प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक मोतिहारी पूर्वी चंपारण के द्वारा जिला के संपूर्ण मतदाताओं से मतदान करने की अपील की गई। --पूर्वी चंपारण जिला के सभी 4095 मतदान केंद्रों पर केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों की रहेगी तैनाती। --सभी मतदान केंद्रों से कराई जाएगी लाइव वेब कास्टिंग। --सभी मतदान केंद्रों की सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से की जाएगी निगरानी। --मतदान केंद्र को बनाया गया है मतदाता फ्रेंडली। --मतदान केंद्र पर दिव्यांगजन मतदाताओं के लिए रहेगी ट्राई साइकिल की व्यवस्था। --जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मीडिया वार्ता में दी जानकारी। (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) मोतिहारी 09 नवंबर 2025-मोतिहारी:-बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वच्छ निष्पक्ष भय मुक्त, प्रलोभन मुक्त एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन कृत संकल्पित है।बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 के अवसर पर पूर्वी चंपारण जिला में द्वितीय चरण अंतर्गत 11 नवंबर 2025 को मतदान होना है। मतदान सुबह 7:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक चलेगा। मतदान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल के द्वारा बताया गया कि जिला के सभी 4095 मतदान केंद्रों पर पूर्ण पारदर्शी माहौल में मतदान कराया जाएगा। इसके लिए सभी मतदान केंद्र पर दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। एक कैमरा मतदान कक्ष के अंदर और एक कैमरा कक्ष के बाहर रहेगा। कैमरे इस तरह के हैं जिसमें आवाज की भी रिकॉर्डिंग होगी एवं जिला नियंत्रण कक्ष से उसकी लगातार मॉनिटरिंग किया जाएगा। उनके द्वारा बताया गया कि सभी मतदान केंद्रों से बेव कास्टिंग कराई जाएगी एवं बड़े मतदान केंद्र अथवा संवेदनशील मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।इसकी अतिरिक्त मतदान केंद्र पर बिहार मिलिट्री पुलिस एवं जिला पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं।मतदान केंद्र पर आम मतदाताओं की सहायता के लिए वॉलिंटियर्स रहेंगे। पर्दा नशी मतदाताओं की जांच के लिए महिला कर्मी को भी प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी मतदान केंद्र पर मोबाइल होल्डर की व्यवस्था कराई गई है ताकि मतदाता अगर मोबाइल के साथ जाएं तो मतदान कक्ष में प्रवेश से पहले ही अपने मोबाइल को मोबाइल होल्डर में जमा करा दें। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि आज मतदान के दो दिन पहले निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में सभी मतदान कर्मियों का पार्टी मिलान कर दिया गया है।सभी लोग एक दूसरे का मोबाइल नम्बर शेयर कर लिए हैं। कल दिनांक 10. 11. 2025 को डिस्पैच सेंटर से सभी पार्टी को मतदान केंद्र पर भेजा जाएगा।जिलाधिकारी ने बताया कि जिला के सभी 12 विधानसभा क्षेत्र में कुल 95 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जिला में लगभग 1300 मतदान केंद्र ऐसे हैं जिनका जिम्मा दो पुरुष और दो महिला कर्मियों से पर रहेगा। लगभग 120 मतदान केंद्र ऐसे बनेंगे जहां केवल महिलाएं मतदान केंद्र को संचालित करेंगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक आदर्श बूथ बनाया गया है एवं एक यूथ बूथ भी बनाया गया है।जिलाधिकारी ने कहा कि मतगणना 14 नवंबर को होनी है।