युवराज, बेटी अंशिका) के साथ माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। प्रदीप अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे और परिवार का एकमात्र सहारा। अंतिम संस्कार आज बक्सर घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया, जिसमें पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।रायबरेली जनपद सहित पूरा प्रदेश इस वीर सपूत को नमन कर रहा है। शहीद प्रदीप ने देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। परिवार और समाज अब उनके बलिदान को याद रखेगा l

2 hrs ago
user_Ravindra Kumar
Ravindra Kumar
पत्रकार Rae Bareli, Uttar Pradesh•
2 hrs ago
5e912e0c-2076-4182-bc43-e98960790aa7

रायबरेली: "रायबरेली का वीर सपूत शहीद! डोडा में सेना का वाहन खाई में गिरा, प्रदीप कुमार शर्मा सहित 10 जवान वीरगति को प्राप्त – गांव पहुंचा पार्थिव शरीर, कोहराम मचा" रायबरेली, जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में शहीद हुए रायबरेली के जवान प्रदीप कुमार शर्मा का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव गहरौली (सरेनी थाना क्षेत्र) पहुंचते ही पूरे इलाके में मातम छा गया। गांव और आसपास के क्षेत्रों से हजारों लोग

f647dd31-5fed-4525-9814-61b7db2627b7

अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। हर आंख नम थी और वातावरण "भारत माता की जय" तथा "शहीद प्रदीप कुमार शर्मा अमर रहें" के नारों से गूंज उठा। शहीद प्रदीप कुमार शर्मा (उम्र 38 वर्ष), पुत्र रामनरेश शर्मा, भारतीय सेना की 19वीं सिख रेजिमेंट में तैनात थे। उन्होंने वर्ष 2010 में सेना जॉइन की थी। हाल ही में 20 जनवरी 2026 को छुट्टी पर गांव आए थे और 19 फरवरी को ड्यूटी पर लौटे थे।

bfab17ad-0113-4619-bce2-6ea80d9da800

ड्यूटी के दौरान पहाड़ी क्षेत्र में खराब मौसम और दुर्गम रास्ते के कारण सेना का बुलेटप्रूफ वाहन (कैस्पिर) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में प्रदीप कुमार शर्मा सहित कुल 10 जवान शहीद हुए, जबकि कई अन्य घायल हुए।जैसे ही तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरा गांव सन्न रह गया। पत्नी कल्पना शर्मा और तीन छोटे बच्चों (बेटी इशिका, बेटा युवराज, बेटी अंशिका) के साथ माता-पिता का रो-रोकर बुरा

ecd712f2-e476-45af-8487-30cca5d96c61

हाल था। प्रदीप अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे और परिवार का एकमात्र सहारा। अंतिम संस्कार आज बक्सर घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया, जिसमें पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।रायबरेली जनपद सहित पूरा प्रदेश इस वीर सपूत को नमन कर रहा है। शहीद प्रदीप ने देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। परिवार और समाज अब उनके बलिदान को याद रखेगा l

