*"स्वस्थ बेटी, समृद्ध भविष्य।"* *जनहित में जारी सूचना:..* हमारी बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सभी नागरिकों को सूचित किया जाता है की भारत सरकार द्वारा 14 व 15 वर्ष की बालिकाओं के लिए HPV टीकाकरण (सर्वाइकल कैंसर से बचाव) अभियान शुरू किया गया है। जो हमारी बेटियों के जीवन की सुरक्षा करेगा। *महत्वपूर्ण तथ्य:..* यह टीका गर्भाशय के कैंसर (Cervical Cancer) से हमारी बेटियों को जीवनभर सुरक्षा प्रदान करता है। यह पूरी तरह सुरक्षित और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा प्रमाणित है। यह टिका हमारे शहर व ग्रामीणों मे सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और स्कूलों में यह नि:शुल्क उपलब्ध है। अतः शिध्र आप अपनी बेटियों को टिका लगवाए। *भ्रामक अफवाहों से बचें:..* प्रजनन क्षमता या गंभीर दुष्प्रभावों से जुड़ी सभी बातें पूर्णतः निराधार और गलत हैं। अपनी बेटियों के स्वास्थ्य के साथ समझौता न करें। आज ही संपर्क करें: अपने नजदीकी आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी केंद्र या सरकारी अस्पताल से। *"स्वस्थ बेटी, समृद्ध भविष्य।"*
*"स्वस्थ बेटी, समृद्ध भविष्य।"* *जनहित में जारी सूचना:..* हमारी बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सभी नागरिकों को सूचित किया जाता है की भारत सरकार द्वारा 14 व 15 वर्ष की बालिकाओं के लिए HPV टीकाकरण (सर्वाइकल कैंसर से बचाव) अभियान शुरू किया गया है। जो हमारी बेटियों के जीवन की सुरक्षा करेगा। *महत्वपूर्ण तथ्य:..* यह टीका गर्भाशय के कैंसर (Cervical Cancer) से हमारी बेटियों को जीवनभर सुरक्षा प्रदान करता है। यह पूरी तरह सुरक्षित और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा प्रमाणित है। यह टिका हमारे शहर व ग्रामीणों मे सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और स्कूलों में यह नि:शुल्क उपलब्ध है। अतः शिध्र आप अपनी बेटियों को टिका लगवाए। *भ्रामक अफवाहों से बचें:..* प्रजनन क्षमता या गंभीर दुष्प्रभावों से जुड़ी सभी बातें पूर्णतः निराधार और गलत हैं। अपनी बेटियों के स्वास्थ्य के साथ समझौता न करें। आज ही संपर्क करें: अपने नजदीकी आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी केंद्र या सरकारी अस्पताल से। *"स्वस्थ बेटी, समृद्ध भविष्य।"*
- Post by SNY R LIVE MP1
- रामनवमी पर मैहर में निकली भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर रामनवमी के पावन अवसर पर मां शारदा की नगरी मैहर में बड़ा अखाड़ा द्वारा भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। यह शोभायात्रा महाराज सीता बल्लभ शरण जी के मार्गदर्शन में आयोजित हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा बड़ा अखाड़ा से प्रारंभ होकर जिला चौक, पुरानी बस्ती, रहीम चौराहा, चौरसिया मोहल्ला, शारदा टॉकीज, घंटाघर, कटरा बाजार, काली माता चौक और स्टेट बैंक चौराहा होते हुए चंडी देवी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान आकर्षक झांकियां, भक्तिमय भजन और ढोल-नगाड़ों की गूंज ने पूरे शहर को राममय बना दिया। “जय श्रीराम” के नारों से वातावरण भक्तिभाव से सराबोर रहा। इस अवसर पर गोविंद रजक (जिलाध्यक्ष), महेश तिवारी, डीएस गुप्ता , कुमार मिश्रा (प्रांत सेवा प्रमुख), कमलेश पटेल (जिला सह संयोजक), संदीप तिवारी, सूर्य प्रकाश परिहार, विश्वनाथ तिवारी, कृष्णा श्रीमाल, मनोज चौरसिया, जीतू गुप्ता, कमलेश सुहाने (जिला अध्यक्ष), कुलदीप तिवारी, सूर्य प्रकाश चौरसिया सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं जनप्रतिनिधियों में मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी आलोक अग्रवाल और तहसीलदार जितेंद्र पटेल मैहर सी ऐस पी महेंद्र सिंह टीआई अनिमेष द्विवेदीभी शामिल रहे। आयोजन को लेकर पूरे नगर में आस्था और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला।2
