logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

10 hrs ago
user_Kanchan Kanchan
Kanchan Kanchan
रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
10 hrs ago

More news from Rampur and nearby areas
  • Post by धर्मेन्द्र कसौधन
    1
    Post by धर्मेन्द्र कसौधन
    user_धर्मेन्द्र कसौधन
    धर्मेन्द्र कसौधन
    Local News Reporter Milak, Rampur•
    8 hrs ago
  • विडियो देखें-उत्तराखंड सर्तक रहे सावधान रहें,जनहित में जारी। आजकल व्हॉट्सएप पर चल रहा फोन हैकिंग का खेल, सावधान रहें वरना हो सकता है आपका बड़ा नुकसान,एक क्लिक और फोन हैक!!
    1
    विडियो देखें-उत्तराखंड 
सर्तक रहे सावधान रहें,जनहित में जारी। 
आजकल व्हॉट्सएप पर चल रहा फोन हैकिंग का खेल, सावधान रहें वरना हो सकता है आपका बड़ा नुकसान,एक क्लिक और फोन हैक!!
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    Nainital, Uttarakhand•
    11 hrs ago
  • IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स से अलग हुआ ये दिग्गज, आईपीएल से 14 दिन पहले किया बड़ा ऐलान दिल्ली के लिए खेल चुके पीटरसन ने अपने पोस्ट में बताया, “मैं आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए मेंटर नहीं बन सकता. मैं उस समय के लिए प्रतिबद्ध नहीं हो सकता, जो काम की आवश्यकता है. क्रिएट न्यूज टाइप स्टोरी बेस्ड आईपीएल 2026 से ठीक पहले Indian Premier League में Delhi Capitals को बड़ा झटका लगा है। टीम के मेंटर रहे इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ Kevin Pietersen ने इस सीजन से खुद को अलग करने का ऐलान कर दिया है। पीटरसन ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह इस साल टीम के मेंटर की भूमिका नहीं निभा पाएंगे। उन्होंने लिखा कि वह उस समय की प्रतिबद्धता नहीं दे सकते, जिसकी इस भूमिका को जरूरत है। आईपीएल शुरू होने में अब सिर्फ करीब 14 दिन बचे हैं और ऐसे समय में उनका हटना दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। पीटरसन पहले भी दिल्ली के लिए खिलाड़ी के तौर पर खेल चुके हैं और टीम से उनका पुराना जुड़ाव रहा है। अब सवाल यह है कि नए सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स मेंटर की जिम्मेदारी किसे सौंपेगी।
    1
    IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स से अलग हुआ ये दिग्गज, आईपीएल से 14 दिन पहले किया बड़ा ऐलान दिल्ली के लिए खेल चुके पीटरसन ने अपने पोस्ट में बताया, “मैं आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए मेंटर नहीं बन सकता. मैं उस समय के लिए प्रतिबद्ध नहीं हो सकता, जो काम की आवश्यकता है. क्रिएट न्यूज टाइप स्टोरी बेस्ड 
आईपीएल 2026 से ठीक पहले Indian Premier League में Delhi Capitals को बड़ा झटका लगा है। टीम के मेंटर रहे इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ Kevin Pietersen ने इस सीजन से खुद को अलग करने का ऐलान कर दिया है।
पीटरसन ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह इस साल टीम के मेंटर की भूमिका नहीं निभा पाएंगे। उन्होंने लिखा कि वह उस समय की प्रतिबद्धता नहीं दे सकते, जिसकी इस भूमिका को जरूरत है।
आईपीएल शुरू होने में अब सिर्फ करीब 14 दिन बचे हैं और ऐसे समय में उनका हटना दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। पीटरसन पहले भी दिल्ली के लिए खिलाड़ी के तौर पर खेल चुके हैं और टीम से उनका पुराना जुड़ाव रहा है।
अब सवाल यह है कि नए सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स मेंटर की जिम्मेदारी किसे सौंपेगी।
    user_Priyanshi Gupta
    Priyanshi Gupta
    Rampur, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • समाजवादी पार्टी के नेता युसूफ मलिक ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि आजम खान ने ईद पर विशेष अपील की है। आजम खान ने अपील की है कि इस बार ईद सादगी से मनाई जाए। उन्होंने सुन्नी मुसलमानों से कहा है कि वे ईद की नमाज के दौरान काले कपड़े पहनें या बांह पर काली पट्टी बांधें।
    1
    समाजवादी पार्टी के नेता युसूफ मलिक ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि आजम खान ने ईद पर विशेष अपील की है।