मतगणना के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। एक केंद्र एमएस कॉलेज मोतिहारी में है और दूसरा मतगणना केंद्र डाइट छतौनी में बनाया गया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जिला में कुल 21000 से ज्यादा बाहर से फोर्स आई हुई है। कुल 250 कंपनी फोर्स आई है जिसमें 150 केंद्रीय कंपनी है। जिला में मतदान को व्यवस्थित रूप से करने के लिए 101 QRT की टीम मतदान के दिन भ्रमणशील रहेगी। मतदान केंद्र की सुरक्षा चार लेयर में की गई है, जिसमें मतदान केंद्र पर फोर्स की तैनाती रहेगी, इसके ऊपर सेक्टर पदाधिकारी रहेंगे, सेक्टर सुपर जोनल कार्य करेंगे और जोनल से ऊपर सुपर जोनल दंडाधिकारी की नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय अर्ध सैनिक बल की सभी कंपनी जिला में आ गई है एवं सभी लोगों को ब्रीफ कर दिया गया है। सभी लोग पूरे जिले में फैल चुके हैं, लोगों से मिल रहे हैं, बातें कर रहे हैं एवं कॉन्फिडेंस बिल्डिंग का कार्य भी किया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कर दिया कि बूथ के आसपास अनावश्यक जमवाड़ा या फिर किसी भी तरह की हंगामा की सूचना मिलने पर कठोर से कठोर कार्रवाई करने का निर्देश जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 200 से ज्यादा कुख्यात अपराधियों के हाल फिलहाल में थाना/जिला बदर किया गया है।कुल 15 से ज्यादा अपराधियों का जेल ट्रांसफर किया गया है। जिले में कुल 06 मामले मॉडल कोड आफ कंडक्ट के उलंघन संबंधित प्राप्त हुए, सभी में एफआईआर दर्ज कर दिया गया है।इंडो-नेपाल सीमा को सील कर दिया गया है। वहां पर सीमा सुरक्षा बल और जिला पुलिस बल के द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए जो स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं उसका तीन लेयर में सुरक्षा किया गया है और सीसीटीवी के माध्यम से पूरी निगरानी रखी गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मतदान के दिन संध्या पहर में मोतिहारी में ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा जिसकी सूचना समय से दे दी जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि ईवीएम को जहां जमा कराना है वहां के आसपास के क्षेत्र में यातायात सुगम रहे।उन्होंने कहा कि मतगणना की सारी प्रक्रिया निर्वाचन लड़ने वाले प्रतिनिधि अथवा उनके एजेंट देख सकेंगे। यह व्यवस्था पूरी पारदर्शी बनाई गई है। प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिला के संपूर्ण मतदाताओं से मतदान करने की अपील की गई है।
प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक मोतिहारी पूर्वी चंपारण के द्वारा जिला के संपूर्ण मतदाताओं से मतदान करने की अपील की गई। --पूर्वी चंपारण जिला के सभी 4095 मतदान केंद्रों पर केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों की रहेगी तैनाती। --सभी मतदान केंद्रों से कराई जाएगी लाइव वेब कास्टिंग। --सभी मतदान केंद्रों की सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से की जाएगी निगरानी। --मतदान केंद्र को बनाया गया है मतदाता फ्रेंडली। --मतदान केंद्र पर दिव्यांगजन मतदाताओं के लिए रहेगी ट्राई साइकिल की व्यवस्था। --जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मीडिया वार्ता में दी जानकारी। (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) मोतिहारी 09 नवंबर 2025-मोतिहारी:-बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वच्छ निष्पक्ष भय मुक्त, प्रलोभन मुक्त एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन कृत संकल्पित है।बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 के अवसर पर पूर्वी चंपारण जिला में द्वितीय चरण अंतर्गत 11 नवंबर 2025 को मतदान होना है। मतदान सुबह 7:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक चलेगा। मतदान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल के द्वारा बताया गया कि जिला के सभी 4095 मतदान केंद्रों पर पूर्ण पारदर्शी माहौल में मतदान कराया जाएगा। इसके लिए सभी मतदान केंद्र पर दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। एक कैमरा मतदान कक्ष के अंदर और एक कैमरा कक्ष के बाहर रहेगा। कैमरे इस तरह के हैं जिसमें आवाज की भी रिकॉर्डिंग होगी एवं जिला नियंत्रण कक्ष से उसकी लगातार मॉनिटरिंग किया जाएगा। उनके द्वारा बताया गया कि सभी मतदान केंद्रों से बेव कास्टिंग कराई जाएगी एवं बड़े मतदान केंद्र अथवा संवेदनशील मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।इसकी अतिरिक्त मतदान केंद्र पर बिहार मिलिट्री
पुलिस एवं जिला पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं।मतदान केंद्र पर आम मतदाताओं की सहायता के लिए वॉलिंटियर्स रहेंगे। पर्दा नशी मतदाताओं की जांच के लिए महिला कर्मी को भी प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी मतदान केंद्र पर मोबाइल होल्डर की व्यवस्था कराई गई है ताकि मतदाता अगर मोबाइल के साथ जाएं तो मतदान कक्ष में प्रवेश से पहले ही अपने मोबाइल को मोबाइल होल्डर में जमा करा दें। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि आज मतदान के दो दिन पहले निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में सभी मतदान कर्मियों का पार्टी मिलान कर दिया गया है।सभी लोग एक दूसरे का मोबाइल नम्बर शेयर कर लिए हैं। कल दिनांक 10. 11. 2025 को डिस्पैच सेंटर से सभी पार्टी को मतदान केंद्र पर भेजा जाएगा।जिलाधिकारी ने बताया कि जिला के सभी 12 विधानसभा क्षेत्र में कुल 95 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जिला में लगभग 1300 मतदान केंद्र ऐसे हैं जिनका जिम्मा दो पुरुष और दो महिला कर्मियों से पर रहेगा। लगभग 120 मतदान केंद्र ऐसे बनेंगे जहां केवल महिलाएं मतदान केंद्र को संचालित करेंगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक आदर्श बूथ बनाया गया है एवं एक यूथ बूथ भी बनाया गया है।जिलाधिकारी ने कहा कि मतगणना 14 नवंबर को होनी है।मतगणना के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। एक केंद्र एमएस कॉलेज मोतिहारी में है और दूसरा मतगणना केंद्र डाइट छतौनी में बनाया गया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जिला में कुल 21000 से ज्यादा बाहर से फोर्स आई हुई है। कुल 250 कंपनी फोर्स आई है जिसमें 150 केंद्रीय कंपनी है। जिला में मतदान को व्यवस्थित रूप से करने के लिए 101 QRT की टीम मतदान के दिन भ्रमणशील रहेगी। मतदान केंद्र की सुरक्षा चार लेयर में की गई है, जिसमें मतदान केंद्र पर फोर्स की तैनाती रहेगी,
इसके ऊपर सेक्टर पदाधिकारी रहेंगे, सेक्टर सुपर जोनल कार्य करेंगे और जोनल से ऊपर सुपर जोनल दंडाधिकारी की नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय अर्ध सैनिक बल की सभी कंपनी जिला में आ गई है एवं सभी लोगों को ब्रीफ कर दिया गया है। सभी लोग पूरे जिले में फैल चुके हैं, लोगों से मिल रहे हैं, बातें कर रहे हैं एवं कॉन्फिडेंस बिल्डिंग का कार्य भी किया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कर दिया कि बूथ के आसपास अनावश्यक जमवाड़ा या फिर किसी भी तरह की हंगामा की सूचना मिलने पर कठोर से कठोर कार्रवाई करने का निर्देश जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 200 से ज्यादा कुख्यात अपराधियों के हाल फिलहाल में थाना/जिला बदर किया गया है।कुल 15 से ज्यादा अपराधियों का जेल ट्रांसफर किया गया है। जिले में कुल 06 मामले मॉडल कोड आफ कंडक्ट के उलंघन संबंधित प्राप्त हुए, सभी में एफआईआर दर्ज कर दिया गया है।