- निवाली: गुमलीया खुर्द में भक्ति और उल्लास के साथ मना श्री राम जन्मोत्सव, शबरी माता मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर उमड़ा जनसैलाब निवाली (27 मार्च, शुक्रवार): निवाली क्षेत्र के ग्राम गुमलीया खुर्द में श्री राम जन्मोत्सव और श्री राम-लक्ष्मण-माता शबरी मंदिर की प्रथम वर्षगांठ अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। स्वतंत्रता सेनानी सुनील सोनी की रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्र में पहली बार भगवान श्री राम के जन्मोत्सव को इतने भव्य रूप में मनाया गया, जिसमें आदिवासी समाज की पारंपरिक संस्कृति और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। पारंपरिक वेशभूषा और वाद्य यंत्रों की गूंज इस विशेष अवसर पर गुमलीया खुर्द, गुमलीया बुजुर्ग, पुरुषखेड़ा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 8 बड़े ढोल और 3-4 मांदल रहे, जिनकी थाप पर युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे झूम उठे। शबरी माता मंदिर प्रांगण भजनों और लोकगीतों से गुंजायमान रहा। नशामुक्त आयोजन की मिसाल कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता क्षेत्र में शराबबंदी और नशामुक्ति का प्रभावी असर रही। वक्ताओं और आयोजकों के आह्वान पर पूरा आयोजन जुआ, सट्टा और शराब से मुक्त रहा। श्रद्धालुओं ने पूरी सात्विकता के साथ नाच-गाने और भजन-कीर्तन का आनंद लिया। अंत में विशाल खिचड़ी भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। वनवासी और श्री राम का अटूट संबंध मंच से वक्ताओं ने भगवान राम के वनवास काल के प्रसंगों को साझा करते हुए बताया कि प्रभु श्री राम का वनवासियों के प्रति अगाध प्रेम था। माता शबरी और राम का मिलन भक्ति की पराकाष्ठा है। क्षेत्र में पहली बार आयोजित इस जन्मोत्सव पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की। प्रमुख जनों की उपस्थिति कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री श्याम पंडित, मंडल महामंत्री कन्हैया लाल धनगर, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिसोदिया, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अखिलेश सोनी सहित ग्राम पटेल मुन्ना पटेल, रामचंद्र पटेल, सरपंच कैलाश आर्य और क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। श्री शबरी माता सेवा समिति के पुजारी ज्ञानसिंह भगत, नारसिंह भगत और युवा टीम के निलेश अलावके, दितीय, रिनेश जाधव सहित पूरी टीम ने व्यवस्थाओं को बखूबी संभाला।4
- *प्रेस नोट* *गंधवानी में राम नवमी पर शिवसेना द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई* *गंधवानी*। शिव सेना संगठन गंधवानी द्वारा राम नवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार शाम 4 बजे भव्य पैदल शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा शिवालय मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों एवं गलियों से होते हुए कुम्हार गड्ढे स्थित गणेश मंदिर पहुंची, जहां भगवान श्रीराम जी की आरती एवं हनुमान चालीसा का पाठ कर शोभायात्रा का समापन किया गया। शोभायात्रा में नगर के समस्त श्रद्धालु एवं शिवसैनिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन का सराहनीय सहयोग रहा, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिव सेना संगठन गंधवानी के कार्यकर्ता दीपसिंह बरनाला, यशवंत खराड़ी, जय जैन, रोहित चौहान, आनंद पाण्डे, बबलू प्रजापत, शेलू प्रजापत, अजुवंश खराड़ी, अमरीतसिंह बरनाला, कार्तिक राठौड़, शिवराम गेहलोत, रवि वर्मा, दिनेश अजनारे, दीपक चौहान, महेश प्रजापत, अर्जुन सोलंकी, करण हिंदवी सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक एवं नगरवासी उपस्थित रहे।4
- गोठड़ा माता जी भविष्यवाणी,सभी किसान भाई जरूर देखे।1
