Shuru
Apke Nagar Ki App…
#इस_मुस्लिम_विद्वान_युवक_ने_गौमूत्र_के_बारे_में_क्या #कहा_सुनिए_इस_वीडियो_में👇
माथुर पत्रकार
#इस_मुस्लिम_विद्वान_युवक_ने_गौमूत्र_के_बारे_में_क्या #कहा_सुनिए_इस_वीडियो_में👇
More news from हरियाणा and nearby areas
- Post by माथुर पत्रकार1
- मंत्री राजेश नागर ने कहा पेट्रोल, डीज़ल एवं घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पहले की तरह सामान्य, अफवाहों की वजह से लग रही लंबी लाइनें हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा है कि राज्य में पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पहले की तरह सामान्य है। शरारती एवं षड्यंत्रकारी तत्वों द्वारा अफवाह फैलाने पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। नागर ने बताया कि हरियाणा में आयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा पिछले एक सप्ताह में 14.2 किलो के कुल 185986 घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की गई है। इन्हीं दिनों में बॉटलिंग प्लांट्स पर एलपीजी गैस सिलेंडर की कुल भंडार संख्या 1051268 है। जिसके अंतर्गत राज्य में 5,000 से अधिक वितरकों के माध्यम से प्रतिदिन लाखों सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाए हैं। वर्तमान में हरियाणा राज्य में पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू रूप से चल रही है। प्रमुख तेल कंपनियों – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। मंत्री राजेश नागर ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों एवं अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े प्रतिष्ठानों को प्राथमिकता से सुनिश्चित की जा रही है। शेष वितरण को सामान्य करने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है, और शीघ्र ही इनकी स्थिति भी पूरी तरह नियंत्रित हो जाएगी।4
- पलवल पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी पलवल श्री वरुण सिंगला आईपीएस के कुशल निर्देशन में "नशा मुक्त भारत" अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस पलवल द्वारा नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नशा मुक्ति टीम पलवल के टीम इंचार्ज निरीक्षक राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में शिव सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भूपगढ़ पलवल में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान टीम द्वारा छात्रों एवं शिक्षक विभाग से सीधा संवाद स्थापित किया गया। उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, एवं सामाजिक जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। साथ ही नशे से बचाव के उपायों, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शिक्षा, खेलकूद एवं सकारात्मक गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। नशा मुक्ति टीम द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार की नशे से संबंधित समस्या, मानसिक तनाव अथवा परामर्श की आवश्यकता होने पर भारत सरकार द्वारा संचालित मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर निःशुल्क सहायता प्राप्त की जा सकती है। हेल्पलाइन की उपयोगिता एवं गोपनीयता के बारे में भी आमजन को विस्तार से समझाया गया। अभियान के दौरान स्कूल प्रिंसिपल श्री रविंद्र कुमार, चेयरमैन श्री लेखराम शर्मा प्रबंधन एवं शिक्षकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की तथा नशे के विरुद्ध सहयोग का आश्वासन दिया। जिला पुलिस पलवल द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे नशे से दूर रहें, अपने परिवार एवं समाज को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा किसी भी प्रकार की नशे से संबंधित सूचना तुरंत पुलिस को दें। वहीं पुलिस अधीक्षक पलवल श्री वरुण सिंगला आईपीएस ने कहा कि पलवल पुलिस की नशा मुक्ति टीम के डोर टू डोर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता प्रोग्रामों से जिला नशा मुक्त की राह पर है। उन्होंने नशे के खिलाफ जंग में आमजन से सक्रिय भागीदारी करने की अपील भी की।1
- Post by Haryana Voice Palwal1
- गुरुग्राम सेक्टर 67 में स्थित मेंटल एंड इमोशनल लाइफ कोच भानवी शिवाय जी के कार्यालय पर आगमन का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान उनसे मुलाकात कर मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। भानवी शिवाय जी द्वारा अब तक लगभग 1500 लोगों को बिना दवाई के मार्गदर्शन और काउंसलिंग के माध्यम से स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करना अत्यंत सराहनीय और समाज के लिए प्रेरणादायक कार्य है। कार्यालय पहुंचने पर भानवी शिवाय जी और उनकी टीम द्वारा गुलदस्ता देकर जो सम्मान दिया गया, उसके लिए हृदय से धन्यवाद और आभार। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे इसी प्रकार लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाती रहें और समाज की सेवा करती रहें।1
- सरसों की फसल निकाली जा रही है, कोई भी अपने बच्चों से सरसों का गल्ला मशीन में ना लगवाएं। वरना बड़ा हादसा हो सकता है।1
- ये देखकर चमचे सदमे मे चले जाएंगे.. मोदी हैं तो मुमकिन है 🙏🚩1
- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति बाधित होने की अफवाहों पर पूर्ण विराम लगाते हुए प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया है कि हरियाणा में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य और निर्बाध बनी हुई है। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों और तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई एक समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और तेल कंपनियों ने गैस की निरंतर प्राप्ति का पूरा आश्वासन दिया है। इस व्यवस्था के तहत अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति को प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि किसी भी प्रकार की चोरी, कालाबाजारी या जमाखोरी की स्थिति में तुरंत दंडात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। #Haryana #NayabSinghSaini #LPG #Petrol #Diesel1