आजम खान ने अपील की है कि इस बार ईद सादगी से मनाई जाए। उन्होंने सुन्नी मुसलमानों से कहा है कि वे ईद की नमाज के दौरान काले कपड़े पहनें या बांह पर काली पट्टी बांधें।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Rampur, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • हर्षित मिश्रा हत्याकांड में सियासत तेज, कांग्रेस नेताओं ने परिजनों से मिलकर न्याय का दिलाया भरोसा पूरनपुर। मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी हर्षित मिश्रा, जो हिंदुस्तान पेट्रोलियम में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर बदायूं में तैनात थे, की गुरुवार को प्लांट में आयोजित बैठक के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से परिजनों में गहरा आक्रोश है और वे पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। परिजनों ने मामले में कंपनी के बड़े अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक के पिता सुशील मिश्रा और भाई वैभव मिश्रा ने पूरे प्रकरण की सीबीसीआईडी जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि आरोपी को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो पा रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने पूरनपुर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक संजय कपूर और पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रसाद के साथ अनूप वर्मा, कुमुद गंगवार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा और शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार शामिल रहे। कांग्रेस नेताओं के आगमन को लेकर पुलिस ने एहतियातन कुछ कांग्रेस पदाधिकारियों को होम अरेस्ट कर लिया था, जबकि कुछ नेता पुलिस की नजरों से बचकर पीड़ित परिवार तक पहुंचने में सफल रहे।प्रतिनिधिमंडल ने हर्षित मिश्रा के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे प्रेसवार्ता करते हुए कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि उन्हें सड़क से लेकर संसद तक न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेताओं में नाराजगी भी देखने को मिली।
    1
    हर्षित मिश्रा हत्याकांड में सियासत तेज, कांग्रेस नेताओं ने परिजनों से मिलकर न्याय का दिलाया भरोसा
पूरनपुर। मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी हर्षित मिश्रा, जो हिंदुस्तान पेट्रोलियम में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर बदायूं में तैनात थे, की गुरुवार को प्लांट में आयोजित बैठक के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से परिजनों में गहरा आक्रोश है और वे पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। परिजनों ने मामले में कंपनी के बड़े अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक के पिता सुशील मिश्रा और भाई वैभव मिश्रा ने पूरे प्रकरण की सीबीसीआईडी जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि आरोपी को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो पा रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने पूरनपुर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक संजय कपूर और पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रसाद के साथ अनूप वर्मा, कुमुद गंगवार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा और शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार शामिल रहे। कांग्रेस नेताओं के आगमन को लेकर पुलिस ने एहतियातन कुछ कांग्रेस पदाधिकारियों को होम अरेस्ट कर लिया था, जबकि कुछ नेता पुलिस की नजरों से बचकर पीड़ित परिवार तक पहुंचने में सफल रहे।प्रतिनिधिमंडल ने हर्षित मिश्रा के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की।
इसके बाद रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे प्रेसवार्ता करते हुए कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि उन्हें सड़क से लेकर संसद तक न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेताओं में नाराजगी भी देखने को मिली।
    user_Firasat khan
    Firasat khan
    Pilibhit, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • जनपद पीलीभीत भारत माता की जयहिंद
    1
    जनपद पीलीभीत भारत माता की जयहिंद
    user_Atma Gandhi
    Atma Gandhi
    Court reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिनांक 24 फरवरी 2026 को दिए गए आदेश के क्रम में उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा जिला प्रशासन नैनीताल के साथ हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न 6 स्थानों- *रेलवे स्टेशन हल्द्वानी, अंजुमन इस्लामिया बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय किदवई नगर,राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनभूलपुरा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बनभूलपुरा, राजकीय इंटर कॉलेज बनभूलपुरा, मदरसा नैनीताल पब्लिक स्कूल बनभूलपुरा* में आगामी 20 मार्च से 31 मार्च 2026 तक शिविर लगाए जाने हैं। इन लगाए जाने वाले कैम्पों के आयोजन के संबंध में रविवार को जिलाधिकारी कैंप कार्यालय हल्द्वानी में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल,जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, रेलवे के अधिकारियों के मध्य एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश के समयबद्ध अनुपालन पर जोर दिया गया। बैठक में सदस्य सचिव, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण प्रदीप कुमार मणि त्रिपाठी ने अवगत कराया कि हमारा प्रयास रहेगा कि इन 6 कैंप वाले स्थानों से अधिक से अधिक परिवारों तक हम पहुंच पाए और यह कोशिश करें कि कोई भी परिवार न छूटे और उन्हें इन पुनर्वास कैंपों के बारे में जागरूक करें। उनके प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो आवेदन हैं वह आमंत्रित किए जाएं और भरवाए जाएं। