पेंशन के इंतजार में अटकी सांसें, ब्लॉक से जिले तक दौड़ रहे पेंशनधारक गोपी, ओमकार और हरवीर सिंह बोले- आखिर हमारी पेंशन कब आएगी? अधिकारी भी नहीं बता पा रहे ठोस वजह कादराबाद। पेंशन के भरोसे घर का खर्च चलाने वाले पेंशनधारकों का इंतजार अब परेशानी में बदल गया है। समय पर पेंशन नहीं मिलने से क्षेत्र के पेंशनधारक परेशान हैं। समस्या की जानकारी लेने के लिए कोई ब्लॉक पहुंच रहा है तो कोई जिला स्तर के अधिकारियों के चक्कर काट रहा है, लेकिन जवाब के नाम पर उन्हें अब तक सिर्फ इंतजार ही हाथ लगा है। पेंशनधारक गोपी, ओमकार और हरवीर सिंह का कहना है कि पेंशन उनके लिए बेहद जरूरी है। समय पर पैसा नहीं मिलने से दवा और रोजमर्रा के खर्चों में परेशानी हो रही है। कई बार जानकारी करने के बावजूद पेंशन कब आएगी, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। इससे पेंशनधारकों में नाराजगी के साथ-साथ हताशा भी बढ़ रही है। ‘पेंशन कहां अटकी है, किसी को नहीं पता’ पेंशनधारकों का कहना है कि ब्लॉक से लेकर जिले तक जानकारी करने के बाद भी उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। अब सवाल यह है कि जब पेंशनधारक अपने हक की राशि के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं तो उन्हें सही जानकारी आखिर कौन देगा? खंड विकास अधिकारी मनवीर से बात करने पर उन्होंने बताया कि पेंशन लखनऊ से सीधे पेंशनधारक के खाते में आती है। हालांकि पेंशन में देरी क्यों हो रही है और भुगतान कब तक होगा, इसकी कोई ठोस जानकारी फिलहाल नहीं मिल रही है। ऐसे में पेंशनधारक टकटकी लगाए खाते में पेंशन आने का इंतजार कर रहे हैं। पेंशनधारकों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द समस्या का समाधान कर पेंशन जारी कराने तथा देरी का स्पष्ट कारण बताने की मांग की है।

- 🔥 *बड़ी खबरों का सबसे तेज मॉर्निंग बुलेटिन देखिए तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के साथ* 🔥 *उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, हरियाणा और दिल्ली की अब तक की हर बड़ी खबर देखिए हमारे खास मॉर्निंग बुलेटिन में।* 📰📺 📡 *तेज इंडिया लाइव न्यूज़ — 24×7 लाइव* Air Sky TV Channel No. 185 | City Den Plus Channel No. 779 | Jio Hot Flex Channel No. 349 अपने आसपास की हर एक छोटी-बड़ी खबर से अपडेट रहने के लिए हमारे चैनल अभी को Subscribe करें और जुड़े रहें तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के साथ। 🇮🇳 आपका अपना पसंदीदा चैनल जल्द आ रहा है Free Dish, JioTV और MX Player पर भी ! 📢 पूरे देश में कही से भी अनुभवी युवक-युवतियां चैनल से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क कर सकते है। प्रधान संपादक/डायरेक्टर — मोहित कुमार 📞 संपर्क: 9557903552 #TezIndiaLiveNews #MorningBulletin #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #UPNews #UttarakhandNews #RajasthanNews #BiharNews #MPNews #ChhattisgarhNews #GujaratNews #HaryanaNews #DelhiNews #KarnatakaNews #24x7LiveNews #NewsChannel #ViralNews #TodayNews1
- शकुंतला महाविद्यालय के बीकॉम छात्रों ने किया चांदपुर पेपर मिल का औद्योगिक भ्रमण चांदपुर में शकुंतला महाविद्यालय के बीकॉम छात्रों ने चांदपुर पेपर मिल का औद्योगिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने कागज बनाने की प्रक्रिया, मशीनों के संचालन और उद्योग की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। पेपर मिल अधिकारियों ने छात्रों को उत्पादन प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।1
