जश्न-ए-मिलादुन्नबी में मुस्लिम समुदाय ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा प्रखंड टेढ़ागाछ कादरी नगर कुट्टी हाट गम्हारिया मदरसा खलील उलूम गम्हारिया झल्लू चौक कामती झाला कालियागंज बलुवा जश्न-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित प्रोग्राम में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी तादाद में शिरकत की। इस मौके पर आशिक़ाने रसूल ﷺ ने हमारे नबी-ए-करीम हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश की खुशी में जश्न मनाया। प्रोग्राम के दौरान लोगों ने अमन और भाईचारे का पैग़ाम देते हुए पूरी शांति और सौहार्द के साथ मिलादुन्नबी का जश्न मनाया। इस मौके पर नात-ए-पाक, तक़रीर और दुआ का एहतिमाम किया गया। लोगों ने मुल्क में अमन, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआएं भी कीं। मिलादुन्नबी के इस मुबारक मौके पर सभी लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद पेश की और नबी-ए-करीम ﷺ की सीरत-ए-मुबारका पर अमल करने का पैग़ाम दिया। B NEWS INDIA T V
जश्न-ए-मिलादुन्नबी में मुस्लिम समुदाय ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा प्रखंड टेढ़ागाछ कादरी नगर कुट्टी हाट गम्हारिया मदरसा खलील उलूम गम्हारिया झल्लू चौक कामती झाला कालियागंज बलुवा जश्न-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित प्रोग्राम में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी तादाद में शिरकत की। इस मौके पर आशिक़ाने रसूल ﷺ ने हमारे नबी-ए-करीम हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश की खुशी में जश्न मनाया। प्रोग्राम के दौरान लोगों ने अमन और भाईचारे का पैग़ाम देते हुए पूरी शांति और सौहार्द के साथ मिलादुन्नबी का जश्न मनाया। इस मौके पर नात-ए-पाक, तक़रीर और दुआ का एहतिमाम किया गया। लोगों ने मुल्क में अमन, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआएं भी कीं। मिलादुन्नबी के इस मुबारक मौके पर सभी लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद पेश की और नबी-ए-करीम ﷺ की सीरत-ए-मुबारका पर अमल करने का पैग़ाम दिया। B NEWS INDIA T V
- देश में तरक्की व खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी जा रही हैं। देश के प्रति वफादारी और मोहब्बत हर नागरिक के दिल में बसी है।नातों-मनकबत की गूंज और सलातो-सलाम का नजराना:सफेद लिबास और पारंपरिक टोपियां पहने युवा, बुजुर्ग और नन्हे-मुन्ने बच्चे बड़े ही अनुशासित ढंग से जुलूस में शामिल हुए। इस दौरान पूरी फिजा सरकार की आमद के नारों, "मरहबा या रसूलल्लाह" की सदाओं और हुजूर पाक की शान में पढ़ी जाने वाली नातों व दरूदो-सलाम के गूंज से सराबोर रही। सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुलूस के रास्तों पर विशेष इंतजाम किए गए।मस्जिदों, खानकाहों और घरों को खूबसूरत रोशनी से सजाया गया है। आज के दिन पैगंबर मोहम्मद साहब की दी हुई अमन, भाईचारे, दया और इंसानियत की सीख को याद किया जा रहा है और देश में तरक्की व खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी जा रही हैं।1
- जश्ने ईद मिलादुन्नबी गम्हरिया कुट्टि हाट में मुस्लिम मुस्लिम सामुदायिक आवास के साथ दिखाया गया गम्हरिया कादरी नगर गम्हरिया कुट्टि हाट गम्हरिया नूरानी ओला गम्हरिया मुस्तफा टोला की सभी जाने के से मदरसा खलील उल उलूम टोला के सभी जाने से इस कॉमेटी के निगरानी में सभी समुदाय के मुस्लिम जुलूस निकाला गया सामुदायिक इस जुलूस को निकाल कर अपने कामयाब बनाने में शांतिपूर्ण किया गया1
- Ye lo, ye wala copy karke paste kar do - ready to upload hai: CHHATRON KI GOONJ 💙🔥 Ye bheed nahi, soch hai jo jag rahi hai! ROTATE YOUR SCREEN - This one deserves the full picture ⚡ #chhatronkigoonj #studentpower #youthpower #bharat #viral #trendingreels #goosebumps1