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • रायबरेली (लालगंज)। प्रेम की मजहबी दीवारों को तोड़ते हुए एक मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह रचा लिया है। आईमन अहमद, जो लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सेमरपहा गांव की रहने वाली हैं, ने 14 दिन पहले ही 18 वर्ष की आयु पूरी की थी। पांच साल से चले आ रहे प्रेम संबंध के बाद दोनों ने ऐहार के बालहेश्वर मंदिर में अग्नि के साक्षी में सात फेरे लिए और हिंदू परंपराओं के अनुसार शादी पूरी की। विवाह के बाद आईमन अहमद ने अपना नाम बदलकर कृतिका रख लिया है। नवविवाहित जोड़ा शिवम और कृतिका दोनों इस निर्णय से बेहद खुश हैं। यह प्रेम विवाह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है l शिवम् का कहना है कि "हम पांच साल से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार करते हैं। आईमन के 18 साल पूरे होते ही हमने फैसला किया कि अब रुकना नहीं है। मंदिर में हिंदू रीति से शादी करके हम बहुत खुश हैं। कृतिका अब मेरी जिंदगी का हिस्सा है और हम साथ मिलकर नई शुरुआत करेंगे। वही कृतिका का कहना है क़ि "शिवम के साथ मेरा रिश्ता बहुत गहरा है। मैंने हिंदू धर्म अपनाया और नाम भी बदल लिया क्योंकि अब मेरी नई जिंदगी शुरू हो रही है। मंदिर में सात फेरे लेकर हमने वादा किया है कि जीवनभर साथ निभाएंगे।
    3
    रायबरेली (लालगंज)। प्रेम की मजहबी दीवारों को तोड़ते हुए एक मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह रचा लिया है। आईमन अहमद, जो लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सेमरपहा गांव की रहने वाली हैं, ने 14 दिन पहले ही 18 वर्ष की आयु पूरी की थी। पांच साल से चले आ रहे प्रेम संबंध के बाद दोनों ने ऐहार के बालहेश्वर मंदिर में अग्नि के साक्षी में सात फेरे लिए और हिंदू परंपराओं के अनुसार शादी पूरी की। 
विवाह के बाद आईमन अहमद ने अपना नाम बदलकर कृतिका रख लिया है। नवविवाहित जोड़ा शिवम और कृतिका दोनों इस निर्णय से बेहद खुश हैं। यह प्रेम विवाह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है l 
शिवम् का कहना है कि "हम पांच साल से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार करते हैं। आईमन के 18 साल पूरे होते ही हमने फैसला किया कि अब रुकना नहीं है। मंदिर में हिंदू रीति से शादी करके हम बहुत खुश हैं। कृतिका अब मेरी जिंदगी का हिस्सा है और हम साथ मिलकर नई शुरुआत करेंगे। 
वही कृतिका का कहना है क़ि "शिवम के साथ मेरा रिश्ता बहुत गहरा है। मैंने हिंदू धर्म अपनाया और नाम भी बदल लिया क्योंकि अब मेरी नई जिंदगी शुरू हो रही है। मंदिर में सात फेरे लेकर हमने वादा किया है कि जीवनभर साथ निभाएंगे।
    user_Ravindra Kumar
    Ravindra Kumar
    पत्रकार Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • आज नील कमल स्वीट्स गूढ़ा के द्वारा मां शीतला अष्टमी के पावन अवसर ऐतिहासिक शिव मंदिर गूढ़ा में फाग का आयोजन किया उक्त अवसर पर मोतीलाल गूढ़ा फाग मंडल साथियों के द्वारा पराग प्रसाद रावत राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच
    1
    आज नील कमल स्वीट्स गूढ़ा के द्वारा मां शीतला अष्टमी के पावन अवसर ऐतिहासिक शिव मंदिर गूढ़ा में फाग का आयोजन किया उक्त अवसर पर मोतीलाल गूढ़ा फाग मंडल साथियों के द्वारा
पराग प्रसाद रावत
राष्ट्रीय महासचिव
अखिल भारतीय राजीव गांधी
विचार मंच
    user_Parag Prasad Rawat
    Parag Prasad Rawat
    Political party office Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • आपको विधित है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र हितों की चिंता करने वाला विश्व का सबसे बड़ा विद्यार्थी संगठन है जो कि अपने स्थापना कल से ही रचनात्मक व आंदोलनात्मक गतिविधियों के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण के ध्येय को लेकर वर्ष भर छात्रहित एवं राष्ट्रहित में कार्य करता है। जागरूकता, आत्मबल कि कमी के कारणों से कई मेधावी छात्र छात्राओं द्वारा आत्महत्या कर चुके हैं जिसकी सूक्ष्म जांच करना, जांच रिपोर्ट को परिजनों को अवगत करना, सार्वजनिक करना अनिवार्य है तथा मेधावी छात्र छात्राओं में आत्महत्या जैसा अपराध के प्रति जागरूकता अभियान चलाना अनिवार्य है दिनांक 05/मार्च 2026 को, एस जे एस कालेज जैसे नामचीन विद्यालय के कक्षा 11 के छात्र राम तिवारी द्वारा फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया, जिंसके मृत्यु के कारणों का जांच होना अनिवार्य है पढाई का दबाव, सोशल मीडिया का प्रभाव, या किसी प्रकार का डर, या
    1
    आपको विधित है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र हितों की चिंता करने वाला विश्व का सबसे बड़ा विद्यार्थी संगठन है जो कि अपने स्थापना कल से ही रचनात्मक व आंदोलनात्मक गतिविधियों के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण के ध्येय को लेकर वर्ष भर छात्रहित एवं राष्ट्रहित में कार्य करता है।