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि जिला प्रशासन नैनीताल के अनुसार लगभग 5300 से अधिक परिवार हैं, प्रयास रहेगा कि विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम तथा न्यायिक अधिकारियों टीम के साथ रेलवे और प्रशासन की टीम के साथ उन परिवारों तक पहुंच जाए और उनको इस योजना के बारे में बता पाएं जो पात्र व्यक्ति हैं उन तक इस योजना का लाभ पंहुचा जाए। उन्होंने कहा कि यह प्रयास रहेगा कि 31 मार्च 2026 तक कार्य पूर्ण कर माननीय उच्चतम न्यायालय में रिपोर्ट प्रस्तुत कर सकें। बैठक में 20 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित होने वाले कैंपों की आवश्यक तैयारी के बारे में विचार विमर्श किया गया तथा तैयारी की जानकारी से अवगत कराया गया। सदस्य सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि प्रत्येक कैंप में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था हेतु आरपीएफ भी मौजूद रहेगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मंगलवार से क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित फॉर्म का वितरण विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला प्रशासन की टीम के माध्यम से घर घर जाकर वितरित किए जाएंगे। साथ ही कैंपों में भी पर्याप्त संख्या में यह आवेदन रखे जाएंगे। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया कि इस कार्य में स्थानीय पार्षदों के अतिरिक्त सामाजिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से भी प्रचार प्रसार किया जाय, आवेदकों को फार्मों का वितरण सुनिश्चित करते हुए, उनकी पात्रता की गहनता से जांच का कार्य भी समय पर पूर्ण किया जाय। उन्होंने यह भी कहा कि सभी टीम फार्म वितरण से संबंधित सूचना पंजिका में अंकित करेंगे और मॉनिटरिंग भी लगातार की जाएगी। जिला अधिकारी ने कहा कि फार्म वितरण से पूर्व संबंधित टीम को सोमवार को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश के क्रम में सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित अवधि में, सौपी गयी जिम्मेदारियों को पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। बैठक से पूर्व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम द्वारा जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ इन सभी 6 कैम्प स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी,उप सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल पारुल थपलियाल, पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल, सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी, आयुक्त नगर निगम परितोष वर्मा उपजिलाधिकारी हल्द्वानी प्रमोद कुमार, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे सहित वीसी के माध्यम से रेलवे के एडीआरएम मनोज कुमार, सुरक्षा प्रभारी पवन, बृजेश कुमार एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    4
    हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिनांक 24 फरवरी 2026 को दिए गए आदेश के क्रम में उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा जिला प्रशासन नैनीताल के साथ हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न 6 स्थानों-  *रेलवे स्टेशन हल्द्वानी, अंजुमन इस्लामिया बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय किदवई नगर,राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनभूलपुरा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बनभूलपुरा, राजकीय इंटर कॉलेज बनभूलपुरा, मदरसा नैनीताल पब्लिक स्कूल बनभूलपुरा* में आगामी 20 मार्च से 31 मार्च 2026 तक शिविर लगाए जाने हैं। इन लगाए जाने वाले कैम्पों के आयोजन के संबंध में रविवार को जिलाधिकारी कैंप कार्यालय हल्द्वानी में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल,जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, रेलवे के अधिकारियों के मध्य एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
बैठक में माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश के समयबद्ध अनुपालन पर जोर दिया गया।