इंडो-नेपाल सीमा को सील कर दिया गया है। वहां पर सीमा सुरक्षा बल और जिला पुलिस बल के द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए जो स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं उसका तीन लेयर में सुरक्षा किया गया है और सीसीटीवी के माध्यम से पूरी निगरानी रखी गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मतदान के दिन संध्या पहर में मोतिहारी में ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा जिसकी सूचना समय से दे दी जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि ईवीएम को जहां जमा कराना है वहां के आसपास के क्षेत्र में यातायात सुगम रहे।उन्होंने कहा कि मतगणना की सारी प्रक्रिया निर्वाचन लड़ने वाले प्रतिनिधि अथवा उनके एजेंट देख सकेंगे। यह व्यवस्था पूरी पारदर्शी बनाई गई है। प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिला के संपूर्ण मतदाताओं से मतदान करने की अपील की गई है।
- (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) सारण 31 मार्च 2026-सारण:-रात्रि में गुठनी थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौती बाजार स्थित आयुष ज्वेलर्स की दूकान का शटर काट कर अज्ञात चोरो द्वारा कीमती सामान सोना चांदी के आभूषण को चोरी कर लेने की घटना कारित की गई थी।जिस संबंध में गुठनी थाना द्वारा धारा-307/ 331 (2) बी.एन.एस. के तहत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।पुलिस अधीक्षक, सिवान द्वारा कांड को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मैरवा के नेतृत्व में एक विषेश टीम का गठन किया गया। गठीत टीम द्वारा वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान कर कांड का सफल उद्भेदन किया गया।प्राप्त आसूचना के आधार पर कांड का सफल उद्भेदन करते हुए संलिप्त 04 अभियुक्त, 1. टाइगर जयसवाल, पिता-विपिन जयसवाल, साकिन डरैला, थाना-गुठनी, जिला-सिवान, वर्तमान पता- साकिन अकटही, थाना-बनकटा, जिला देवरिया (उ०प्र०), 2. समसुल आजम अंसारी, पिता-नसीम अंसारी, साकिन डरैला, थाना-गुठनी, जिला सिवान, वर्तमान पता साकिन ओगा, थाना-बनकटा, जिला देवरिया (उ०प्र०), 3. धोनी जयसवाल, पिता- अखिलेश जयसवाल, साकिन डरैला, थाना-गुठनी, जिला-सिवान, 4. प्रिंस वर्मा, पिता स्व० मोहनलाल वर्मा, साकिन-सोहनपुर, थाना- बनकटा,जिला देवरिया (उ०प्र०) को चोरी के कुछ सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त प्रिंस वर्मा को चोरी का सामान रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा कांड में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता:-1.टाइगर जयसवाल, पिता-विपिन जयसवाल, साकिन डरैला, थाना-गुठनी,जिला-सिवान,साकिन-अकटही, थाना-बनकटा, जिला देवरिया (उ०प्र०)2.समसुल आजम अंसारी, पिता नसीम अंसारी, साकिन डरैला, थाना-गुठनी, जिला सिवान, वर्तमान,पता- साकिन ओगा, थाना-बनकटा, जिला देवरिया (उ०प्र०)3.धोनी जयसवाल, पिता-अखिलेश जयसवाल, साकिन डरैला, थाना-गुठनी, जिला-सिवान।4.प्रिंस वर्मा, पिता स्व० मोहनलाल वर्मा, साकिन सोहनपुर,थाना-बनकटा,जिला देवरिया (उ०प्र०)गिरफ्तार अभियुक्त टायगर जयसवाल का अबतक का ज्ञात आपराधिक इतिहास :-बनकट्टा थाना कांड सं0-167,24, घारा-115 (2)351(2) 352 बी. एन. एस. गिरफ्तार अभियुक्तों का अन्य आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।जप्त बरामद समानों की विवरणी :-1.घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल-02,2.शटर काटने वाला कटर-03 3.सोना जैसा पदार्थ 55 ग्राम।4.चांदी जैसा पदार्थ-360 ग्राम।5.मोबाइल-04 टीम में शामिल सदस्य :-1.पु.अ.नि. सुनील कुमार, थानाध्यक्ष, गुठनी थाना।2.पु.अ.नि. निरंजन कुमार।3.परि.पु.अ.नि. राजनंदनी कुमारी।4.स.अ.नि. अमरेश कुमार।5.स.अ.नि. पंकज कुमार एवं थाना के अन्य कर्मी।उपरोक्त घटना के उद्भेदन में शामिल सभी सदस्यों को पुलिस अधीक्षक, महोदय सिवान द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।गिरफ्तार अभियुक्त के अन्य सहयोगी के संबंध में विस्तृत पुछ-ताछ की जाएगी।2
