Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला कलेक्टर डोक्टर आर्तिका शुक्ला ने आज सामान्य महिला एवं शिशु चिकित्सालय का किया सघन निरीक्षण। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने आज सामान्य, महिला एवं शिशु चिकित्सालय का सघन निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई,निर्माणाधीन सिविल वर्क्स, हीट वेव प्रबंधन आदि का निरीक्षण किया, मरीजों से व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लेकर पीएमओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, उन्होंने मेडिकल कॉलेज तथा शहर में की जा रही नालो की सफाई का भी जायजा लिया।
Ramesh mina
जिला कलेक्टर डोक्टर आर्तिका शुक्ला ने आज सामान्य महिला एवं शिशु चिकित्सालय का किया सघन निरीक्षण। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने आज सामान्य, महिला एवं शिशु चिकित्सालय का सघन निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई,निर्माणाधीन सिविल वर्क्स, हीट वेव प्रबंधन आदि का निरीक्षण किया, मरीजों से व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लेकर पीएमओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, उन्होंने मेडिकल कॉलेज तथा शहर में की जा रही नालो की सफाई का भी जायजा लिया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- अलवर के नौगांव तहसील में मेघवाल समाज की बैठक आयोजित हुई। इसमें समुदाय के कार्यकाल को 3 साल के लिए बढ़ाने का अहम फैसला लिया गया, जिसकी अध्यक्षता स्वयं मेघवाल समाज ने की।1
- केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव राजस्थान के रामगढ़ स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंचे। उनके आगमन पर बहादुरपुर रोड ढोल-नगाड़ों की थाप से गूंज उठा, जिससे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया।1
- अलवर जिले के मुंडावर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने विशाल शोभायात्रा निकाली, जो 2100 दीपों की महाआरती के साथ संपन्न हुई। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देना था।1
- विराटनगर पुलिस थाने के SHO ने कहा टैक्टर की कोई रॉयल्टी रसीद नहीं थी, पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर के आरोपों पर खुलकर बोलें1
- 😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲 😲😲😲😰1
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर नगरेश्वर महादेव मंदिर में भव्य आयोजन, कलश यात्रा और हवन से गूंजा बृजनगर(डीग) रिपोर्टर __लवेश मित्तल 9057332828 कस्बे के नगरेश्वर महादेव मंदिर में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह विशेष आयोजन सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने और मंदिर पुनर्निर्माण के 75 गौरवशाली वर्ष पूरे होने की स्मृति में मनाया गया। भव्य कलश यात्रा और धार्मिक अनुष्ठान नगरपालिका प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित इस पर्व की शुरुआत सुबह 9 बजे संतोष वाटिका से हुई। यहाँ से महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई बड़े महादेव (नागेश्वर) मंदिर पहुँची। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। विश्व शांति के लिए आहुतियां कलश यात्रा के मंदिर पहुँचने के बाद वहां विधि-विधान के साथ हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। पंडितों के सानिध्य में हुए इस यज्ञ में विश्व शांति और जनकल्याण की कामना के साथ आहुतियां दी गईं। पूरा वातावरण शिव भक्ति और राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गुंजायमान रहा। अधिकारी का वक्तव्य नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी (EO) हरिओम गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को याद करने के लिए इस स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि नगरपालिका द्वारा कलश यात्रा और भव्य हवन-पूजन की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं ताकि स्थानीय लोग इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बन सकें। मौके ओर गृहराज्य मंत्री कार्यालय निजी सहायक शत्रुध्न सिंह , फतेहचंद सैनी, गुरदयाल यादव,रूपेंद्र यादव,सुनील शर्मा,रमनलाल सैनी आदि मौजूद रहे।4
- अभिनेत्री तृषा कृष्णन थलापति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं। उनके पारंपरिक अंदाज़ ने सभी का ध्यान खींचा और वे आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।1
- अलवर के धीरपुर गाँव में ठाकुर जी मंदिर की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए 101 महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। गाजे-बाजे और भजनों पर झूमती महिलाओं से पूरा गाँव भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर दो दिवसीय यज्ञ और भंडारे का भी आयोजन किया गया।1
- राजस्थान के डीग में अगरदत्ता हनुमान महादेव मंदिर में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन सोमनाथ मंदिर पर प्रथम विदेशी आक्रमण के 1000 वर्ष और पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हुआ। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने इसमें भाग लेकर इसे भारत के स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक बताया।2