जागरूकता, आत्मबल कि कमी के कारणों से कई मेधावी छात्र छात्राओं द्वारा आत्महत्या कर चुके हैं जिसकी सूक्ष्म जांच करना, जांच रिपोर्ट को परिजनों को अवगत करना, सार्वजनिक करना अनिवार्य है तथा मेधावी छात्र छात्राओं में आत्महत्या जैसा अपराध के प्रति जागरूकता अभियान चलाना अनिवार्य है
दिनांक 05/मार्च 2026 को, एस जे एस कालेज जैसे नामचीन विद्यालय के कक्षा 11 के छात्र राम तिवारी द्वारा फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया, जिंसके मृत्यु के कारणों का जांच होना अनिवार्य है
पढाई का दबाव, सोशल मीडिया का प्रभाव, या किसी प्रकार का डर, या
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
  • रायबरेली: राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव अपने एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने महिला जिला अस्पताल में आयोजित “कन्या जन्मोत्सव” कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान अपर्णा यादव ने प्रसूताओं और उनके परिजनों के साथ केक काटकर नवजात बच्चियों के जन्म की खुशियां मनाईं। उन्होंने कहा कि बेटियों का जन्म समाज के लिए गर्व और खुशी का विषय है, और सरकार बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कई योजनाएं चला रही है। इस मौके पर उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, खासकर सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को बेटियों की पढ़ाई और भविष्य के लिए बचत करने के लिए प्रेरित किया। दौरे के दौरान अपर्णा यादव ने प्रसूता वार्ड का निरीक्षण भी किया और वहां भर्ती महिलाओं से अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम के बाद वह आगे की समीक्षा के लिए वन स्टॉप सेंटर के लिए रवाना हो गईं, जहां महिला सुरक्षा और सहायता से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    1
    रायबरेली: राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव अपने एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने महिला जिला अस्पताल में आयोजित “कन्या जन्मोत्सव” कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान अपर्णा यादव ने प्रसूताओं और उनके परिजनों के साथ केक काटकर नवजात बच्चियों के जन्म की खुशियां मनाईं। उन्होंने कहा कि बेटियों का जन्म समाज के लिए गर्व और खुशी का विषय है, और सरकार बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कई योजनाएं चला रही है।
इस मौके पर उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, खासकर सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को बेटियों की पढ़ाई और भविष्य के लिए बचत करने के लिए प्रेरित किया।
दौरे के दौरान अपर्णा यादव ने प्रसूता वार्ड का निरीक्षण भी किया और वहां भर्ती महिलाओं से अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम के बाद वह आगे की समीक्षा के लिए वन स्टॉप सेंटर के लिए रवाना हो गईं, जहां महिला सुरक्षा और सहायता से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
स्थान -रायबरेली 
रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ​रायबरेली के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में छात्र का शव फंदे से लटका मिलने के बाद शहर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। इस घटना से आक्रोशित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पदाधिकारियों ने विद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। ​ज्ञापन के दौरान बढ़ी गहमागहमी ​गुरुवार को छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ता सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। ज्ञापन सौंपने के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हो गई। गहमागहमी इतनी बढ़ गई कि नाराज पदाधिकारियों ने कार्यालय को बाहर से घेर लिया और धरने पर बैठ गए। ​पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर ​आंदोलनकारी कार्यकर्ताओं का स्पष्ट कहना था कि जब तक सिटी मजिस्ट्रेट अपनी "गलती" नहीं मानेंगे, उन्हें कार्यालय से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। स्थिति बिगड़ती देख शहर कोतवाली पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। काफी देर तक चली मान-मनौव्वल और बातचीत के बाद, पुलिस ने किसी तरह रास्ता बनाकर सिटी मजिस्ट्रेट को उनके कार्यालय से सुरक्षित निकाला और सरकारी वाहन से रवाना किया।
    1
    ​रायबरेली के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में छात्र का शव फंदे से लटका मिलने के बाद शहर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। इस घटना से आक्रोशित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पदाधिकारियों ने विद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है।
​ज्ञापन के दौरान बढ़ी गहमागहमी
​गुरुवार को छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ता सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। ज्ञापन सौंपने के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हो गई। गहमागहमी इतनी बढ़ गई कि नाराज पदाधिकारियों ने कार्यालय को बाहर से घेर लिया और धरने पर बैठ गए।
​पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर
​आंदोलनकारी कार्यकर्ताओं का स्पष्ट कहना था कि जब तक सिटी मजिस्ट्रेट अपनी "गलती" नहीं मानेंगे, उन्हें कार्यालय से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। स्थिति बिगड़ती देख शहर कोतवाली पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। काफी देर तक चली मान-मनौव्वल और बातचीत के बाद, पुलिस ने किसी तरह रास्ता बनाकर सिटी मजिस्ट्रेट को उनके कार्यालय से सुरक्षित निकाला और सरकारी वाहन से रवाना किया।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Rakesh Rawat
    1
    Post by Rakesh Rawat
    user_Rakesh Rawat
    Rakesh Rawat
    गौरीगंज, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Sandeep tvnews
    1
    Post by Sandeep tvnews
    user_Sandeep tvnews
    Sandeep tvnews
    Fatehpur, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • रायबरेली, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), रायबरेली अवध प्रांत ने एस जे एस (SJS) कॉलेज के कक्षा 11 के मेधावी छात्र राम तिवारी की 5 मार्च 2026 को फांसी लगाकर हुई आत्महत्या के मामले में जांच की मांग करते हुए आज जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते समय सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा दिए गए गैर-जिम्मेदाराना और असंवेदनशील बयानों से आहत होकर ABVP कार्यकर्ताओं ने तत्काल धरना शुरू कर दिया। ABVP के अनुसार, राम तिवारी एक हंसमुख, मिलनसार और पढ़ाई में मेधावी छात्र था, जो नामचीन एस जे एस कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ता था। अचानक 5 मार्च 2026 को उसने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। संगठन का सवाल है कि पढ़ाई का अत्यधिक दबाव, सोशल मीडिया का नकारात्मक प्रभाव, परिवार/स्कूल से डर, ब्लैकमेल या कोई अन्य छिपा कारण था, जिसने छात्र को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर किया। ABVP ने ज्ञापन में प्रमुख मांगें रखी हैं: मौत के सभी संभावित कारणों (मानसिक स्वास्थ्य, अकादमिक दबाव, ब्लैकमेल आदि) की सूक्ष्म और निष्पक्ष जांच हो। जांच रिपोर्ट परिवार को सौंपी जाए और सार्वजनिक की जाए।छात्र-छात्राओं में आत्महत्या जैसी घटनाओं के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाए।मेधावी छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण और मानसिक स्वास्थ्य संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। धरने का कारण: सिटी मजिस्ट्रेट का बयान ज्ञापन सौंपने के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा दिए गए गैर-जिम्मेदाराना वक्तव्य से ABVP कार्यकर्ता बेहद आहत हुए। संगठन का कहना है कि विषय इतना मार्मिक और दुखद था कि मजिस्ट्रेट को संयम बरतना चाहिए था। इस पर ABVP के कार्यकर्त्ता धरने पर बैठ गए l
    4
    रायबरेली, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), रायबरेली अवध प्रांत ने एस जे एस (SJS) कॉलेज के कक्षा 11 के मेधावी छात्र राम तिवारी की 5 मार्च 2026 को फांसी लगाकर हुई आत्महत्या के मामले में  जांच की मांग करते हुए आज जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते समय सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा दिए गए गैर-जिम्मेदाराना और असंवेदनशील बयानों से आहत होकर ABVP कार्यकर्ताओं ने तत्काल धरना शुरू कर दिया।
ABVP के अनुसार, राम तिवारी एक हंसमुख, मिलनसार और पढ़ाई में मेधावी छात्र था, जो नामचीन एस जे एस कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ता था। अचानक 5 मार्च 2026 को उसने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
संगठन का सवाल है कि पढ़ाई का अत्यधिक दबाव, सोशल मीडिया का नकारात्मक प्रभाव, परिवार/स्कूल से डर, ब्लैकमेल या कोई अन्य छिपा कारण था, जिसने छात्र को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर किया। 
ABVP ने ज्ञापन में प्रमुख मांगें रखी हैं:
मौत के सभी संभावित कारणों (मानसिक स्वास्थ्य, अकादमिक दबाव, ब्लैकमेल आदि) की सूक्ष्म और निष्पक्ष जांच हो। जांच रिपोर्ट परिवार को सौंपी जाए और सार्वजनिक की जाए।छात्र-छात्राओं में आत्महत्या जैसी घटनाओं के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाए।मेधावी छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण और मानसिक स्वास्थ्य संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
धरने का कारण: सिटी मजिस्ट्रेट का बयान
ज्ञापन सौंपने के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा दिए गए गैर-जिम्मेदाराना वक्तव्य से ABVP कार्यकर्ता बेहद आहत हुए। संगठन का कहना है कि विषय इतना मार्मिक और दुखद था कि मजिस्ट्रेट को संयम बरतना चाहिए था। इस पर ABVP के कार्यकर्त्ता धरने पर बैठ गए l
    user_Ravindra Kumar
    Ravindra Kumar
    पत्रकार Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.