- मांडू में राम जन्म उत्सव मेले में आदिवासी लोक गीत गायक ओर कुलदीप धनगर विशाल जामुने की धूम आदिवासी लोकगीत पर झूमे मांडू नगर के युवा और युवती राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/विश्व पर्यटन नगरी मांडू में तीन दिवसीय राम जन्म उत्सव मेले के दूसरे दिन आदिवासी लोकगीत गायक कलाकार कुलदीप धनगर ओर उनके साथी विशाल जामुने की शानदार प्रस्तुति दी। जामा मस्जिद के पीछे हाट बाजार चौक स्थित मांडू उत्सव मंच पर आयोजित यह कार्यक्रम शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक चला। आदिवासी लोकगीत गीत पर झूमे मांडू नगर वासी कार्यक्रम के दूसरे दिन भी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर चतुर्भुज राम मंदिर के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. नरसिंह दास महाराज, भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मांडू नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गावर मांडू नगर परिषद उपाध्यक्ष कृष्णा यादव और मेला समिति अध्यक्ष मंगला चलिया बड़ुकिया उपाध्यक्ष मानसिंह उपस्थित रहे। नगर परिषद की टीम और सीएमओ सुशील ठाकुर ने कलाकारों का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।लोकगीतों और भजनों से मांडू नगर के युवा और युवती के साथ मांडू नगर के जन प्रतिनिधि के झूम उठे आदिवासी लोकगीत गायक कलाकार कुलदीप धनगर ओर उनके साथी के द्वारा " गणेश वंदना के साथ प्रस्तुति शुरू की उसके बाद आदिवासी लोकगीत ऊंचों झूलो बंध्यो झूला में तुक बिठाई दियु,सुन नानी सुन नानी 10 का 12 केला , काली चिड़ी तू घनी नखराली रे । के साथ भक्तिगीतों की प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब दाद बटोरी वही आदिवासी गीतों पर युवा ओर युवती झूमते नजर आए वही आदिवासी लोकगीत गायक कलाकार कुलदीप धनगर ने बताया कि में धार जिले के निसरपुर का रहने वाला हु वही मेरे साथी मित्र विशाल जामुने गणपुर के रहने वाले हैं आज हमारे द्वारा मांडू चतुर्भुज श्री राम जन्म उत्सव मेले में आदिवासी लोक गीत की प्रस्तुति दी गई जिसमें हमे आज हजारों की संख्या में मांडू वासियों का प्रेम मिला मांडू नपा उपाध्यक्ष कृष्णा यादव ने बताया कि 28 को विराट कवि सम्मेलन भी होगा जिसमें देश के जाने माने कवि मुकेश मोलवा ,धीरज शर्मा ,प्रेरणा ठाकरे, शिव शैलेंद्र यादव ,अतुल ज्वाला,राव आजात शत्रु ,राहुल शर्मा,संजय खत्री,विजय विद्रोही, कवि सम्मेलन के सूत्रधार राष्ट्रीय कवि पंकज प्रसून चौधरी द्वारा कवि सम्मेलन क्या जाएगा भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मांडू नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गावर ने बताया कि आगामी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ 28 मार्च को कवि सम्मेलन मुख्य आकर्षण होंगे। उन्होंने मांडू के इस मेले को संगीत और कला की पहचान बताते हुए भविष्य में इसे और भव्य रूप देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान मांडू नगर परिषद उपाध्यक्ष कृष्णा यादव, वरिष्ठ पत्रकार सुनील तिवारी, राष्ट्रीय कवि पंकज प्रसून,पत्रकार राहुल सेन मांडव,देवेंद्र परिहार,विकास यादव,तन्मय जायसवाल,सुनील पवार ,चलिया बड़ुकिया,राजस्व निरीक्षक सादिक खान और वही मांडू नगर परिषद के समस्त पार्षद सहित मांडू नगर वासी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वही मांडू थाने से दिनेश वर्मा,वह जितेंद्र कन्नौज के साथ मांडू थाने की टीम भी मेले सुरक्षा की दृष्टि से मेले लगी हुई है4
- बिरसिंहपुर स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही ने बुझाया घर का चिराग: एम्बुलेंस के इंतजार में तड़प-तड़प कर हुई मासूम की मौत सतना/बिरसिंहपुर: एक तरफ सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर बिरसिंहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की संवेदनहीनता और घोर लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार को ताउम्र का दर्द दे दिया है। कटनी जिले के भट्टा मोहल्ला निवासी एक परिवार, जो बिरसिंहपुर के पास अपने रिश्तेदारों के यहाँ आया हुआ था, क्या जानता था कि सरकारी तंत्र की खामियाँ उनके बच्चे को उनसे छीन लेंगी। कल रात जब बच्चे की तबीयत बिगड़ी, तो परिजन उम्मीद के साथ अस्पताल पहुँचे, लेकिन वहाँ का मंजर उम्मीद के ठीक उलट था। डॉक्टरों ने