- पायन्दापुर में लगातार तेंदुओं की दस्तक, एक माह में दो तेंदुओं का रेस्क्यू; ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पिंजरे और लाइट बढ़ाने की मांग ग्राम पायन्दापुर, तहसील कांठ, जनपद मुरादाबाद में लगातार तेंदुओं की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। पिछले लगभग एक महीने के अंदर गांव से दो तेंदुओं का रेस्क्यू किया जा चुका है। आज सुबह करीब 5 बजे एक और तेंदुए को पिंजरे के माध्यम से रेस्क्यू किया गया। हमारा क्षेत्र तराई एवं वन क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जिसके कारण यहां तेंदुओं की आवाजाही लगातार बनी रहती है। ऐसे में ग्रामीणों, बच्चों, महिलाओं और पशुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शासन-प्रशासन एवं वन विभाग से विनम्र निवेदन है कि गांव में पिंजरों की संख्या बढ़ाई जाए तथा संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त लाइट/प्रकाश की व्यवस्था कराई जाए। साथ ही वन विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी की जाए, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन से तत्काल आवश्यक कदम उठाने की अपील है।1
- *🅰️बिजनौर @ब्रेकिंग: पति-पत्नी हत्याकांड में एसपी केके बिश्नोई प्रेस कॉन्फ्रेंस* बिजनौर। पति-पत्नी की मौत के मामले में एसपी केके बिश्नोई प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह इस दोहरे हत्याकांड को लेकर बेहद महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।1
- कोतवाली छेत्र में मिले पति पत्नी के संदिग्ध अवस्था मे शव: छेत्र में मचा हड़कंप। बिजनोर। जनपद में पति पत्नी के मिले संदिग्ध अवस्था मे मिले दो शवो को लेकर जानकारी दे रहे है डीआईजी (मुरादाबाद)1
- शामली में आबकारी नियमों की अनदेखी का एक मामला सामने आया है। दिल्ली रोड स्थित एक वाइन शॉप पर सुबह निर्धारित समय से पहले शराब और बीयर की बिक्री किए जाने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं, दुकान पर ओवररेटिंग किए जाने का दावा भी किया जा रहा है। मामले से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। शामली से हमारे संवाददाता सूरज कौशिक की देखिए यह खास रिपोर्ट प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार #Shamli #ShamliNews #ShamliBreaking #ExciseDepartment #ExciseNews #WineShop #LiquorShop #LiquorNews #BeerSale #OverRating #ExciseRules #BreakingNews #UPNews #UttarPradeshNews #ViralVideo #DelhiRoad #TezIndiaLiveNews #TezIndia #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate शामली में आबकारी नियमों की अनदेखी का एक मामला सामने आया है। दिल्ली रोड स्थित एक वाइन शॉप पर सुबह निर्धारित समय से पहले शराब और बीयर की बिक्री किए जाने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं, दुकान पर ओवररेटिंग किए जाने का दावा भी किया जा रहा है। मामले से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। शामली से हमारे संवाददाता सूरज कौशिक की देखिए यह खास रिपोर्ट प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार Shamli #ShamliNews #ShamliBreaking #ExciseDepartment #ExciseNews #WineShop #LiquorShop #LiquorNews #BeerSale #OverRating #ExciseRules #BreakingNews #UPNews #UttarPradeshNews #ViralVideo #DelhiRoad #TezIndiaLiveNews #TezIndia #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate1
- नौगावां सादात: नूरपुर -छजलैट मार्ग पर बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, गंभीर घायल* *नौगावां सादात / अमरोहा।* थाना क्षेत्र के ग्राम देहरी खुर्रम स्थित नूरपुर-छजलैट मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए घायल को तुरंत पास के एक निजी चिकित्सक के पास ले जाकर उपचार दिलवाया और उसके परिजनों को घटना की सूचना दी।1
- बिजनौर: सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर बिजनौर। मंगलवार दोपहर नजीबाबाद क्षेत्र में एक सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, पुरुषोत्तमपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक नौशाद (40) बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बताया गया कि घर से करीब 150 मीटर पहले एक युवक ने उन्हें गोली मार दी। आसपास के लोगों ने घायल शिक्षक को नजीबाबाद स्थित एमएमएच अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक शिक्षक शौपुरी गांव, नजीबाबाद क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया, जिसके बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल गोली मारने के कारण का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1