बैठक में सदस्य सचिव, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण प्रदीप कुमार मणि त्रिपाठी ने अवगत कराया कि हमारा प्रयास रहेगा कि इन 6 कैंप वाले स्थानों से अधिक से अधिक परिवारों तक हम पहुंच पाए और यह कोशिश करें कि कोई भी परिवार न छूटे और उन्हें  इन पुनर्वास कैंपों के बारे में जागरूक करें।  उनके प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो आवेदन हैं वह आमंत्रित किए जाएं और भरवाए जाएं। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि जिला प्रशासन नैनीताल के अनुसार लगभग 5300 से अधिक परिवार हैं, प्रयास रहेगा कि विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम तथा न्यायिक अधिकारियों टीम के साथ रेलवे और प्रशासन की टीम के साथ उन परिवारों तक पहुंच जाए और उनको इस योजना के बारे में बता पाएं जो पात्र व्यक्ति हैं उन तक इस योजना का लाभ पंहुचा जाए। उन्होंने कहा कि यह प्रयास रहेगा कि 31 मार्च 2026 तक कार्य पूर्ण कर माननीय उच्चतम न्यायालय में रिपोर्ट प्रस्तुत कर सकें। बैठक में 20 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित होने वाले  कैंपों की आवश्यक तैयारी के बारे में विचार विमर्श किया गया तथा तैयारी की जानकारी से अवगत कराया गया। सदस्य सचिव  राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि प्रत्येक कैंप में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था हेतु आरपीएफ भी मौजूद रहेगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मंगलवार से क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित फॉर्म का वितरण विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला प्रशासन की टीम के माध्यम से घर घर जाकर वितरित किए जाएंगे। साथ ही कैंपों में भी पर्याप्त संख्या में यह आवेदन रखे जाएंगे। 
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया कि इस कार्य में स्थानीय पार्षदों के अतिरिक्त सामाजिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से भी प्रचार प्रसार किया जाय, आवेदकों को फार्मों का वितरण सुनिश्चित करते हुए, उनकी पात्रता की गहनता से जांच का कार्य भी समय पर पूर्ण किया जाय। उन्होंने यह भी कहा कि सभी टीम फार्म वितरण से संबंधित सूचना पंजिका में अंकित करेंगे और मॉनिटरिंग भी लगातार की जाएगी।  जिला अधिकारी ने कहा कि फार्म वितरण से पूर्व संबंधित टीम को सोमवार को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
बैठक में जिलाधिकारी ने  कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश के क्रम में सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर  निर्धारित अवधि में, सौपी गयी जिम्मेदारियों को पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय  के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए।
बैठक से पूर्व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम द्वारा जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ इन  सभी 6 कैम्प स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी,उप सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल पारुल थपलियाल, पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल, सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी, आयुक्त नगर निगम परितोष वर्मा उपजिलाधिकारी हल्द्वानी प्रमोद कुमार, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे सहित वीसी के माध्यम से रेलवे के एडीआरएम मनोज कुमार, सुरक्षा प्रभारी पवन, बृजेश कुमार एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    9 hrs ago
  • विडियो देखें- देवप्रयाग (उत्तराखंड) देवप्रयाग में पुलिस की मौजूदगी में यह क्या हो रहा है देवप्रयाग में एक व्यक्ति विडियो बनाकर पुलिस प्रशासन पर और किसी अन्य व्यक्ति पर अपनी नाराज़गी व्यक्त कर रहा है फिलहाल मामला जांच का विषय है और अभी सूचना के माध्यम से कोई कानूनी कार्यवाही नहीं हुई है
    1
    विडियो देखें- देवप्रयाग (उत्तराखंड)
देवप्रयाग में पुलिस की मौजूदगी में यह क्या हो रहा है
देवप्रयाग में एक व्यक्ति  विडियो बनाकर पुलिस प्रशासन पर और  किसी अन्य व्यक्ति पर अपनी नाराज़गी व्यक्त कर रहा है
फिलहाल मामला जांच का विषय है और अभी सूचना के माध्यम से कोई कानूनी कार्यवाही नहीं हुई है
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    Nainital, Uttarakhand•
    11 hrs ago
  • पीलीभीत। पीएम आवास योजना शहरी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाजपा नगर महामंत्री ने डीएम से की शिकायत। शिकायत के डूडा अधिकारी ने जांच का आश्वासन दिया।
    1
    पीलीभीत। पीएम आवास योजना शहरी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाजपा नगर महामंत्री ने डीएम से की शिकायत। शिकायत के डूडा अधिकारी ने जांच का आश्वासन दिया।
    user_अवधेश गुप्ता
    अवधेश गुप्ता
    Advertising Photographer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.