औपचारिक खानापूर्ति करते हुए बच्चे को गंभीर बताकर सतना रेफर तो कर दिया, लेकिन उसके बाद की 'सरकारी सुस्ती' जानलेवा साबित हुई। बेबस माँ-बाप लगभग एक घंटे तक अस्पताल की दहलीज पर खड़े होकर एम्बुलेंस का इंतजार करते रहे, मिन्नतें करते रहे, लेकिन "सिस्टम" की कान पर जूं तक नहीं रेंगी। प्रशासन की इस कदर अनियमितता और लापरवाही का आलम यह था कि समय पर इलाज मिलना तो दूर, बच्चे को बड़े अस्पताल ले जाने के लिए वाहन तक नसीब नहीं हुआ। अस्पताल की इस उदासीनता के कारण अंततः मासूम ने दम तोड़ दिया। यह पहली बार नहीं है जब बिरसिंहपुर सरकारी अस्पताल से ऐसी हृदयविदारक खबरें सामने आई हों, पहले भी कई बार ऐसी अव्यवस्थाओं ने लोगों की जान ली है। सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन की इस गंभीर चूक की भरपाई उस माँ की सूनी गोद को भरकर की जा सकती है? आखिर इस मौत का जिम्मेदार कौन है? क्या शासन और प्रशासन सिर्फ फाइलों में ही स्वास्थ्य क्रांति लाएगा या धरातल पर दम तोड़ते इन मासूमों की भी सुध ली जाएगी?3
- विश्व के एकमात्र चतुर्भुज राम मंदिर में श्री राम जन्मोत्सव मनायाः मांडू में वैदिक मंत्रोच्चार और पंचामृत अभिषेक के साथ 21 महाआरती वही चतुर्भुज श्री राम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/धार के मांडू स्थित ऐतिहासिक चतुर्भुज राम मंदिर में शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। यह मंदिर भगवान राम की एकमात्र ऐसी प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें वे चतुर्भुज (चार भुजाओं वाले) रूप में विराजमान हैं। जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत मंदिर में रामायण पाठ का समापन हुआ, जिसके बाद विशेष पूजा-अर्चना और 56 भोग अर्पित किए गए। ठीक दोपहर 12 बजे भगवान का जन्म कल्याण हुआ, जिसके तुरंत बाद गर्भ गृह के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस अवसर पर महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर डॉक्टर नरसिंह दास महाराज सहित कई शहरों से आए संत-महात्मा, आचार्य और पंडितों ने भगवान राम का विशेष औषधीय और पंचामृत से अभिषेक किया। जन्म के बाद 21 महाआरतियां की गईं मांडू नगर और आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ कई जिलों से श्रद्धालु इस जन्मोत्सव में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की पूजा-अर्चना कर मंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज जी का आशीर्वाद लिया। पूरे नगर में भगवान राम के जयकारे गूंज उठे और धार्मिक माहौल देखने को मिला। आरती के बाद महाप्रसादी का भी वितरण किया गया। रामायण मंडल के कलाकारों ने आकर्षक भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान भगवान राम का 5 मिनट तक सूर्य तिलक भी हुआ, जिससे मंदिर का वातावरण और भी दिव्य हो गया।रामचरितमानस मंडल की रामायण पारायण का समापन महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर नरसिंह दास महाराज के अनुसार, यह मंदिर भगवान श्री राम की एकमात्र ऐसी प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें वे चतुर्भुज रूप में विराजमान हैं। श्री रामचरितमानस मंडल द्वारा आयोजित नौ दिवसीय रामायण पारायण का समापन भी रामनवमी पर हुआ। यह महोत्सव मध्य प्रदेश के धार जिले के मांडू में प्रतिवर्ष अत्यंत वैभवशाली तरीके से मनाया जाता है। मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर सुख-शांति की कामना की। इस अनूठी प्रतिमा को साधुओं को स्वप्न में भगवान के दर्शन होने के बाद निकाला गया था। भगवान चतुर्भुज श्री राम का शाम 4:00 बजे हुआ नगर भ्रमण वही शाम 4:00 बजे भगवान चतुर्भुज श्री राम का नगर भ्रमण शोभायात्रा भव्य रूप से निकली जिसमें भगवान राम सीता लक्ष्मण हनुमान जी भगवान भोलेनाथ ओर वानर सेना की झांकियां साथ ही ढोल ताशे पर मांडू के युवाओं के द्वारा अखाड़े की प्रस्तुति दी जा रही थी वही कुछ भक्त भजनों पर नृत्य कर रहे थे4
- राधवल्लभ मार्केट में चोरो ने मचाई धूम,हजारों की चोरी1