- मुजफ्फरपुर के अहियापुर चौक पर दिनदहाड़े हुई गोलीबारी ने पूरे इलाके को दहला दिया। बाइक सवार अपराधियों ने प्रभाकर कुमार सिंह को निशाना बनाकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू हुई और FSL टीम भी बुलाई गई। जमीन, पैसे और एग्रीमेंट को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। इस मामले में उदय पटेल और तुलसी राय का नाम सामने आया है, जिनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई भी बताई जा रही है। पुलिस लगातार एक्शन में है, लेकिन जमीनी हकीकत यही है कि अपराधियों को सजा तक पहुंचाना आज भी सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। 👉 हिंदू, मुस्लिम, दलित अमीर गरीब — कानून सबके लिए बराबर है, लेकिन न्याय की राह आज भी लंबी है। निष्पक्ष खबरें अब तक बिहार — सच दिखाना हमारा काम है, फैसला आपका। #Muzaffarpur #मुजफ्फरपुर #BiharCrime #PrabhakarSingh #MurderCase #BreakingNews #AhiyaPur #BiharPolice #CrimeNews #GroundReport #UdayPatel #TulsiRai #LawAndOrder #IndiaNews #Justice #हिंदू #मुस्लिम #दलित #निष्पक्ष_ख़बरें_अब_तक_बिहार #Ankesh_Thakur1
- सितामढी में बिहार पुलिस के गालीबाज दरोगा, ने फरियादीयो कों दिया गंदी गंदी गालियां।1
- Post by Talk On Chair1
- Post by नीतीश उजाला1
- शिवहर की बेटी दिशा सिंह ने किया कमाल, बिहार बोर्ड 2026 में प्रथम श्रेणी से पास 📝 Description: 📍 शिवहर, बिहार: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणाम में शिवहर की होनहार छात्रा दिशा सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम श्रेणी प्राप्त की है। उन्होंने कुल 325 अंक हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। घर में खुशी का माहौल है, परिवार के लोगों ने मिठाई खिलाकर इस सफलता का जश्न मनाया। पिता विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दिशा ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। दिशा की यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। स्थानीय लोगों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 👉 ऐसी ही प्रेरणादायक खबरों के लिए पेज को फॉलो करें। 🔖 Hashtags: #DishaSingh #BiharBoard2026 #MatricResult #SheoharNews #BiharNews #SuccessStory #Topper #StudentSuccess #ProudMoment #Education #Inspiration #BiharBoardResult #ViralNews #IndiaNews1
- शिवहर/मुंबई में तीन सगे भाई की चा*कू गो*द कर एक की ह*त्या तीन को किया घा*यल तीनों भाई तरियानी प्रखंड के बैद्यनाथपुर निवासी बताया जा रहा है। द वॉयस ऑफ़ बिहार न्यूज़ डेस्क के लिए जिला #संवाददाता विनोद सिंह #राजपूत की रिपोर्ट #varlvedeiotariyanibelsandshivhar1
- (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) गोपालगंज 31 मार्च 2026- गोपालगंज:-कृष्णा सिंह हत्याकांड का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा। 20 करोड़ की सुपारी देकर रची गई थी हत्या की साजिश।एसआईटी की टीम ने शूटर समेत 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार।आरोपियों के पास से पुलिस ने देसी कट्टा, कारतूस, बाइक और मोबाइल फोन किया बरामद। सीसीटीवी और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी।बीते 23 मार्च को हुसैपुर-कुचायकोट मुख्य मार्ग पर मुड़ा गांव स्थित ईट भट्टा के समीप हुई थी हत्या।2