- महानंदा नदी में दो सगी बहनें डूबीं, 15 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग किशनगंज: जिले के बेलवा वार्ड संख्या-03 स्थित महानंदा नदी में सोमवार शाम करीब 5 बजे फोटो खींचने के दौरान दो सगी बहनें नदी में डूब गईं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों में शोक की लहर है। दोनों बहनों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार, काशीपुर बेलवा निवासी फतेबुल रहमान की पुत्री फरहाना बेगम (27) और रूही नाज (15) सोमवार शाम महानंदा नदी के किनारे फोटो खींच रही थीं। इसी दौरान एक बहन का पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गई। उसे बचाने के प्रयास में दूसरी बहन भी तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में गिर गई। दोनों को नदी में गिरते देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों बहनें तेज धारा में बह गई थीं। घटना की सूचना बेलवा पंचायत के मुखिया तय्यबुर रहमान ने तत्काल किशनगंज प्रशासन और पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद SDRF की टीम मौके पर पहुंची और सोमवार रात से ही नदी में दोनों की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बावजूद रात में सफलता नहीं मिली। मंगलवार सुबह से SDRF की टीम लगातार नदी में खोजबीन कर रही है। 15 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी दोनों बहनों का पता नहीं चल सका है। मुखिया तय्यबुर रहमान ने बताया कि मंगलवार सुबह सीओ से संपर्क कर अतिरिक्त गोताखोर उपलब्ध कराने की मांग की गई है। सीओ की ओर से जल्द गोताखोरों को भेजकर तलाश अभियान चलाने का आश्वासन दिया गया है। फिलहाल घटनास्थल पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और किशनगंज पुलिस मौजूद हैं तथा SDRF टीम का तलाश अभियान जारी है।2
- किशनगंज में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किशनगंज में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। जुलूस के मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहे और प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी की गई। शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस संपन्न कराने को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मुस्तैद नजर आए। रिपोर्टर: मुजाहीर, किशनगंज3
- टेढ़ागाछ में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जावेद उर्फ बबलू व शाहिद आलम ने कराया शरबत वितरण कार्यक्रम टेढ़ागाछ में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जावेद उर्फ बबलू व शाहिद आलम ने कराया शरबत वितरण कार्यक्रम1
- अर्राबाड़ी पशुचिकित्सा महाविद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित पोठिया: प्रखंड अंतर्गत अर्राबाड़ी स्थित पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिला पशुपालन पदाधिकारी, किशनगंज डॉ. विजय कुमार सिंह ने की। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं एवं सुझावों को आमंत्रित कर उनका समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करना था। मुख्य अतिथि डॉ. विजय कुमार सिंह ने विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के महत्व एवं इसकी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को पोर्टल के माध्यम से अपनी समस्याएं दर्ज कराने के लिए जागरूक किया। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे अपनी शैक्षणिक एवं अन्य समस्याओं को विद्यार्थी सहयोग शिविर के माध्यम से सामने रखें, ताकि उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार की इस पहल का स्वागत किया। शिविर के संयोजक डॉ. धीरेंद्र कुमार ने उपस्थित विद्यार्थियों, अतिथियों एवं अन्य सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. विनोद, डॉ. राजेश एवं डॉ. राजीव कुमार, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य कर्मियों ने सक्रिय योगदान दिया।2
- राघोपुर बत्रा नारायणपुर जो उसके बीच में नाव डूबा अभी तक का आदमी का पता नहीं ज्यादा से ज्यादा शहर लाइक करें भाई बहनों सरकार तक यह आवेदन पहुंचाएं की कैसा स्थिति बिहार में होते जा रहा है1